बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी क्रेडिट कार्ड 2026

ऐसे ग्राहक जिनके पास बैंक ऑफ बड़ौदा में FD खाता है, वह अपनी एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड पाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में न्यूनतम ₹30,000 की एफडी होना जरूरी है। इसके बाद ग्राहक कुल सावधि जमा राशि का 80-90% क्रेडिट के रूप में प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इस क्रेडिट कार्ड के तहत बीमा और रिवॉर्ड्स जैसे लाभ भी दिए जाते हैं।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
7.4%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Maximum returns Offered by Guaranteed

6.5%**

Fixed Deposits

(by SBI bank)

(5-10 Years)

6.9%***

Public Provident Fund

(other popular options)

(15 Years)

We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
7.4% तक का गारंटी रिटर्न प्राप्त करें*

पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल

+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
प्लान देखें
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin ''प्लान देखे'' पर क्लिक करने से आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं
Get Updates on WhatsApp
We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
Explore plans
Updated: 23-06-2026 05:31:01 AM

BOB FD क्रेडिट कार्ड क्या है?

सावधि जमा के बदले BOB क्रेडिट कार्ड एक ऐसा क्रेडिट कार्ड होता है, जिसे बैंक एफडी को गारंटी के रूप में रख कर जारी करता है। इस कार्ड में कुल एफडी राशि की 80-90% क्रेडिट लिमिट होती है। बैंक द्वारा इस कार्ड को आसानी से मंजूर कर दिया जाता है। यदि ग्राहक समय पर क्रेडिट बिल का भुगतान नहीं करते हैं, तो एफडी से राशि काटी जा सकती है।

समय से पहले अपनी एफडी तोड़कर ब्याज का नुकसान झेलना समझदारी का काम नहीं है, ऐसे में नुकसान से बचने के लिए एफडी के बदले क्रेडिट लेना एक उपयक्त विकल्प है। इस कार्ड की सबसे अच्छी बात यह है, कि इसे लेने के बाद भी आपकी एफडी पर फिक्स बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी ब्याज दर के अनुसार ब्याज मिलना जारी रहता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी क्रेडिट कार्ड के मुख्य लाभ और विशेषताएं

BOB एफडी क्रेडिट कार्ड की निम्नलिखित विशेषताएं हैं:

  • BOB एफडी क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने के लिए आपको आय प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं होती है।
  • बैंक द्वारा एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड तुरंत और आसानी से मंजूर कर दिया जाता है।
  • BOB एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड सिबिल स्कोर सुधारने और बनाने में सहायक होता है।
  • क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने के बाद भी आपके एफडी खाते पर ब्याज मिलना जारी रहता है।
  • इस क्रेडिट कार्ड के तहत कुल एफडी राशि का 90% क्रेडिट के रूप में प्राप्त किया जा सकता है।
  • बैंक द्वारा हर ₹100 के खर्च पर रिवॉर्ड्स या पॉइंट्स दिए जाते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड के लिए कैसे आवेदन करें?

BOB FD क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। यहां इसकी प्रक्रिया बताई गई है:

ऑनलाइन प्रक्रिया

  • स्टेप 1 - बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर क्रेडिट कार्ड सेक्शन में जाएं।
  • स्टेप 2 - इसके बाद ‘BOB Card Prime credit card against FD’ पर क्लिक करें और आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
  • स्टेप 3 - अपनी एफडी को क्रेडिट कार्ड से लिंक करें, यदि एफडी नहीं है, तो पहले न्यूनतम ₹30,000 की एफडी कराएं।
  • स्टेप 4 - इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज़ों को आवेदन पत्र के साथ सबमिट करें।
  • स्टेप 5 - बैंक ऑफ बड़ौदा आपके द्वारा दी गई जानकारी की वेरिफिकेशन के बाद क्रेडिट कार्ड मंजूर कर देगा और कुछ दिन बाद क्रेडिट कार्ड आपके पते पर भेज दिया जाएगा।

ऑफलाइन प्रक्रिया

  • स्टेप 1 - बैंक ऑफ बड़ौदा की नजदीकी शाखा में जाएं और एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड आवेदन पत्र प्राप्त करें।
  • स्टेप 2 - आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी और एफडी विवरण दर्ज करें।
  • स्टेप 3 - आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें और बैंक में जमा करें।
  • स्टेप 4 - बैंक द्वारा वेरिफिकेशन करने के बाद क्रेडिट कार्ड मंजूर कर दिया जाएगा और कुछ दिनों में आपके पते पर कार्ड भेज दिया जाएगा।

BOB FD क्रेडिट कार्ड को बंद कैसे करें?

यहां बताई गई प्रक्रिया को समझकर आप BOB FD क्रेडिट कार्ड को बंद कर सकते हैं:

  • स्टेप 1 - एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड को बंद करने से पहले आवश्यक है, कि सबसे पहले सभी बकाया राशि का भुगतान करें।
  • स्टेप 2 - इसके बाद BOB FD क्रेडिट कार्ड को बंद करने के लिए अनुरोध करें। आप यह शाखा, ग्राहक सेवा या डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।
  • स्टेप 3 - सभी बकाया चुकता होने के बाद और कार्ड बंद करने का अनुरोध स्वीकार होने के बाद कुछ दिन में बैंक आपकी एफडी पर से ग्रहणाधिका (Hold) हटा देगा।
  • स्टेप 4 - यदि क्रेडिट कार्ड का कुछ बकाया रहता है, तो बैंक के पास यह अधिकार है, कि वह आपके सावधि जमा खाते से बकाया राशि काट सकें।

बैंक ऑफ बड़ौदा सावधि जमा के बदले क्रेडिट कार्ड किसके लिए उपयुक्त है?

यहां जानिए की यह क्रेडिट कार्ड किन लोगों के लिए उपयुक्त माना जाता है:

  • ऐसे ग्राहक जो अपना सिबिल स्कोर सुधारना चाहते हैं, उनके लिए यह क्रेडिट कार्ड उपयुक्त माना जाता है।
  • जो पहली बार क्रेडिट कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं, वह भी इस क्रेडिट कार्ड को प्राप्त कर सकते हैं।
  • ऐसे ग्राहक जो जल्द और बिना अधिक कागजी कार्रवाई के क्रेडिट कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं। उनके लिए यह अच्छा विकल्प है।

निष्कर्ष

एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड एक ऐसा क्रेडिट कार्ड है, जो बैंक आपकी एफडी को अपने पास सुरक्षा के रूप में रखकर देता है। इस कार्ड के तहत आप कुल एफडी राशि का 80-90% प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि यह कार्ड तभी प्राप्त किया जा सकता है, जब आपके पास बैंक में न्यूनतम ₹30,000 की एफडी हो। ऐसे ग्राहक जो अपना सिबिल स्कोर बेहतर करना चाहते हैं या पहला क्रेडिट कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए यह क्रेडिट कार्ड उपयुक्त विकल्प है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • एफडी के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड की शुल्क क्या है?

    एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड आमतौर पर जीरो शुल्क के साथ आते हैं।
  • एफडी के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड के क्या फायदे हैं?

    एफडी के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा के निम्नलिखित फायदे हैं:
    • एफडी तोड़े बिना आप निजी जरूरतों के लिए पैसे प्राप्त कर सकते हैं।
    • सिबिल स्कोर सुधारने के लिए एफडी क्रेडिट कार्ड उपयुक्त माना जाता है।
    • BOB FD क्रेडिट कार्ड आसानी से मंजूर कर दिया जाता है।
  • एफडी के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड अप्लाई कैसे करें?

    एफडी के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड के लिए आप शाखा या आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।

Credit Card Against Fd Articles

Recent Articles
Popular Articles
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सावधि जमा के बदले क्रेडिट कार्ड

19 Jun 2026

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
Read more
इंडियन बैंक सावधि जमा क्रेडिट कार्ड

19 Jun 2026

इंडियन बैंक सावधि जमा के
Read more
कोटक महिंद्रा बैंक सावधि जमा क्रेडिट कार्ड

17 Jun 2026

कोटक महिंद्रा बैंक
Read more
पंजाब नेशनल बैंक सावधि जमा क्रेडिट कार्ड

17 Jun 2026

पंजाब नेशनल बैंक सावधि
Read more
एफडी के बदले एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड
  • 10 Nov 2025
  • 4005
ग्राहक एचडीएफसी एफडी योजना 2026 के तहत एफडी के
Read more
एफडी के बदले यस बैंक क्रेडिट कार्ड
  • 31 Oct 2025
  • 3111
ग्राहक सावधि जमा के बदले यस बैंक क्रेडिट
Read more
FD के बदले ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड
  • 10 Nov 2025
  • 3958
ICICI FD Credit Card एक सावधि जमा - लिंक्ड क्रेडिट कार्ड
Read more
यूनियन बैंक एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड
  • 20 Jan 2026
  • 658
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट कार्ड एक
Read more
इंडसइंड बैंक सावधि जमा क्रेडिट कार्ड
  • 23 Jan 2026
  • 585
इंडसइंड बैंक, ग्राहकों को सावधि जमा के बदले
Read more


˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to 10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
##The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with other variable factors. 7.4% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and a premium term of 10 years with ₹5,00,000 annually installment premium. All plans listed here are from insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL