म्यूचुअल फंड क्या है 2026

म्यूचुअल फंड एक ऐसा निवेश माध्यम है जिसमें कई लोग मिलकर अपना पैसा एक जगह जोड़ते हैं। उचित राशि होने के बाद लोगों द्वारा चुना गया फंड मैनेजर पैसे को शेयर, बॉन्ड और अन्य जगहों पर निवेश कर देता है। इस निवेशित राशि को आप लंबे समय तक निवेश करके बाजार का जोखिम कम कर सकते हैं व 12-15% तक का उच्च रिटर्न भी प्राप्त कर सकते हैं।

Read more
आज निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए पहला कदम लें

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फंड विकल्प उपलब्ध
  • 18% CAGR तक का रिटर्न देने वाले फंड

    बिना अतिरिक्त शुल्क के विशेषज्ञों की सहायता

Top performing plans˜ with High Returns**

Invest ₹10K/month & Get ₹1 Crore returns*

+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
By clicking on "View Plans" you agree to our Privacy Policy and Terms of use #For a 55 year on investment of 20Lacs #Discount offered by insurance company
Get Updates on WhatsApp

म्यूचुअल फंड का मतलब क्या है?

म्यूचुअल फंड एक पूल की तरह होता है, जिसमें बहुत सारे निवेशकों का पैसा एक साथ जोड़कर शेयर बाजार और अन्य जगहों पर निवेश किया जाता है। इसमें निवेशित लोगों को विभिन्न फंड, बेहतरीन फंड मैनेजमेंट, न्यूनतम निवेश राशि और उच्च रिटर्न का लाभ दिया जाता है।

म्यूचुअल फंड में आपके पैसे NAV (नेट एसेट वैल्यू) के आधार पर निवेश होते हैं, जो कि बाजार के प्रदर्शन पर बदलती रहती है। साथ ही, आप म्यूचुअल फंड को SIP के जरिए मात्र ₹100 से ₹500 तक की राशि से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस राशि पर समय के साथ रिटर्न बढ़ता रहता है।

म्यूचुअल फंड निवेश करने के फायदे क्या हैं?

म्यूचुअल फंड में निवेश करने के फायदे नीचे दिए गए हैं:

  • एक्सपर्ट मैनेजमेंट निगरानी - म्यूचुअल फंड में आपके पैसों को अनुभवी फंड मैनेजरों द्वारा मैनेज किया जाता है, जिससे बाजार में भारी उतार-चढ़ाव आने पर भी उचित रिटर्न मिलने की संभावना बनी रहती है।
  • विविधीकरण का लाभ - SIP म्यूचुअल फंड में आपका पैसा कई कंपनियों और सेक्टरों में निवेश होता है, जिससे पोर्टफोलियो का जोखिम कम रहता है। क्योंकि यदि एक जगह से नुकसान होता भी है, तो दूसरी जगह से भरपाई हो जाती है।
  • न्यूनतम राशि से शुरुआत - आप मात्र ₹100 या 1500 की छोटी राशि से मासिक SIP निवेश शुरू कर सकते हैं। इससे एकमुश्त निवेश का बोझ भी कम लगता है।
  • राशि निकालने का विकल्प - म्यूचुअल फंड के ओपन-एंडेड फंड्स में जब भी आपको पैसों की जरूरत होती है, आप तब राशि निकाल सकते हैं।
  • टैक्स की बेहतर छूट - ELSS म्यूचुअल फंड में निवेश करके आप आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की टैक्स बचत कर सकते हैं, जिससे प्रभावी रिटर्न बढ़ जाता है। हालांकि, New Tax Regime चुनने पर यह लाभ नहीं मिलता है।
  • लॉक-इन अवधि का अनुशासन - ELSS फंड्स में 3 साल की लॉक-इन अवधि होती है, जो आपको लंबे समय तक अनुशासित निवेश करने के लिए तैयार करती है। साथ ही, लंबी अवधि से आपको कंपाउंडिंग का अधिक फायदा भी मिल पाता है।

म्यूचुअल फंड में निवेश करने के तरीके

म्यूचुअल फंड में मुख्य रूप से दो तरीकों से निवेश किया जा सकता है:

  1. सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP)

    SIP के जरिए आप म्यूचुअल फंड में रेगुलर इन्वेस्ट कर सकते हैं:

    • इसकी मदद से आप हर महीने मात्र 100 से 500 रुपए के निवेश से शुरुआत कर सकते हैं।
    • एसआईपी निवेश पर ऑटो पे का विकल्प मौजूद होता है, जिससे आपके बैंक खाते से हर महीने पैसे अपने आप कट जाते हैं।
    • आप जिस दिन यूनिट्स खरीद रहे हैं, उसी दिन की NAV के अनुसार आपको यूनिट्स की कीमत पड़ती है।
    • SIP कैलकुलेटर की मदद से आप निवेश करने से पहले ही जान सकते हैं कि आपका SIP प्लान आपको कितना रिटर्न प्रदान कर देगा।
    • अपने लिए बेस्ट SIP प्लान चुनकर आप एक सफल निवेश कर पाएंगे।
  2. लंपसम निवेश (Lumpsum)

    म्यूचुअल फंड में लंपसम निवेश का मतलब है, अपने पूरे पैसे को एक ही बार में फंड में डाल देना। आइए इससे जुड़े मुख्य बिंदु जानते हैं:

    • म्यूचुअल फंड के लंपसम निवेश तरीके से आप एकमुश्त निवेश कर सकते हैं।
    • यह तरीका तब सबसे बेहतर होता है जब आपके पास एक साथ बड़ी रकम आई हो और आप उसे लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं।
    • इससे शेयर बाज़ार ऊपर जाने पर आपको पूरे पैसे पर एक साथ बड़ा मुनाफा मिलता है।

म्यूचुअल फंड में निवेश कैसे कर सकते हैं?

म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए सबसे पहले अपने पैन और आधार की मदद से KYC करानी होती है। इसके बाद SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करने का आसान तरीका जानते हैं:

  • स्टेप 1 - सबसे पहले पैन और आधार से KYC सत्यापित करें।
  • स्टेप 2 - किसी फंड हाउस या ऐप की मदद से आवेदन करें।
  • स्टेप 3 - अपने लक्ष्य और जोखिम क्षमता के अनुसार म्यूचुअल फंड चुन लें।
  • स्टेप 4 - SIP हर महीने करनी है या लंपसम का विकल्प चुनें।
  • स्टेप 5 - नेट बैंकिंग या UPI से भुगतान करें और SIP ऑटो-पे चालू कर लें।

म्यूचुअल फंड निवेश में कितने तरह के चार्जेस लगते हैं?

SIP म्यूचुअल फंड में कई तरह के चार्जेस व पेनाल्टी लग सकती है, जिनकी जानकारी निम्न दी गई है:

  • एक्सपेंस रेशियो - फंड के दैनिक संचालन और प्रबंधन के लिए एसेट मैनेजमेंट कंपनी वार्षिक शुल्क लेती है। यह लागत आपकी स्कीम के NAV से रोजाना काट ली जाती है।
  • एग्जिट लोड - एक तय समय सीमा से पहले अपने निवेश को बेचने पर AMC द्वारा यह पेनाल्टी शुल्क लगाया जाता है। यह खास फंड का लॉक-इन अनुशासन बनाए रखने और समय से पहले निकासी को रोकने में मदद करता है।
  • स्टैंप ड्यूटी - म्यूचुअल फंड की यूनिट्स खरीदते समय सरकार द्वारा 0.005% की एकमुश्त स्टैंप ड्यूटी ली जाती है। यह टैक्स आपके द्वारा निवेश की गई कुल राशि पर लागू होता है और खरीदारी के समय ही काटा जाता है।
  • GST - एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा प्रदान की जाने वाली वित्तीय सेवाओं पर 18% की दर से GST लगता है। यह टैक्स अलग से नहीं लिया जाता, बल्कि फंड के एक्सपेंस रेशियो में ही शामिल होता है।
  • मैनेजमेंट फीस - फंड मैनेजर और उनकी रिसर्च टीम द्वारा पोर्टफोलियो प्रबंधन के बदले यह शुल्क तय किया जाता है, जिसे मैनेजमेंट फीस कहते हैं। यह फीस भी एक्सपेंस रेशियो का ही एक हिस्सा होती है।
  • STT टैक्स - इक्विटी म्यूचुअल फंड की यूनिट्स बेचते समय सरकार 0.001% का STT टैक्स लगाती है। यह शुल्क केवल निकासी के समय लागू होता है और आपके रिडेम्पशन अमाउंट से कट जाता है।

