एनपीएस से पैसा कैसे निकालें 2026

एनपीएस से 60 साल की आयु के बाद 60% पैसा एकमुश्त प्राप्त किया जाता है और 40% पैसे से पेंशन दी जाती है। एनपीएस से पैसे कैसे निकालने हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप आंशिक निकासी कर रहे हैं या मैच्योरिटी पर। क्योंकि दोनों स्थितियों में निकासी के नियम अलग होते हैं। चलिए जानते हैं इन सभी परिस्थितियों के लिए एनपीएस नियम क्या कहते हैं।

Read more
  • Peaceful Post-Retirement Life

  • Tax Free Regular Income

  • Wealth Generation to beat Inflation

  • 4.8++ Rated
  • 15.8 Crore Registered Consumer
  • 53 Partners Insurance Partners
  • 7.16 Crore Policies Sold
We are rated++
rating
15.8 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
7.16 Crore
Policies Sold
In-Built life cover
₹10,000/महीने निवेश करें और पाएँ 

₹1 करोड़* टैक्स फ्री

+91
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं। #For a 55 year on investment of 20Lacs #Discount offered by insurance company

NPS क्या है?

NPS का मतलब नेशनल पेंशन स्कीम है, इसमें आपको नौकरी करने के दौरान 60 साल की आयु तक पैसे जमा करने होते हैं। इस पैसे को बाजार में निवेश किया जाता है, जिससे औसतन 8-10% का रिटर्न मिल सकता है। अब 60 साल की आयु तक निवेश से जो फंड तैयार होता है उसका 60% आपको एकमुश्त मिलता है और बाकि का 40% जीवनभर पेंशन के लिए उपयोग होता है।

वहीं मैच्योरिटी, आंशिक निकासी और समय से पहले खाते को बंद करने पर पैसे निकालने के नियम अलग हैं। चलिए इन नियमों और पैसे निकालने की प्रक्रिया को विस्तार से समझते हैं।

NPS से मैच्योरिटी पर पैसे निकालने के नियम और प्रक्रिया

यहाँ मैच्योरिटी पर एनपीएस निकासी के नियम बताए गए हैं:

  • आमतौर पर जब एनपीएस खाता 60 साल की आयु पर मैच्योर होता है, तो नियमों के अनुसार आपको 60% पैसा एकमुश्त रूप से टैक्स फ्री दिया जाता है।
  • 40% से एन्युटी खरीदी जाती है, साथ ही यदि कुल कॉर्पस 2.5 लाख से 5 लाख तक का है तो पूरा पैसा भी एकमुश्त प्राप्त किया जा सकता है।
  • साथ ही आप चाहें तो निकासी को अधिकतम 75 साल तक टाल सकते हैं।

प्रक्रिया

मैच्योरिटी पर पैसा निकालने (NPS se paisa kaise nikale) के लिए यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करें:

  • स्टेप 1 - सबसे पहले CRA पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • स्टेप 2 - अपने PRAN नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक NPS CRA पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • स्टेप 3 - 'Transact Online' या 'Exit/Withdrawal' मेन्यू में जाएं और 60% लम्पसम और 40% एन्युटी का विकल्प चुनें। आप एन्यूटी के प्रतिशत को बढ़ा भी सकते हैं।
  • स्टेप 4 - इसके बाद उस कंपनी को चुनें, जिससे आप एन्यूटी लेना चाहते हैं।
  • स्टेप 5 - KYC प्रक्रिया पूरी करें।
  • स्टेप 6 - आधार OTP के माध्यम से e-Sign करें। इसके बाद, आपका एम्प्लॉयर या POP-SP एप्लिकेशन को डिजिटली वेरिफाई करने के बाद आप पैसे निकाल सकते हैं।

NPS से आंशिक निकासी करने के नियम और प्रक्रिया

यहाँ आंशिक निकासी के लिए एनपीएस निकासी के नियम बताए गए हैं:

  • NPS में 3 साल का अनिवार्य लॉक इन होता है, ऐसे में आप आंशिक निकासी 3 साल के बाद ही कर सकते हैं।
  • आपके द्वारा जमा किए पैसे का अधिकतम 25% ही निकाला जा सकता है, वहीं अधिकतम 3 बार निकासी की जा सकती है। साथ ही दो निकासी के बीच में 5 साल का अंतर होना भी जरूरी है।
  • एनपीएस से आंशिक निकासी निम्नलिखित वजहों से की जा सकती है, जैसे शिक्षा, शादी, घर लेने और मेडिकल इमेरजेंसी के लिए।

प्रक्रिया

आंशिक निकासी करने के लिए इस प्रक्रिया को समझें:

  • स्टेप 1 - सबसे पहले CRA पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • स्टेप 2 - इसके बाद विड्रॉल सेक्शन में जाएं और ‘Initiate Partial Withdrawal' पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3 - फिर निकासी का कारण और राशि दर्ज करें।
  • स्टेप 4 - मांगे गए दस्तावेज़ों को अपलोड करें।
  • स्टेप 5 - मोबाइल नंबर से OTP वेरिफिकेशन करें, इसके बाद POP-SP वेरिफाई होने के बाद 4-5 दिन में पैसा आपके खाते में आ जाएगा।

NPS समय से पहले निकासी के नियम और प्रक्रिया

यहाँ 60 साल से पहले एनपीएस निकासी के नियम (NPS withdrawal rules hindi) बताए गए हैं:

  • अगर आपको एनपीएस खाते को पूरी तरह से बंद करना है तो खाते का कम से कम 5 साल तक एक्टिव रहना जरूरी है।
  • साथ ही कुल फंड का कम से कम 80% हिस्सा एन्यूटी खरीदने के लिए उपयोग किया जाता है, आप केवल 20% ही एकमुश्त रूप से प्राप्त कर सकते हैं।
  • अगर कुल फंड 2.5 लाख से कम होता है, तो आप पूरा फंड एकमुश्त रूप से प्राप्त कर सकते हैं।

प्रक्रिया

यहां विस्तार से बताया गया है कि एनपीएस खाता बंद कैसे करें:

  • स्टेप 1 - सबसे पहले CRA पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • स्टेप 2 - फिर ‘Exit from NPS' > 'Initiate Premature Withdrawal' चुनें।
  • स्टेप 3 - एकमुश्त राशि, एन्युटी और पेंशन देने वाली कंपनी चुनें।
  • स्टेप 4 - पैन कार्ड, आधार, कैंसिल चेक और फोटो अपलोड करें।
  • स्टेप 5 - OTP से वेरिफाई करें, इसके बाद आपके एम्प्लॉयर द्वारा वेरिफाई करने के बाद आप इससे बाहर निकल सकते हैं।

निष्कर्ष

NPS एक पेंशन प्लान है जिससे पैसे निकालने की प्रक्रिया और नियम इस बात पर निर्भर करते हैं कि आप पैसे कब निकाल रहे हैं। दरअसल NPS से मैच्योरिटी पर, आंशिक निकासी कर के और खाते को समय से पहले बंद करके पैसे निकाले जा सकते हैं। आप CRA पोर्टल पर लॉग इन करके पैसे निकाल सकते हैं। हालांकि ऐसा करने से पहले इनके नियमों को ध्यान से समझ लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • NPS की मैच्योरिटी पर पैसे कैसे मिलते है?

    NPS की मैच्योरिटी पर आपको 60% एकमुश्त रूप से मिलता है और 40% से एन्युटी खरीद कर जीवनभर पेंशन सुनिश्चित की जाती है।
  • क्या NPS खाते को समय से पहले बंद कर सकते है?

    हाँ, अकाउंट को समय से पहले बंद तो किया जा सकता है लेकिन इसके लिए अकाउंट का 5 साल चालू रहना जरूरी है।
  • NPS में आंशिक निकासी कितनी बार कर सकते हैं?

    NPS नियमों के अनुसार केवल 4 बार ही निकासी की जा सकती है और दो निकासी के बीच में 5 साल का गैप होना जरूरी है।
NPS Calculator

Your Age

18 Years 59 Years
Enter Your Age

Monthly Investment

₹500 ₹10L
Enter Investment Per Month

Expected Return on Investment

5% 15%
Expected Return on Investment

Percentage of Corpus Allocated for Pension

40% 100%
Enter Corpus Percentage

Expected Return from Pension

5% 15%
Enter Annuity Return
₹0
Your Monthly Pension
₹0
Your Monthly Pension
Your Pension Calculation
Your Pension Calculation
Total Investment
Returns Earned
Maturity Amount
Maturity Amount split (Lumpsum & Pension)
60%
Lumpsum Amount
At the age of 60 Yrs
40%
Pension Wealth
At the age of 60 Yrs

Pension Plans Articles

Recent Articles
Popular Articles
I'm 25 and Earning ₹30k a Month

18 Aug 2026

A salary of ₹30,000 a month covers essential expenses in most
Read more
Madhubabu Pension Scheme

24 Jun 2024

The Madhubabu Pension Scheme offers financial support to the
Read more
e-Pension

20 Jun 2024

e-Pension refers to an electronic pension management system
Read more
Best Mutual Funds for Retirement

21 Sep 2023

Planning for retirement requires smart financial choices, and
Read more
Mahila Samman Savings Certificate (MSSC)

04 Sep 2023

The Mahila Samman Savings Certificate is a savings scheme
Read more
Top 15 Pension Plans in India~
  • 14 Feb 2023
  • 183792
Planning for a financially secure retirement is important, and choosing the right pension plan is a critical step
Read more
NSC Vs PPF: Which is Better
  • 25 Jun 2014
  • 178155
The Public Provident Fund (PPF) and National Savings Certificate (NSC) are two popular government-backed savings
Read more
SBI Annuity Calculator
  • 08 Jun 2021
  • 113367
A regular monthly income plays an important role in securing an independent financial life. The SBI Annuity
Read more
Employee Pension Scheme (EPS)
  • 22 May 2019
  • 106041
The Employees' Pension Scheme (EPS-95) is a social security program managed by the Employees' Provident Fund
Read more
e-Labharthi
  • 16 Feb 2023
  • 101985
eLabharthi is an online portal managed by the Bihar government to make pension and social security payments easily
Read more

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL