Knowledge Center

इक्विटी फंड 2026

इक्विटी फंड एक तरह का म्यूचुअल फंड है, जिसकी मदद से आप अपने पैसे का कम से कम 65% इक्विटी में निवेश वाली कंपनियों में लगा सकते हैं। इस फंड की मदद से लंबी अवधि में 12- 15% अनुमानित रिटर्न के साथ बड़ा कॉर्पस तैयार किया जा सकता है। वर्तमान में भारत में म्यूचुअल फंड निवेश के लिए पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड और निप्पोन इंडिया स्मॉल कैप फंड लोकप्रिय इक्विटी फंड माने जाते हैं।

Read more
आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए निवेश

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फ़ंड उपलब्ध बिना किसी पेपरवर्क
  • 18% तक का CAGR

    निशुल्क एक्सपर्ट सलाह
Insurance + Investment
Invest ₹10K/month & Get 

₹1 Crore* Tax-Free

प्लान  ₹1,000/महीने से शुरू
+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं। #For a 55 year on investment of 20Lacs #Discount offered by insurance company

इक्विटी फंड का मतलब क्या है?

इक्विटी फंड में इक्विटी का मतलब हिस्सेदारी या शेयर होता है, यानी यह एक ऐसा म्यूचुअल फंड प्रकार है, जो मुख्य रूप से कंपनियों के शेयरों (स्टॉक) में निवेश करता है। इस फंड में जोखिम थोड़ा अधिक होता है, लेकिन लंबी अवधि में बड़ा रिटर्न बनाने के लिए इक्विटी फंड एक लोकप्रिय विकल्प माना जाता है। इक्विटी फंड्स में भी कई तरह के फंड आते हैं, जिनमें स्मॉल कैप, मिड कैप, फ्लेक्सी कैप और लार्ज कैप फंड आदि शामिल हैं।

इक्विटी फंड के उदाहरण

इक्विटी म्यूचुअल फंड के मुख्य उदाहरण निम्न हैं:

इक्विटी फंड कैटेगरी विवरण उदाहरण
लार्ज कैप फंड इस फंड में देश की सबसे बड़ी और स्थिर 100 कंपनियों में निवेश करते हैं। निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड डायरेक्ट- IDCW
मिड कैप और स्मॉल कैप फंड मध्यम और छोटी आकार की उभरती हुई कंपनियों में निवेश करते हैं। निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड- ग्रोथ
फ्लेक्सी कैप फंड यह फंड बिना किसी सीमा के सभी आकार की कंपनियों (लार्ज, मिड, स्मॉल) में निवेश करते हैं। पराग पारिख फ्लैक्सी फंड डायरेक्ट - ग्रोथ
टैक्स सेविंग फंड (ELSS) धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट देते हैं। इनमें 3 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। SBI ELSSटैक्स सेवर फंड डायरेक्ट प्लान -IDCW

इक्विटी म्यूचुअल फंड कब चुनना चाहिए?

आइए जानते हैं, इक्विटी फंड किन निवेशकों के लिए बेस्ट है:

  • लंबे समय तक निवेश के लिए - इक्विटी फंड में ज्यादा रिटर्न पाने के लिए कम से कम 5 साल तक निवेश करना अच्छा माना जाता है। साथ ही, इससे कंपाउंडिंग के लाभ भी अधिक मिलते हैं।
  • उच्च आप उच्च जोखिम उठा सकें - इक्विटी म्युच्युअल फंड में जोखिम अधिक होने के साथ-साथ रिटर्न की 100% गारंटी भी नहीं होती है। इसीलिए यदि आप जोखिम उठा सकते हैं, तभी निवेश करें।
  • बढ़ती महंगाई को मात देने के लिए - लंबी अवधि के निवेश से आने वाली महंगाई को आसानी से मात दी जा सकती है।
  • न्यूनतम राशि से निवेश के लिए - आप मात्र 100 रुपये के साथ भी इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। साथ ही, इसमें अधिकतम निवेश राशि की कोई सीमा भी नहीं होती है।

भारत के टॉप 10 इक्विटी फंड

भारत के बेस्ट इक्विटी म्यूचुअल फंड की लिस्ट नीचे दी गई है:

Fund Name AUM Return 3 Years Return 5 Years Return 10 Years Minimum Investment Return Since Launch
HDFC ELSS - Tax Saver Fund Direct Plan-Growth ₹15,991.78 Crs 12.85% 13.88% 12.87% ₹500 13.84%
SBI ELSS Tax Saver Fund Direct Plan-IDCW ₹31,734.62 Crs 13.48% 14.57% 13.74% ₹500 14.89%
Parag Parikh Flexi Cap Fund Direct-Growth ₹147,404.51 Crs 13% 11.58% 17.14% ₹1,000 17.96%
ICICI Prudential Focused Fund Direct-Growth ₹17,948.80 Crs 17.08% 15.16% 14.93% ₹500 15.31%
HDFC Focused Fund Direct-Growth ₹28,200.67 Crs 15.52% 18.12% 14.44% ₹100 14.66%
ICICI Prudential Large & Mid Cap Fund Direct Plan-Growth ₹33,591.78 Crs 15.5% 15.54% 15.16% ₹500 15.74%
DSP Large Cap Fund Direct-Growth ₹7,100.57 Crs 10.69% 8.9% 10.39% ₹100 11.23%
ICICI Prudential Large Cap Fund Direct-Growth ₹80,206.20 Crs 10.62% 10.94% 13.08% ₹100 14.26%
Nippon India Large Cap Fund Direct-IDCW ₹54,133.66 Crs 11.08% 12.88% 13.89% ₹100 14.88%
Edelweiss Mid Cap Fund Regular-Growth ₹19,891.00 Crs 19.89% 17% 17.35% ₹100 13.52%

Updated as of 23 September 2026

निष्कर्ष

इक्विटी फंड, म्यूचुअल फंड का एक प्रकार है, जो कि म्युचुअल फंड के डेट फंड प्रकार से थोड़ा विपरीत माना जाता है। जहाँ इक्विटी फंड उच्च रिटर्न पर भारी जोखिम के लिए जाना जाता है, वहीं डेट फंड थोड़े कम रिटर्न (इक्विटी रिटर्न की तुलना में) के साथ बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। यदि आप बाजार के जोखिम के साथ निवेश कर सकते हैं, तो लंबी अवधि में SIP से अधिक मुनाफा पाया जा सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • म्यूचुअल फंड मीनिंग इन हिंदी क्या है?

    म्यूचुअल फंड एक ऐसा फंड है, जिसमें कई निवेशकों के द्वारा थोड़े-थोड़े पैसे निवेश कराके एक बड़ी पूंजी बनाई जाती है। इस पूरे पैसे को एक फंड मैनेजर द्वारा अलग-अलग कंपनियों के शेयर्स या बॉन्ड्स में निवेश करके बेहतर रिटर्न बनाया जाता है।
  • इक्विटी फंड के नुकसान क्या हैं?

    इक्विटी फंड पूरी तरह शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर होते हैं, इसलिए इनमें कम समय के लिए निवेश करना काफी जोखिम भरा हो सकता है।
  • इक्विटी फंड का हिंदी में क्या अर्थ है?

    इक्विटी को हिंदी में शेयर्स कहते हैं। सरल शब्दों में, यह एक ऐसा म्यूचुअल फंड है जो निवेशकों के पैसे को शेयर बाजार की अलग-अलग कंपनियों में लगाकर मुनाफा कमाता है।
  • सबसे अच्छा इक्विटी फंड कौन सा है?

    भारत में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए पारिख फ्लेक्सी कैप फंड और निप्पोन इंडिया स्मॉल कैप फंड सबसे अधिक लोकप्रिय माने जाते हैं।

*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.
*Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL