जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट 2026

हमारे देश में जीरो बैलेंस बचत खाता एक लोकप्रिय खाता है, इसका कारण न्यूनतम शेष रखने की जरूरत न होना है। यह एक ऐसा खाता है, जो न्यूनतम शेष रखने में आपको सीमित नहीं करता है। इस खाते को बैंकिंग क्षेत्र में बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट या BSBDA भी कहा जाता है। चलिए लेख के माध्यम से जानते हैं कि जीरो बैलेंस बचत खाते के लिए आप आवेदन कैसे कर सकते हैं।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
7.3%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Maximum returns Offered by Guaranteed

6.5%**

Fixed Deposits

(by SBI bank)

(5-10 Years)

6.9%***

Public Provident Fund

(other popular options)

(15 Years)

We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
6.9% तक का गारंटी रिटर्न प्राप्त करें*

पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल

+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
प्लान देखें
Please wait. We Are Processing..
आपकी निजी जानकारी हमारे साथ सुरक्षित है
Plans available only for people of Indian origin ''प्लान देखे'' पर क्लिक करने से आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं
व्हाट्सएप पर अपडेट पाएं
We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold

जीरो बैलेंस बचत खाता क्या है?

अगर आप भी बैंकों के भारी न्यूनतम बैलेंस से बचना चाहते हैं, तो जीरो बैलेंस बचत खाता आपके लिए उपयुक्त विकल्प है। इस सेविंग अकाउंट में आपको मिनिमम बैलेंस रखने की कोई जरूरत नहीं होती है, आपके खाते में कितनी भी राशि हो बैंक उसपर कोई जुर्माना नहीं लगा सकता है। जीरो बैलेंस खाता ज्यादातर छात्रों या कम आय वाले लोगों के लिए खोला जाता है। हालांकि इस खाते में एक सीमित रकम ही रखी जा सकती है।

लोगों की अलग-अलग जरूरतों को समझते हुए देश के प्रमुख बैंक जैसे BOB, SBI, PNB और HDFC बैंक आदि द्वारा कई खाते विकल्प पेश किए गए हैं। इस लेख में आप खाता कैसे खोलें, कौन यह खाता खोल सकता है और इससे जुड़ी सभी जानकारी जान पाएँगे।

जीरो बैलेंस बचत खाते के अलग-अलग प्रकार

जीरो बैलेंस बचत खाता निम्नलिखित प्रकार के होते है:

  • बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट - BSBDA, RBI द्वारा शुरू किया गया अकाउंट है। इस खाते की खास बात है कि इसमें कोई न्यूनतम शेष रखने की आवश्यकता नहीं होती है, हालांकि ज्यादा राशि रखने और मुफ्त निकासी करने पर कुछ लिमिट हो सकती है। यह खाता भारत के लगभग सभी बैंकों में आसानी से खोला जा सकता है।
  • प्रधानमंत्री जन-धन योजना अकाउंट - यह भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया जीरो बैलेंस खाता है, जिसे किसी भी बैंक में खोला जा सकता है। इस बचत खाते के तहत दुर्घटना बीमा कवर जैसे लाभ भी दिए जाते हैं।
  • सैलरी अकाउंट - वेतन खाता विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों के लिए कंपनी द्वारा खोला जाता है। यह एक जीरो बैलेंस खाता होता है इसमें कोई न्यूनतम शेष रखना अनिवार्य नहीं होता है। इस खाते के तहत कई प्रीमियम सुविधाएं भी दी जाती है।
  • स्टूडेंट्स सेविंग अकाउंट - यह एक शून्य शेष बचत खाता होता है, जो विशेष रूप से छात्रों के लिए खोला जा सकता है। इस खाते के तहत लेन-देन पर सीमा हो सकती है साथ ही खाते के तहत बैंकिंग सुविधाएं भी दी जाती है।
  • स्मॉल सेविंग अकाउंट - यह जीरो बैलेंस खाता विशेष रूप से ऐसे लोगों के लिए खोला जा सकता है, जिनके पास पूरे KYC दस्तावेज़ नहीं होते हैं। यह खाता एक तय अवधि और सीमित लेन-देन के साथ आता है। बाद में इस खाते को सामान्य खाते में KYC प्रक्रिया पूरी करने से बदला जा सकता है।

बैंक जिनमें जीरो बैलेंस खाता खोला जा सकता है

यहां प्रमुख बैंकों के बारे में बताया गया है जो जीरो बैलेंस बचत खाता खोलने की सुविधा प्रदान करते है:

बैंक खाता प्रकार
भारतीय स्टेट बैंक BSBDA
कोटक महिंद्रा बैंक कोटक 811 डिजिटल सेविंग अकाउंट
HDFC बैंक BSBDA या डिजिसेव खाता
ICICI बैंक BSBDA
एक्सिस बैंक बेसिक सेविंग अकाउंट या अमाज़
बैंक ऑफ बड़ौदा बॉब लाइट सेविंग अकाउंट
इंडसइंड बैंक इंडस डिलाइट

जीरो बैलेंस बचत खाता कौन खोल सकता है?

