सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सावधि जमा क्रेडिट कार्ड क्या है?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सावधि जमा के बदले क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने की इस प्रक्रिया को 'सेंट एस्पायर जमा योजना' भी कहते हैं। इस योजना के अंतर्गत बैंक आपकी मौजूदा एफडी को सुरक्षा के रूप में रखकर, आपको क्रेडिट कार्ड प्रदान करता है, इस कार्ड के लिए आपकी एफडी की 80% राशि क्रेडिट सीमा होती हैं।
सेंट्रल बैंक समय से पहले एफडी तोड़ने को बिलकुल भी बढ़ावा नहीं देता है, साथ ही ऐसा करने से ग्राहक को भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है। क्रेडिट में ली गई राशि वापस चुकाने के लिए बैंक समय भी देता है, जिस राशि पर 1-2% का ब्याज लग सकता है। यदि आप समय पर राशि चुकाने से रह जाते हैं, तो बैंक कुछ पेनल्टी भी लगा सकता है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में फिक्स्ड डिपॉजिट क्रेडिट कार्ड लेने के विशेषताएँ
अगर आप भी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में FD के बदले क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं, तो उसकी विशेषताएँ और लाभ जानना आवश्यक हैं:
- न्यूनतम एफडी राशि की आवश्यकता: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सावधि जमा क्रेडिट कार्ड का आवेदन करने के लिए न्यूनतम 16,000 से 20,000 रुपए तक की सावधि जमा होनी चाहिए।
- एफडी पर सुरक्षित ब्याज: यदि आप बैंक द्वारा जारी किए गए क्रेडिट कार्ड से राशि क्रेडिट करते भी हैं, तब भी आपकी एफडी राशि पर सुरक्षित ब्याज बढ़ता रहता है।
- पात्रता: CBI में ऐसे ग्राहक क्रेडिट कार्ड के लिए पात्र हैं, जिनकी आयु 18-65 वर्ष के बीच है, भारतीय निवासी है और जिनके पास सेंट एस्पायर सावधि जमा खाता मौजूद है। ।
- कम दस्तावेज का उपयोग: सावधि जमा के बदले क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने के लिए आधार, पैन कार्ड, फोटो की आवश्यकता होती है।
- बीमा कवर की मदद: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपनी FD के बदले जारी किए जाने वाले क्रेडिट कार्ड पर 1 से 2 लाख तक का मृत्यु बीमा कवर प्रदान करता है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सावधि जमा के बदले क्रेडिट कार्ड कैसे लें?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के फिक्स्ड डिपॉजिट के बदले क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं:
- स्टेप 1: निकटतम बैंक में जाकर कम से कम 16,000 से 20,000 रुपए तक की एफडी खुलवाएं, अगर एफडी पहले से मौजूद है तो ‘Cent Aspire Credit Card' के लिए आवेदन पत्र भरें।
- स्टेप 2: अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो आदि सभी जरूरी दस्तावेज जमा करें, साथ ही केवाईसी कराएं।
- स्टेप 3: इसके बाद बैंक आपके सावधि जमा खाते पर 'Auto-Lien' (सुरक्षा के लिए गिरवी) मार्क करेगा।
- स्टेप 4: सभी दस्तावेज का सत्यापन होने के बाद 7 दिन के भीतर आपको सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का सावधि जमा क्रेडिट कार्ड प्राप्त हो जाएगा।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड को बंद करने की प्रक्रिया
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एफडी क्रेडिट कार्ड बंद कराने से पहले चेक करें कि क्रेडिट कार्ड पर कोई भी बकाया राशि पेंडिंग न हो। इसके बाद आप निम्न तरीकों से अपना सावधि जमा क्रेडिट कार्ड बंद करा सकते हैं:
- बैंक की शाखा में जाकर: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नजदीकी शाखा पर जाएं और कार्ड बंद कराने के लिए लिखित रूप में आवेदन फॉर्म जमा करें। साथ ही, क्रेडिट कार्ड से जुड़े सभी दस्तावेज लेकर जाएं।
- बैंक की कस्टमर केयर सुविधा: आप सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मोबाइल ऐप या कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके भी कार्ड बंद कराने का अनुरोध कर सकते हैं। बैंक पहले आपके कार्ड की हिस्ट्री जाँच सकता है, जिससे बाकी बकाया का रिकॉर्ड क्लियर हो सकें।
निष्कर्ष
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सावधि जमा के बदले क्रेडिट कार्ड की सुविधा देता है, जिसे सेंट एस्पायर जमा योजना भी कहा जाता है। इस योजना के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्राहक के एफडी खाते को अपने पास सुरक्षा के रूप में रखकर, क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्रदान करता है। इस कार्ड की मदद से ग्राहक अपनी एफडी की अधिकतम 80% राशि को निकाल सकते हैं। साथ ही, यह कार्ड रिवार्ड, कैशबैक, पॉइंट्स आदि जैसे अन्य लाभ भी प्रदान करता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
क्या सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सावधि जमा को क्रेडिट कार्ड में बदल सकते हैं?
हाँ, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को सावधि जमा के बदले क्रेडिट कार्ड की सुविधा देता है। लेकिन वह पूरी तरह आपकी एफडी को क्रेडिट कार्ड में नहीं बदलता है, बल्कि आपकी एफडी को अपने पास सुरक्षा के तौर पर गिरवी रखकर ग्राहक को क्रेडिट कार्ड प्रदान करता है।
-
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का सावधि जमा क्रेडिट कार्ड बंद करवाने के लिए क्या करना पड़ेगा?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का सावधि जमा क्रेडिट कार्ड बंद कराने के लिए सबसे पहले आपको बाकी की पेंडिंग राशि पूरी तरह चुकानी पड़ेगी। इसके बाद आप बैंक की शाखा पर जाकर लिखित रूप में कार्ड बंद कराने के लिए अनुरोध कर सकते हैं। साथ ही, बैंक के मोबाइल ऐप या मुख्य नंबर पर संपर्क करके भी कार्ड की सेवाएं बंद कराई जा सकती हैं।
-
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट कार्ड कितने दिनों में बंद किया जाता है?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सहित सभी बैंकों को RBI के नियम अनुसार, ग्राहक के आवेदन करने के बाद 7 दिन के भीतर बंद करना होता है। यदि बैंक कार्ड बंद नहीं करता है, तो बैंक को ग्राहकों को 500 रुपए प्रति दिन भी मुआवजे के तौर पर देने पड़ सकते हैं।
Last Verified: 05 November 2026