RAJSSP - राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन 2026

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन (RAJSSP) के तहत सरकार वृद्धों, विकलांगों और विधवा महिलाओं को हर महीने 1450 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। अगर आप भी इनमें से किसी योजना के अंतर्गत आते हैं तो RajSSP Portal पर जाकर आसानी से अपना ऑनलाइन पेंशन स्टेटस चेक कर सकते हैं। सरकार द्वारा पेंशन की सुविधाओं को आसान बनाने के लिए RajSSP पोर्टल को शुरू किया गया है।

Read more
  • Peaceful Post-Retirement Life

  • Tax Free Regular Income

  • Wealth Generation to beat Inflation

  • 4.8++ Rated
  • 17.3 Crore Registered Consumer
  • 55 Partners Insurance Partners
  • 7.7 Crore Policies Sold
We are rated++
rating
17.3 Crore
Registered Consumer
55
Insurance Partners
7.7 Crore
Policies Sold
In-Built life cover
₹10,000/महीने निवेश करें और पाएँ 

₹1 करोड़* टैक्स फ्री

+91
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं। #Discount offered by insurance company

RajSSP की मुख्य जानकारी  

यहां एक टेबल में RajSSP की मुख्य जानकारी दी गई है:

विशेषताएं  विवरण 
पोर्टल का नाम RajSSP
उद्देश्य  वृद्धों, विकलांगों, विधवाओं और किसानों को आर्थिक मदद
पेंशन राशि 1450
भुगतान मोड DBT, राशि सीधा लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है
अनिवार्य ID जन आधार कार्ड और SSO ID
आधिकारिक वेबसाइट ssp.rajasthan.gov.in 

RajSSP क्या है?

RajSSP का मतलब राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन है। RajSSP राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक पेंशन योजना है, जिसके तहत राज्य के कमज़ोर और जरूरतमंद वर्ग को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। RajSSP में विभिन्न योजनाएं शामिल है, जो राज्य के विभिन्न वर्गो के कल्याण के लिए काम करती है।

RJSSP का उद्देश्य विकलांग, विधवा, वृद्ध और अन्य जरूरमंद वर्ग जिनके पास नियमित आय का साधन नहीं है, उन्हें जीवन शैली के स्तर में सुधार करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में कौन-कौन सी पेंशन मिलती है?

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में निम्नलिखित पेंशन योजनाएं शामिल है:

  • राजस्थान मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना: योजना के तहत वृद्ध लोगो को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना: योजना के तहत एकल, विधवा, तलाकशुदा और असहाय महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना: योजना के तहत विकलांग, ट्रांसजेंडर और कुष्ठ रोगो से प्रभाविक व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • राजस्थान वृद्ध किसान पेंशन योजना: योजना के तहत राज्य के वृद्ध और छोटे स्तर पर कृषि करने वाले किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
लोग यह भी पढते है: विकलांग पेंशन 2026

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना पात्रता

  • नागरिकता - आवेदक का राजस्थान का स्थायी और मूल निवासी होना जरूरी है।
  • सालाना आय - परिवार की वार्षिक आय सालाना 48,000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • सालाना आय (विकलांग) - विकलांग पेंशन योजना के लिए परिवार की सालाना 60,000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • छूट - BPL, अंत्योदय या आस्था कार्ड वाले परिवारों को आय की सीमा की शर्त से छूट मिल सकती है।

RajSSP में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

राजास्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इस प्रक्रिया का पालन करे:

  • स्टेप 1 - सबसे पहले राजस्थान SSO पोर्टल पर जाएं और SSO ID बनाएं।
  • स्टेप 2 - अपनी SSO ID डालें, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें। 
  • स्टेप 3 - डैशबोर्ड में RajSSP वाले सेक्शन पर क्लिक करें। 
  • स्टेप 4 - अब पेंशन योजना चुनें और अपनी जानकारी भरें। 
  • स्टेप 5 - आय प्रमाण, आयु प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • स्टेप 6 - इसके बाद सभी जानकारी की पुष्टी करें और सबमिट कर दें।

लोग यह भी पढतें है: मुख्यमंत्री राजश्री पेंशन योजना

RAJSSP के लिए जरूरी दस्तावेज

RajSSP में आवेदन करते समय आवेदको को निम्नलिखित दस्तावेज़ो की आवश्यकता पड सकती है:

  • पहचान प्रमाण
  • पता प्रमाण
  • आयु प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वर्ग विशेष प्रमाण

RajSSP पेंशन सूची का जाँच कैसे करे?

यहाँ बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से RajSSP पेंशन सूची की जाँच की जा सकती है:

  • स्टेप 1 - RajSSP के आधिकारिक पोर्टल ssp.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2 - पोर्टल पर 'रिपॉर्ट' विकल्प पर क्लिक करे।
  • स्टेप 3 - उपलब्ध विकल्पो में 'लाभार्थी रिपॉर्ट' पर क्लिक करे।
  • स्टेप 4 - राजस्थान सामाजिक सुरक्षा लाभार्थी पेज दिखाई देगा, जो जिलो को अनुसार होगा।
  • स्टेप 5 - पेज पर अपने जिले का चयन करे।
  • स्टेप 6 - ग्राम पंचायत और गांव के नाम का चयन करे।
  • स्टेप 7 - लाभार्थी रिपॉर्ट या पेंशन लिस्ट दिखने लगेगी।

RajSSP सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी

  • आवेदक सभी आवश्यक दस्तावेज़ो को आवेदन पत्र के साथ SDO या BDO कार्यालयों में जमा करता है।
  • ग्राम पटवारी के द्वारा प्रदान की गई जानकारी और दस्तावेज़ो का सत्यापन किया जाता है।
  • सटीकता और पात्रता सुनिश्चित करने के लिए ग्रामिण क्षेत्रो में तहसीलदार और शहरी क्षेत्रो में नगर निगम द्वारा जाँच पडताल की जाती है।
  • यदि आवेदन सभी पात्रता शर्तो को पूरा करता है, ऐसे में SDO या BDO द्वारा पेंशन के लिए मंजूरी दे दी जाती है।

Rajssp Pension Status कैसे चेक करें?

  • स्टेप 1 - Rajssp पोर्टल पर जाएं।
  • स्टेप 2 - पेंशनर स्टेटस पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3 - आधार नंबर/PPO/ आवेदन नंबर दर्ज करें।
  • स्टेप 4 - इसके बाद आप स्टेटस देख पाएंगे।

इस पेंशन स्टेटस में आप देख पाएंगे कि आपका आवेदन स्वीकार किया गया नहीं। साथ ही पेंशन राशि खाते में आने की जानकारी भी देखी जा सकती है। 

निष्कर्ष

RajSSP एक सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की श्रेणी है, जिसमे राजस्थान की विभिन्न योजना शामिल है। इन योजनाओं के अंतर्गत विधवा, विकलांग, वृद्ध और अन्य आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग को नियमित आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। यह राशि नियमित तौर पर प्रत्येक्ष रूप से लाभार्थी के खाते में डाली जाती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • RajSSP क्या है?

    राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसके तहत विभिन्न वर्गो के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। RajSSP कोई एक अकेली योजना नहीं है, इसमे विभिन्न योजनाएं शामिल है।
  • राजस्थान सरकार का आधिकारिक राजएसएसपी पोर्टल क्या है?

    वर्तमान में RajSSP आधिकारिक पेंशन पोर्टल राजस्थान ssp.rajasthan.gov.in है। हालांकि कुछ समय पहले तक यह RajSSP raj nic in हुआ करता था। जिसे अब बदल दिया गया है।
  • राजएसएसपी लाभार्थी स्थिति की जाँच कैसे करे?

    राजएसएसपी लाभार्थी स्थिति (RajSSP Beneficiary Status) की जाँच राजस्थान सरकार SSP के आधिकारिक पोर्टल ssp.rajasthan.gov.in के माध्यम से की जा सकती है।
  • RajSSP.raj.nic.in क्या इस पोर्टल को बंद कर दिया गया है?

    लाभार्थी RajSSP से संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए ssp.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाया जा सकता है।
  • राजएसएसपी योजना के लिए पात्रता (RajSSP Pension Eligibility) क्या है?

    राजएसएसपी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदको को निम्नलिखित शर्तो को पूरा करना होता है:
    • आवेदक का राजस्थान का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
    • परिवार की सालाना आय 48,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
    • वृद्ध और वृद्ध किसान पेंशन के लिए महिला की न्यूनतम आयु 55 वर्ष और पुरुष की न्य़ूनतम आयु 58 वर्ष होनी चाहिए।
  • RajSSP पेंशन कब आएगी?

    आमतौर पर राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन हर माह की शुरुआत में लाभार्थी के खाते में भेज दी जाती है।
  • पेंशन पोर्टल राजस्थान क्या है?

    पेंशन पोर्टल राजस्थान का मतलब RajSSP से है।
  • राज एसएसपी पोर्टल लॉग इन कैसे करें?

    RajSSP Login करने के लिए राज एसएसपी पोर्टल पर जाएं, उसके बाद लॉग इन सेक्शन का चयन करें और निजी विवरण के माध्यम से लॉग इन करें।
  • क्या राज एसएसपी वेरिफिकेशन करना जरूरी है?

    हाँ, वेरिफिकेशन के माध्यम से ही लाभार्थी की पात्रता सुनिश्चित होती है।
Disclaimer: Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by an insurer.
Pension Calculator
Pension Calculator
How much do you need to save for retirement?
₹
₹ 20,000
₹ 25,000
₹ 30,000
Monthly Expenses in 2026 ₹
Edit Done
Your expense go up every year by
Today 2026 Your expenses today in 2023, at the age of 34 Yrs
Your expenses in 2043, at the age of 55 Yrs
For a monthly pension of ₹77,300
you need to invest
₹14,300/month
Calculated as per past performance of 15%
View Plan Recalculate?

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL