*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
*Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
हमें बताएं कि आप किसका इन्शुरन्स करवाना चाहेंगे?
रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भारत में एक प्रमुख स्वास्थ्य बीमा प्रदाता है। कंपनी पॉकेट-फ्रेंडली कीमतों पर कई तरह के हेल्थ इंश्योरेंस प्लान की पेशकश करती है। इसका बहुत बड़ा ग्राहक आधार है जिसमें व्यक्ति, परिवार, वरिष्ठ नागरिक और कॉर्पोरेट लोग शामिल हैं।
महात्मा गाँधी ने एक बार कहा था कि "आपका स्वास्थ्य ही आपका वास्तविक धन है न कि ये सोने और चाँदी के टुकड़े"।रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी इन शब्दों में विश्वास करती है और उसकी इच्छा है कि सभी के पास अपनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी हो। रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस का मिशन लोगों की स्वास्थ्य बीमा जरूरतों को पूरा करना, सर्वोत्तम ग्राहक सेवा प्रदान करना, समय-समय पर अपने उत्पादों को नया बनाना और देश भर में इस तक बेहतर पहुँच प्रदान करना है। रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस प्लान किफायती और सुलभ हैं और पॉलिसीधारकों के मुख्य लक्ष्य के रूप में उनके हितों की रक्षा के साथ ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं।
रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी उन ग्राहकों को प्रीमियम पर 5% तक की बचत की पेशकश कर रही है, जिन्होनें कोविड-19 का टीका लगवाया है। यह कोविड वैक्सीन की छूट रिलायंस हेल्थ इन्फिनिटी प्लान पर उन सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है जो नई पॉलिसी खरीद रहे हैं या अपनी मौजूदा पॉलिसी का नवीनीकरण कर रहे हैं। वे पॉलिसीधारक जिन्होंने कोविड-19 टीके की एक या दोनों खुराक प्राप्त कर ली हैं, वे इस प्रीमियम सेविंग ऑप्शन के लिए योग्य होंगे। छूट केवल एक ही बार लागू होगी और पॉलिसीधारक के लिए उपलब्ध अन्य सेविंग ऑप्शनों के अतिरिक्त होगी।
मुख्य विशेषताएं | हाइलाइट |
सम अश्योर्ड | 50,000 रुपए से 1 करोड़ रुपए तक |
प्लान का प्रकार | इंडिविजुअल और फैमिली फ्लोटर |
पात्रता मानदंड | वयस्क - 18 वर्ष से 65 वर्ष तक बच्चा - 91 दिन से 25 वर्ष तक |
पॉलिसी टेन्योर | 1/2/3 वर्ष |
नेटवर्क हास्पिटल्स | 7300+ |
इन्कर्ड क्लेम रेशियो* | 89.36% |
कोविड-19 कवर | उपलब्ध |
संचयी बोनस | 100 तक% |
नवीनीकरण | जीवन भर |
शुरूआती प्रतीक्षा अवधि | 15दिन/30 दिन (योजना के आधार पर) |
पहले से मौजूद बीमारियों की प्रतीक्षा अवधि | 2/3/4 वर्ष(योजना के आधार पर) |
क्लेम सेटलमेंट रेशियो* | 98% |
स्वैच्छिक सह-भुगतान | उपलब्ध |
कागजी कार्यवाही | शून्य कागजी कार्यवाही |
EMI सुविधा | उपलब्ध |
टैक्स बेनिफिट्स | धारा 80D, आयकर अधिनियम, 1961 के तहत 1,00,000 रुपए तक की बचत |
*वित्तीय वर्ष 2019-20 के अनुसार
रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस एकल व्यक्तियों और परिवारों के लिए बीमित राशि के विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला को चुनने के साथ किफायती चिकित्सा बीमा योजनाओं की पेशकश भी करता है। यह हेल्थ इंश्योरेंस प्लान 91 दिन से लेकर 65 वर्ष के बीच की आयु वाले लोगों के लिए खरीदे जा सकते हैं। कैशलेस हॉस्पिटलाइजेशन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए कंपनी के पास पूरे भारत में 7300 से अधिक अस्पतालों का एक विस्तृत नेटवर्क है। इसके अलावा, इसमें कमरे की किराए की कोई सीमा नहीं है और इस प्रकार, बीमित व्यक्ति अपनी पसंद के किसी भी कमरे में भर्ती हो सकता है।
रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत, पॉलिसीधारक योजना के आधार पर निश्चित दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्चों दोनों के लिए क्षतिपूर्ति का लाभ उठा सकता है। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी दावों के त्वरित और कुशल निपटान का आश्वासन देती है। प्रत्येक क्लेम-फ्री वर्ष के अंत में, मूल बीमा राशि पर एक संचयी बोनस शून्य अतिरिक्त लागत पर प्रदान किया जाता है। यह कुछ योजनाओं के तहत मुफ्त वार्षिक स्वास्थ्य जाँच की सुविधा भी प्रदान करता है। इसके अलावा, यह पॉलिसीधारक को प्रीमियम में बचत करने में मदद करने के लिए कई तरह की छूट प्रदान करता है।
रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी अपने ग्राहकों को आठ प्रकार की स्वास्थ्य बीमा योजनाएँ प्रदान करती है। आइए उन पर एक नजर डालते हैं।
रिलायंस हेल्थ इन्फिनिटी पॉलिसी एक लोकप्रिय स्वास्थ्य योजना है जो अस्पताल में भर्ती होने के खर्च, रोबोटिक सर्जरी, मानसिक बीमारियों, आयुष उपचार, आपातकालीन एम्बुलेंस शुल्क, दैनिक देखभाल संबंधी उपचार आदि के विरुद्ध कवरेज प्रदान करती है।ज्यादा विकल्प लाभ के साथ आने वाली इस पॉलिसी को एकल व्यक्ति और परिवार दोनों द्वारा खरीदा जा सकता है। आइए नीचे रिलायंस हेल्थ इन्फिनिटी पॉलिसी की विशेषताओं और लाभों पर एक नजर डालते हैं:
रिलायंस हेल्थ गेन इंश्योरेंस प्लान फ्लोटर के आधार पर व्यक्तियों के साथ-साथ परिवारों को भी कवरेज प्रदान करता है।यह दो प्रकार की योजनाओं में उपलब्ध है - योजना A और योजना B। यह अस्पताल में भर्ती होने के खर्च, ऑर्गन डोनर के खर्च, आयुष उपचार, सड़क एम्बुलेंस, घर पर ही भर्ती होने, आधुनिक उपचार, दैनिक देखभाल संबंधी उपचार आदि के लिए कवरेज प्रदान करता है। रिलायंस हेल्थ गेन पॉलिसी की विभिन्न विशेषताएँ और लाभ इस प्रकार हैं:
रिलायंस आरोग्य संजीवनी पॉलिसी IRDAI के दिशानिर्देशों के तहत एकल व्यक्तियों और परिवारों को दी जाने वाली एक मानक स्वास्थ्य योजना है। यह किफायती हेल्थ पॉलिसी दैनिक देखभाल संबंधी प्रक्रियाओं, अस्पताल में भर्ती होने के खर्च, आधुनिक उपचार, आयुष उपचार, मोतियाबिंद के उपचार आदि के लिए कवरेज प्रदान करती है। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा प्रदान की जाने वाले आरोग्य संजीवनी पॉलिसी की विशेषताओं और लाभ के लिए नीचे देखें:
रिलायंस कोरोना कवच पॉलिसी एक किफायती क्षतिपूर्ति पॉलिसी है जो कोविड-19 की हॉस्पिटलाइजेशन लागत के लिए कवरेज प्रदान करती है।यह इंडिविजुअल और फ्लोटर कवरेज की पेशकश करता है और घरेलू देखभाल उपचार और आयुष उपचार की लागत को भी कवर करता है।रिलायंस कोरोना कवच पॉलिसी की विशेषताएँ और लाभ निम्न प्रकार हैं:
रिलायंस कोरोना रक्षक पॉलिसी एक कस्टमाइज्ड पॉलिसी है जो कोविड-19 के उपचार के कारण होने वाले चिकित्सा खर्चों को कवर करने के लिए एकमुश्त लाभ प्रदान करती है। यह योजना व्यक्तिगत आधार पर उपलब्ध है और इसके लिए सरकार द्वारा अधिकृत अस्पताल में कम से कम 72 घंटे लगातार अस्पताल में भर्ती रहने की आवश्यकता होती है।आइए नीचे रिलायंस कोरोना रक्षक पॉलिसी की विशेषताओं और लाभों पर एक नजर डालते हैं:
रिलायंस पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस पॉलिसी बीमित व्यक्ति के दुर्घटना के मामले में क्षतिपूर्ति प्रदान करती है। यह आकस्मिक मृत्यु, स्थायी पूर्ण अक्षमता के लिए बीमित व्यक्ति को कवर करता है और बाल शिक्षा लाभ भी प्रदान करता है। आइए नीचे रिलायंस पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस पॉलिसी की विशेषताओं और लाभ को देखते हैं:
रिलायंस हेल्थवाइज पॉलिसी एक विस्तृत पॉलिसी है जो पूरे परिवार को किफायती प्रीमियम पर कवरेज प्रदान करती है। यह अस्पताल में भर्ती होने के खर्च, दैनिक देखभाल संबंधी उपचार, ऑर्गन डोनर के खर्चे, घर पर ही भर्ती होने के खर्च आदि के लिए कवरेज प्रदान करता है।आइए नीचे रिलायंस हेल्थवाइज पॉलिसी की विशेषताओं और लाभों पर एक नजर डालते हैं:
रिलायंस क्रिटिकल इलनेस पॉलिसी एक गंभीर बीमारी के इलाज की लागत से निपटने के लिए वित्तीय कवरेज प्रदान करती है। पॉलिसी बीमित व्यक्ति को 10 गंभीर और जीवन शैली से संबंधित बीमारियों, जैसे कि कैंसर, किडनी फेलियर, थर्ड डिग्री बर्न आदि के विरुद्ध कवर करने के लिए एकमुश्त लाभ प्रदान करती है। रिलायंस क्रिटिकल इलनेस पॉलिसी की प्रमुख विशेषताएँ और लाभ निम्नलिखित हैं:
*इंश्योरर द्वारा प्रदान की गई सभी सेविंग्स IRDAI द्वारा अनुमोदित इंश्योरेंस प्लान के अनुरूप हैं। स्टैंडर्ड नियम एवं शर्तें लागू
आइए नीचे रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस प्लान द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न कवरेज पर एक नजर डालते हैं:
आइए नीचे रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के अपवाद पर एक नजर डालते हैं:
जैसे ही डॉक्टर अस्पताल में भर्ती होने की सलाह देता है, पॉलिसीधारक को इसके बारे में तुरंत रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी को सूचित करना चाहिए। पॉलिसीधारक या तो बीमा कंपनी के नेटवर्क अस्पतालों में जाकर कैशलेस दावा कर सकता है या गैर-नेटवर्क अस्पताल में जाकर क्षतिपूर्ति का दावा कर सकता है।रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत दावा करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
बीमा कंपनी को दावे की सूचना देते समय तैयार रखी जाने वाली जानकारी निम्न प्रकार है:
रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के तहत कैशलेस दावा दायर करने के चरण निम्न प्रकार हैं:
रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के तहत क्षतिपूर्ति दावा दायर करने के चरण नीचे प्रदान किए गए हैं:
रिलायंस जनरल हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा पेश की जाने वाली स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के लिए कई चैनलों के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है जैसे: आइए रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करने के चरणों पर एक नजर डालते हैं:
लोग Policybazaar.com पर रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ऑनलाइन खरीद सकते हैं। वे पॉलिसी खरीदने के लिए कंपनी की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
पॉलिसी खरीदने से पहले ग्राहक को विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजनाओं की तुलना करनी चाहिए। किसी भी सवाल के मामले में, वे care@policybazaar.com पर हमें अपने सवाल लिख सकते हैं।
एक व्यक्ति निम्नलिखित विधियों का उपयोग करके रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ऑनलाइन खरीद सकता है:
*इंश्योरर द्वारा प्रदान की गई सभी सेविंग्स IRDAI द्वारा अनुमोदित इंश्योरेंस प्लान के अनुरूप हैं। स्टैंडर्ड नियम एवं शर्तें लागू
उत्तर:रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान निम्नलिखित तरीकों से किया जा सकता है:
उत्तर:आप उस वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पॉलिसी के स्टेटस की भी जाँच कर सकते हैं जहाँ से आपने पॉलिसी खरीदी है। अपने उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें और अपने रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के स्टेटस की जाँच करें।
उत्तर:पॉलिसीबाजार इंश्योरेंस ब्रोकर प्राइवेट लिमिटेड की वेबसाइट पर रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का ऑनलाइन नवीनीकरण काफी सरल है। पॉलिसी को ऑनलाइन नवीनीकृत करने के विकल्प पर जाएँ और अपना मौजूदा पॉलिसी नंबर, ई-मेल पता या संपर्क विवरण प्रदान करें। अपनी योजना के विवरण की समीक्षा करें और यदि आप पॉलिसी को नवीनीकृत करना चाहते हैं तो प्रीमियम राशि का भुगतान करें।जैसे ही आप प्रीमियम का भुगतान करेंगे, आपकी पॉलिसी का नवीनीकरण कर दिया जाएगां।
उत्तर:पॉलिसीधारक आरकेयर हेल्थ को निम्नलिखित दस्तावेज जमा करके रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस के लिए क्षतिपूर्ति संबंधी दावा कर सकता है:
उत्तर:रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को रद्द करने के लिए, बीमा कंपनी की नजदीकी शाखा में भरे हुए सरेंडर फॉर्म के साथ पॉलिसी के दस्तावेज जमा करें। आप पॉलिसी रद्द करने का अनुरोध करते हुए बीमा प्रदाता को एक ईमेल भी लिख सकते हैं। सफलतापूर्वक कार्यवाही पूर्ण होने पर, प्रीमियम का रिफंड सीधे आपके बैंक खाते में जमा कर दिया जाएगा और पॉलिसी रद्द कर दी जाएगी।रद्दीकरण शुल्क का भुगतान करने से बचने के लिए अपनी पॉलिसी को फ्री-लुक अवधि के भीतर रद्द करने का प्रयास करें।