OPS, NPS और UPS में क्या अंतर है?
यहां आप जान सकते हैं कि UPS, NPS or OPS me kya antar hai:
| विशेषता |
OPS (ओल्ड पेंशन स्कीम) |
NPS (नेशनल पेंशन स्कीम) |
UPS (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) |
| पेंशन की गारंटी |
100% तय (अंतिम बेसिक सैलरी + DA का 50%) |
कोई गारंटी नहीं, बाजार आधारित रिटर्न पर निर्भर |
गारंटीड 50% (25 साल सर्विस पर अंतिम 12 महीने की औसत बेसिक सैलरी का 50%) |
| कर्मचारी का योगदान |
0% (कर्मचारी को अपनी सैलरी से कुछ नहीं देना होता) |
10% (सैलरी का 10%) |
10% (सैलरी का 10%) |
| सरकार का योगदान |
100%, पूरी तरह सरकार समर्थित |
14% |
18.5% |
| महंगाई राहत (DA/DR) |
हाँ, महंगाई के हिसाब से पेंशन बढ़ती है। |
नहीं, बाजार से मिले रिटर्न पर निर्भर करता है। |
हाँ, AICPI-IW इंडेक्स के तहत महंगाई भत्ता जुड़ता है। |
| परिवार पेंशन |
60% (कर्मचारी की मृत्यु के बाद पति/पत्नी कोदी जाती है ) |
आप कौन-सी एन्यूटी चुनते हैं, उसपर निर्भर |
60% (गारंटीड) |
| न्यूनतम पेंशन |
अंतिम सैलरी का 50% |
कोई निश्चित सीमा नहीं |
₹10,000/माह (10 साल की नौकरी पर) |
यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) क्या है?
यूनिफाइड पेंशन योजना (UPS Pension scheme in hindi) केंद्र सरकार द्वारा मुख्य रुप से सरकारी कर्मचारिओं के लिए शुरु की गई थी। UPS का मुख्य लक्ष्य नई पेंशन योजना और पुरानी पेंशन योजना के बीच संतुलन बनाना था ताकि सरकारी कर्मचारियो को रिटायरमेंट के बाद आर्थिक तौर पर सुरक्षित भविष्य दिया जा सके।
ऐसा कहा जा सकता है कि यूनिफाइड पेंशन योजना, पुरानी पेंशन योजना (OPS) और राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) का मिश्रण है क्योकि यूनिफाइड पेंशन योजना में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की तरह सरकारी कर्मचारियों को तय पेंशन मिलती है और राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) की तरह कुछ हिस्सा निवेश भी किया जाता है ताकि भविष्य में राशि बढ सके और जीवन को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) क्या है?
राष्ट्रीय पेंशन योजना एक सरकार समर्थित पेंशन योजना है, जिसका मुख्य लक्ष्य रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सहायता देना है, यह पेंशन योजना आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर बनने में स हायता करती है। NPS में हर महीने जितना आप चाहे उतना निवेश कर सकते है, आमतौर पर निवेश 500 रुपये से शुरु किया जा सकता है। यह पैसा शेयर बाजार और बांड में लगाया जाता है, जिससे समय के साथ आपका रिटायरमेंट फंड बढ़ता है। जब आप रिटायर होते हैं, तब उस फंड के एक हिस्से को आप एकमुश्त निकाल सकते हैं और शेष राशि से आपको हर महीने नियमित पेंशन दी जाएगी ।
ऑल्ड पेंशन स्कीम (OPS) क्या है?
पुरानी पेंशन योजना (OPS full form) एक सरकारी पेंशन योजना है। योजना के तहत सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को प्रत्येक माह निश्चित पेंशन राशि मिलती थी। यह पेंशन कर्मचारियों की आखिरी वेतन के आधार पर तय की जाती थी। यानी रिटायरमेंट के समय जितना वेतन मिल रहा था, उसका एक हिस्सा जीवन भर पेंशन के रूप दिया जाता। इस योजना में कर्मचारी को खुद योगदान करने की जरूरत नहीं होती थी और पूरी पेंशन सरकार देती थी। इसी कारण यह योजना सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत सुरक्षित मानी जाती थी, क्योंकि उन्हें रिटायरमेंट के बाद हर महीने निश्चित पेंशन मिलती रहती थी और उनका भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित रहता था।
निष्कर्ष
UPS, NPS और OPS में से चुनना आपके आर्थिक लक्ष्य और ज़रूरतों पर निर्भर करता है (UPS) में आपको भरोसेमंद रिटर्न और महंगाई से सुरक्षा मिलती है। (NPS) में आपको निवेश के ज़्यादा विकल्प और ज़्यादा रिटर्न की संभावना मिलती है, लेकिन इसमें बाजार का जोखिम भी होता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
क्या पुरानी पेंशन योजना बंद कर दी गई थी है?
हाँ, पुरानी पेंशन योजना को 2004 में बंद कर दिया गया था, हालांकि पिछले कुछ वर्षो में भारत के कई राज्यो ने पुरानी पेंशन योजना को दुबारा शुरु किया है।
-
OPS और UPS में कौन सी योजना बेहतर है?
जो लोग बिना जोखिम के स्थिर पेंशन चाहते है उनके लिए OPS अच्छा विकल्प है और जो लोग बाजार से जुडे रिर्टन पाना चाहते है तो उनके लिए UPS अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। ऐसे में यह आप पर निर्भर करता है, कि आप बेहतर (OPS and NPS difference in hindi) विकल्प किसे देखते हैं।
-
क्या एनपीएस से यूपीएस में जा सकते हैं?
हाँ, आप एनपीएस में यूपीएस में स्विच कर सकते हैं, हालांकि एक बार स्विच करने के बाद आप फिर NPS में नहीं जा सकते हैं।
-
सबसे अच्छा एनपीएस या यूपीएस कौन सा है?
ये दोनों ही पेंशन योजनाएं है, जहाँ UPS स्थिरता और गारंटीड लाभ प्रदान करती है वहीं NPS से बाजार आधारित रिटर्न देता है, जिससे ज्यादा बड़ा कॉर्पस तैयार किया जा सकता है। ऐसे में इनमें से क्या बेहतर (NPS or UPS which is better in hindi) है आपके लक्ष्य पर निर्भर करता है।
-
क्या पंजाब में पुरानी पेंशन योजना (OPS) दोबारा शुरू होने वाली है?
हाँ, पंजाब सरकार द्वारा OPS को दोबारा शुरू किया जा सकता है, हाल ही में पंजाब सरकार ने इसके लिए घोषणा भी की है। लेकिन आधिकारिक तौर पर इसमें थोड़ा समय लग सकता है, क्योंकि सरकार ने अध्यन के लिए 4 महीने का समय लिया है।
-
UPS scheme kya hai?
UPS की फुल फॉर्म, यूनिफाइड पेंशन स्कीम है, यह योजना मुख्य रूप से सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की वृद्धावस्था को वित्तीय रूप से सुरक्षित करना है।