पोस्ट ऑफिस आरडी 1000 प्रति माह 2026

पोस्ट ऑफिस आवर्ती जमा योजना एक सुरक्षित बचत योजना है, इसपर सरकार वर्तमान में 6.7% का ब्याज दे रही है। ऐसे में 1,000 रुपये जैसी छोटी राशि को लगातार निवेश करके आप 5-10 साल में अच्छा फंड बना सकते हैं। पोस्ट ऑफिस आरडी 1000 प्रति माह 5 साल में लगभग 71,000 और 10 साल में लगभग 1,70,000 का फंड बनाने में मदद कर सकती है। चलिए इसे विस्तार से समझते हैं।

Read more
investment
Bajaj allianz life insurance
loading...
ICICI Prudential Life Insurance Company
loading...
tata aia life insurance
loading...
इन्वेस्टमेंट प्लान
  • money
    संपत्ति बनाएं जीरो LTCG टैक्स के साथ मैच्योरिटी पर 1 करोड़# पाएं
  • tax
    दोगुना टैक्स बचत^ प्रीमियम पर (धारा 80C के तहत) और मैच्योरिटी पर (धारा 10(10D) के तहत)
  • compare
    तुलना करें और चुनें 30+ प्लान और 150+ फंड विकल्प
We are rated++
rating
15.8 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
7.16 Crore
Policies Sold
In-Built life cover
₹10,000/महीने निवेश करें और पाएँ 

₹1 करोड़ टैक्स फ्री

प्लान ₹1,000/महीने से शुरू
+91
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं। #For a 55 year on investment of 20Lacs #Discount offered by insurance company

डाकघर आवर्ती जमा योजना 1000 प्रति माह क्या हैं?

डाकघर आवर्ती जमा 1000 प्रति माह एक सरकार समर्थित बचत योजना हैं, जिसका प्रबंधन भारतीय डाक द्वारा किया जाता हैं। पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम के अंतर्गत आने वाली यह स्कीम गारंटी रिटर्न प्रदान करती हैं। यह पोस्ट ऑफिस स्कीम सुरक्षित और सुविधाजनक होने के कारण भारत में एक लोकप्रिय निवेश विकल्प हैं।

पोस्ट ऑफिस आरडी 1000 प्रति माह 5 साल में अच्छा रिटर्न प्रदान करती हैं, इस अवधि को अतिरिक्त 5 वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता हैं। साथ ही डाकघर आवर्ती जमा योजना के तहत लोन सुविधा और समयपूर्व निकासी जैसे लाभ भी प्रदान किए जाते हैं। वर्तमान में पोस्ट ऑफिस आरडी योजना रिटर्न दर 6.70% है।

पोस्ट ऑफिस आरडी योजना रिटर्न 1000 प्रति माह

चलिए जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस आरडी योजना से आप कितना फंड बना सकते हैं:

निवेश राशि अवधि ब्याज दर मैच्योरिटी राशि
1,000 3 साल 4% 38,302
1,000 5 साल 6.7% 71,369
1,000 10 साल 6.7% 1,70,857

आरडी योजना, पोस्ट ऑफिस की 5 साल वाली स्कीम है, जो 5 साल के अनिवार्य लॉक इन के साथ आती है। हालांकि 3 साल के बाद खाते को बंद किया जा सकता है। लेकिन ऐसे में पोस्ट ऑफिस आरडी 1000 प्रति माह 3 साल में पोस्ट आरडी ब्याज दर 6.7% के बजाय पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट ब्याज दर जो 4% है, उसपर ब्याज मिलता है।

पोस्ट ऑफिस आरडी 1000 प्रति माह 5 साल रिटर्न गणना

आरडी कैलकुलेटर पोस्ट ऑफिस एक वित्तीय उपकरण है, जो डाकघर आवर्ती जमा योजना परिपक्वता राशि की गणना करने में सहायता करता है। चलिए इसकी गणना को उदाहरण की सहायता से समझते हैं:

  • निवेश - 1,000 प्रति माह
  • अवधि - 5 साल
  • ब्याज दर - 6.70%

अब जब आप पोस्ट ऑफिस आरडी कैलकुलेटर में यह जानकारी डालेंगे तो वह बताएगा:

  • कुल निवेश राशि - 60,000
  • प्राप्त ब्याज - 11,100
  • कुल मैच्योरिटी राशि - 71,000 (लगभग)

डाकघर आवर्ती जमा 1000 प्रति माह योजना पात्रता

डाकघर आवर्ती जमा 1000 प्रति माह योजना का लाभ प्रदान करने के लिए निम्नलिखित शर्तो के अधीन होना आवश्यक हैं:

  • डाकघर आवर्ती जमा योजना में खाता खोलने के लिए निवेशक का भारतीय नागरिक होना जरूरी हैं।
  • डाकघर में आवर्ती जमा योजना में अपने नाम पर खाता खोलने के लिए न्यूनतम 18 वर्ष की आयु होना आवश्यक हैं।
  • बच्चों के लिए माता-पिता या अभिभावक द्वारा खाता खोला जा सकता हैं।
  • निवेशको द्व्रारा एक से ज्यादा खाता भी खोला जा सकता हैं।

आवर्ती जमा 1000 प्रति माह योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़

पोस्ट ऑफिस आरडी योजना खाता खोलने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ो की आवश्यकता पड सकती हैं:

  • पहचान प्रमाण - आधार कार्ड, PAN, वोटर ID, पासपोर्ट (कोई एक)
  • पता प्रमाण - आधार कार्ड, बिल, पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट
  • फोटोग्राफ

पोस्ट ऑफिस में आरडी अकाउंट कैसे खोलें?

पोस्ट ऑफिस में आवर्ती जमा खाता खोलने के लिए इस प्रक्रिया का पालन करें:

  • स्टेप 1 - सबसे पहले नजदीकी पोस्ट ऑफिस की शाखा में जाएं।
  • स्टेप 2 - पोस्ट ऑफिस के काउंटर से आरडी योजना फॉर्म प्राप्त करें।
  • स्टेप 3 - फॉर्म में अपनी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज़ों को साथ में लगाएं।
  • स्टेप 4 - न्यूनतम जमा राशि को पोस्ट ऑफिस में जमा करें।
  • स्टेप 5 - वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद खाता खोल दिया जाएगा और पासबुक दी जाएगी।

निष्कर्ष

डाकघर आवर्ती जमा 1000 प्रति माह योजना एक सुरक्षित निवेश विकल्प हैं, जिसका उद्देश्य लोगों में नियमित बचत की आदत का निर्माण करना हैं। योजना के तहत निवेशको द्वारा 5 वर्षों के लिए 1000 रुपए प्रति माह निवेश किए जाते हैं, वर्तमान में डाकघर आवर्ती जमा योजना ब्याज़ दर 6.70% हैं। जो लोग बचत करना चाहते साथ ही उस पर ब्याज़ प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए पोस्ट ऑफिस RD स्कीम उपयुक्त निवेश विकल्प हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • पोस्ट ऑफिस आरडी योजना ब्याज दर क्या हैं?

    वर्तमान में डाकघर आवर्ती जमा योजना ब्याज़ दर 6.70% हैं।
  • डाकघर आवर्ती जमा योजना 1000 प्रति माह क्या हैं?

    डाकघर आवर्ती जमा योजना 1000 प्रति माह एक सरकारी बचत योजना हैं, जिसके तहत सुरक्षित और सुनिश्चित रिटर्न प्रदान किया जाता हैं।
  • पोस्ट ऑफिस RD ब्याज कैलकुलेटर क्या हैं?

    डाकघर RD कैलकुलेटर एक वित्तिय उपकरण हैं, जो जमा राशि, अवधि और वर्तमान ब्याज़ दर के आधार पर परिपक्वता पर मिलने वाली राशि की गणना करने में सहायता करता हैं।
  • पोस्ट ऑफिस में ₹1000 महीना जमा करने पर 5 साल में कितना मिलेगा ?

    पोस्ट ऑफिस आरडी योजना के तहच मिलने वाले रिटर्न की गणना करने के लिए आप आरडी कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते है। यदि आप डाकघर आवर्ती जमा योजना में 1,000 प्रति माह निवेश करेंगे तो 5 साल की मैच्योरिटी पर आप करीब लगभग 71,000 तक प्राप्त कर पाएंगे।
  • डाकघर में 1000 आरडी के लिए ब्याज दर क्या है?

