एसबीआई मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट अकाउंट (SBI MOD Account) एक आसान और स्मार्ट बैंकिंग सुविधा है, जो आपकी बचत पर ज्यादा ब्याज दिलाने में मदद करती है। इस स्कीम मे आप कुछ राशि को खर्च के लिए रखकर, बाकि राशि को सावधि जमा मे निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर आप बिना किसी जुर्माने के कभी भी पैसे निकाल सकते हैं, वहीं बची हुई शेष राशि पर सावधि जमा जैसा ब्याज मिलना जारी रहता है।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
एसबीआई एमओडीएस, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा सुविधा मे दिया गया एक स्मार्ट तरीका है, जिसमें बैंक आपके बचत खाते को सावधि जमा खाते से लिंक कर देता है। इस लिंक के एक्टिव होने के बाद आप सेविंग अकाउंट में रहते हुए भी एफडी जितना ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।
मान लीजिए आपने न्यूनतम बैलेंस सेविंग अकाउंट के लिए 35,000 रुपए रखा और आपके खाते में 75,000 रुपए आतें है। तो एमओडिएस सुविधा के अंतर्गत 35,000 रुपए को सेविंग अकाउंट में छोड़कर बाकि शेष राशि 40,000 सावधि जमा में निवेश हो जाएगी। अब यदि आपको भविष्य में 45,000 रुपए की जरूरत पड़ती है और आपके खाते में केवल 35,000 हैं। ऐसी स्थिति में बैंक अतिरिक्त 10,000 रुपए निकालने की अनुमति देता है।
नीचे एसबीआई सावधि जमा ब्याज दर की जानकरी समय सीमा के अनुसार दी गई हैः
| अवधि | सामान्य नागरिक | वरिष्ठ नागरिक |
| 7 दिन से 45 दिन | 3.05% | 3.55% |
| 46 दिन से 179 दिन | 4.90% | 5.40% |
| 180 दिन से 210 दिन | 5.65% | 6.15% |
| 211 दिन से 1 वर्ष | 5.90% | 6.40% |
| 1 वर्ष से 2 वर्ष | 6.25% | 6.75% |
| 2 वर्ष से 3 वर्ष | 6.40% | 6.90% |
| 3 वर्ष से 5 वर्ष | 6.30% | 6.80% |
| 5 वर्ष और 10 वर्ष तक | 6.05% | 7.05% |
एसबीआई मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट स्कीम (MODS) मुख्य लाभ नीचे दिए गए हैः
आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में एमओडी अकाउंट बैलेंस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आसानी से चेक कर सकते हैं। साथ ही, आप अपनी बैंक पासबुक से भी एसबीआई एमओडीएस बैलेंस चेक कर सकते है। इसके अलावा कई तरीके निम्न दिए गए है।
MOD अकाउंट एसबीआई बैंक के द्वारा शुरू की गई स्कीम है, जो आपको बचत खाते से अधिक लाभ देने मे सक्षम है। एमओडी अकाउंट से आप कभी भी पैसे निकाल सकते है, जिसका कोई जुर्माना भी नहीं लगता है, इसे SBI ऑटो स्वीप आउट एफडी कहा जाता है। जरूरत अनुसार राशि निकाल कर बाकि शेष राशि पर ब्याज बढ़ता रहता है। साथ ही, आप अपने एमओडी खाते का बैलेंस योनो ऐप की सहायता व डायरेक्ट पासबुक से देख सकते हैं।