टैक्स बचत और पैसों की सुरक्षा अगर आप भी इन दोनों का लाभ एक साथ उठाना चाहते हैं, तो पीएनबी टैक्स सेविंग एफडी आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प है। इसके तहत ग्राहकों को आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक के निवेश पर टैक्स छूट दी जाती है। इस टैक्स सेविंग एफडी के लिए पंजाब नेशनल बैंक एफडी रेट 2026 में 6.10% से 6.60% तक है। हालांकि यह एफडी 5 साल के अनिवार्य लॉक-इन के साथ आती है।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
PNB टैक्स सेविंग एफडी की कई विशेषताएँ है:
वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर इस प्रकार ब्याज दे रहा है:
| नागरिक | एफडी ब्याज दर |
| सामान्य नागरिक | 6.10% |
| वरिष्ठ नागरिक | 6.60% |
यह ब्याज दर 5 साल की टैक्स सेविंग एफडी के लिए है, जो फरवरी 2026 से प्रभाव में है। अगर आप 5 साल से अधिक के लिए टैक्स सेविंग एफडी करते हैं, तो ब्याज दर अलग हो सकती है।
पंजाब नेशनल बैंक में सावधि जमा खाता खोलना काफी आसान है, आप यहां बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से आप PNB में टैक्स सेविंग एफडी कर सकते हैं:
पंजाब नेशनल बैंक टैक्स सेविंग एफडी के तहत ₹1.5 लाख तक का निवेश इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत टैक्स छूट प्राप्त करने के लिए मान्य होता है। लेकिन अगर एफडी पर मिलने वाला ब्याज एक वर्ष में सामान्य नागरिकों के लिए ₹50,000 से और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ₹1,00,000 से ज्यादा होता है, तो TDS काटा जाता है। वहीं मिलने वाला ब्याज पूरी तरह से कर योग्य होता है।
अगर आप भी अपनी बचत पर टैक्स देने से बचना चाहते हैं और साथ में अपनी बचत पर बैंक की सुरक्षा भी चाहते हैं, तो पंजाब नेशनल बैंक ग्राहकों को टैक्स बचाने का सुरक्षित विकल्प प्रदान करता है। इसके तहत ₹1.5 लाख तक के निवेश पर टैक्स छूट का दावा किया जा सकता है। टैक्स सेवर एफडी में निवेश करते समय ध्यान रखें कि नामांकन जरूर भरें। इससे आप अपने परिवार को वित्तीय रूप से सुरक्षित कर पाएंगे।