पंजाब एंड सिंध बैंक एफडी ब्याज दरें 2026

पंजाब एंड सिंध बैंक में 2026 में सावधि जमा की ब्याज दरें सामान्य नागरिकों के लिए 2.85% से शुरू होकर 6.75% सालाना तक जाती हैंजबकि वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त यानी 7.25% तक का अधिकतम ब्याज मिलता है। इस बैंक में ₹1000 से एफडी शुरू कर सकते हैं और अवधि 7 दिन से लेकर 10 साल तक चुन सकते हैं।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
7.4%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Maximum returns Offered by Guaranteed

6.5%**

Fixed Deposits

(by SBI bank)

(5-10 Years)

6.9%***

Public Provident Fund

(other popular options)

(15 Years)

We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
7.4% तक का गारंटी रिटर्न प्राप्त करें*

पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल

+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
प्लान देखें
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin ''प्लान देखे'' पर क्लिक करने से आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं
Get Updates on WhatsApp
We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
Explore plans
Updated: 22-06-2026 08:20:48 AM

पंजाब एंड सिंध बैंक एफडी क्या है?

पंजाब एंड सिंध बैंक सावधि जमा एक सुरक्षित सावधि जमा योजना है जिसमें आप एक तय रकम तय समय के लिए बैंक में जमा करते हैं और बदले में निश्चित ब्याज कमाते हैं। 7 से 14 दिन की सावधि जमा के लिए न्यूनतम 1 लाख रुपए की एफडी होती है। 180 दिन से लंबी एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% ज्यादा ब्याज मिलता है और जिनकी उम्र 80 पार हो चुकी है, जिन्हें सुपर सीनियर सिटिज़न कहा जाता है, उन्हें कुछ सीमित अवधि पर 0.15% ब्याज अतिरिक्त मिलता है।

पंजाब एंड सिंध बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट: मुख्य विशेषताएं

विवरण जानकारी
अवधि 7 दिन से 10 वर्ष
ब्याज दरें 2.85% से 7.30% (सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों के लिए)
न्यूनतम जमा राशि ₹1,00,000
अधिकतम जमा राशि ₹2.99 करोड़
लोन सुविधा जमा राशि का 90% तक
नॉमिनेशन सुविधा उपलब्ध
वरिष्ठ नागरिक लाभ सामान्य नागरिकों से 0.50% अधिक
ऑटो-रिन्यूअल उपलब्ध

पंजाब एंड सिंध बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के मुख्य लाभ

पंजाब एंड सिंध बैंक के निम्नलिखित लाभ इसे अन्य बैंकों की सावधि जमा ब्याज दरों से अलग बनाती हैं:

  • लचीली अवधि: 7 दिन से 10 साल तक की अवधि अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें।
  • वरिष्ठ नागरिकों को फायदा: 180 दिन से ऊपर की अवधि पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज।
  • एफडी पर लोन: जमा राशि तोड़े बिना उसके बदले लोन मिल सकता है।
  • नॉमिनेशन सुविधा: परिवार के किसी सदस्य को नॉमिनी बना सकते हैं।
  • जॉइंट अकाउंट: दो लोग मिलकर भी एफडी खोल सकते हैं।
  • नाबालिग की एफडी: अभिभावक की देखरेख में नाबालिग के नाम पर भी सावधि जमा हो जाता है।

पंजाब एंड सिंध बैंक सावधि जमा ब्याज दरें 2026

अवधि ब्याज दर (% प्रति वर्ष)
7 – 14 दिन 2.85%
15 – 30 दिन 2.85%
31 – 45 दिन 2.85%
46 – 90 दिन 3.35%
91 – 120 दिन 3.35%
121 – 150 दिन 3.35%
151 – 179 दिन 4.85%
180 – 364 दिन 4.85%
1 वर्ष 5.85%
1 वर्ष से अधिक – 374 दिन 5.60%
375 दिन 6.40%
376 – 443 दिन 5.60%
444 दिन 6.70%
445 – 665 दिन 5.85%
666 दिन 6.75%
667 दिन से ज्यादा 22 महीने से कम 5.85%
22 महीने (पीएसबी ग्रीन अर्थ) 5.95%
22 महीने से अधिक – 2 वर्ष से कम 5.85%
2 वर्ष – 776 दिन 5.95%
777 दिन 6.00%
777 – 998 दिन 5.85%
999 दिन 6.00%
1000 दिन – 3 वर्ष से कम 5.95%
3 वर्ष – 44 महीने से कम 5.85%
44 महीने (पीएसबी ग्रीन अर्थ) 5.95%
44 महीने से अधिक – 5 वर्ष से कम 5.85%
5 वर्ष 5.95%
5 वर्ष से अधिक – 66 महीने से कम 5.85%
66 महीने (पीएसबी ग्रीन अर्थ) 5.95%
66 महीने – 10 वर्ष 5.85%

नोट: ये दरें 16 फरवरी 2026 से प्रभावी हैं और बदल सकते हैं। निवेश से पहले बैंक से दरें जरूर जांच लें।

पंजाब एंड सिंध बैंक में सावधि जमा खाता कैसे खोलें?

पंजाब एंड सिंध बैंक में सावधि जमा खाता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से खोजा जा सकता है। खाता खोलने के तरीके निम्न हैं:

ऑनलाइन तरीका

  • पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक नेट बैंकिंग वेबसाइट पर जाएं या फिर “UnIC मोबाइल ऐप” डाउनलोड करें और लॉग इन करें।
  • "Fixed Deposit" सेक्शन में जाएं और “Open Fixed Deposit” विकल्प का चयन करें।
  • राशि, अवधि और एफडी का प्रकार चुनें।
  • नॉमिनी की जानकारी भरें।
  • नियम-शर्तें मानें और "Submit" करें।
  • एफडी की रसीद तुरंत मिल जाएगी।

ऑफलाइन तरीका

  • नजदीकी पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा पर जाएं।
  • एफडी आवेदन फॉर्म लें और सही जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, पता प्रमाण और पहचान पत्र जमा करें।
  • राशि का भुगतान करें और एफडी की रसीद लें।

पंजाब एंड सिंध बैंक एफडी के लिए जरूरी दस्तावेज

पंजाब एंड सिंध बैंक में सावधि जमा के लिए निम्न दस्तावेजों का होना आवश्यक है:

  • भरा हुआ आवेदन फॉर्म
  • पहचान प्रमाण, जैसे: आधार कार्ड, वोटर ID, पासपोर्ट, PAN कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस
  • पते का प्रमाण जैसे: आधार, पासपोर्ट, हालिया बिजली बिल या बैंक स्टेटमेंट
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो
  • PAN कार्ड या फॉर्म 60/61
  • HUF, फर्म या कंपनी के लिए अतिरिक्त दस्तावेज

पंजाब एंड सिंध बैंक एफडी पर टैक्स

सावधि जमा पर ब्याज "अन्य स्रोतों से आय" के तहत आपके टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्सेबल होता है। आयकर अधिनियम की धारा 194A के तहत अगर एक वित्त वर्ष में ब्याज ₹50,000 से ज़्यादा हो जाए (वरिष्ठ नागरिकों के लिए ₹1,00,000) तो बैंक 10% TDS कटता है। यदि PAN उपलब्ध न हों तो, 20% TDS कटता है। टैक्स सेवर एफडी में निवेश करने पर धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की अतिरिक्त छूट भी ली जा सकती है।

निष्कर्ष

पंजाब एंड सिंध बैंक में सावधि जमा उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो सरकारी बैंक की सुरक्षा के साथ स्थिर रिटर्न चाहते हैं। टैक्स बचाना हो, हरित निवेश करना हो या सिर्फ पैसा सुरक्षित रखना हो, हर जरूरत के लिए एक योजना मौजूद है। लेकिन निवेश से पहले अपनी जरूरत और समय सीमा के हिसाब से सही विकल्प चुनें।

FAQs

  • पंजाब एंड सिंध बैंक में सावधि जमा पर कितना ब्याज मिलता है?

    सामान्य नागरिकों को 2.85% से 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% तक सालाना ब्याज मिलता है। 444 और 666 दिनों की विशेष सावधि जमा पर सबसे ज़्यादा ब्याज मिलता है।
  • क्या पंजाब एंड सिंध बैंक की सावधि जमा पर टैक्स में छूट मिलती है?

    हां, 5 साल की टैक्स सेवर सावधि जमा पर धारा 80C के तहत सालाना ₹1.5 लाख तक की छूट मिलती है। इसमें बीच में पैसा नहीं निकाल सकते।
  • पंजाब एंड सिंध बैंक में एफडी कम से कम कितने समय के लिए होती है?

    कम से कम 7 दिन और अधिकतम 10 साल के लिए सावधि जमा खोली जा सकती है। अवधि अपनी जरूरत और वित्तीय लक्ष्य के हिसाब से चुनी जा सकती है।
  • क्या पंजाब एंड सिंध बैंक में सावधि जमा समय से पहले तोड़ी जा सकती है?

    हां, कॉलेबल एफडी समय से पहले बंद की जा सकती है, लेकिन 1% जुर्माना लगता है। टैक्स सेवर और नॉन-कॉलेबल सावधि जमा में यह सुविधा नहीं मिलती।

Fd Interest Rates Articles

Recent Articles
Popular Articles
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी ब्याज दरें

23 Jun 2026

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
Read more
ICICI बैंक की सावधि जमा में समय से पहले निकासी

23 Jun 2026

ICICI बैंक एफडी को
Read more
केनरा बैंक सावधि जमा समय से पहले निकासी

23 Jun 2026

केनरा बैंक की सावधि जमा
Read more
एक्सिस बैंक FD समय से पहले निकासी

23 Jun 2026

एक्सिस बैंक सावधि जमा
Read more
बैंक ऑफ बड़ौदा FD समयपूर्व निकासी

23 Jun 2026

BOB एफडी को समय से पहले बंद
Read more
किस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर सबसे अधिक है?
  • 31 Mar 2022
  • 62021
2026 में सावधि जमा पर प्रमुख बैंक जैसे भारतीय
Read more
पोस्ट ऑफिस एफडी ब्याज दर
  • 19 Nov 2024
  • 13405
वर्तमान में पोस्ट ऑफिस ग्राहकों को सावधि
Read more
SBI अमृत वृष्टि योजना (444 दिन)
  • 11 Nov 2025
  • 7409
SBI अमृत वृष्टि योजना 2026, भारतीय स्टेट बैंक
Read more
एसबीआई एफडी ब्याज दरें
  • 18 Nov 2024
  • 12168
एसबीआई एफडी ब्याज दरें 2026 में सामान्य
Read more
एफडी ब्याज दरें
  • 04 Apr 2022
  • 21906
2026 में भारत के प्रमुख बैंक सावधि जमा निवेश
Read more


˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to 10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
##The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with other variable factors. 7.4% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and a premium term of 10 years with ₹5,00,000 annually installment premium. All plans listed here are from insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL