एसबीआई में फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान के तहत समय से पहले FD बंद करने पर 0.50% से 1.00% तक की कटौती की जाती है, लेकिन 7 दिनों के भीतर बंद करने पर कोई ब्याज नहीं मिलता है। इस जुर्माने और अंतिम रिफंड का सटीक हिसाब लगाने के लिए FD समय से पहले निकासी जुर्माना कैलकुलेटर SBI का उपयोग किया जाता है। यह FD समयपूर्व निकासी जुर्माना कैलकुलेटर निवेशक की राशि, अवधि और ब्याज दर के आधार पर गणना करता है।
SBI सावधि जमा समयपूर्व निकासी का मतलब Premature Withdrawal होता है। एसबीआई सावधि जमा योजना में आप अपनी एफडी (FD) की मैच्योरिटी अवधि पूरी होने से पहले ही बंद कर सकते हैं, लेकिन इसपर बैंक जुर्माना लगाता है। इसमे ₹5 लाख की एफडी पर 0.50% और ₹5 लाख से अधिक पर 1.00% तक का जुर्माना काटा जाता है।
SBI FD समयपूर्व निकासी कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें?
यहाँ बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से आप कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं:
स्टेप 1 - इस पेज पर उपलब्ध समयपूर्व निकासी कैलकुलेटर पर जाएं।
स्टेप 2 - कैलकुलेटर में जमा राशि, कुल अवधि और तय ब्याज दर डालें।
स्टेप 3 - इसके बाद वह अवधि दर्ज करें जितने समय के लिए आपके पैसे एफडी में रहे हैं और उस समय की लागू ब्याज दर डालें।
SBI FD समयपूर्व निकासी जुर्माना कैलकुलेटर की गणना को उदाहरण की सहायता से समझते है
5 लाख तक की FD पर 0.50% जुर्माना लगता है, वहीं 5 लाख से अधिक की FD पर 1% जुर्माना लगाया जाता है।
यह 0.50 या 1% आपकी सावधि जमा की मूल ब्याज दर से काटी जाएगी।
उदाहरण की सहायता से समझते हैं
यदि आप SBI FD में 1 लाख रुपए को 2 वर्षों के लिए 7% ब्याज़ दर पर निवेश करते है, लेकिन परिपक्वता से 1 वर्ष पहले ही निकासी करते है, जब 1 वर्ष के लिए ब्याज़ दर 6.5% है, ऐसे में SBI द्वारा 0.50% की पेनल्टी लगाई जाएगी।
ऐसी स्थिति में आपको 7% ब्याज़ दर ना मिलकर केवल 6.50% - 0.50% = 6% ब्याज़ दर के अनुसार ही रिटर्न मिलेगा।
SBI FD समयपूर्व निकासी जुर्माना कैलकुलेटर के लाभ
SBI FD समयपूर्व निकासी जुर्माना कैलकुलेटर कई प्रकार से आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है:
सटीकता - SBI FD समयपूर्व निकासी जुर्माना कैलकुलेटर सटीक गणना करता है, कि जूर्माना लगने और ब्याज़ दर में बदलाव होने पर कितनी राशि प्राप्त होगी।
सुविधाजनक - यदि आप गणना खुद करेंगे तो इसमें समय और मेहनत दोनों लगेंगे,और इसके बाद भी गलती होने की गुंजाइश रह सकती है।
ब्याज हानि की बचत : आप पहले ही यह तुलना कर सकते हैं कि FD तोड़ने पर कितना नुकसान होगा, जिससे आप जल्दबाजी में FD बंद करने के बजाय लोन अगेंस्ट FD जैसे विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं।
समय और मेहनत की बचत: भारतीय स्टेट बैंक सावधि जमा समयपूर्व निकासी जुर्माना कैलकुलेटर उपयोग करने में आसान है, जिसमें बैंक शाखा जाने या कठिन कैलकुलेशन करने के बजाय कुछ ही सेकंड में तुरंत परिणाम मिल जाता है।
SBI FD समयपूर्व तोड़ने के 5 महत्वपूर्ण नियम
SBI FD समयपूर्व निकासी के समय ध्यान रखने योग्य बातें नीचे दी गई है:
5 साल की टैक्स सेविंग FD पर नियम: SBI की 5 साल की टैक्स सेविंग FD में 5 साल का अनिवार्य लॉक-इन पीरियड होता है। इस पर समयपूर्व निकासी की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जाती है।
FD तोड़ने के बजाय 'लोन' का विकल्प: पैसों की इमरजेंसी में FD तोड़ने के बजाय आप इसके बदले 90% तक का लोन यानि ओवरड्राफ्ट ले सकते हैं, जिससे ब्याज मिलता रहता है।
7 दिनों के भीतर निकासी: अगर आप FD खोलने के 7 दिनों के बाद ही उसे बंद करते हैं, तो बैंक द्वारा कोई ब्याज नहीं दिया जाता है सिर्फ मूल राशि ही वापस मिलती है।
FD बंद करने का तरीका: समय से पहले FD बंद करने के लिए आप SBI YONO ऐप/नेट बैंकिंग से ऑनलाइन या फिर शाखा में जाकर तुरंत अप्लाई कर सकते हैं।
निष्कर्ष
SBI FD समयपूर्व निकासी जुर्माना कैलकुलेटर निवेशकों के लिए एक बेहद उपयोगी और समय बचाने वाला टूल माना जाता है। अगर आप भी मैच्योरिटी से पहले अपनी FD बंद करने की सोच रहे हैं, तो यह टूल लागू पेनल्टी (0.50% से 1.00%) कटने के बाद मिलने वाले वास्तविक ब्याज और रिफंड की सटीक जानकारी देता है। इससे आप भी वित्तीय नुकसान का सही आकलन करके सही निर्णय ले सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
SBI FD समयपूर्व निकासी क्या है?
FD की मूल परिपक्वता अवधि से पहले FD को बंद करने को समयपूर्व निकासी कहते है।
समय से पहले fd बंद करने का शुल्क क्या है?
समयपूर्व निकासी करने पर SBI 0.50% से 1% तक जुर्माना लगाता है।
समयपूर्व निकासी करने पर SBI 0.50% से 1% तक जुर्माना लगाता है, यह कैलकुलेटर इस जुर्माने के बाद मिलने वाली राशि की गणना करता है, जिससे बेहतर निर्णय लिया जा सकता है।
क्या एसबीआई 444 दिनों की एफडी को समय से पहले बंद किया जा सकता है?
हाँ, एसबीआई अमृत वृष्टि योजना के तहत समय से पहले सावधि जमा खाता बंद कराया जा सकता है, हालांकि इस पर बैंक द्वारा जुर्माना लगाया जाएगा।
क्या एसबीआई समय से पहले निकासी कैलकुलेटर और भारतीय स्टेट बैंक एफडी की ब्याज दरों कैलकुलेटर एक ही है?
नहीं, यह दो अलग वित्तीय उपकरण है, जिनका उपयोग अलग कारणों से किया जाता है। एसबीआई एफडी कैलकुलेटर का परिपक्वता पर मिलने वाली राशि की गणना करने के लिए उपयोग किया जाता है। वही समय से पहले निकासी कैलकुलेटर को समय से पहले निकासी करने की स्थिति में जुर्माने के बाद मिलने वाली राशि के लिए उपयोग किया जाता है।
क्या एफडी को समय से पहले बंद कराया जा सकता है?
हाँ, अधिकतर बैंकों द्वारा समय से पहले निकासी की अनुमति दी जाती है। हालांकि समय से पहले एफडी को तोडने या कहे बंद कराने पर बैंको द्वारा जुर्माना लगाया जाता है।
एफडी को समय से पहले कैसे बंद करें?
समय से पहले एफडी को बंद कराने के लिए ऑनलाइन बैंकिंग या बैंक शाखा में जाकर निकासी अनुरोध पत्र जमा कराना होता है।
एफडी तोडने पर कितना जुर्माना लगता है?
समय से पहले एफडी तोडने पर भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 0.50% से 1.00% तक का जुर्माना लगाया जाता है।
क्या एफडी को तोडे बिना पैसे मिल सकते है?
हाँ, कई बैंक एफडी पर आंशिक निकासी और लोन जैसी सुविधाएं प्रदान करते है, जिनकी सहायता से सावधि जमा को तोडे बिना ही पैसे मिल सकते है।
एफडी कैसे तोड़े?
एफडी तोडने या समय से पहले निकासी करने पर आमतौर पर बैंक द्वारा जुर्माना लगाया जाता है। यदि आप ऐसा करने चाहते है, तो बैंक में समय से पहले निकासी का अनुरोध पत्र भरकर जमा कराना होगा। इस फॉर्म में निकासी की वजह, निवेश राशि, निजी विवरण आदि सब दर्ज करना होगा।
SBI FD Rates for Senior Citizens, वर्तमान में 7.05% प्रति वर्ष तक
Read more
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to
10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years
for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs
would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
##The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with other variable factors. 7.4% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and a premium term of 10 years with ₹5,00,000 annually installment premium. All plans listed here are from insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