यहां जीरो बैलेंस खोलने की पात्रता के बारे में बताया गया है:

  • आमतौर पर भारत के सभी नागरिक जीरो बैलेंस बचत खाता खोलने के लिए पात्र है
  • ऐसे लोग जिनकी आय कम है या जो पहली बार खाता खोल रहे हैं, वह इस खाते को खोल सकते है
  • छात्र आसानी से यह खाता खोल सकते है
  • नौकरीपेशा लोग इस खाते को खोल सकते है
  • नाबालिग यह खाता खोल सकते है, हालांकि उन्हे माता-पिता या अभिभावक की मदद लेनी होगी

जीरो बैलेंस बचत खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

जीरो बैलेंस बचत खाता खोलने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता पड़ सकती है:

  • पहचान प्रमाण पत्र
  • PAN कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

जीरो बैलेंस बचत खाता कैसे खोलें

यहां बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से आप जीरो बैलेंस बचत खाता खोल सकते हैं:

  • सबसे पहले नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप पर जाएं।
  • आधार कार्ड से लिंक नंबर और PAN कार्ड नंबर को दर्ज करें।
  • बैंक अधिकारी अनुसार वीडियो KYC पूरी करें।
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका खाता सक्रिय कर दिया जाएगा।
  • इसके अलावा आप बैंक की शाखा में जाकर भी खाता खोल सकते हैं।

जीरो बैलेंस बचत खाता के लाभ

जीरो बैलेंस बचत खाते के निम्नलिखित लाभ है:

  • जुर्माने से मुक्त - इस खाते में न्यूनतम बैलेंस न होने पर भी कोई जुर्माना नहीं काटा जाता है।
  • बैंकिंग लाभ - इस बचत खाते के तहत बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसे लाभ मिलते हैं।
  • डिजिटल भुगतान - इस खाते के अंतर्गत आप आसानी से ऑनलाइन लेन-देन कर सकते हैं।
  • ब्याज - इस खाते के तहत आपके पैसे सुरक्षित रूप से ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।

निष्कर्ष

जीरो बैलेंस बचत खाता छात्रों, कम आय वालों और पहली बार खाता खोलने वाले नागरिकों के लिए एक उपयुक्त विकल्प है। इस खाते के अंतर्गत आप न्यूनतम शेष की चिंता किए बिना लेन-देन कर सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस खाते पर वार्षिक ब्याज भी दिया जाता है, जिससे आपकी बचत का मूल्य समय के साथ बढ़ता है। इस लेख में हमने जीरो बैलेंस खाता क्या होता है, इसे कैसे खोले और आवश्यक दस्तावेज़ों के बारे में बताया है।

इसके बारे में और जानें जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • ऑनलाइन जीरो बैलेंस अकाउंट कैसे खोले?

    ऑनलाइन जीरो बैलेंस अकाउंट खोलने बेहद ही सरल है, आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप से एक जीरो बैलेंस खाता खुलवा सकते हैं।
  • जीरो बैलेंस अकाउंट किस बैंक में खुलता है?

    जीरो बैलेंस अकाउंट भारत के ज्यादातर बैंकों में खोला जा सकता है।
  • केनरा बैंक ऑनलाइन अकाउंट ओपन होता है?

    हाँ, केनरा बैंक में जीरो बैलेंस खाता ऑनलाइन खोला जा सकता है। इसके लिए आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाना होगा।
  • क्या पोस्ट ऑफिस में जीरो बैलेंस अकाउंट खुलता है?

    हाँ, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में जीरो बैलेंस अकाउंट खोला जा सकता है।
  • क्या जीरो बैलेंस बचत खाता पर भी ब्याज मिलता है?

    हाँ, जीरो बैलेंस बचत खाता पर भी ब्याज मिलता है।


˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to 10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
##The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with other variable factors. 7.3% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and a premium term of 10 years with ₹5,00,000 annually installment premium. All plans listed here are from insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL