2026 में इंडियन बैंक में टैक्स सेवर एफडी पर 6.00% से 6.50% तक ब्याज प्राप्त हो सकता है। इस स्कीम में ग्राहकों को आयकर अधिनियम 80C के अनुसार 1.5 लाख रुपए तक के निवेश पर कर लाभ मिलते हैं। हालांकि यह FD खाता 5 साल के लॉक इन पीरियड के साथ आता है, ऐसे में इस खाते से इन 5 सालों में निकासी करना संभव नहीं है। इस योजना में वरिष्ठ नागरिक 0.50% ज्यादा ब्याज का फायदा उठा सकते हैं।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
इंडियन बैंक टैक्स सेविंग एफडी की ब्याज दर नागरिकों की आयु अनुसार नीचे दी गई है:
| सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर | 6.00% |
| वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर | 6.50% |
इंडियन बैंक टैक्स सेविंग एफडी में निवेश करने से पहले आपको यह बातें पता होनी चाहिए:
इंडियन बैंक में टैक्स सेविंग एफडी खाता खोलते समय निम्न दस्तावेज की जरूरत होती है:
आप इंडियन बैंक में टैक्स सेवर सावधि जमा खाता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खोल सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे:
क्या मैं अपनी टैक्स सेविंग एफडी से पैसे निकाल सकता हूँ? यदि आप भी यह जानना चाहते हैं, तो इसका जवाब है, नहीं। आप अपनी इंडियन बैंक की टैक्स सेविंग एफडी से 5 साल तक किसी तरह से निकासी नहीं कर सकते हैं। इस स्कीम में आपकी एफडी 5 साल तक लॉक-इन रहती है, जिसे समय से पहले तोड़ना कानूनी तौर पर असंभव है। साथ ही, अगर आप सोच रहे हैं, कि आप लॉक इन पीरियड में एफडी के बदले लोन ले लेंगे तो आप गलत सोच रहे हैं, टैक्स सेवर एफडी के बदले लोन नहीं मिल सकता है।