LIC की मैच्योरिटी राशि आप LIC के ग्राहक पोर्टल, LIC डिजिटल ऐप, SMS या कस्टमर केयर से चेक कर सकते हैं। मैच्योरिटी का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आता है, और अगर आपके कागज़ात समय पर LIC तक पहुँच जाएं तो यह पॉलिसी की मैच्योरिटी तारीख पर मिल जाना चाहिए। LIC आमतौर पर मैच्योरिटी से करीब दो महीने पहले सूचना भेजती है। पैसा समय पर पाने के लिए डिस्चार्ज रसीद और मूल पॉलिसी बॉन्ड तारीख से कम से कम एक महीने पहले जमा करें।
Read more
मैच्योरिटी का मतलब है कि आपकी पॉलिसी की अवधि पूरी हो गई। इस तारीख को LIC आपको तय रकम देती है। इसमें आम तौर पर बीमा राशि (सम एश्योर्ड), जमा हुआ बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस जुड़े होते हैं। कितना मिलेगा, यह प्लान के प्रकार पर निर्भर करता है।
LIC एंडोमेंट प्लान: मैच्योरिटी पर पूरी रकम एक साथ मिलती है।
LIC मनी बैक प्लान: बीच-बीच में कुछ रकम पहले ही मिल चुकी होती है, बाकी मैच्योरिटी पर।
LIC टर्म प्लान: अवधि पूरी होने पर कोई पैसा नहीं मिलता, क्योंकि यह सिर्फ सुरक्षा देता है।
LIC पेंशन प्लान: पैसा एकमुश्त नहीं, बल्कि पेंशन के रूप में मिलना शुरू होता है।
एलआईसी अपने पॉलिसीधारकों को मैच्योरिटी राशि जानने के लिए कई सुविधाजनक विकल्प देता है। नीचे टेबल में सभी प्रमुख तरीकों का संक्षिप्त विवरण दिया गया है:
| तरीका | माध्यम | किसके लिए उपयोगी |
| एलआईसी मैच्योरिटी कैलकुलेटर | वेबसाइट | अनुमानित राशि जानने के लिए |
| कस्टमर पोर्टल | ऑनलाइन अकाउंट | विस्तृत पॉलिसी जानकारी के लिए |
| एलआईसी मोबाइल ऐप | स्मार्टफोन | कहीं भी, कभी भी जानकारी के लिए |
| SMS सेवा | मोबाइल | बेसिक जानकारी फटाफट पाने के लिए |
| कस्टमर केयर | कॉल/ईमेल | व्यक्तिगत सहायता के लिए |
उपरोक्त तरीकों को एलआईसी मैच्योरिटी की गणना के लिए निम्नलिखित तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है:
Lic की मैच्योरिटी कैसे चेक करें आनॅलाइन, यह सबसे ज़्यादा पूछा जाने वाला सवाल है। इसका जवाब है कि आप नीचे बताए गए तरीकों में से कोई भी चुन सकते हैं।
LIC की वेबसाइट से कैसे मैच्योरिटी राशि चेक करें?
एलआईसी मैच्योरिटी कैलकुलेटर आनॅलाइन सबसे सीधा और तेज़ रास्ता है। आनॅलाइन एलआईसी मैच्योरिटी कैलकुलेटर चलाने के लिए ये चरणों का पालन करें:
स्टेप 1: एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट LIC.India में लॉगिन करें
स्टेप 2: “मैच्योरिटी कैलकुलेटर विकल्प चुनें
स्टेप 3: अपनी पॉलिसी का प्रकार चुनें
स्टेप 4: पॉलिसी नंबर, प्रीमियम राशि और अवधि भरें
स्टेप 5: “Calculate बटन पर क्लिक करें
स्टेप 6: स्क्रीन पर अनुमानित एलआईसी मैच्योरिटी राशि दिखाई देगा
जिन्हें बस जल्दी से अंदाज़ा चाहिए, उनके लिए यह तरीका बढ़िया है। ध्यान रहे कि एलआईसी आफॅ इंडिया मैच्योरिटा कैलकुलेटर से मिला आँकड़ा अनुमान होता है, फाइनल पेमेंट नहीं।
LIC कस्टमर पोर्टल के जरिए एलआईसी मैच्योरिटी राशि कैसे चेक करें?
LIC पाॅलिसी डिटेल्स हिंदी या अंग्रेज़ी, जैसी भी देखनी हों, कस्टमर पोर्टल पर सब मिल जाती हैं। इसके स्टेप ये हैं:
एलआईसी के कस्टमर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें
यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग-इन करें
“My Policies सेक्शन में जाएँ
अपनी पॉलिसी चुनें
पॉलिसी से जुड़ी मैच्योरिटी राशि और बोनस की जानकारी देखें
यह तरीका सबसे ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है, क्योंकि जानकारी सीधे LIC के रिकॉर्ड से आती है।
LIC डिजिटल ऐप से एलआईसी मैच्योरिटी राशि कैसे चेक करें?
एलआईसी का ऑफिशियल मोबाइल ऐप डाउनलोड करें
मोबाइल नंबर या पॉलिसी डिटेल्स से लॉग-इन करें
डैशबोर्ड पर अपनी पॉलिसी देखें
मैच्योरिटी राशि और बोनस की जानकारी प्राप्त करें
जो लोग रोज़ स्मार्टफोन चलाते हैं, उन्हें ऐप सबसे सुविधाजनक लगेगा।
पाॅलिसी नंबर से LIC कैसे चेक करें, इसका सबसे हल्का तरीका SMS है। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 56767877 पर पॉलिसी नंबर वाला SMS भेजिए, कुछ ही देर में जवाब आ जाएगा। बेसिक जानकारी के लिए यह तरीका ठीक है।
LIC पाॅलिसी नंबर से मैचयोरिटी कैसे चेक करें, यह जानने के लिए एक बात समझ लीजिए। LIC मैच्योरिटी कैलकुलेटर बाय पाॅलिसी नंबर जैसी सुविधा में पॉलिसी नंबर डालकर आप अपनी पॉलिसी तक पहुँचते हैं। पूरी मैच्योरिटी वैल्यू आपको कस्टमर पोर्टल या ऐप में लॉगिन करके ही साफ दिखती है।
पॉलिसी की पूरी जानकारी ग्राहक पोर्टल और ऐप में मिलती है, और LIC की वेबसाइट हिंदी में भी खुलती है। पोर्टल और ऐप में पॉलिसी की जानकारी हिंदी में दिखती है या नहीं, यह LIC की साइट पर देख लें।
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 56767877 पर SMS भेजें और कुछ ही समय में SMS द्वारा जानकारी आप तक पहुँच जाएगी। यह तरीका बेसिक जानकारी के लिए उपयोगी है। निम्नलिखित SMS कोड के प्रकार को इसी नंबर पर भेजने से आप विभिन प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:
| पूछताछ का प्रकार | SMS कोड |
| मौजूदा योजना की स्थिति | ASKLIC<Policy Number>STAT” |
| वार्षिकी राशि | "ASKLIC<Policy Number>AMOUNT." |
| अंतिम वार्षिकी जारी करने की तिथि | ASKLIC<Policy Number>ANNPD” |
| चेक वापसी जानकारी | ASKLIC<Policy Number>CHQRET” |
| अस्तित्व प्रमाण पत्र देय | ASKLIC<Policy Number>ECDUE” |
सबसे पहले आप एलआईसी कस्टमर केयर नंबर +91-22-68276827 पर अपने रजिस्टर्ड नंबर से फोन करें।
फोन उठाने पर पॉलिसी नंबर और पहचान संबंधी जानकारी दें।
अब प्रतिनिधि से मैच्योरिटी राशि की जानकारी लें।
अगर आपको डिजिटल तरीकों में परेशानी होती है, तो यह सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें आप बिना किसी परेशानी के एक काॅल के जरिए मैच्योरिटी राशि का पता लगा सकते है।
LIC का लक्ष्य मैच्योरिटी की तारीख पर या उससे पहले भुगतान करना होता है, बशर्ते आपके कागज़ात समय पर पहुँच जाएं। पैसा सीधे आपके बैंक खाते में NEFT से आता है।
मैच्योरिटी से करीब दो महीने पहले LIC की शाखा आपको सूचना भेजती है।
डिस्चार्ज रसीद (फॉर्म 3825) भरकर साइन करें।
रसीद, मूल पॉलिसी बॉन्ड, पहचान और KYC के कागज़ और बैंक की जानकारी (NEFT मैंडेट या रद्द चेक) तारीख से कम से कम एक महीने पहले अपनी शाखा में जमा करें।
LIC कागज़ों की जाँच करती है।
मैच्योरिटी की तारीख पर रकम आपके बैंक खाते में आती है।
कागज़ समय पर जमा हों तो पैसा तारीख पर आना चाहिए। कागज़ देर से जमा हुए तो जमा करने के बाद जाँच और भुगतान में कुछ दिन लग सकते हैं। अगर कागज़ समय पर देने के बाद भी LIC देर करे, तो देरी की अवधि का ब्याज मिल सकता है। बीमा लोकपाल के फैसलों में यह बैंक दर से 2% ज़्यादा तक तय हुआ है।
अपना बैंक खाता बदला हो तो NEFT की जानकारी मैच्योरिटी से पहले अपडेट कर दें।
LIC मैच्योरिटी कैलकुलेटर एक आसान और मुफ्त ऑनलाइन टूल है। इसकी मदद से आप यह जान सकते हैं कि पॉलिसी की अवधि पूरी होने पर आपको कुल कितनी रकम मिलेगी।
LIC कैलकुलेटर मैच्योरिटा अमाउंट वही हिसाब लगाता है जो आप खुद काग़ज़ पर लगा सकते हैं। यह आपके दिए गए इनपुट पर चलता है:
इसमें पॉलिसी का:
प्रकार
प्रीमियम राशि
पॉलिसी अवधि और
बोनस रेट
जैसे इनपुट शामिल होते हैं।
ध्यान रखें कि यह राशि अनुमानित होती है और वास्तविक भुगतान बोनस घोषणा और पॉलिसी शर्तों पर निर्भर करता है।
LIC मैच्योरिटी अमाउंट निकालने का आसान फॉर्मूला यह है:
एलआईसी मैच्योरिटी राशि = सम एश्योर्ड (SA) + बोनस + अंतिम अतिरिक्त बोनस (FAB)
उदाहरण:
राजेश कुमार ने 2006 में LIC की एंडोमेंट प्लान ली, जिसमें सम एश्योर्ड ₹5,00,000 और 20 वर्ष की अवधि थी। वार्षिक प्रीमियम ₹25,000 था। 2025 तक, LIC ने औसत ₹45 प्रति ₹1,000 SA का बोनस घोषित किया और FAB ₹22 प्रति ₹1,000 है। मैच्योरिटी राशि की गणना करें।
बोनस = (5,00,000 / 1,000) x 45 x 20 = ₹4,50,000
FAB = (5,00,000 /1000) x 22 = 11,000
एलआईसी मैच्योरिटी राशि = SA + बोनस + FAB
= ₹5,00,000 + ₹4,50,000 + ₹11,000 = ₹9,61,000
LIC 1 लाख पाॅलिसी 20 ईयर्स मैच्योरिटी अमाउंट इन हिंदी खोजने वाले बहुत लोग होते हैं, जो इसी फॉर्मूले से हिसाब लगाकर देखते हैं। मान लीजिए सम एश्योर्ड 1,00,000 लाख रुपये है और अवधि 20 साल। ऊपर वाले उदाहरण की तरह बोनस 45 प्रति 1,000 रुपये SA और FAB 22 रुपये प्रति 1,000 SA लेते हैं।
बोनस = (1,00,000 ÷ 1,000) × 45 × 20 = 90,000 रुपये
FAB = (1,00,000 ÷ 1,000) × 22 = 2,200 रुपये
कुल राशि = ₹1,00,000 + ₹90,000 + ₹2,200 = 1,92,200 रुपये
यानी इन मान्यताओं पर 1 लाख की 20 साल वाली पॉलिसी में लगभग पौने दो से दो लाख तक मिल सकते हैं। बोनस की दर हर साल बदलती है और हर प्लान की अलग होती है, इसलिए पक्का आँकड़ा आपको LIC पोर्टल या अपनी पॉलिसी के स्टेटमेंट से ही मिलेगा।
15 साल की LIC प्लान का मैच्योरिटी कैलकुलेटर में तरीका वही रहता है, बस साल 15 हो जाते हैं। 1 लाख सम एश्योर्ड पर उन्हीं मान्यताओं से:
बोनस = 100 × 45 × 15 = 67,500 रुपये
FAB = 2,200 रुपये
कुल राशि = ₹1,00,000 + ₹67,500 + ₹2,200 = 1,69,700 रुपये
साफ दिखता है कि अवधि जितनी लंबी होगी, बोनस उतना ज़्यादा जुड़ेगा। LIC पाॅलिसी मैच्योरिटा कैलकुलेटर में अलग-अलग साल डालकर देखिए, फर्क खुद समझ आ जाएगा।
LIC आफॅ इंडिया मैच्योरिटी कैलकुलेटर सिर्फ एक नंबर नहीं देता, यह आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग को आसान बना देता है। इसकी मुख्य खूबियाँ ये हैं:
इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं:
आसान उपयोग: इसमें केवल प्रीमियम राशि, पॉलिसी अवधि और पॉलिसी शुरू होने की तारीख जैसी बेसिक जानकारी भरनी होती है।
फास्ट रिजल्ट: कुछ ही सेकंड में अनुमानित मैच्योरिटी वैल्यू की जानकारी मिल जाती है।
पूरी जानकारी: इसमें बीमा राशि, बोनस और पॉलिसी अवधि से जुड़ी जरूरी डिटेल्स दिखाई जाती हैं।
LIC द्वारा प्रदान किए गए अतिरिक्त सुविधा
भारतीय जीवन बीमा निगम पॉलिसीधारकों के लिए कई अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराता है, जैसे:
पॉलिसी स्टेटमेंट डाउनलोड सुविधा
बोनस की वार्षिक घोषणा
ऑनलाइन प्रीमियम कैलकुलेटर
पॉलिसी रिवाइवल और लोन सुविधा
नॉमिनी और बैंक डिटेल अपडेट
इन संसाधनों का उपयोग करके आप अपनी पॉलिसी को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं।
एलआईसी मैच्योरिटी राशि जानना हर पॉलिसीधारक के लिए जरूरी है। सही जानकारी से आप बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं और भविष्य के खर्चों को सुरक्षित कर सकते हैं।
एलआईसी मैच्योरिटी कैलकुलेटर और अन्य डिजिटल तरीकों ने यह प्रक्रिया बहुत आसान बना दी है। अगर आप समय-समय पर अपनी पॉलिसी की जानकारी चेक करते रहते हैं, तो आपको मैच्योरिटी के समय किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
LIC Resources
|
LIC Online Services |
LIC Investment Plans |
LIC Other Plans |
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
^Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
~Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
++Returns are 10 years returns of Nifty 100 Index benchmark
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
7 min read
HDFC लाइफ क्लिक 2 इन्वेस्ट प्लान एक कम लागत वाली ULIP योजना है। यह प्लान आपके पैसे को शेयर बाज़ार
Read more
9 min read
SBI लाइफ स्मार्ट प्रिविलेज प्लान एक प्रीमियम यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है, जो निवेशकों को
Read more
8 min read
बजाज लाइफ स्मार्ट वेल्थ गोल एक यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है, जो निवेश और जीवन बीमा के लाभ
Read more
9 min read
बजाज लाइफ गोल एश्योर एक यूलिप प्लान है, जो मार्केट लिंक्ड रिटर्न वाला निवेश और लाइफ
Read more
8 min read
एक्सिस मैक्स लाइफ यूलिप प्लान कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जो आपको प्रीमियम और निवेश की अवधि
Read more
8 min read
एचडीएफसी (HDFC) लाइफ प्लान एक यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है जो आपके परिवार को लाइफ कवर की
Read more
7 min read
SBI यूलिप प्लान कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जिसकी मदद से आप यूलिप प्लान की मैच्योरिटी पर मिलने
Read more
9 min read
एसबीआई के यूलिप प्लान आपको बीमा कवर और बाजार इन्वेस्टमेंट दोनों का बेहतरीन लाभ देते हैं।
Read more
8 min read
एचडीएफसी (HDFC) लाइफ प्रोग्रोथ प्लस रिटर्न कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जिसे खास तौर पर उन
Read more
8 min read
अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और उच्च शिक्षा के लिए यूलिप प्लान में निवेश करना एक बेहतरीन
Read more
8 min read
अगर आपको निवेश और बीमा दोनों अलग रखना पसंद हैं, तो आपके लिए SIP बेहतर है क्योंकि इसमें आपको बिना
Read moreInsurance
Policybazaar Insurance Brokers Private Limited CIN: U74999HR2014PTC053454 Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurugram - 122001, Haryana Tel no. : 0124-4218302 Email ID: care@policybazaar.com
Policybazaar Insurance Brokers Private Limited is registered as a Composite Broker | Registration No. 742, Registration Code No. IRDA/ DB 797/ 19, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker
Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers.Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.
BEWARE OF SPURIOUS PHONE CALLS AND FICTITIOUS / FRAUDULENT OFFERS IRDAI or its officials do not involve in activities like selling insurance policies, announcing bonus or investment of premiums. Public receiving such phone calls are requested to lodge a police complaint.
© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved.