पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम क्या है?
पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम या किसान विकास पत्र एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है। यह एक सरकारी योजना है, जो 115 महीनों में पैसा दोगुना करने का तरीका प्रदान करती है। किसान विकास पत्र के तहत 7.5% का ब्याज दिया जाता है। कंपाउंडिंग की शक्ति के कारण ब्याज पर ब्याज मिलता रहता है, जिससे मैच्योरिटी तक पैसे डबल हो जाते हैं।
इसके अतिरिक्त डाकघर द्वारा पीपीएफ खाता, सुकन्या समृद्धि योजना और सावधि जमा जैसी योजनाएं पेश की गई है, जो एक तय अवधि में आपके पैसों को डबल कर सकती है।
पोस्ट ऑफिस में पैसा डबल कितने सालो में होता है?
पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम्स रिस्क फ्री इन्वेस्टमेंट होती है। चलिए देखते हैं कि पैसा डबल होने में कितने साल (Post office me paisa double kitne saal mein) लगेंगे:
| योजना |
डबल करने का समय |
| किसान विकास पत्र |
9 साल 7 महीने |
| सुकन्या समृद्धि योजना |
8 साल 9 महीने |
| पोस्ट ऑफिस सावधि जमा |
9 साल 7 महीने |
ध्यान रखें: पोस्ट ऑफिस में सावधि जमा खाता 5 साल के लिए ही खोला जाता है। ऐसे में पैसे को डबल करने के लिए आपको 5 साल बाद उस राशि को दोबारा निवेश करना होगा। वहीं सुकन्या खाते की ब्याज दर पूरी अवधि के लिए फिक्स नहीं रहती है, ऐसे में अगर ब्याज दर बदली जाती है तो डबल होने का समय भी बदल सकता है।
पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम
पोस्ट ऑफिस द्वारा तमाम योजनाओं को पेश किया गया है, जो तय अवधि में निवेश को डबल कर सकती है:
-
किसान विकास पत्र
- किसान विकास पत्र के तहत ग्राहक 115 महीनें के लिए निवेश कर सकते है। निवेश की शुरुआत मात्र 1,000 रुपए से की जा सकती है।
- इस निवेश पर 7.5% का ब्याज दिया जाता है और निवेश सालाना कंपाउंड होता है, जिससे आपको ब्याज पर भी ब्याज दिया जाता है। मान लीजिए आप 1,00,000 रुपए निवेश करते हैं, जिसपर पहले साल में 7,500 रुपए का ब्याज मिलेगा। अब अगले साल से 1,00,000 पर नहीं बल्कि 1,07,500 पर ब्याज दिया जाएगा। इस प्रकार निवेश को 115 महीनों में डबल किया जा सकता है।
-
डाकघर सावधि जमा योजना
- पोस्ट ऑफिस सावधि जमा योजना एक सुरक्षित निवेश विकल्प है, जिसमे 1 से 5 साल के लिए निवेश किया जा सकता है।
- डाकघर द्वारा निवेश पर अवधि के अनुसार 6.9% से 7.5% तक का ब्याज दिया जाता है। डाकघर सावधि जमा में भी ब्याज को सालाना कंपाउंड किया जाता है, जिसकी सहायता से करीब 115 महीनें में निवेश डबल किया जा सकता है।
- किसान विकास पत्र और डाकघर सावधि जमा में करीब 9.5 साल में निवेश डबल होता है। लेकिन डाकघर सावधि जमा की अधिकतम अवधि 5 वर्ष होती है, इस कारण निवेश को डबल करने के लिए आपको दोबारा 5 वर्षों के लिए निवेश करना होगा।
-
सुकन्या समृद्धि योजना
- सुकन्या समृद्धि योजना विशेष रूप से बेटियों के लिए शुरू की गई योजना है, जिसमे केवल बेटियों के नाम पर ही खाता खोला जा सकता है।
- सुकन्या समृद्धि खाते पर वर्तमान में 8.2% का ब्याज मिल रहा है, हालांकि यह दर पूरी अवधि के लिए फिक्स नहीं रहती है।
- सुकन्या समृद्धि योजना में अगर 8.2% की ब्याज दर बनी रहती है, तो निवेश लगभग 8.9 वर्ष में डबल हो सकता है। हालांकि इस योजना में 21 वर्ष से पहले पूर्ण रूप से निकासी नहीं की जा सकती है।
पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम में कौन निवेश कर सकता है?
पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम में निवेश करने के लिए कुछ सामान्य शर्तों के अधीन होना आवश्यक है:
- डाकघर डबल मनी स्कीम में केवल भारतीय नागरिक ही निवेश कर सकते है।
- नाबालिगों के लिए माता-पिता या अभिभावक द्वारा खाता खोला जा सकता है।
- NRI और HUF डाकघर डबल मनी स्कीम में निवेश नहीं कर सकते है।
पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम में आवेदन कैसे करें?
पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम में आवेदन करने का सबसे आसान तरीका डाकघर की शाखा में जाकर है:
- स्टेप 1 - अपने नजदीकी डाकघर शाखा में जाएं।
- स्टेप 2 - योजना के अनुसार डाकघर शाखा से आवेदन पत्र प्राप्त करें।
- स्टेप 3 - आवेदन पत्र को सही जानकारी के साथ भरें और आवश्यक दस्तावेज़ो के साथ संलग्न करें।
- स्टेप 4 - डाकघर शाखा में अपनी इच्छा अनुसार निवेश राशि का भुगतान करें।
- स्टेप 5 - डाकघर द्वारा प्रक्रिया पूरी होने के बाद योजना की पासबुक दी जाएगी, उसे संभालकर रखें।
निष्कर्ष
पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम पैसा डबल करने का एक आसान तरीका प्रदान करती है। बाजार में निवेश डबल करने के कई विकल्प उपलब्ध है, लेकिन इनमें उच्च जोखिम होता है। ऐसे में पोस्ट ऑफिस द्वारा किसान विकास पत्र की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से निवेश को डबल करना था। साथ ही सावधि जमा और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी योजनाएं भी निवेश डबल करने का माध्यम प्रदान करती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम क्या है?
पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम डाकघर द्वारा पेश की गई ऐसी योजनाएं है, जो तय अवधि में, सुरक्षित रूप से निवेश डबल करने का माध्यम प्रदान करती है।
-
दाम दुप्पट योजना पोस्ट ऑफिस में किस योजना को कहते है?
दाम दुप्पट योजना पोस्ट ऑफिस में किसान विकास पत्र को कहते है, जो 115 महीने में निवेश को डबल कर सकती है।
-
पैसा डबल कैसे करें?
पैसा डबल करने के लिए आप डाकघर डबल मनी स्कीम में निवेश कर सकते है। निवेश डबल होने में समय तो लग सकता है, लेकिन यह पूरी तरह से सुरक्षित होता है।
-
कौन सी स्कीम पैसा दोगुना करती है?
डाकघर योजनाएं जैसे सावधि जमा, सुकन्या समृद्धि योजना और किसान विकास पत्र निवेश डबल कर सकती है।
-
डाकघर सावधि जमा के तहत निवेश डबल करने में कितना समय लग सकता है?
पोस्ट ऑफिस सावधि जमा के तहत निवेश डबल करने में करीब 9.5 वर्ष का समय लग सकता है। लेकिन इसके लिए आपको अपनी एफडी को 5 साल बाद दोबारा निवेश करना होगा।
-
पैसा दोगुना करने का सबसे आसान तरीका क्या है?
यदि आप सुरक्षित रूप से पैसा दोगुना करना चाहते है, तो डाकघर किसान विकास पत्र के उपयुक्त
निवेश विकल्प है।
-
क्या पोस्ट एफडी में 5 साल में निवेश डबल नहीं किया जा सकता है?
नहीं, 5 सालों में सावधि जमा के तहत निवेश डबल करना संभव नहीं है। डाकघर सावधि जमा के तहत निवेश डबल करने के लिए करीब 9.5 वर्षों का समय लग सकता है।
-
अगर सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में बदलाव होता है तो क्या होगा?
यदि सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में बदलाव किया जाता है, तो खाते पर उसी बदली हुई ब्याज दर के आधार पर ब्याज जोड़ा जाएगा।
-
पोस्ट ऑफिस में एफडी कितने साल में डबल होती है?
पोस्ट ऑफिस में एफडी को डबल होने में लगभग 9 साल 7 महीने का समय लग सकता है।
-
पोस्ट ऑफिस में कितने साल में पैसा डबल होता है?
यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप पोस्ट ऑफिस की कौन सी योजना में निवेश कर रहे हैं, किसान विकास पत्र में आपके पैसे 9 साल 7 महीने, पोस्ट ऑफिस एफडी में 9 साल 7 महीने, सुकन्या समृद्धि योजना में 8 साल 9 महीने में डबल हो सकते हैं। हालांकि अगर सुकन्या खाते की ब्याज दर बदलती है तो डबल होने के समय में भी बदलाव हो सकता है।