म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर

SIP कैलकुलेटर का उपयोग करने के लिए आप पॉलिसीबाजार की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको SIP कैलकुलेटर में म्यूचुअल फंड में प्रति माह निवेश की गई राशि, अपेक्षित दर और निवेश की अवधि की जानकारी दर्ज करनी होती है। इसके बाद कैलकुलेटर आपको सटीक गणना करके आपके कुल निवेश, कुल रिटर्न और प्राप्त मैच्योरिटी की पूरी जानकारी प्रदान कर देगा।

जैसे मान लीजिए आपने म्यूचुअल फंड में 10 साल तक SIP के जरिए हर महीने ₹2,000 निवेश किए हैं। इस राशि पर आपको अनुमानित तौर पर 13% रिटर्न मिलता है। यह जानकारी कैलकुलेटर में दर्ज करने पर आपको निम्न जानकारी मिलेगी:

  • कुल निवेश राशि - ₹2,40,000
  • प्राप्त रिटर्न - ₹2,32,622
  • कुल मैच्योरिटी राशि - ₹4,72,622

निष्कर्ष

म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए आप SIP और लंपसम दोनों माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। जहाँ एसआईपी में आपको साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक निवेश करने का विकल्प मिलता है, लंपसम माध्यम से आप एकमुश्त निवेश करके बेहतर रिटर्न बना सकते हैं। इसी के साथ वित्तीय एक्सपर्ट्स के सुझाव की मानें तो, जब भी आप म्यूचुअल फंड SIP में निवेश करें, तब समय के साथ स्टेप-अप एसआईपी जैसे विकल्प से अपने निवेश को बढ़ाते रहें, इससे लंबे समय में बेहतरीन मैच्योरिटी मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • म्यूचुअल फंड में कितना ब्याज मिलता है

    आमतौर पर म्यूचुअल फंड में कोई निश्चित ब्याज नहीं मिलता है, बल्कि इसमें आपको बाजार के प्रदर्शन के अनुसार रिटर्न मिलता है। आप लंबी अवधि तक निवेश करके इक्विटी फंड में 12% से 15% और डेट फंड में 6% से 8% तक का रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
  • म्यूचुअल फंड सही है या गलत?

    म्यूचुअल फंड निवेश के लिए पूरी तरह सही है, क्योंकि इसे अनुभवी फंड मैनेजर संभालते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि म्यूचुअल फंड SIP में रिस्क रहता है, जिसे लंबी अवधि तक निवेश करके ही कम किया जा सकता है।
  • 1 साल में म्यूचुअल फंड कितना रिटर्न देता है?

    आपका म्यूचुअल फंड निवेश 1 साल में कितना रिटर्न देगा यह बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। हालांकि, आपको लंबे निवेश से 10% से 15% तक का रिटर्न मिल सकता है।
  • मार्केट क्रैश होने पर म्यूचुअल फंड का क्या होता है?

    जब शेयर बाजार में बड़ी गिरावट (मार्केट क्रैश) आती है, तब म्यूचुअल फंड की NAV भी गिर जाती है। ऐसा होने पर आपका पोर्टफोलियो लाल निशान में दिख सकता है। इस नुकसान से रिकवर करने के लिए कम पैसे में आप यूनिट्स खरीद सकते हैं।
capital guarantee

Mutual Fund Articles

Recent Articles
Popular Articles
टॉप 10 म्यूचुअल फंड

05 Aug 2026

आपके लिए सबसे टॉप
Read more
लंपसम कैलकुलेटर

29 Jul 2026

लंपसम कैलकुलेटर एक
Read more
लंपसम कैलकुलेटर
  • 29 Jul 2026
  • 29
लंपसम कैलकुलेटर एक ऑनलाइन गणना टूल है, जो
Read more
टॉप 10 म्यूचुअल फंड
  • 05 Aug 2026
  • 6
आपके लिए सबसे टॉप म्यूचुअल फंड वहीं हैं, जो
Read more

*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.
*Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL