बिहार सरकारी योजना क्या है?
बिहार सरकारी योजनाएं (Bihar Government Schemes) वह योजनाएं है, जिन्हें बिहार सरकार द्वारा नागरिकों की आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा के लिए शुरू किया गया है। इन योजनाओं के माध्यम से छात्रों और किसानों पर से आर्थिक बोझ कम किया जाता है। साथ ही, इन योजनाओं से वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था में नियमित पेंशन और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पहल की जाती है।
बिहार सरकार योजना लिस्ट 2026
बिहार सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाएं निम्नलिखित है:
-
शिक्षा क्षेत्र की योजनाएं
-
मुख्यमंत्री साइकिल योजना: मुख्यमंत्री साइकिल योजना के अंतर्गत छात्रो, विशेष रूप से बालिकाओं को साइकिल प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री साइकिल योजना का मुख्य उद्देश्य बालकाओं को उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है और यह सुनिश्चित करना है कि, बालिका अपनी पढाई पूरी करे।
-
मुख्यमंत्री पोशाक योजना: मुख्यमंत्री पोशाक योजना के तहत आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लोगों को शिक्षा संस्थान में पोशाक/कपड़े खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य परिवारों के ऊपर से आर्थिक बोझ कम करना है और बच्चों की शिक्षा को सुनिश्चित करना है।
-
मुख्यमंत्री मेधावृति योजना: मुख्यमंत्री मेधावृति योजना बिहार सरकार की एक स्कॉलरशिप योजना है। जिसके तहत आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के मेधावी छात्रो को स्कॉलरशिप के रूप से आर्थिक सहायता प्रदान करके उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहिन किया जाता है।
-
बिहार छात्र क्रेडिट कार्ड योजना: बिहार छात्र क्रडिट कार्ड योजना बिहार सरकार की एक पहल है, जिसके अतर्गत उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करी जाती है। 12 वी पास छात्रो को 4 लाख तक का लोन दिया जाता है, जिसका उपयोग छात्र अपनी शिक्षा के लिए कर सकते है।
-
समाज कल्याण योजनाएं
-
उद्यमी योजना: उद्यमी योजना सरकार ने उन लोगों के लिए शुरू की है, जो अपना नया व्यापार खोलना चाहते हैं। इसके अंतर्गत बिहार सरकार 10 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता देती है, जिसमें 50% सब्सिडी और बाकी 50% राशि बिना ब्याज के लोन के रूप में प्रदान की जाती है।
-
SSPMIS मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना: SSPMIS मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना बिहार सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिको को वृद्धावस्था में नियमित आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। योजना यह सुनिश्चित करती है कि वृद्धास्था में वृद्ध लोगो को किसी प्रकार का संघर्ष ना करना पडे और निजी जरूरते आसानी से पूरी हो सके।
-
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: महिलाओं के लिए सरकारी योजना 2026 की बात करे तो मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार की एक महिला सशक्तिकरण योजना है, जिसके तहत बालिका के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक जीवन के विभिन्न पडावो पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रात्साहित करती है, बाल विवाह के खिलाफ आवाज़ उठाती है और बेहतर जीविका सुनिश्चित करती है।
-
सात निश्चय योजना: सात निश्चय योजना बिहार सरकार की एक पहल है, जो बिहार के विकास के लिए 7 संकल्पो को ध्यान में रखती है:
-
आर्थिक हल, युवाओं का बल: इसके तहत लोगो का कौशल विकास, रोज़गार और नए व्यवसाय सुनिश्चित करना है।
-
आरक्षित रोज़गार, महिलाओं का अधिकार: सरकारी रोज़गार अवसरो में महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया जाता है।
-
हर घर नल का जल: हर घर नल का जल का उद्देश्य हर घर में साफ जल पहूँचाना है।
-
हर घर तक पक्की गली नालिया: ग्रामिण इलाको का विकास सुनिश्चित किया जाता है।
-
शोचालय निर्माण घर का सम्मान: शौचालयों का निर्माण करके स्वच्छता और सफाई को बढ़ावा दिया जाता है।
-
बिजली लगातार: हर समय बिजली की सुविधा सुनिश्चित करना।
-
उच्च शिक्षी हेतु सुविधा: बेहतर उच्च शिक्षा को बढावा दिया जाता है।
-
बिहार राशन कार्ड योजना: बिहार सरकार परिवारों को राशन कार्ड देती है, जिसके माध्यम से वे सस्ते दर पर अनाज और आवश्यक सामान सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुरक्षा प्रदान करना है।
-
कृषि योजनाएं
-
बिहार कृषि रोड़मैप: बिहार कृषि रोडमैप बिहार सरकार की एक पहल है, जिसके अंतर्गत बिहार राज्य में कृषि क्षेत्र में विकास के लिए रणनीतियां बनाई जाती है। बिहार कृषि रोडमैप का उद्दश्य कृषि उत्पादन और किसानो की आय को बढाना है।
-
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी केंद्र सरकार की एक योजना है, जिसे बिहार राज्य में भी शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी का उद्देश्य किसानो को कृषि के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
-
बिहार फसल सहायता योजना: किसी प्राकृतिक आपदा के कारण कृषि पूर्ण रूप से नष्ट या खराब होने की स्थिति में सरकार किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। किसानो का आर्थिक सहायता उस स्थिति में दी जाती है, जब कृषि उत्पादन 20% से कम रह जाता है। यह पूर्ण रूप से सरकार समर्थित योजना है, जिस कारण किसानो द्वारा किसी प्रकार का योगदान नही किया जाता है।
-
स्वास्थय योजनाएं
-
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना: AB-PMJAY एक केंद्र सरकार की योजना है, जो बिहार में भी लागू है। आयुषमान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारो को स्वास्थय बीमा कवरेज़ प्रदान करना है। जो लोगोंं की बेहतर स्वास्थय सुविधा सुनिश्चित करती है।
-
जननी बाल सुरक्षा योजना: जननी बाल सुरक्षा योजना गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करके संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देती है। इसका उद्देश्य मातृ (MMR) एवं शिशु मृत्यु दर (IMR) को कम करना है।
निष्कर्ष
बिहार सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए विभिन्न योजना शुरू की गई है। जिसका उद्देश्य बिहार के लोगो का जीवन बेहतर बनाना है। योजना विभिन्न कारणो के लिए आर्थिक सहयात प्रदान करती है व सामाजिक समस्याओं के खिलाफ अभियान चलाती है। बिहार में कृषि बडे स्तर पर की जाती है, इसे ध्यान में रखकर किसानो के लिए तमाम योजनाओं को शुरू किया गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की लिस्ट कब आएगी 2026 में?
उद्यमी योजना 2026 की चयनित अभ्यर्थियों और प्रतीक्षा सूची की लिस्ट 20 मई 2026 को ही जारी कर दी गई है।
-
बिहार सरकार द्वार बिहार के छात्रो के लिए किन योजनाओं के शुरू किया गया है?
बिहार में छात्रो के लिए तमाम योजनाओं को शुरू किया गया है:
- मुख्यमंत्री साइकिल योजना
- मुख्यमंत्री पोशाक योजना
- मुख्यमंत्री मेधावृति योजना
- बिहार छात्र क्रेडिट कार्ड योजना
-
बिहार छात्र क्रेडिट कार्ड योजना में कितना लोन मिलता है?
बिहार छात्र क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 12 वी कक्षा पास करने के बाद 4% ब्याज़ पर 4 लाख तक का लोन लिया जा सकता है।
-
बिहार सरकार द्वारा चलाई गई योजनाएं कौन कौन सी है?
बिहार सरकार (Bihar Government Schemes List )द्वारा निम्नलिखित योजनाएं चलाई गई है:
- मुख्यमंत्री साइकिल योजना
- मुख्यमंत्री पोशाक योजना
- मुख्यमंत्री मेधावृति योजना
- बिहार छात्र क्रेडिट कार्ड योजना
- मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
- सात निश्चय योजना
- बिहार राशन कार्ड योजना
- बिहार कृषि रोड़मैप
- बिहार फसल सहायता योजना
-
SSPMIS क्या है?
SSPMIS का मतलब Social Security Pension Management Information System है। SSPMIS मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना बिहार सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिको को वृद्धावस्था में नियमित आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
-
Medhasoft क्या है?
मेधासॉफ्ट (MedhaSoft) बिहार सरकार का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसका उपयोग छात्रों से संबंधी विभिन्न योजनाओं जैसे मैट्रिक प्रोत्साहन योजना, स्नातक प्रोत्साहन योजना और छात्र सहायता योजनाओं के लिए किया जाता है। इस पोर्टल पर छात्रों का डेटा दर्ज किया जाता है और योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि प्रत्येक्ष रूप से उनके खाते में भेजी जाती है।
-
बेटी के लिए सबसे अच्छी योजना कौन सी है?
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार की एक महिला सशक्तिकरण योजना है, जिसके तहत बालिका के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक जीवन के विभिन्न पडावो पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है