हमारे देश में जिस गति से महंगाई बढ़ रही है, उसे देखते हुए भविष्य के लिए कितनी बचत पर्याप्त होगी यह कह पाना मुश्किल है। आज के समय में रिटायरमेंट प्लानिंग केवल वरिष्ठ नागरिकों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी के लिए जरूरीं हो गई है। हर व्यक्ति अपनी वृद्धावस्था को आरामदायक बनाना चाहता है, जिसके लिए एक सही रिटायरमेंट प्लानिंग करना आवश्यक है।
Read morePeaceful Post-Retirement Life
Tax Free Regular Income
Wealth Generation to beat Inflation
Start Investing ₹10k/Month & Build a corpus of ₹1 Crore# on Retirement
वृद्धावस्था में आमतौर पर लोगों के पास नियमित आय का साधन नहीं होता है, ऐसे में जीवन शैली के स्तर को बनाके रखना मुश्किल हो सकता है। इसलिए अपनी वृद्धावस्था के बारे में अभी से सोचना आवश्यक है। हमारे आस-पास इतने सारे उदाहरण होते है, जिन्होने समय पर अपनी वृद्धावस्था के लिए योजना नहीं बनाई और उन्हे वृद्धावस्था में संघर्ष करना पड़ा।
यदि वे सभी समय पर रिटायरमेंट प्लानिंग कर लेते तो शायद वृद्धावस्था में इतना संघर्ष नहीं करना पड़ता। जब हम वृद्धावस्था के बारें में सोचते है, तो हमारे मन में कई सवाल आते है, कि निजी जरूरतें कैसे पूरी होंगी, घर कैसे चलेगा और दवाईयाँ कैसे खरीदी जाएंगी। रिटायरमेंट प्लानिंग इन सभी सवालों के जवाब खोजने में हमारी सहायती करती है। भाारत में कई सरकारी योजनाएं और पेंशन प्लान उपलब्ध है, जो बेहतर वृद्धावस्था को प्रोत्साहित करते है।
you need to invest
आज के समय में रिटायरमेंट प्लानिंग करना निम्नलिखित कारणों से जरूरी है:
पिछले कुछ दशकों में विश्व ने स्वास्थ्य संबंधी क्षेत्रोंं में कमाल की सफलता हासिल की है, जिस से लोगो की जीवन शैली में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। भारत में औसत जीवन प्रत्याशा 2015 में लगभग 68 वर्ष थी, 2020 तक यह बढ़कर लगभग 70 वर्ष हो गई थी और अब इस संख्या मे लगातार इज़ाफा हो रहा है। इससे यह संभावना बनती है कि लोग सेवानिवृत्ति के बाद 20 से 30 वर्ष या उससे अधिक समय तक जीवित रह सकते हैं।
महंगाई समय के साथ खरिदने की शक्ति को कम कर देती है। यदि महंगाई दर 5% सालाना है, तो खर्च हर 14 साल में दोगुना हो जाता है। अगर आप 20 साल बाद रिटायर होंगे, तो आज के मुकाबले आपके खर्च दोगुने से भी ज्यादा होंगे। किसी पेंशन प्लान में निवेश कर व्यक्ति अपनी वृद्धावस्था के लिए अच्छा फंड तैयार कर सकता है।
रिटायरमेंट का मतलब केवल अपनी वृद्धावस्था को सुरक्षित करना नहीं है, बल्कि आपके साथ आपका परिवार भी सुरक्षित होगा। आज आप कमा पा रहे है, तो परिवार में नियमित आय का साधन है। कल को जब बुढ़ापे के कारण आप कमा नहीं पाएंगे तो परिवार की जरूरतें कैसे पूरी होंगी?, ऐसी ही स्थिती के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग की जाती है।
वृद्धावस्था में नियमित आय का साधन नहीं होता है, आमतौर पर लोग अपनी बचत पर निर्भर करते है। लेकिन बढ़ती मंहगाई में वह बचत भी कब तक साथ देगी।, एक समय के बाद आप जीवन शैली के स्तर को बनाने में सर्घष कर सकते है। इसलिए ऐसी स्थिति के लिए पहले से तैयार रहना जरूरी है।
एक आम आदमी जीवन भर सोचता है, कि पहले कमा लेता हूँ, रिटायरमेंट के बाद अपने सपनों को पूरा करुंगा। लेकिन जब सपनों को पूरा करने का समय आता है, तो महंगाई के कारण पैसा कम पड़ने लगता है। रिटायरमेंट प्लानिंग यह सुनिश्चित करती है, कि आपकों सपनों के साथ समझौता न करना पडे़। यह सपने कुछ भी हो सकते है, बेहतर जीवन जीना, विदेश घुमना, तीर्थ यात्रा करना, बच्चों की उच्च शिक्षा या बच्चों का विवाह।
आज के समय कोई भी मुश्किल स्थिति बताकर नहीं आती है, कब क्या हो जाएं, इसका पूर्व अनुमान नही लगाया जा सकता है। लेकिन किसी भी आपात या मुश्किल परिस्थितियों के लिए पहले से तैयार रहा जा सकता है। सेवानिवृत्ति योजना ऐसी ही परिस्थितियों के लिए आपात फंड बनाने में सहायता कर सकते है।
रिटायरमेंट प्लानिंग के तहत किसी भी प्लान में निवेश करने के लिए कुछ मुख्य शर्तों के अधीन होना होता है:
रिटायरमेंट प्लान करते समय कुछ बातों पर ध्यान देना आवश्यक है:
भारत में रिटायरमेंट प्लान के निम्नलिखित प्रकार है:
| योजना प्रकार | विवरण | कर लाभ | किसके लिए उपयुक्त |
| एन्युटी प्लान्स | एन्यूटी प्लान्स बीमा कंपनियो द्वारा प्रदान किया जाने वाला निवेश विकल्प है। इसके तहत तत्काल या जब आप चाहे नियमित आय प्राप्त की जा सकती है। | धारा 80C के अंतर्गत कटौतियाँ | वे लोग जो सुनिश्चित रिटायरमेंट आय चाहते हैं। |
| पेंशन योजनाएं | नियोक्ता द्वारा प्रायोजित या व्यक्तिगत योजनाएं; रिटायरमेंट आय के लिए बनाई गई; ये निर्धारित लाभ या निर्धारित योगदान आधारित हो सकती हैं। | धारा 80C और धारा 10 (10D) के अंतर्गत कटौतियाँ | नौकरीपेशा और खुद का काम करने वाले लोग जो रिटायरमेंट के लिए बचत करना चाहते हैं। |
| वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) | पोस्ट ऑफिस सिनियर सिटीजन स्कीम एक सरकारी योजना है, जो सुरक्षित रिटर्न और हर तीन महीने में ब्याज प्रदान करती है। | धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की कटौती की सुविधा। | 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक इसमे निवेश कर सकते है। |
| सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) | लंबी अवधि की सरकारी बचत योजना, जिसमें ब्याज और मेच्योरिटी की राशि टैक्स फ्री होती है। | धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की कटौती की सुविधा। | सभी आयु के व्यक्ति इस योजना में निवेश कर सकते है। |
| राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC) | सरकारी फिक्स्ड इनकम योजना, जिसमें 5 साल की मेच्योरिटी होती है और ब्याज दर समय-समय पर बदली जाती है। | धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की कटौती की सुविधा। | सुरक्षित निवेश पसंद करने वाले लोग। |
| राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) | बाजार से जुड़ी पेंशन योजना जो शेयरों, बॉन्ड्स और सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करती है। | (धारा 80CCD(1B) सहित) ₹2 लाख तक की कटौती की सुविधा। | निवेशक जो मध्यम से अधिक जोखिम उठा सकते है |
| डेट म्यूचुअल फंड | यह प्लान फिक्स्ड-इनकम सिक्योरिटीज़ में निवेश करती है, रिटर्न बाजार से जुड़े होते हैं, लेकिन आमतौर पर शेयरों की तुलना में सुरक्षित माने जाते हैं। | पूंजीगत लाभ के रूप में कर लगाया जाता है। | रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुके लोग जो जोखिम से बचना चाहते हैं। |
आमतौर पर यह इस बात पर निर्भर करता है, कि रिटायरमेंट के बाद आपकी जीवन शैली कैसी होगी। रिटायरमेंट के फंड की गणना कुछ मुख्य बातों पर निर्भर करती है, आप गणना करने के लिए पॉलिसी बाजार के पेंशन कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते है।
रिटायरेंट प्लानिंग करते समय लोग अक्सर कुछ गलतियाँ करते है:
FIRE मूवमेंट का उद्देश्य उम्र से पहले रिटायर होकर आर्थिक स्वतंत्रता हासिल करना है। इसके तहत लोग बचत और निवेश करते हैं ताकि जल्दी रिटायर हो सकें।
प्रमुख कदम:
रिटायरमेंट प्लानिंग के दौरान अपने आप से यह कुछ सवाल पूछें, इससे यह सुनिश्चित होगा कि आप रिटायरमेंट के लिए कितना तैयार है:
अगर आपके जवाब नहीं है, तो आप अभी रिटायमेंट के लिए तैयार नही है।
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance
plan.
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.
Insurance
Calculators
Resources
Policybazaar Insurance Brokers Private Limited CIN: U74999HR2014PTC053454 Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurugram - 122001, Haryana Tel no. : 0124-4218302 Email ID: care@policybazaar.com
Policybazaar is registered as a Composite Broker | Registration No. 742, Registration Code No. IRDA/ DB 797/ 19, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker
Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers.Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.
BEWARE OF SPURIOUS PHONE CALLS AND FICTITIOUS / FRAUDULENT OFFERS IRDAI or its officials do not involve in activities like selling insurance policies, announcing bonus or investment of premiums. Public receiving such phone calls are requested to lodge a police complaint.
© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved.