एक्सिस बैंक सावधि जमा ब्याज दरें

2026 में एक्सिस बैंक ग्राहकों को पैसे सुरक्षित जमा करने का शानदार विकल्प दे रहा है। एक्सिस बैंक एफडी स्कीम में ग्राहक अपने पैसे को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उसपर शानदार ब्याज भी कमा सकते हैं। वर्तमान में एक्सिस बैंक सामान्य नागरिकों को अधिकतम 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% तक का शानदार ब्याज दे रहा है। जानें किस अवधि में कितना ब्याज मिल रहा है।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
7.4%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Get Guaranteed returns up to 7.4%*

Fully Tax-Free, Life Cover Included

+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं।
Explore plans

एक्सिस बैंक सावधि जमा क्या है?

एक्सिस बैंक सावधि जमा खाता एक सुरक्षित जमा खाता होता है, जिसमें आप अपने पैसे को 7 दिन से 10 साल तक के लिए जमा कर सकते हैं। इस खाते पर एक्सिस बैंक द्वारा वर्तमान में 3.00% से 7.25% का ब्याज दिया जा रहा है। बैंक ग्राहकों को हर अवधि में अलग ब्याज प्रदान करता है, जिसे इस लेख में दर्शाया गया है।

साथ ही ग्राहकों को एफडी न तोड़नी पड़े इसके लिए उन्हें एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड और लोन की सुविधा दी जाती है। वहीं एक्सिस बैंक एफडी स्कीम की खास बात यह है कि वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है।

एक्सिस बैंक एफडी ब्याज दर 2026

वर्तमान में एक्सिस बैंक द्वारा इस प्रकार का ब्याज दिया जा रहा है:

  1. 3 करोड़ से कम राशि के लिए

    अवधि सामान्य नागरिक वरिष्ठ नागरिक
    7 - 14 दिन 3.00% 3.50%
    15 - 29 दिन 3.00% 3.50%
    30 - 45 दिन 3.25% 3.75%
    46 - 60 दिन 4.00% 4.50%
    61 दिन - 87 दिन 4.75% 5.25%
    88 दिन - 3 महीने 24 दिन 5.00% 5.50%
    3 महीने 25 दिन < 4 महीने 5.00% 5.50%
    4 महीने < 6 महीने 5.00% 5.50%
    6 महीने < 9 महीने 5.50% 6.00%
    9 महीने < 1 वर्ष 5.75% 6.25%
    1 वर्ष - 1 वर्ष 10 दिन 6.25% 6.75%
    1 वर्ष 11 दिन < 13 महीने 6.25% 6.75%
    13 महीने < 15 महीने 6.25% 6.75%
    15 महीने < 18 महीने 6.45% 6.95%
    18 महीने < 2 वर्ष 6.50% 7.00%
    2 वर्ष < 3 वर्ष 6.50% 7.00%
    3 वर्ष < 5 वर्ष 6.50% 7.00%
    5 वर्ष से 10 वर्ष 6.50% 7.25%
  2. 3 करोड़ से 5 करोड़ तक की राशि के लिए ब्याज दरें

    अवधि सामान्य नागरिक वरिष्ठ नागरिक
    30 दिन से 45 दिन 4.00% 4.50%
    46 दिन से 60 दिन 4.25% 4.75%
    61 दिन से 87 दिन 4.50% 5.00%
    88 दिन से 3 महीने 24 दिन 5.25% 5.75%
    3 महीने 25 दिन से 4 महीने से कम 4.25% 4.75%
    4 महीने से 6 महीने से कम 5.25% 5.75%
    6 महीने से 9 महीने 5.50% 6.00%
    9 महीने से 1 साल 5.75% 6.25%
    1 साल से 1 साल 10 दिन 6.15% 6.65%
    1 साल 11 दिन से 13 महीने 6.15% 6.65%
    13 महीने से 15 महीने 6.15% 6.65%
    15 महीने से 18 महीने 6.15% 6.65%
    18 महीने से 2 साल 6.15% 6.65%
    2 साल से 3 साल 6.15% 6.65%
    3 साल से 5 साल 6.15% 6.65%
    5 साल से 10 साल 6.15% 6.90%
  3. एक्सिस बैंक NRE एफडी रेट्स

    NRE FD एक खास प्रकार की एफडी है, जिसे NRI, PIO और OCI द्वारा विदेश में कमाई गई राशि को भारत में निवेश करने के लिए उपयोग किया जाता है। NRE के लिए एक्सिस बैंक एफडी रेट्स इस प्रकार है:

    अवधि ब्याज दर
    >₹ 3 Cr ₹3 Cr से ₹5 Cr ₹5 Cr < ₹25 Cr ₹25 Cr < ₹50 Cr ₹50 Cr < ₹100 Cr ₹100 Cr < ₹200 Cr ₹200 Cr < ₹500 Cr
    1 वर्ष - 1 वर्ष 10 दिन 6.25 6.15 6.40 6.40 6.40 6.40 6.40
    1 वर्ष 11 दिन < 13 महीने 6.25 6.15 6.40 6.40 6.40 6.40 6.40
    13 महीने < 15 महीने 6.25 6.15 6.40 6.40 6.40 6.40 6.40
    15 महीने < 18 महीने 6.45 6.15 6.40 6.40 6.40 6.40 6.40
    18 महीने < 2 वर्ष 6.50 6.15 6.30 6.35 6.35 6.35 6.35
    2 वर्ष < 3 वर्ष 6.50 6.15 6.20 6.35 6.35 6.35 6.35
    3 वर्ष < 5 वर्ष 6.50 6.60 6.35 6.35 6.35 6.35 6.35
    5 वर्ष से 10 वर्ष 6.50 6.60 6.35 6.35 6.35 6.35 6.35
  4. एक्सिस बैंक FCNR एफडी रेट्स

    FCNR FD एक खास एफडी स्कीम है, जो NRI, PIO और OCI को भारत में रुपये के बजाय फोरन करेंसी जैसी USD, GBP और EUR आदि में निवेश करने की सुविधा देता है। यहाँ एक्सिस बैंक FCNR एफडी रेट्स की जानकारी दी गई है:

    अवधि USD (1 मिलियन से कम) USD (1 मिलियन और उससे अधिक) GBP EURO AUD CAD JPY
    1 वर्ष से अधिक और 2 वर्ष से कम 3.80% 3.80% 3.80% 1.65% 3.75% 2.25% 0.01%
    2 वर्ष से अधिक और 3 वर्ष से कम 3.55% 3.55% 3.65% 0.01% 3.60% 2.20% 0.01%
    3 वर्ष से अधिक और 4 वर्ष से कम 3.50% 3.50% 0.01% 0.01% 3.15% 2.00% 0.01%
    4 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष से कम 3.25% 3.25% 0.01% 0.01% 3.15% 1.95% 0.01%
    5 वर्ष 3.25% 3.25% 0.01% 0.01% 2.50% 1.75% 0.01%

एफडी पर कौन सा बैंक कितना ब्याज दे रहा है?

इस टेबल के जरिए आप अनुमान लगा सकते हैं कि किस बैंक में एफडी ब्याज दर किस प्रकार है:

बैंक का नाम न्यूनतम दर अधिकतम दर
एक्सिस बैंक 3.00% 7.25%
HDFC बैंक 2.75% 7.10%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 3.05% 7.05%
PNB बैंक 3.00% 7.10%
बैंक ऑफ बड़ौदा 3.50% 7.25%
केनरा बैंक 3.00% 7.10%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 2.70% 7.05%
ICICI बैंक 2.75% 7.10%
कोटक महिंद्रा बैंक 2.75% 7.30%
इंडसइंड बैंक 3.50% 7.75%
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 3.50% 8.30%
बजाज फाइनेंस 6.60% 7.40%
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 2.75% 8.50%
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 3.50% 8.50%
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 4.00% 8.50%

ध्यान दें - यह एफडी ब्याज दरें 3 करोड़ से कम जमा के लिए है और बैंकों द्वारा हर अवधि में अलग-अलग ब्याज दरें दी जाती है। ऐसे में बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से ब्याज दरों की जाँच जरूर करें।

एक्सिस बैंक एफडी के प्रकार

  1. रेगुलर फिक्स्ड डिपॉजिट

    एक्सिस बैंक की यह रेगुलर सावधि जमा योजना बढती महंगाई को कवर करने के लिए एक बेहतरीन निवेश विकल्प है।

    • जमा राशि - 5,000 - कोई सीमा नहीं
    • अवधि - 7 दिन से 10 वर्ष
    • पूर्व निकासी - उपलब्ध, जुर्माने के साथ
    • ब्याज़ भुगतान विकल्प - मासिक, तिमाही, अर्ध-वार्षिक या वार्षिक
  2. डिजिटल फिक्स्ड डिपॉज़िट

    डिजिटल फिक्स्ड डिपॉजिट खाता खोलने के लिए आपको बैंक की शाखा में जाने की जरूरत नहीं है, इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है।

    • जमा राशि - न्यूनतम 5,000
    • अवधि - 7 दिन से 10 वर्ष
    • पूर्व निकासी - 25 प्रतिशत तक कोई जुर्माना नहीं।
  3. एक्सिस बैंक टैक्स सेवर फिक्स्ड डिपॉज़िट

    यह एक सावधि जमा योजना है, जो आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स बचाने में सहायता करती है।

    • लॉक इन अवधि - 5 वर्ष
    • जमा राशि - 100 से अधिकतम 1.5 लाख हर वर्ष
    • पात्रता - भारतीय नागरिक और HUF
    • जमा प्रकार - पुनर्निवेश जमा, तिमाही ब्याज़ भुगतान, मासिक ब्याज़ भुगतान
  4. एक्सिस बैंक फिक्स्ड डिपॉज़िट प्लस

    एक सामान्य सावधि जमा की तुलना में अधिक लाभ प्रदान करती है। फिक्स्ड डिपॉज़िट प्लस में न्यूनतम जमा राशि अधिक होती है, आप सामान्य और चक्रवृद्धि ब्याज़ विकल्पों का चयन कर सकते हैं।

    • न्यूनतम जमा राशि - न्यूनतम 3 करोड़ से अधिकतम के लिए कोई सीमा नहीं
    • अवधि - 30 दिन से 10 वर्ष
    • जमा प्रकार - शॉर्ट टर्म डिपॉजिट, पुनर्निवेश जमा, तिमाही ब्याज़ भुगतान, मासिक ब्याज़ भुगतान
  5. ऑटो फिक्स्ड डिपॉज़िट

    ऑटो फिक्स्ड डिपॉज़िट बचत खाते और FD का मिश्रण है। जैसे ही आपके बचत खाते में बैलेंस तय सीमा 25,000 से अधिक हो जाती है तो, अतिरिक्त राशि अपने-आप FD में जमा हो जाती है।

    • अवधि - 6 महीने से 5 वर्ष
    • पूर्व निकासी - किसी भी समय निकासी की जा सकती है
  6. वरिष्ठ नागरिक फिक्स्ड डिपॉज़िट

    वरिष्ठ नागरिक फिक्स्ड डिपॉज़िट को 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाया गया है।

    • अवधि - 7 दिन से 10 वर्ष
    • ब्याज़ दर - 0.50% - 0.75% अधिक ब्याज़ दर

एक्सिस बैंक FD पात्रता

  • 18 वर्ष से अधिक आयु के भारतीय नागरिक।
  • आवेदक का भारत में होना अनिवार्य है।
  • पहले से एक्सिस बैंक के ग्राहक नहीं होना चाहिए।
  • PAN और आधार कार्ड होना चाहिए।
  • एक्सिस बैंक एफडी के बदले लोन लेने के लिए आपकी एफडी न्यूनतम 25,000 की एफडी होनी चाहिए।

एक्सिस बैंक में एफडी खाता कैसे खोलें?

यहाँ बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से आप एक्सिस बैंक में खाता खोल सकते हैं:

ऑनलाइन माध्यम

  • स्टेप 1 - बैंक की ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाकर डिजिटल फिक्स्ड डिपॉज़िट का ऑप्शन चुनें।
  • स्टेप 2 - अपने PAN और आधार से पहचान वेरिफ़ाई करें और अपनी पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें।
  • स्टेप 3 - अपनी इन्वेस्टमेंट राशि चुनें और बैंक अधिकारी के साथ ‘Video KYC’ पूरा करें।
  • स्टेप 4 - ऐप डाउनलोड करके ‘Customer ID’ डालें, नंबर वेरिफ़ाई करें और mPIN व OTP बनाएँ।
  • स्टेप 5 - ऐप में लॉगिन करें और अपनी बनी हुई डिजिटल FD को आसानी से देखें व मैनेज करें।

ऑफलाइन माध्यम

  • स्टेप 1 - एक्सिस बैंक की नजदीकी शाखा में जाएं।
  • स्टेप 2 - बैंक से एफडी आवेदन फॉर्म प्राप्त करें और उसे भरें।
  • स्टेप 3 - फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज़ों को संलग्न करें।
  • स्टेप 4 - बैंक में फॉर्म के साथ निवेश राशि को जमा करें।
  • स्टेप 5 - इसके बाद बैंक एफडी खाता खोल देगा और रसीद देगा।

निष्कर्ष

एक्सिस बैंक एफडी एक सुरक्षित जमा विकल्प है, आप बैंक में 7 दिन से 10 साल की एफडी करा सकते हैं। वर्तमान में बैंक अलग-अलग अवधियों में 3.00% से 7.25% का ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिक अतिरिक्त ब्याज प्राप्त कर अपने लिए बेहतर रिटायरमेंट प्लानिंग कर सकते हैं। साथ ही ग्राहकों को एफडी तोड़नी न पड़े इसके लिए उन्हें एफडी के बदले लोन और क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी दी जाती है। अगर आप एफडी में अपने पैसे को जमा करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले इस बात की जाँच करें कि एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज कौन सा बैंक दे रहा है, इसके बाद अपनी पसंद के अनुसार निवेश करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • क्या एक्सिस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज़ देता है?

    हाँ, एक्सिस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज दर देता है, यह दर सामान्य दर से 0.50-0.75% अधिक हो सकती है।
  • एक्सिस बैंक FD के लिए न्यूनतम राशि कितनी है?

    एक्सिस बैंक सावधि जमा में निवेश करने के लिए न्यूनतम राशि 5,000 ऑनलाइन और 10,000 ऑफलाइन माध्यम के लिए है।
  • एक्सिस बैंक FD में कितनी अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है?

    एक्सिस बैंक FD में 7 दिन से 10 वर्षों के लिए निवेश किया जा सकता है, आमतौर अलग-अलग अवधि के लिए विभिन्न ब्याज़ दरें दी जाती है।
  • एक्सिस बैंक एफडी रेट पीडीएफ (PDF) कैसे प्राप्त करें?

    एक्सिस बैंक एफडी रेट्स का PDF एक्सिस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। हालांकि इस लेख में भी वर्तमान ब्याज दरों की जानकारी दी गई है।
  • एक्सिस बैंक सावधि जमा में निवेश कैसे करें?

    एक्सिस बैंक सावधि जमा में निवेश ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
  • एक्सिस बैंक में एफडी पर कितना ब्याज मिलता है?

    एक्सिस बैंक में वर्तमान में एफडी पर सामान्य नागरिकों को अधिकतम 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.25% तक का ब्याज मिल रहा है।
Last Verified: 31 October 2026
FD Calculator

Total Investment

₹500 ₹30L
Enter Total Investment

Rate of Interest (Yearly)

1% 15%
Rate of Interest (Yearly)

Time Period

1 Year 15 Years
Enter Time Period
Interest Earned
Maturity Amount

FD Rates Articles

Recent Articles
Popular Articles
पोस्ट ऑफिस 50,000 एफडी ब्याज दर

15 Oct 2026

डाकघर एफडी ब्याज दर
Read more
50,000 की एफडी पर 1, 3 और 5 साल के लिए

25 Jun 2026

50,000 रुपये की एफडी पर आप 1, 3
Read more
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी ब्याज दरें

23 Jun 2026

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
Read more
FD डबल स्कीम

21 Apr 2026

एफडी को डबल होने में 9-10
Read more
5 लाख की FD पर मासिक ब्याज

26 Aug 2025

2026 में 5 लाख की सावधि जमा
Read more
किस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर सबसे अधिक है?
  • 31 Mar 2022
  • 94574
अगर आप एफडी के लिए सबसे ज्यादा इंटरेस्ट
Read more
FD डबल स्कीम
  • 21 Apr 2026
  • 18219
एफडी को डबल होने में 9-10 साल का समय लगता है, यह
Read more
5 लाख की FD पर मासिक ब्याज
  • 26 Aug 2025
  • 7706
2026 में 5 लाख की सावधि जमा पर 8.10% प्रति वर्ष तक
Read more
एफडी में कैसे निवेश करें?
  • 18 Feb 2022
  • 5950
भारत की एक बडी आबादी सावधि जमा (FD) में निवेश
Read more
मिडिल क्लास के लिए लोकप्रिय सावधि जमा योजनाएं
  • 28 Mar 2022
  • 3533
मध्यवर्ग के लोगों के बीच सावधि जमा एक
Read more

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed, along with the other variable factors. The 7.4% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and premium term of 10 years with a Rs . 20,000 monthly instalment premium. The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year, and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
** The Life Cover amount varies as per plan specifications. Please read the policy document for details.
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
##The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with other variable factors. 7.4% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and a premium term of 10 years with ₹5,00,000 annually installment premium. All plans listed here are from insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL