उत्तर प्रदेश विकलांग पेंशन योजना 2026 क्या है?
उत्तर प्रदेश विकलांग पेंशन (Viklang Pension) के तहत 40% से अधिक विकलांगता वाले नागरिकों को मासिक तौर पर आर्थिक सहायता दी जाती है। यह वित्तीय सहायता सुनिश्चित करती है, कि विकलांगजन अपनी निजी जरूरतों को नियमित रूप से पूरा कर सकें। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार विकलांग लोगों को ₹1,000 रुपए की पेंशन दे रही है, हालांकि इसे बढ़ाने की मांग की जा रही है।
विकलांग पेंशन योजना अंतर्गत शारीरिक विकलांगता के साथ-साथ मानसिक विकलांगता वाले लोगों को भी वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ₹46,080 और शहरी क्षेत्रों में ₹56,460 से अधिक वार्षिक आय नहीं होनी चाहिए।
यूपी विकलांग पेंशन चर्चा में क्यो है?
दरअसल उत्तर प्रदेश में विकलांग पेंशन के तहत ₹1,000 प्रति माह की पेंशन दी जाती है, जो हर 3 महीने में लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है। पिछले कुछ समय से इसे बढ़ाने की मांग की जा रही है, ऐसे में कयास लगाया जा रहा है, कि जल्दी ही विकलांग पेंशन को ₹1,000 से बढ़ाकर ₹1,500 कर दिया जाएगा। हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यह बढ़ोतरी केवल विकलांग पेंशन में ही नहीं, बल्कि सभी यूपी पेंशन में की जाएगी।
विकलांग पेंशन योजना पात्रता
| विशेष |
पात्रता |
| आयु |
18 वर्ष से अधिक |
| आय |
46,080 ग्रामीण क्षेत्र और 56,460 शहरी क्षेत्र |
| विकलांगता |
40 % से ज्यादा |
| नागरिकता |
भारतीय तथा यूपी का स्थायी निवासी |
| मासिक पेंशन |
₹1,000 |
- विकलांग पेंशन का लाभ प्राप्त करने के लिए कम से कम 18 वर्ष का होना जरूरी है।
- विकलांग पेंशन योजना में पात्र होने के लिए गरीबी रेखा से निचे होना अनिवार्य है, ग्रामीण क्षेत्रो में परिवार की सालाना आय 46,080 और शहरी क्षेत्रो में 56,460 से अधिक नही होनी चाहिए।
- व्यक्ति का कम से कम 40 प्रतिशत दिव्यांग होना जरूरी है, और इसमें मानसिक विकलांगता भी शामिल है।
- आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- यदि आवेदक इन सभी शर्तो को पूरा करता है तो, उसे ₹1,000 रुपए की मासिक पेंशन दी जाएगी।
विकलांग पेंशन योजना में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़
- विकलांगता प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- बैंक पासबुक
- आयु प्रमाण पत्र
- ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले लोगो को ग्राम पंचायत की तरफ से प्रसताव देना होगा।
दिव्यांग पेंशन के लिए आवेदन कैसे करे
यहां बताई गयी प्रक्रिया के माध्यम से आप दिव्यांग पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
- उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए - https://sspy-up.gov.in इस वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन किया जा सकता है।
- होम पेज पर 'दिव्यांग पेंशन’ पर क्लिक करें, उसके बाद 'ऑनलाइन आवेदन करें' खोजे और क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरे।
- बैंक खाते का नंबर, IFSC कॉड और अपनी आय की जानकारी लिखे।
- अब दिव्यांगता की जानकारी दर्ज करे। आवश्यक दस्तावेज़ साथ में अपलॉड करे।
- अंत मे जानकारी को एक बार पढे और फॉर्म सबमिट करे।
उत्तर प्रदेश विकलांग पेंशन योजना की सूची कैसे देखे
UP विकलांग पेंशन लिस्ट 2025-26 को देखने के लिए आपको उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, https://sspy-up.gov.in यहां 'दिव्यांग पेंशन’ के विकल्प पर क्लिक करे, इस प्रक्रिया के बाद आपको विकलांग पेंशन लिस्ट मिल जाएगी।
UP विकलांग पेंशन आवेदन की स्थिति कैसे देखे
विकलांग पेंशन की स्थिति की जाँच करने के लिए आपको https://sspy-up.gov.in वेबसाइट पर जाकर, लॉगइन करना होगा, जिसके बाद विकलांग पेंशन योजना में आवेदन की स्थिति देखने के लिए आपको योजना का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और बैंक खाते का नंबर भरकर सबमिट करना होगा, जिसके बाद आवेदक विकलांग पेंशन योजना आवेदन की स्थिति चेक कर सकते है।
निष्कर्ष
विकलांग पेंशन योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विकलांगजनों के लिए शुरू की गई पेंशन योजना है, जो विकलांग लोगों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती हैं। इसके तहत उत्तर प्रदेश सरकार पात्र आवेदकों को ₹1,000 रुपए की मासिक पेंशन राशि देती है। राज्य में विकलांग पेंशन योजना के साथ-साथ विधवा पेंशन और वृद्धा पेंशन योजना भी चलाई जा रही है। इनके माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित कर रही हैं, कि सभी जरूतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सकें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
विकलांग पेंशन (viklang pension) क्या है ?
विकलांग पेंशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरु की गयी एक सामाजिक कल्याण योजना है, जिसके तहत 40 प्रतिशत से ज्यादा की श्रेणीं मे आने वाले विकलांग लोगो के मासिक ₹1,000 रुपए प्रदान करे जाते है।
-
विकलांगता पेंशन कितनी मिलती है?
उत्तर प्रदेश विकलांग पेंशन योजना के तहत पात्र दिव्यांग लोगो को हर महीने ₹1,000 रुपए की पेंशन राशि प्रदान की जाती है।
-
विकलांग पेंशन सूची कैसे देखी जा सकती है?
विकलांग पेंशन लिस्ट यूपी (Viklang pension list 2025-26) उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देखी जा सकती है - https://sspy-up.gov.in ।
-
क्या विकलांग पेंशन योजना में NRI भी आवेदन कर सकते है?
नही, यह योजना सिर्फ भारतीय नागरिको के लिए है, गैर-निवासी भारतीय (NRI) विकलांग पेंशन योजना के लिए आवेदन नही कर सकते है।
-
विकलांग पेंशन योजना आवेदन की स्थिति कैसे देख सकते है?
विकलांग पेंशन की स्थिति (Viklang pension status) की जाँच करने के लिए आपको https://sspy-up.gov.in वेबसाइट पर जाकर, लॉगइन करना होगा, जिसके बाद विकलांग पेंशन योजना में आवेदन की स्थिति देखने के लिए आपको योजना का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और बैंक खाते का नंबर भरकर सबमिट करना होगा, जिसके बाद आवेदक विकलांग पेंशन योजना आवेदन की स्थिति की जाँच की जा सकती है।
-
यदि लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो UP Divyang yojna का लाभ किसे मिलेगा?
यदि विकलांग लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो पेंशन खाता बंद कर दिया जाएगा और किसी को इसका लाभ नही मिलेगा, यदि लाभार्थी की मृत्यु के बाद भी किसी के द्वारा पेंशन ली जाती है तो , उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।
-
विकलांग पेंशन योजना का हेल्पलाइन नंबर (Helpline number) क्या है?
18001801995 विकलांग पेंशन से संबंधित किसी जानकारी या सवाल की स्थिति में इस नंबर पर कॉल किया जा सकता है।
-
विकलांगता पेंशन के लिए पात्रता क्या है?
उत्तर प्रदेश विकलांगता पेंशन पाने के लिए आवेदक का कम से कम 40 प्रतिशत विकलांग (40% Disability) होना जरूरी है।
-
क्या उत्तर प्रदेश विकलांग पेंशन में मानसिक विकलांंगता को शामिल किया गया है?
हाँ, उत्तर प्रदेश विकलांग पेंशन योजना में मानसिक विकलांगता को भी शामिल किया गया है।