उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एफडी ब्याज दरें

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में सावधि जमा ब्याज दरें सामान्य नागरिकों के लिए 3.00% से शुरू होकर 6.50% सालाना तक जाती हैं, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त यानी 7.00% तक का ब्याज मिलता है। बैंक ऑफ बड़ौदा की देखरेख में काम में करने वाला यह बैंक 7 दिन से 10 साल तक की अवधि के लिए सावधि जमा के विकल्प देता है।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
7.4%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Maximum returns Offered by Guaranteed

6.5%**

Fixed Deposits

(by SBI bank)

(5-10 Years)

6.9%***

Public Provident Fund

(other popular options)

(15 Years)

We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
7.4% तक का गारंटी रिटर्न प्राप्त करें*

पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल

+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
प्लान देखें
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin ''प्लान देखे'' पर क्लिक करने से आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं
Get Updates on WhatsApp
We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
Explore plans

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एफडी क्या है?

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, उत्तर प्रदेश का एकमात्र क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक है जिसका मुख्यालय गोरखपुर में है – अगर आप सावधि जमा के विकल्पों को समझना चाहते हैं तो यह जानकारी काम आएगी। यह बैंक ऑफ बड़ौदा के अंतर्गत आता है। इस बैंक में सावधि जमा पर सामान्य नागरिकों को 3% से 6.50% तक का ब्याज मिलता है। 1 करोड़ से कम की जमा राशि पर यह बैंक सभी अवधियों पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50%, स्टाफ को 1% तथा स्टाफ जो वरिष्ठ हैं, उनको 1.50% का अतिरिक्त ब्याज देता है। सावधि जमा पर समय से पहले निकासी की सुविधा भी उपलब्ध है लेकिन उसके लिए 1% की पेनल्टी का भुगतान करना पड़ेगा।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सावधि जमा ब्याज दरें 2026

अवधि ₹1 करोड़ से कम के लिए ब्याज दर ₹1 करोड़ से ऊपर और ₹5 करोड़ से कम के लिए ब्याज दर
7 से 14 दिन 3.00% 3.00%
15 से 29 दिन 3.00% 3.00%
30 से 45 दिन 3.00% 3.00%
46 से 60 दिन 4.50% 4.50%
61 से 90 दिन 4.50% 4.50%
91 से 179 दिन 4.50% 4.50%
180 दिन से 269 दिन 4.50% 4.50%
270 दिन से 1 वर्ष से कम 5.50% 5.50%
1 वर्ष 6.25% 6.25%
1 वर्ष से अधिक से 2 वर्ष से कम 6.30% 6.50%
2 वर्ष से 3 वर्ष तक 6.30% 6.50%
3 वर्ष से अधिक से 5 वर्ष से कम 6.40% 6.40%
5 वर्ष से 10 वर्ष तक 6.40% 6.00%

नोट:

  • ये दरें 21 अप्रैल 2026 से प्रभावी हैं। ये बदल सकती हैं, इसलिए निवेश से पहले एफडी ब्याज दरों की तुलना जरूर कर लें।
  • वरिष्ठ नागरिकों, स्टाफ और वरिष्ठ नागरिक स्टाफ को अतिरिक्त ब्याज केवल 1 करोड़ से नीचे की जमा अवधि पर ही मिलेगा।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एफडी की खास बातें

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में सावधि जमा की ब्याज इसे ग्रामीण निवेशकों के लिए अच्छा विकल्प बनती है। इसके निम्न फायदे हैं:

  • कम राशि से शुरुआत: सिर्फ ₹500 से एफडी खोल सकते हैं, जो हर किसी की पहुंच में है।
  • लचीली अवधि: 7 दिन से लेकर 10 साल तक अपनी जरूरत के हिसाब से अवधि का चुनाव।
  • वरिष्ठ नागरिकों को फायदा: 1 करोड़ से कम की जमा पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज।
  • ब्याज पाने के विकल्प: मासिक, त्रैमासिक या मैच्योरिटी पर।
  • टैक्स में छूट: 5 साल की टैक्स सेवर एफडी पर धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की छूट।
  • नॉमिनेशन की सुविधा: परिवार में किसी को नॉमिनी बना सकते हैं।
  • NRE, NRO के लिए विकल्प: विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए भी विकल्प उपलब्ध हैं।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में सावधि जमा खाता कैसे खोलें?

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में सावधि जमा खाता खोलने के लिए निम्न तरीकों को अपनाएँ:

  • नजदीकी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा जाएं।
  • एफडी आवेदन फॉर्म लें और भरें।
  • जरूरी दस्तावेज जमा करें।
  • नकद, चेक या अकाउंट ट्रांसफर से राशि जमा करें।
  • बैंक एफडी रसीद देगा जिसमें अवधि, ब्याज दर और मैच्योरिटी तारीख होगी।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एफडी के लिए जरूरी दस्तावेज

  • भरा हुआ आवेदन पत्र
  • पहचान प्रमाण, जैसे आधार, PAN, वोटर ID या पासपोर्ट
  • पते का प्रमाण, जैसे बिजली बिल या बैंक स्टेटमेंट
  • दो पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए उम्र का प्रमाण

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सावधि जमा पर टैक्स

आयकर अधिनियम की धारा 194A के तहत अगर एक वित्त वर्ष में ब्याज ₹50,000 से ज़्यादा हो जाए (वरिष्ठ नागरिकों के लिए ₹1,00,000) तो बैंक 10% TDS काटता है। PAN कार्ड न दिया तो TDS 20% कट जाएगा। 5 साल की टैक्स सेवर सावधि जमा पर धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की छूट भी ले सकते हैं।

निष्कर्ष

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की सावधि जमा उन लोगों के लिए एक ठोस विकल्प है जो बिना किसी जोखिम के अपनी बचत पर तय रिटर्न चाहते हैं। सामान्य नागरिकों को 6.50% तक का सालाना ब्याज मिलता है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1 करोड़ से कम की जमा पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज का प्रावधान है, यानी उन्हें 7.00% तक का ब्याज मिल सकता है। सिर्फ ₹500 से शुरुआत होती है – यह इसे ग्रामीण और छोटे निवेशकों के लिए सुलभ बनाता है। 5 साल की टैक्स सेवर एफडी पर धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की छूट भी मिलती है।

बैंक ऑफ बड़ौदा की देखरेख में काम करने वाला यह बैंक ग्रामीण इलाकों के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प है। हालांकि, निवेश से पहले ब्याज दरों की बैंक से पुष्टि कर लें।

FAQs

  • उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में एफडी पर कितना ब्याज मिलता है?

    सामान्य नागरिकों को 3.00% से 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 1 करोड़ से कम जमा पर 7.00% तक सालाना ब्याज मिलता है। 1 से 3 साल की अवधि पर सबसे ज़्यादा 6.50% ब्याज मिलता है।
  • क्या उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की सावधि जमा पर लोन मिलता है?

    हां, सावधि जमा तोड़े बिना जमा राशि पर लोन या ओवरड्राफ्ट मिल सकता है। यह अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर काफी काम आता है।
  • उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की सावधि जमा में कम से कम कितना पैसा जमा करना होगा?

    ₹500 से एफडी खोली जा सकती है और ऊपरी सीमा कोई नहीं है। यह ग्रामीण इलाकों के छोटे निवेशकों के लिए खासतौर पर सुविधाजनक है।
  • क्या उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की सावधि जमा पर टैक्स में छूट मिलती है?

    हां, 5 साल की टैक्स सेवर सावधि जमा में निवेश पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। लेकिन इसमें बीच में पैसा नहीं निकाल सकते।

Fd Interest Rates Articles

Recent Articles
Popular Articles
IDBI बैंक FD ब्याज दरें

26 Jun 2026

IDBI बैंक की सावधि जमा पर
Read more
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी ब्याज दरें

25 Jun 2026

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
Read more
50,000 की एफडी पर 1, 3 और 5 साल के लिए

25 Jun 2026

50,000 की सावधि जमा पर 1, 3 और 5
Read more
पोस्ट ऑफिस सावधि जमा की समय से पहले निकासी

25 Jun 2026

पोस्ट ऑफिस सावधि जमा को 6
Read more
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी ब्याज दरें

23 Jun 2026

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
Read more
किस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर सबसे अधिक है?
  • 31 Mar 2022
  • 65171
2026 में सावधि जमा पर प्रमुख बैंक जैसे भारतीय
Read more
पोस्ट ऑफिस एफडी ब्याज दर
  • 19 Nov 2024
  • 14433
वर्तमान में पोस्ट ऑफिस ग्राहकों को सावधि
Read more
FD डबल स्कीम
  • 21 Apr 2026
  • 4581
एफडी डबल स्कीम एक ऐसी योजना है, जो आपको
Read more
SBI अमृत वृष्टि योजना (444 दिन)
  • 11 Nov 2025
  • 8061
भारतीय स्टेट बैंक 444 दिनों की एफडी पर
Read more
एसबीआई एफडी ब्याज दरें
  • 18 Nov 2024
  • 12576
एसबीआई एफडी ब्याज दरें 2026 में सामान्य
Read more


˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to 10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
##The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with other variable factors. 7.4% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and a premium term of 10 years with ₹5,00,000 annually installment premium. All plans listed here are from insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL