मध्यवर्ग के लोगों के बीच सावधि जमा एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है, इसका मुख्य उद्देश्य निवेश की सुरक्षा और ब्याज की स्थिरता है। प्रमुख बैंक जैसे भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक आदि बैंक उच्च FD ब्याज दरें प्रदान करते है। मुख्य रूप से इन बैंकों में 7 दिनों से 10 वर्ष की अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
भारत में समय-समय पर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मिडिल क्लास लोगों को बचत और निवेश के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इनमें कई सरकारी योजनाएं भी शामिल है, जैसे डाकघर सावधि जमा योजना। डाकघर और बैंकों द्वारा आमतौर पर 1,000 रुपए से सावधि जमा खाता खोलने की सुविधा दी जाती है। न्यूनतम निवेश राशि कम होने के कारण अधिक लोग निवेश कर सकते है।
मध्यवर्ग के लोग एफडी प्लान के तहत समय से पहले निकासी, कर लाभ, लोन और नामांकन जैसी सुविधाएं प्राप्त कर सकते है। साथ ही अधिकतम बैंक द्वारा वरिष्ठ नागरिकों सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% - 0.90% तक अतिरिक्त FDब्याज दरें दी जाती है।
यहाँ भारत के कुछ प्रमुख बैंको द्वारा दी जा रही FD ब्याज़ दरो को बताया गया है:
| बैंक का नाम | सामान्य नागरिक | वरिष्ठ नागरिक |
| भारतीय स्टेट बैंक | 6.45% | 7.05% |
| पंजाब नैशनल बैंक | 6.50% | 7.00% |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 6.60% | 7.10% |
| केनरा बैंक | 6.50% | 7.00% |
| बंधन बैंक | 7.20% | 7.70% |
वर्तमान में एसबीआई एफडी ब्याज दरें 2026 में 6.45% से 7.05% तक है। भारतीय स्टेट बैंक में 7 दिन से 10 वर्ष की अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक द्वारा अतिरिक्त लाभ सुनिश्चित किया गया है। एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान के विशेष अवधि के एफडी प्लान उपलब्ध कराएं गए है, जिनमें एसबीआई अमृत वृष्टि योजना बेहद लोकप्रिय प्लान है। भारतीय स्टेट बैंक में निवेश कर मध्यवर्ग के लोग लंबी अवधि में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
पंजाब नैशनल बैंक फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दर वर्तमान में 6.50% से 7.00% तक है। सरकारी बैंक होने के कारण एक बडी आबादी पंजाब नैशनल बैंक एफडी में निवेश करना पसंद करते है। पीएनबी एफडी ब्याज दरें 2026में सामान्य नागरिकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों कों 0.50% तक अतिरिक्त है। ऐसे निवेशक जो बिना जोखिम के उच्च रिटर्न प्राप्त करना चाहते है, वह इस सावधि जमा में निवेश कर सकते है।
बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी पर ब्याज दर 2026 6.60% से 7.10% तक है। बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी ब्याज दर वरिष्ठ नागरिकों के लिए आमतौर पर 0.50% अतिरिक्त होती है। ग्राहक BOB FD में 7 दिन से 10 वर्षों के लिए निवेश कर सकते है। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सुरक्षित रूप से धन बढ़ाने का अच्छा अवसर प्रदान किया जाता है।
केनरा बैंक एफडी दरें वर्तमान में 6.50% से 7.00% तक है। वही केनरा बैंक 444 दिन एफडी ब्याज दर 6.50% से 7.00% तक है। वही वरिष्ठ नागरिक सावधि जमा योजना के तहत 0.50% ब्याज प्राप्त कर सकते है। ग्राहक 7 दिनों से 10 वर्षों के लिए निवेश कर सकते है। साथ ही ग्राहक एफडी पर लोन भी प्राप्त कर सकते है, जिससे समय से पहले निकासी करने की आवश्यकता नहीं रहती है।
बंधन बैंक द्वारा सावधि जमा पर नागरिकों को 7.20% से 7.70% का ब्याज दिया जा रहा हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह ब्याज दर सामान्य दर से 0.50% अधिक है। बंधन बैंक में ग्राहक 3 महीने से 10 साल की अवधि के लिए निवेश कर सकते है। बंधन बैंक में 1,000 रुपए के जमा से निवेश की शुरुआत की जा सकती है। बंधन बैंक एफडी लंबी अवधि में निवेश वृद्धि करने का एक अच्छा माध्यम है।
FD योजनाएँ सुरक्षित निवेश विकल्प है। सावधि जमा के तहत गारंटी लाभ प्राप्त किया जा सकता है, भारत में कई बैंक, लघु वित्त बैंक और डाकघर FD की सुविधा प्रदान करते है। भारत में वर्षो से FD मिडिल क्लास के लिए एक लोकप्रिय निवेश विकल्प रहा है। आमतौर लघु वित्त बैंक, सरकारी बैंक और डाकघर से ज्यादा ब्याज़ दर प्रदान करते है। हालांकि ज्यादा ब्याज़ दर के लालच में किसी धोखाधडी का शिकार न बने, हमेशा आधिकारिक माध्यमों से ही निवेश करें।