HDFC बैंक में टैक्स सेविंग FD के तहत आप टैक्स बचा सकते हैं। इसमें आपको आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक के निवेश पर टैक्स बचाने का लाभ मिलता है। इसमें 5 साल की लॉक-इन एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.15% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.65% का सालाना ब्याज दे रहा है। आइए इसे लेख के माध्यम से विस्तार से समझते हैं।
2026 में HDFC बैंक में टैक्स सेविंग FD पर इस प्रकार ब्याज दिया जा रहा है:
नागरिक
ब्याज दर
सामान्य नागरिक
6.15%
वरिष्ठ नागरिक
6.65%
HDFC बैंक एफडी ब्याज दरें, नियमित तौर पर बदली जाती है। ऐसे में निवेश करने से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से नई ब्याज दरें जरूर देखें।
HDFC बैंक टैक्स सेविंग सावधि जमा की मुख्य विशेषताएँ
नीचे HDFC बैंक की टैक्स सेविंग सावधि जमा स्कीम के बारे में मुख्य जानकारी दी गई है:
टैक्स लाभ : इस एफडी में आपके द्वारा निवेश की गई 1.5 लाख तक की राशि, आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट के लिए एलिजिबल होती है। लेकिन जो आपको ब्याज दिया जाता है, उस पर टैक्स लिया जाता है।
निवेश करने की शुरुआती राशि: यदि आप HDFC बैंक में टैक्स सेविंग एफडी खाता खुलवाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपकी FD में कम से कम 5,000 रुपए की राशि होनी जरूरी है। वही, ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख तक निवेश किया जा सकता है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज: HDFC बैंक की टैक्स सेवर सावधि जमा स्कीम में सामान्य नागरिकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% ज्यादा ब्याज मिलता है।
नामांकन - एचडीएफसी बैंक, टैक्स सेविंग एफडी पर नामांकन की सुविधा देता है। अगर खाताधारक की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है, तो नामांकित व्यक्ति टैक्स सेविंग एफडी को 5 साल से पहले बंद करा सकता है।
आवेदन के लिए मुख्य पात्रता: इस स्कीम के लिए व्यक्तिगत निवेशक और हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) जिनके पास संयुक्त खाता है, आवेदन कर सकते हैं।
समय से पहले निकासी नहीं: HDFC बैंक के टैक्स सेवर सावधि जमा खाते में 5 साल की अवधि से पहले पैसा नहीं निकाला जा सकता।
HDFC टैक्स सेविंग FD कैसे काम करती है?
HDFC की टैक्स सेविंग एफडी कुछ इस प्रकार काम करती है:
स्टेप 1 - एक वित्त वर्ष में ₹1.5 लाख तक की निवेश राशि तय करें, और निवेश शुरू करें।
स्टेप 2 - HDFC FD की 5 साल की ब्याज दरों को देखें।
स्टेप 3 - नेट बैंकिंग या HDFC शाखा जाकर 'Tax Saving FD' खाता खोलें।
स्टेप 4 - एफडी रसीद लेकर ITR या ऑफिस में Section 80C के तहत टैक्स छूट क्लेम करें।
स्टेप 5 - 5 साल का लॉक-इन पूरा होने पर पैसा ब्याज सहित प्राप्त करें।
HDFC बैंक टैक्स सेविंग सावधि जमा के लिए आवश्यक दस्तावेज
HDFC बैंक में टैक्स सेविंग सावधि जमा खाता खोलने के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है:
HDFC बैंक में टैक्स सेविंग एफडी खाता खोलने की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया:
ऑनलाइन तरीका
स्टेप 1: HDFC नेट बैंकिंग में मांगी गई जानकारी भर कर लॉग इन करें।
स्टेप 2: ‘Transact’ टैब अनुभाग पर जाएं और ‘Open a Fixed Deposit’ विकल्प चुन लें।
स्टेप 3: दिए गए FD के प्रकार में से ‘5 Years Tax Saving Fixed Deposit’ विकल्प को चुनें।
स्टेप 4: अपने अनुसार निवेश राशि चुनें, नॉमिनी की जानकारी भरें और कन्फर्म पर क्लिक करें।
ऑफलाइन तरीका
स्टेप 1: अपने नजदीकी HDFC बैंक की शाखा पर जाएं।
स्टेप 2: टैक्स सेविंग FD फॉर्म लें और उसे पूरा भरें।
स्टेप 3: सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, PAN कार्ड आदि जमा कर दें।
स्टेप 4: सारे दस्तावेजों की पुष्टि होने के बाद आपको खाता खुलने की रसीद प्राप्त हो जाएगी।
HDFC बैंक की टैक्स सेविंग एफडी पर TDS
FD में मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगता है। अगर एक साल में ब्याज ₹40,000 (वरिष्ठ नागरिकों के लिए ₹50,000) से ज़्यादा बनता है, तो बैंक 10% TDS काटता है।
निष्कर्ष
अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ टैक्स बचाना चाहते हैं, तो HDFC बैंक की यह एफडी एक बेहतरीन विकल्प है। पुरानी कर व्यवस्था के तहत इसमें धारा 80C के अंतर्गत ₹1.5 लाख तक की छूट मिलती है। इस पर सामान्य नागरिकों को 6.15% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.65% का सालाना ब्याज दिया जा रहा है। ध्यान रखें कि यह FD 5 साल की लॉक-इन अवधि के साथ आती है, यानी इससे पहले पैसे नहीं निकाले जा सकते।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
HDFC बैंक की टैक्स सेवर एफडी बंद करने पर क्या होता है?
HDFC बैंक की टैक्स सेवर FD को 5 साल तक बंद करना कानूनी रूप से संभव ही नहीं है। टैक्स सेवर एफडी को तभी बंद किया जा सकता है, जब या तो खाताधारक की मृत्यु हो जाती है।
क्या जरूरत पड़ने पर HDFC बैंक के टैक्स सेवर सावधि जमा खाते से निकासी की जा सकती है?
जी नहीं, आप जरूरत पड़ने पर भी अपने HDFC बैंक के टैक्स सेवर सावधि जमा से निकासी नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप इस एफडी की रसीद पर बैंक से कोई लोन सुविधा भी प्राप्त नहीं कर सकते हैं।
HDFC टैक्स सेवर FD के लाभ क्या हैं?
इसमें निवेश करके आप आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह योजना सुरक्षित रिटर्न के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामान्य से अधिक ब्याज दर की पेशकश भी करती है।
5 लाख की एफडी पर कितना टैक्स लगता है?
5 लाख की एफडी की मूल रकम पर कोई टैक्स नहीं लगता है बल्कि उसपर मिले ब्याज पर टैक्स लगता है और टैक्स आपके इनकम स्लैब पर निर्भर करता है।
HDFC टैक्स सेविंग FD में कम से कम कितना पैसा जमा कर सकते हैं?
इसमें आप कम से कम ₹5,000 से निवेश शुरू कर सकते हैं और एक साल में अधिकतम ₹1.5 लाख तक जमा कर सकते हैं।
क्या HDFC टैक्स सेवर FD पर लोन मिल सकता है?
नहीं, इस एफडी को गिरवी रखकर आप बैंक से कोई लोन या ओवरड्राफ्ट सुविधा नहीं ले सकते हैं।
क्या नई टैक्स व्यवस्था (New Tax Regime) में भी 80C की छूट मिलेगी?
नहीं, ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट केवल पुरानी कर व्यवस्था (Old Tax Regime) चुनने वाले निवेशकों को ही मिलती है।
अगर FD पर मिलने वाला ब्याज ₹40,000 से ज्यादा हो तो क्या होगा?
एक साल में ₹40,000 (वरिष्ठ नागरिकों के लिए ₹50,000) से अधिक ब्याज होने पर बैंक 10% TDS काटता है।
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to
10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years
for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs
would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
##The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with other variable factors. 7.4% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and a premium term of 10 years with ₹5,00,000 annually installment premium. All plans listed here are from insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