सावधि जमा के बदले क्रेडिट कार्ड

FD के बदले मिलने वाले क्रेडिट कार्ड को सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड भी कहते हैं। इसमें आपको बिना किसी इनकम प्रूफ और सिबिल स्कोर की चिंता किए, कार्ड मिल जाता है। इसमें बैंक आपकी एफडी की रकम की 80% से 90% तक की लिमिट तय करता है। लेकिन इसमें अच्छी बात यह है कि कार्ड इस्तेमाल करते हुए भी आपकी एफडी पर पूरा ब्याज मिलता रहता है और आप समय पर बिल का भुगतान करके अपना क्रेडिट स्कोर भी सुधार सकते हैं।

Read more
सावधि जमा के बदले क्रेडिट कार्ड क्यों चुनें?
No Income Proof Required
नो इनकम प्रूफ रिक्वायर्ड

आपकी एफडी ही सिक्योरिटी है — न सैलरी स्लिप चाहिए, न क्रेडिट हिस्ट्री

Credit Limit Up to 90% of Your FD
क्रेडिट लिमिट आपकी एफडी का 90% तक

जितना बड़ा डिपॉज़िट, उतनी ज़्यादा स्पेंडिंग पावर

Build Your Credit Score
अपना क्रेडिट स्कोर बनाएं

समय पर पेमेंट करने से आप अपनी क्रेडिट हिस्ट्री बना भी सकते हैं और सुधार भी सकते हैं

sbi
15 लाख परिवार सुरक्षित
13,50,000 करोड़ का लाइफ कवर एश्योर्ड
कस्टमर रेटिंग rating 4.8++
We are rated++
rating
17.3 Crore
Registered Consumer
55
Insurance Partners
7.7 Crore
Policies Sold
7.4% तक का गारंटी रिटर्न प्राप्त करें*

पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल

+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
प्लान देखें
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं।
We are rated++
rating
17.3 Crore
Registered Consumer
55
Insurance Partners
7.7 Crore
Policies Sold
Explore plans

सावधि जमा क्रेडिट कार्ड क्या है?

सावधि जमा क्रेडिट कार्ड एक सुरक्षित विकल्प है, जो आपको बैंक में जमा फिक्स्ड डिपॉजिट के बदले जारी किया जाता है। साथ ही इसे FD बैक्ड क्रेडिट कार्ड भी कहते है, इसमें बैंक 80% से 90% तक की क्रेडिट लिमिट देता है। जैसे मान लीजिए आपकी एफडी 50,000 तक की है तो बैंक आपको 40,000 से 45,000 तक की लिमिट दे सकता है और इस कार्ड को लेने के लिए किसी इनकम प्रूफ या सैलरी स्लिप की जरूरत नही है।

सावधि जमा के बदले क्रेडिट कार्ड की विशेषताएं

एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड की निम्नलिखित विशेषताएं नीचे दी गई है:

  • जल्द मंजूरी: एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड को बैंक जल्दी मंजूरी दे देता है। क्योंकि बैंक के पास आपकी एफडी सुरक्षा के रूप में होती है।
  • क्रेडिट स्कोर बनाने में सहायक: एफडी-आधारित क्रेडिट की सहायता से ग्राहक अपना क्रेडिट स्कोर सुधार सकते हैं।
  • आय प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं: सावधि जमा के बदले क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने के लिए ग्राहकों को आय प्रमाण देने के भी आवश्यकता नहीं होती है।
  • आसान प्रक्रिया: आमतौर पर सामान्य क्रेडिट कार्ड को प्राप्त करने की प्रक्रिया मुश्किल लग सकती है, लेकिन एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड की प्रक्रिया सरल और सहज है।
  • सावधि जमा पर ब्याज: क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने के बाद भी एफडी खाते पर तय एफडी ब्याज दर के अनुसार ब्याज मिलना जारी रहता है।
  • क्रेडिट राशि: एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत एफडी राशि सीमा आमतौर पर 80% - 90% तक होती है। हालांकि कुछ बैंक 100% की भी अनुमती दे सकते हैं।
  • रिवॉर्ड्स और कैशबैक ऑफर्स: सामान्य क्रेडिट कार्ड की तरह ही इस पर भी आपको हर खरीदारी पर रिवॉर्ड पॉइंट्स, कैशबैक, डिस्काउंट और फ्यूल सरचार्ज पर छूट जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
  • डिजिटल और पेपरलेस प्रक्रिया: इस कार्ड को लेने के लिए आपको बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। क्योंकि इसे नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे 5 मिनट में तुरंत जारी करवाया जा सकता है।

कौन-कौन से बैंक एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड प्रदान करते हैं?

अधिकांश बैंकों द्वारा सावधि जमा के बदले क्रेडिट कार्ड प्रदान किए जाते है। इसकी अधिक जानकारी नीचे दी गई है:

बैंक का नाम न्यूनतम FD राशि क्रेडिट सीमा
एसबीएम बैंक (SBM) ₹2,000 90% से 100% तक
HDFC बैंक ₹15,000 90% तक
कोटक महिंद्रा बैंक ₹10,000 80% से 90% तक
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ₹10,000 100% तक
एक्सिस बैंक ₹20,000 80% से 85% तक
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ₹25,000 80% तक
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI ) ₹50,000 90% तक

एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

आप FD के बदले क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं:

  1. ऑनलाइन माध्यम

    • स्टेप 1 - अपने बैंक के मोबाइल बैंकिंग ऐप या Net Banking में जाएं।
    • स्टेप 2 - 'Apply for Credit Card' के विकल्प पर क्लिक करें।
    • स्टेप 3- फिर अपने पसंद का 'FD-Backed Card' चुनने के बाद एफडी राशि दर्ज करें।
    • स्टेप 4 - अगर आपकी एफडी पहले से बनी है तो उसे लिंक करें, वरना नई डिजिटल एफडी तुरंत बनाएं।
    • स्टेप 5- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
    • स्टेप 6- इसके बाद कार्ड तुरंत स्वीकृत हो जाता है और वर्चुअल कार्ड ऐप में दिखने लगता है।
    • स्टेप 7 - फिजिकल कार्ड 5-7 दिनों में आपके पते पर आ जाएगा।
  2. ऑफलाइन माध्यम

    • स्टेप 1 - अपने एफडी बैंक शाखा में जाएं और क्रेडिट कार्ड फॉर्म प्राप्त करें।
    • स्टेप 2 -फॉर्म प्राप्त कर उसमें अपनी एफडी की सभी जानकारी भरें।
    • स्टेप 3 - यदि बैंक कोई सहायक दस्तावेज़ों की मांग करता है, तो उसे आवेदन पत्र के साथ जमा कराएं।
    • स्टेप 4 - बैंक द्वारा वेरिफिकेशन करने के बाद क्रेडिट कार्ड जारी कर देता है।

निष्कर्ष

ग्राहकों को सावधि जमा के बदले बिना किसी आय प्रमाण या सिबिल (CIBIL) स्कोर के आसानी से सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड मिल जाता है। इसमें बैंक एफडी राशि का 80% से 90% तक क्रेडिट लिमिट तय कर देता है, जबकि आपकी FD पर पूरा ब्याज मिलना जारी रहता है। यह कार्ड नए ग्राहकों और खराब क्रेडिट स्कोर वाले लोगों के लिए सिबिल स्कोर सुधारने का सबसे आसान तरीका प्रदान करता है। आमतौर पर बैंक सावधि जमा तोड़ने को बढ़ावा नहीं देता है, इसलिए ग्राहकों को एफडी के बदले लोन और एफडी के बदले क्रेडिट का विकल्प दिया जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • क्या एफडी-आधारित क्रेडिट कार्ड को प्राप्त करने के लिए आय प्रमाण की आवश्यकता होती है?

    नहीं, एफडी क्रेडिट कार्ड को प्राप्त करने के लिए आय प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं होती है।
  • एफडी क्रेडिट कार्ड की लिमिट क्या होती है?

    मुख्य रूप से एफडी क्रेडिट कार्ड की लिमिट आमतौर पर बैंकों पर निर्भर करती है, आमतौर पर यह राशि एफडी राशि की 80%-100% होती है।
  • एफडी बेस्ड क्रेडिट कार्ड किसके लिए उपयुक्त है?

    सावधि जमा आधारित क्रेडिट कार्ड ऐसे ग्राहकों के लिए उपयुक्त है, जो अपना क्रेडिट स्कोर सुधारना चाहते है या बनाना चाहते है।
  • सावधि जमा के बदले क्रेडिट कार्ड लेने के बाद, एफडी के ब्याज पर भी असर पड़ता है?

    नहीं, एफडी क्रेडिट कार्ड लेने के बाद भी आपकी एफडी पर सामान्य रूप से ब्याज मिलना जारी रहता है। लेकिन यदि ग्राहक द्वारा भुगतान में चूक होती है, तो आपकी एफडी से पैसे काटे जा सकते हैं।
  • एफडी क्रेडिट कार्ड के नुकसान क्या है?

    एफडी क्रेडिट कार्ड के निम्नलिखित नुकसान है:
    • बैंक के पास एफडी गिरवी होना।
    • क्रेडिट लिमिट का कम होना।
    • कम रिवॉर्ड्स
    • डिफॉल्ट होने पर क्रेडिट स्कोर का खराब होना।
  • क्या एफडी क्रेडिट कार्ड बिलों का भुगतान EMI के माध्यम से किया जा सकता है?

    हाँ, एफडी क्रेडिट कार्ड बिलों की EMI बनवाई जा सकती है।
  • FD क्रेडिट कार्ड क्या होता है?

    एफडी को बैंक के पास गारंटी के रूप में रखकर जारी किया जाने वाला कार्ड जिससे सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड या एफडी क्रेडिट कार्ड कहते है।
  • FD क्रेडिट कार्ड के फायदे क्या- क्या है?

    बिना किसी आय प्रमाण और बिना सिबिल स्कोर के आसानी से कार्ड मिलने के साथ एफडी पर लगातार ब्याज मिलता है। इसके मुख्य फायदे है सिबिल स्कोर का तेजी से सुधरना ।
  • एफडी क्रेडिट कार्ड कितने दिन में आता है?

    आवेदन के बाद आपको कार्ड तुरंत या 24-48 घंटों में ऐप पर दिखने लगता है, जबकि फिजिकल कार्ड 5 से 7 दिनों के भीतर आपके पते पर डिलीवर हो जाता है।
  • FD क्रेडिट कार्ड से CIBIL स्कोर कैसे बढ़ाए?

    कार्ड की कुल लिमिट का 30% से कम उपयोग करके आप हर महीने पूरे बिल का भुगतान समय पर कर सकते हैं लगातार कम से कम 6 महीने तक नियमित इस्तेमाल से आपका सिबिल स्कोर बढ़ जाता है।
Last Verified: 06 November 2026

Credit Card Against Fd Articles

Recent Articles
Popular Articles
बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी क्रेडिट कार्ड

23 Jun 2026

ऐसे ग्राहक जिनके पास
Read more
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सावधि जमा के बदले क्रेडिट कार्ड

19 Jun 2026

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
Read more
इंडियन बैंक सावधि जमा क्रेडिट कार्ड

19 Jun 2026

इंडियन बैंक सावधि जमा के
Read more
कोटक महिंद्रा बैंक सावधि जमा क्रेडिट कार्ड

17 Jun 2026

कोटक महिंद्रा बैंक
Read more
पंजाब नेशनल बैंक सावधि जमा क्रेडिट कार्ड

17 Jun 2026

पंजाब नेशनल बैंक सावधि
Read more
एफडी के बदले यस बैंक क्रेडिट कार्ड
  • 31 Oct 2025
  • 3479
यस बैंक एफडी क्रेडिट कार्ड (Yes Bank FD Credit Card) उन
Read more
इंडियन बैंक सावधि जमा क्रेडिट कार्ड
  • 19 Jun 2026
  • 266
इंडियन बैंक सावधि जमा के बदले क्रेडिट
Read more


˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to 10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
##The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with other variable factors. 7.4% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and a premium term of 10 years with ₹5,00,000 annually installment premium. All plans listed here are from insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL