बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी पर ब्याज दर 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा में एफडी पर ब्याज दर 2026 में सामान्य नागरिकों के लिए 3.50% से 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.00% से 7.25% तक का ब्याज मिल रहा है। वहीं अति वरिष्ठ नागरिकों को 0.10% का अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है। आप बैंक ऑफ बड़ौदा में 7 दिन से 10 साल तक की एफडी कर सकते हैं। इसमें आप न्यूनतम 1,000 रुपये की एफडी कर सकते हैं।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
7.4%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Maximum returns Offered by Guaranteed

6.5%**

Fixed Deposits

(by SBI bank)

(5-10 Years)

6.9%***

Public Provident Fund

(other popular options)

(15 Years)

We are rated++
rating
15.8 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
7.16 Crore
Policies Sold
7.4% तक का गारंटी रिटर्न प्राप्त करें*

पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल

+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
प्लान देखें
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं।
We are rated++
rating
15.8 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
7.16 Crore
Policies Sold
Explore plans

बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी स्कीम विशेषताएं

बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी स्कीम की निम्नलिखित विशेषताएं हैं:

  • जमा अवधि - 7 दिन - 10 वर्ष
  • न्यूनतम जमा राशि - ₹1,000
  • अधिकतम जमा राशि - कोई सीमा नहीं
  • वरिष्ठ नागरिक लाभ - BOB वरिष्ठ नागरिक एफडी ब्याज दर सामान्य नागरिकों की तुलना में ज्यादा होती है।
  • समयपूर्व निकासी - जुर्माने के साथ उपलब्ध
  • लोन की सुविधा - 90% तक उपलब्ध
  • ओवरड्राफ्ट - उपलब्ध

बैंक ऑफ बड़ौदा में एफडी पर ब्याज दर 2026

यहां बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी ब्याज दर को दर्शाया गया है:

अवधि सामान्य नागरिक वरिष्ठ नागरिक
7 दिन से 14 दिन 3.50% 4.00%
15 दिन से 45 दिन 3.50% 4.00%
46 दिन से 90 दिन 5.00% 5.50%
91 दिन से 180 दिन 5.00% 5.50%
181 दिन से 210 दिन 5.50% 6.00%
211 दिन से 270 दिन 5.75% 6.25%
271 दिन से 1 वर्ष से कम 6.00% 6.50%
1 वर्ष 6.25% 6.75%
1 वर्ष से 400 दिन 6.25% 6.75%
401 दिन से 2 वर्ष 6.25% 6.75%
2 वर्ष से 3 वर्ष 6.25% 6.75%
3 वर्ष से 5 वर्ष 6.30% 6.90%
5 वर्ष से 10 वर्ष 6.00% 7.00%
10 वर्ष से अधिक 5.50% 6.00%
444 दिन 6.45% 6.95%
555 दिन 6.75% 7.25%

बैंक ऑफ बड़ौदा सावधि जमा ब्याज दर जून 2026 को अपडेट की गई है।

NRE के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी रेट्स

बैंक ऑफ बड़ौदा एनआरई एफडी ब्याज दरें इस प्रकार है:

अवधि 1 करोड़ से 3 करोड़ के लिए ब्याज दर
1 वर्ष 6.25%
1 वर्ष से अधिक से 400 दिन 6.25%
400 दिन से अधिक से 2 साल 6.25%
2 साल से अधिक से 3 साल 6.25%
3 साल से अधिक से 5 साल 6.30%
5 साल से अधिक से 10 साल तक 6.00%
444 दिन 6.75%

बैंक ऑफ बड़ौदा NRE एफडी रेट्स 12 जून 2026 से प्रभाव में है, यह ब्याज दर सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मान्य है।

FCNR के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी रेट्स

बैंक ऑफ बड़ौदा एफसीएनआर डिपॉजिट दरें वर्तमान में इस प्रकार है:

अवधि USD(0.2 M से कम USD 0.2M से 1 M तक USD 1M से अधिक से 5M USD 5 M से अधिक GBP EUR AUD CAD
1 वर्ष और उससे अधिक लेकिन 2 वर्ष से कम 5.00% 5.00% 5.00% 5.00% 4.25% 2.75% 3.75% 3.25%
2 वर्ष और उससे अधिक लेकिन 3 वर्ष से कम 3.55% 3.55% 3.55% 3.55% 2.35% 1.50% 3.50% 3.00%
3 वर्ष और उससे अधिक लेकिन 4 वर्ष से कम 3.35% 3.35% 3.35% 3.35% 2.45% 1.50% 3.00% 2.75%
4 वर्ष और उससे अधिक लेकिन 5 वर्ष से कम 2.95% 2.95% 2.95% 2.95% 2.45% 1.50% 3.00% 2.80%
केवल 5 वर्ष 3.05% 3.05% 3.05% 3.05% 2.45% 1.50% 3.00% 2.80%

बैंक ऑफ बड़ौदा FCNR एफडी ब्याज दरें 13 जुलाई 2026 से प्रभाव में हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी ब्याज दर की अन्य बैंकों की ब्याज दरों से तुलना

यहाँ टेबल में सावधि जमा पर भारत के सभी प्रमुख बैंको की FD ब्याज़ दरे दी गई हैं:

बैंक का नाम न्यूनतम दर अधिकतम दर
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 2.75% 6.60%
बैंक ऑफ इंडिया 3.00% 6.60%
ICICI बैंक 2.75% 6.50%
HDFC बैंक 2.75% 6.50%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 3.05% 6.40%
एक्सिस बैंक 3.00% 6.45%
पंजाब नैशनल बैंक 3.00% 6.60%
कोटक महिंद्रा बैंक 2.75% 6.70%
यस बैंक 3.25% 7.00%
इंडसइंड बैंक 3.25% 7.00%
केनरा बैंक 3.00% 6.50%
IDFC बैंक 3.00% 7.20%
IDBI बैंक 3.00% 6.50%
इंडियन ओवरसीज़ बैंक 3.50% 6.60%
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 3.00% 6.25%
पंजाब & सिंध बैंक 2.85% 6.70%
UCO बैंक 2.90% 6.45%
RBL बैंक 3.50% 7.20%
फेडरल बैंक 3.00% 6.70%
बंधन बैंक 2.95% 7.25%
साउथ इंडिया बैंक 2.90% 6.70%
करूर वैश्य बैंक 4.00% 6.80%
कर्नाटक बैंक 3.50% 6.65%
DBS बैंक 2.75% 6.60%
श्रीराम फाइनेंस 6.79% 7.35%
बजाज फाइनेंस 6.60% 6.95%
महिंद्रा फाइनेंस 6.75% 7.00%
AU स्मॉल फाइनेंस 3.50% 7.10%
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 4.00% 7.50%
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 4.00% 7.90%
DCB बैंक 3.75% 7.15%
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 3.50% 7.40%
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 2.75% 8.00%
कर्नाटक ग्रामीण बैंक 3.25% 6.60%
नॉर्थ इस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 3.50% 7.75%

यह सावधि जमा ब्याज दरें सामान्य नागरिकों के लिए हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी से आप कितना फंड बना सकते हैं?

चलिए एक टेबल की सहायता से समझते हैं कि BOB से आप कितना फंड बना सकते हैं। यहां उदाहरण में वर्तमान ब्याज दर के अनुसार ही गणना की गई है:

निवेश राशि अवधि ब्याज दर कुल मैच्योरिटी राशि
1,00,000 2 साल 6.25% 1,13,205
1,00,000 5 साल 6.30% 1,36,690
1,00,000 8 साल 6.00% 1,61,032
1,00,000 10 साल 6.00% 1,81,402

बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी स्कीम पात्रता

बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए ग्राहकों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होता है:

  • नाबालिगों के लिए अभिभावकों द्वारा खाता खोला जा सकता है।
  • HUF
  • फर्म और कंपनियां

लोग यह भी पढ़ते है: कौन सा बैंक एफडी पर सबसे अधिक ब्याज देता है?

बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी स्कीम खाता कैसे खोलें?

बैंक ऑफ बड़ौदा सावधि जमा खाता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खोला जा सकता है:

ऑनलाइन माध्यम

  • स्टेप 1 - BOB इंटरनेट बैंकिंग या ऐप पर लॉग इन करें।
  • स्टेप 2 - फिक्स्ड डिपॉजिट मेनू में FD खाता खोलने का विकल्प चुनें।
  • स्टेप 3 - निवेश राशि और निवेश अवधि का चयन करें।
  • स्टेप 4 - ब्याज़ भुगतान विकल्प का चयन करें।
  • स्टेप 5 - एक बार सभी जानकारी पढे और सबमिट कर दें।
  • स्टेप 6 - प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपका सावधि जमा खाता खोल दिया जाएगा। पुष्टि की सभी जानकारी ईमेल के द्वारा आपको भेज दी जाएगी।

ऑफलाइन माध्यम

  • स्टेप 1 - BOB की नजदीकी शाखा में जाएं।
  • स्टेप 2 - शाखा मे जाकर सावधि जमा खाता फॉर्म की मांग करें।
  • स्टेप 3 - आवश्यक जानकारी जैसे, निवेश राशि, परिपक्वता अवधि, ब्याज़ भुगतान विकल्प और नामांकित व्यक्ति की जानकारी दर्ज करें।
  • स्टेप 4 - आवश्यक दस्तावेज़ो के साथ आवेदन फॉर्म जमा करें।
  • स्टेप 5 - निवेश राशि को शाखा में जमा करें।
  • स्टेप 6 - प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक रसीद दी जाएगी, उसे संभाल के रखें।

निष्कर्ष

बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी ब्याज दर वर्तमान में सामान्य नागरिकों के लिए अधिकतम 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.25% तक है। ऐसे में आप अपने पैसे को अधिकतम 10 साल तक एफडी में फिक्स करके उस पर शानदार ब्याज कमा सकते हैं। वहीं आपको बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा में 10 साल में आपके पैसे डबल हो सकते हैं। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से BOB में निवेश कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • बैंक ऑफ बड़ौदा में एफडी कितने साल में डबल होती है?

    बैंक ऑफ बड़ौदा में एफडी आमतौर पर 9 से 10 साल में डबल हो सकती है, हालांकि इसके लिए ब्याज दर भी मायने रखती है। आमतौर पर यदि ब्याज दर 7.00% से अधिक होती है, तो निवेश राशि डबल हो सकती है।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा में सावधि जमा पर ब्याज दर 2026 में क्या है?

    बैंक ऑफ बड़ौदा सावधि जमा पर सामान्य नागरिकों को 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% तक ब्याज प्रदान कर रहा है। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी ब्याज दरें अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.20% (BOB FD Interest Rates 2026) तक हैं।
  • वरिष्ठ नागरिकों को बैंक ऑफ बड़ौदा में कितना ब्याज मिलता है?

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक ऑफ़ बड़ोदा एफडी इंटरेस्ट रेट 7.20% तक है।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा में कौन सी एफडी सबसे अच्छी है?

    बैंक ऑफ बड़ौदा विभिन्न अवधियों की सावधि जमा प्रदान करता है, हालांकि 444 दिनों की एफडी (BOB FD Interest Rates 2026 for 444 Days) पर सबसे अधिक ब्याज दिया जा रहा है।
  • कौन सा बैंक कितना ब्याज देता है?

    यदि आप यह जानना चाहते है, कि आप इस लेख में दिए गए टेबल के माध्यम से यह जान सकते हैं।
  • Bank of Baroda में ₹2,00,000 जमा करने से ₹82,956 का फिक्स ब्याज गारंटी के साथ पाया जा सकता है?

    हाँ, अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा में 5 साल के लिए वर्तमान बॉब एफडी ब्याज दरें 2026 के आधार पर 2,00,000 की एफडी करते है, तो मैच्योरिटी पर करीब 2,73,380 रुपए प्राप्त करेंगे। वही अगर आप वरिष्ठ नागरिक ब्याज दर के आधार पर निवेश करते है, तो आप मैच्योरिटी पर 2,81,568 प्राप्त करेंगे। वहि अति वरिष्ठ नागरिक अगर 5 साल के लिए 2,00,000 निवेश करते है, तो वे ₹82,956 का ब्याज प्राप्त कर सकेंगे।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा लाया स्पेशल एफडी स्कीम जमा करें 1,00,000 और पाए 23,508 का फिक्स्ड ब्याज?

    हाँ, बैंक ऑफ बड़ौदा में 1,00,000 जमा करने पर 23,508 तक का ब्याज प्राप्त किया जा सकता है।
Last Verified: 09 October 2026

Fd Interest Rates Articles

Recent Articles
Popular Articles
IDBI बैंक FD ब्याज दरें

26 Jun 2026

IDBI बैंक की सावधि जमा पर
Read more
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी ब्याज दरें

25 Jun 2026

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
Read more
50,000 की एफडी पर 1, 3 और 5 साल के लिए

25 Jun 2026

50,000 रुपये की एफडी पर आप 1, 3
Read more
पोस्ट ऑफिस सावधि जमा की समय से पहले निकासी

25 Jun 2026

पोस्ट ऑफिस सावधि जमा को 6
Read more
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी ब्याज दरें

23 Jun 2026

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
Read more
किस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर सबसे अधिक है?
  • 31 Mar 2022
  • 90298
2026 में भारत के प्रमुख बैंक जैसे भारतीय स्टेट
Read more
FD डबल स्कीम
  • 21 Apr 2026
  • 15672
सावधि जमा बिना किसी जोखिम के पैसे दोगुना
Read more
पोस्ट ऑफिस एफडी ब्याज दर
  • 19 Nov 2024
  • 20373
डाकघर एफडी ब्याज दर वर्तमान में 6.90% से 7.50% तक
Read more
एसबीआई एफडी ब्याज दरें
  • 18 Nov 2024
  • 15286
एसबीआई एफडी ब्याज दरें 2026 विभिन्न अवधियों
Read more
एफडी ब्याज दरें
  • 04 Apr 2022
  • 26372
2026 में भारत के प्रमुख बैंक सावधि जमा पर 8.25% तक
Read more


˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to 10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
##The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with other variable factors. 7.4% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and a premium term of 10 years with ₹5,00,000 annually installment premium. All plans listed here are from insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL