यूपी विधवा पेंशन क्या है?
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन, यूपी पेंशन योजना का मुख्य हिस्सा है। इसके तहत विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भरता प्रदान करने के लिए हर माह ₹1,500 की पेंशन दी जाती है। यूपी विधवा पेंशन को राज्य में ‘निराश्रित महिला पेंशन’ के नाम से भी जाना जाता है। लाभार्थी, विधवा पेंशन लिस्ट 2026 चेक करने के लिए SSPY UP की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
यदि आप सोच रहे हैं कि UP विधवा पेंशन कब आएगी 2026 (Vidhwa Pension kab aaegi) तो आपको बता दें कि जुलाई, अगस्त और सितंबर की किस्त भेजी जानी शुरू हो चुकी है। वहीं अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर की किस्त जनवरी 2027 की शुरुआत में मिलने की संभावना है।
विधवा पेंशन कब आएगी 2026 UP
सरकार द्वारा दूसरी किस्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत तक सभी लाभार्थियों के खातों में पहुंच जाएगी। वहीं अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर माह की पेंशन जनवरी 2027 की शुरुआत में खाते में भेजी जाएगी। आप sspy वेबसाइट पर जाकर तुरंत Vidhwa pension list 2026 में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में विधवा पेंशन मिलने का संभावित समय
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन का पैसा संभावित इस प्रकार दिया जाता है:
| किस्त |
अवधि |
पैसा कब बैंक खाते में आता है? |
| पहली किस्त (Q1) |
अप्रैल, मई, जून |
जुलाई - अगस्त |
| दूसरी किस्त (Q2) |
जुलाई, अगस्त, सितंबर |
अक्टूबर - नवंबर |
| तीसरी किस्त (Q3) |
अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर |
जनवरी (2027) |
| चौथी किस्त (Q4) |
जनवरी, फरवरी, मार्च |
अप्रैल |
हालांकि यह एक संभावित अवधि है, लाखों लाभार्थी होने के कारण पेंशन मिलने का समय अलग-अलग हो सकता है। आप sspy up gov in पर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
यूपी विधवा पेंशन पात्रता
यूपी विधवा पेंशन की पात्रता इस प्रकार है:
- 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं, जिनके पति का निधन हो गया है।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला का राज्य का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
- महिला के परिवार की सालाना आय 2 लाख से कम होनी चाहिए।
विधवा पेंशन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन UP
यहां बताए गए आसान स्टेप्स का पालन कर आप उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना में रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे:
- स्टेप 1 - उत्तर प्रदेश पेंशन की आधिकारिक वेबसाइट https://sspy-up.gov.in पर जाएं।
- स्टेप 2 - होम पेज पर ‘निराश्रित महिला पेंशन’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- स्टेप 3 - ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
- स्टेप 4 - रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना निजी विवरण, बैंक खाता और पति की मृत्यू से संबंधी जानकारी दर्ज करें।
- स्टेप 5 - इसके बाद आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- स्टेप 6 - सारी जानकारी सुनिश्चित करें और सबमिट कर दें, प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर संभाल के रखें।
यूपी विधवा पेंशन लिस्ट कैसे देखें?
यहां बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से आप यूपी विधवा पेंशन लिस्ट देख सकते है:
- स्टेप 1 - सबसे पहले यूपी पेंशन पोर्टल https://sspy-up.gov.in पर जाएं।ॉ
- स्टेप 2 - ‘निराश्रित महिला पेंशन’ का चयन करें।
- स्टेप 3 - पेंशन सूची के विकल्प पर क्लिक करें।
- स्टेप 4 - अपना जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करें।
- स्टेप 5 - अंत में अपने गांव के नाम पर क्लिक करें, इसके बाद आप पेंशन सूची देख पाएंगे।
अन्य उत्तर प्रदेश पेंशन योजनाएं
विधवा पेंशन के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में विकलांग और वृद्धा पेंशन योजना भी चलाई जाताी है:
- यूपी वृद्धा पेंशन - यूपी वृद्धा पेंशन का उद्देश्य राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मासिक आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यूपी सरकार गरीबी रेखा से नीचे आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को हर 3 माह में पेशन प्रदान करती है।
- विकलांग पेंशन - विकलाग पेंशन, उत्तर प्रदेश राज्य की कल्याणकारी योजना है। इसका उद्देश्य ऐसे विकलांग लोगों की सहायता करना है, जो अपनी निजी जरूतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे है।
निष्कर्ष
यूपी सरकार राज्य के जरूरतमंद वर्ग की सहायता करने के लिए हमेशा से सजग रही है। इसके लिए सरकार द्वारा कई पेंशन योजनाओं और अन्य योजनाओं को शुरू किया गया है। उनमे से ही एक योजना है, विधवा पेंशन योजना। विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य राज्य की ऐसी महिलाओं की सहायता करना है, जिनके पति का निधन हो गया है। आप इस लेख में बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से योजना में पंजीकरण कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
1. 2026 से विधवा पेंशन कितनी मिलेगी?
उत्तर प्रेदश में 2026 में विधवा पेंशन ₹1,500 प्रति माह दी जाएगी, जो 1 अप्रैल से लागू कर दी गई है।
-
2. विधवा पेंशन लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
विधवा पेंशन लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आप यूपी पेंशन पोर्टल पर जा सकते हैं।
-
3. विधवा पेंशन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
सबसे पहले इस https://sspy-up.gov.in वेबसाइट पर जाएं और निराश्रित महिला पेंशन पर क्लिक करें। इसके बाद पूछी गई जानकारी भरें।
-
4. विधवा पेंशन कब आएगी 2026 UP?
उत्तर प्रदेश में विधवा पेंशन का पैसा हर 3 महीने में महिलाओं के खाते में भेजा जाता है, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का पैसा जनवरी 2027 की शुरुआत में आने की संभावना है।
-
5. विधवा पेंशन योजना ऑनलाइन फॉर्म कहां से प्राप्त करें?
यूपी विधवा पेंशन का फॉर्म आप SSPY UP की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।