    डाकघर में 1000 आरडी के लिए ब्याज दर 6.70% है।
  • पोस्ट ऑफिस में आरडी कितने सालों के लिए कर सकते है?

    पोस्ट ऑफिस में आरडी 5 साल के लिए की जा सकती है, हालांकि इसे अतिरिक्त 5 सालों के लिए बढ़ाया भी जा सकता है।
  • पोस्ट ऑफिस आरडी योजना रिटर्न कितन है?

    पोस्ट ऑफिस आरडी योजना रिटर्न वर्तमान में 6.70% तक है।
  • पोस्ट ऑफिस आरडी 5000 प्रति माह 5 साल रिटर्न कितना है?

    पोस्ट ऑफिस आरडी 5000 प्रति माह, 5 साल में 3.55 लाख का रिटर्न दे सकती है।
  • पोस्ट ऑफिस आरडी 1500 प्रति माह 5 साल में कितना रिटर्न दे सकती है?

    पोस्ट ऑफिस आरडी 1500 प्रति माह 5 साल में 1.07 लाख का रिटर्न दे सकती है।
Invest More Get More!
You Get
₹1 Crores*
You Invest
₹10K/month
You Get
₹80 Lakhs*
You Invest
₹8K/month
You Get
₹50 Lakhs*
You Invest
₹5K/month
Investment Calculator
  • One time
  • Monthly
/ Year
Sensex has given 10% return from 2010 - 2020
You invest
You get
View plans

Investment plans Articles

Recent Articles
Popular Articles
IPPB आधार मोबाइल नंबर अपडेट ऑनलाइन

15 Sep 2026

IPPB की डोरस्टेप बैंकिंग
Read more
IPPB सेविंग अकाउंट

04 Sep 2026

IPPB बैंक ग्राहकों को
Read more
महिलाओं के लिए पोस्ट ऑफिस स्कीम

19 Aug 2026

पोस्ट ऑफिस महिलाओं के
Read more
IPPB मोबाइल नंबर अपडेट ऑनलाइन

18 Aug 2026

आईपीपीबी सेविंग अकाउंट
Read more
पोस्ट ऑफिस आरडी 3000 प्रति माह 5 साल

18 Aug 2026

पोस्ट ऑफिस आरडी में हर
Read more
पोस्ट ऑफिस में बचत खाता कैसे खोलें
  • 08 Feb 2022
  • 30358
बहुत से लोग पोस्ट ऑफिस को सिर्फ खत का
Read more
2026 में भारत में 30 सर्वश्रेष्ठ निवेश ऑप्शन
  • 18 Nov 2024
  • 24177
भारत में कई बेहतर निवेश विकल्प है, जो आपके
Read more
Paise Kahan Invest Karen
  • 24 Feb 2022
  • 24153
पिछले कुछ सालों में देश-विदेश में कई संकट
Read more
सर्वोत्तम निवेश योजना
  • 01 Feb 2022
  • 23629
देश में महंगाई तेज़ी से बढ़ रही है, ऐसे में
Read more
करोड़पति कैसे बनें(Crorepati kaise bane)
  • 24 Feb 2022
  • 22737
करोड़पति बनने का सपना हर कोई देखता है।
Read more

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in


Disclaimer: #The investment risk in the portfolio is borne by the policyholder. Life insurance is available in this product. The maturity amount of Rs 1 Cr. is for a 30 year old healthy individual investing Rs 10,000/- per month for 30 years, with assumed rates of returns @ 8% p.a. that is not guaranteed and is not the upper or lower limits as the value of your policy depends on a number of factors including future investment performance. In Unit Linked Insurance Plans, the investment risk in the investment portfolio is borne by the policyholder and the returns are not guaranteed. Maturity Value: ₹1,05,02,174 @ CAGR 8%; ₹50,45,591 @ CAGR 4%. *Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws. All plans listed here are of insurance companies’ funds.

Past 10 Years' annualised returns as on 01-09-2026

^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.

*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.

Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ

^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.

**Returns are based on past 10 years’ fund performance data (Fund Data Source: Value Research).

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL