असम सरकार की प्रमुख योजनाएं क्या हैं?
2026 में असम सरकार की कई प्रमुख योजनाएं आपके भविष्य को बेहतर बनाने में सहायता कर सकती हैं। ये योजनाएं हर आयु के व्यक्ति को ध्यान मे रख के बनाई गई है, जिससे हर व्यक्ति को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक सुरक्षा मिल सके।
वर्तमान समय मे असम की ओरुणोदोई योजना सर्वप्रिय योजना बनी हुई है, जो गरीब परिवारों और महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत लगभग 39.70 लाख से भी अधिक परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। इसके आलावा प्रमुख योजनाओं मे अभिनंदन शिक्षा ऋण सब्सिडी योजना, शिल्पी पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना आदि शामिल है।
असम में सरकारी योजनाओं की सूची
असम सरकार ने राज्य के नागरिकों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। कुछ प्रमुख असम सरकारी योजनाएं 2026 नीचे दी गई है:
-
अभिनंदन शिक्षा ऋण सब्सिडी योजना
- असम सरकार की अभिनंदन शिक्षा ऋण सब्सिडी योजना राज्य के छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए बनाई गई है। यह छात्रों की शिक्षा के लिए लगभग 50000 रुपए तक की सब्सिडी प्रदान करती है। यह योजना असम के स्थायी निवासियों के लिए है। जैसे यदि किसी ने मान्यता प्राप्त बैंक से ₹1 लाख या उससे अधिक का ऋण लिया है, तो वह इस योजना की सहायता से कुछ राहत पा सकता हैं।
- इसके आवेदन के लिए आधार कार्ड, असम निवास प्रमाण पत्र , शिक्षा ऋण स्वीकृति पत्र , बैंक पासबुक, छात्र का पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक है।
-
असम ओरुणोदोई योजना
- ओरुणोदोई योजना, असम सरकारी योजना 2026 की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। इस योजना में गरीब परिवारों व विशेष रूप से महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसके तहत मिलने वाले लाभ मे बीते सालों मे वृद्धि हुई है जो अब 1000 रुपए से बढ़कर 1250 रुपए कर दी गई है। लाभ राशि हर महीनें की 10 तारीख को सीधे बैंक खाते मे आती है।
- असम ओरुणोदोई योजना के आवेदन हेतु आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, परिवार की आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट फोटो आवश्यक है।
-
शहीद कुशल कॉवर सर्वजनिन वृद्धा पेंशन योजना
- असम सरकारी योजनाओं में शहीद कुशल कॉवर सर्वजनिन वृद्धा पेंशन योजना सामाजिक कल्याण के लिए सहायक है। जिन लोगों की आयु 60 या उससे अधिक है, वे इस योजना की सहायता से पेंशन ले सकते हैं। इस स्कीम में 250 प्रति माह तक सीधे बैंक में आते हैं।
- इस योजना के लिए आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र , निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट फोटो जरूरी हैं।
-
मृत्यु लाभ (A.B.O.C.W.W.B.)
- असम भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड (ABOCWWB) पंजीकृत श्रमिकों की मृत्यु के बाद, उनके आश्रितों को वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं। इस योजना मे मिलने वाली धनराशि, मृतक की मृत्यु के कारण के मुताबिक बदल सकती है। सामान्य मृत्यु होने पर 50,000 तक की राशि मिलsसकती है।
- असम सरकार मृत्यु लाभ योजना मे आवेदन हेतु श्रमिक पंजीकरण कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार सदस्य का पहचान पत्र होना जरूरी है।
-
नकद पुरस्कार (A.B.O.C.W.W.B.)
- असम की इस योजना के मुताबिक असम के जिस भी 10 वीं व 12 वीं के छात्र के 55 प्रतिशत से अधिक आते है, उन्हें 3500 से 5000 रुपए तक का पुरस्कार मिलता है। यह योजना बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए है।
- नकद पुरस्कार प्राप्ति के लिए श्रमिक पंजीकरण कार्ड, छात्र का मार्कशीट / प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आवश्यक दस्तावेज है।
-
शैक्षिक सहायता (A.B.O.C.W.W.B.)
- यह योजना असम के छात्रों को कक्षा 1 से PG तक शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति देने के लिए बनाई गई है। इसमें IIT, मेडिकल जैसी उच्च पढ़ाई कराने के लिए कुछ खर्च बोर्ड द्वारा उठाया जा सकता है।
- इस योजना की सहायता लेने के लिए श्रमिक पंजीकरण कार्ड, छात्र का स्कूल/कॉलेज प्रमाण पत्र, मार्कशीट, बैंक पासबुक होना आवश्यक है।
-
शिल्पी पेंशन योजना
- शिल्पी पेंशन योजना असम सहित कई अन्य राज्य जैसे बिहार के लिए भी है। यह योजना वृद्ध व आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों, शिल्पकारों व साहित्यकारों को आर्थिक सहायता देने के लिए बनाई गई है। जिसमे लाभार्थियों को 4 से 8 हजार तक की पेंशन मिलती है।
- शिल्पी पेंशन योजना आवेदन प्रक्रिया हेतु आधार कार्ड, कलाकार / शिल्पकार प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट फोटो जरूरी दस्तावेज है।
-
विकलांग पेंशन (A.B.O.C.W.W.B.)
- असम की यह योजना उन लोगों के लिए बनाई गई है जो आंशिक विकलांग है या फिर जिन्हें कोई गंभीर बीमारी जैसे केंसर या ह्रदय रोग है। इसमें व्यक्ति को अस्पताल मे भर्ती व चिकित्सा सहायता प्रदान की जाती है।
- विकलांग पेंशन योजना मे आवेदन करने के लिए श्रमिक पंजीकरण कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मेडिकल रिपोर्ट आवश्यक दस्तावेज है।
-
दीनदयाल दिव्यांगजन पेंशन योजना
- असम की प्रमुख योजनाओं मे दीनदयाल दिव्यांग पेंशन योजना के तहत जो व्यक्ति 40 % या उससे अधिक विकलांग है उसे वित्तीय सहायता देने की सुविधा है। इस योजना मे ₹1,000 प्रति माह (विकलांग पेंशन) और कुष्ठ रोग से प्रभावित हुए लोगों के लिए ₹3,000 तक की सहायता है।
- इस असम योजना आवेदन प्रक्रिया हेतु आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट फोटो जरूरी है।
-
स्वामी विवेकानंद असम युवा सशक्तिकरण योजना
- असम की स्वामी विवेकानंद योजना 2017 मे शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना मे प्रत्येक लाभार्थी को ₹50,000 तक की सीड मनी दी जाती है, जिसमे 20 लोगों तक के समूह को सहायता मिल सकती है।
- इस योजना मे आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट फोटो, व्यवसाय योजना (Business Plan), शैक्षणिक प्रमाण पत्र आवश्यक है।
लोग यह भी पढ़ते है: 2026 में निवेश के लिए प्रमुख सरकारी योजनाएं
निष्कर्ष
असम सरकार की ये योजनाएं राज्य के नागरिकों को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक सुरक्षा प्रदान करती हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत छात्र, युवा, वृद्ध, विकलांग सभी के लिए विशेष लाभ है। इन योजनाओं मे आवेदन करने के लिए इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या नजदीकी साइबर कैफे पर ऊपर बताए गए दस्तावेजो के साथ आवेदन करे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
असम मुख्यमंत्री स्वनियोजन योजना क्या है?
असम मुख्यमंत्री स्वनियोजन योजना बेरोजगार युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक मदद देती है। इसमें ₹2 लाख से ₹5 लाख तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध है।
-
बेरोजगार भत्ता का फॉर्म कौन भर सकता है?
असम का निवासी और बेरोजगार युवा बेरोजगार भत्ता फॉर्म भर सकता है। आय सीमा और शिक्षा योग्यता योजना के अनुसार लागू होती है।
-
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है?
स्वरोजगार योजना में लगभग 50% तक सब्सिडी मिलती है, जो ₹40,000 से ₹2.5 लाख तक हो सकती है। यह योजना युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करती है।
-
असम में 10,000 रुपये की योजना क्या है?
असम की ₹10,000 योजना महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने में मदद करती है। यह मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान (MMUA) के तहत आती है।