2026 में निवेश के लिए बेस्ट ऑप्शन्स
यहाँ निवेश विकल्पों की लिस्ट दी गई है, जिनमें निवेश किया जा सकता है:
-
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, नियमित तौर पर म्यूचुअल फंड में निवेश करना एक आसान तरीका है। इसमें अनुशासित निवेश करके आप रुपया औसत लागत और कंपाउंडिंग की शक्ति की सहायता से बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान लंबी अवधि में अपना पूरा लाभ प्रदान कर पाता है, ऐसे में अगर आप लंबे समय का निवेश खोज रहे हैं, साथ ही बाजार से जुड़े जोखिम उठा सकते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
-
यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान
यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान, एक ऐसा वित्तीय प्रोडक्ट है, जो निवेश के साथ बीमा का लाभ भी प्रदान करता है। दरअसल निवेशकों द्वारा निवेश की गई राशि का एक हिस्सा बाजार में निवेश किया जाता है, वहीं दूसरा हिस्सा आपके जीवन बीमा कवर के लिए उपयोग किया जाता है। यूलिप जोखिमों के अधीन होते हैं, ऐसे में जोखिम समझकर इनमें निवेश किया जा सकता है।
-
सावधि जमा योजना
हमारे देश में सालों से लोग सावधि जमा में निवेश करना पसंद करते आए हैं। इसका कारण पैसों की सुरक्षा और स्थिर ब्याज का होना है। सावधि जमा योजना में आपका पैसा सुरक्षित रूप से स्थिर ब्याज प्राप्त करता है। मैच्योरिटी पर आपको मूल निवेश राशि का ब्याज के साथ भुगतान किया जाता है। वर्तमान में एफडी ब्याज दरें 5 से 10 साल की अवधि के लिए 6-7% तक हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज मिलता है।
-
आवर्ती जमा योजना (RD)
ऐसे निवेशक जो नियमित तौर पर बिना जोखिम के निवेश करना चाहते हैं, वह आवर्ती जमा योजना में निवेश कर सकते हैं। इस योजना में आप अपनी कमाई का छोटा-छोटा हिस्सा नियमित निवेश कर सकते हैं, यह पूरी तरह सुरक्षित होता है, मैच्योरिटी पर मूल निवेश राशि को ब्याज के साथ वापस किया जाता है। इसपर अच्छा ब्याज भी मिलता है, उदाहरण के लिए पोस्ट ऑफिस आरडी योजना पर वर्तमान में 6.7% का ब्याज मिल रहा है।
-
सुकन्या समृद्धि योजना
अगर आप अपनी बेटी का भविष्य आर्थिक तौर पर सुरक्षित करना चाहते हैं, तो इसकी नींव बेटी के जन्म से ही रखनी जरूरी है। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बालिका के जन्म से निवेश शुरू किया जा सकता है, जिसपर सरकार 8.2% का उच्च ब्याज दे रही है। साथ ही इसमें 1.5 लाख प्रति वर्ष तक की निवेश राशि आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट प्राप्त कर सकती है।
-
नेशनल पेंशन योजना
वर्तमान में हमारे आस-पास जो कुछ हो रहा है, उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, कि आने वाले समय में क्या हो सकता है। ऐसे में भविष्य के लिए अभी से तैयार रहना आवश्यक है। नेशनल पेंशन सिस्टम एक स्वैच्छिक रिटायरमेंट योजना है, जिसकी शुरुआत भारत सरकार द्वारा की गई है। इसका उद्देश्य रिटायरमेंट के लिए फंड तैयार करना है, ताकि वृद्धावस्था अच्छे से व्यतीत हो। इसमें आप नियमित निवेश कर सकते हैं, और 60 वर्ष की आयु के बाद आपको एकमुश्त राशि दी जाती है, साथ ही नियमित आय भी मिलना शुरू हो जाती है।
-
किसान विकास पत्र
किसान विकास पत्र को पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसी योजना है, जिसमें 10 साल से कम समय में निवेश को डबल किया जा सकता है। यह एक सरकारी योजना है, इस कारण इसमें जोखिम भी नहीं होता है। वर्तमान में सरकार द्वारा किसान विकास पत्र पर 7.5% का ब्याज दिया जा रहा है, इसकी सहायता से करीब 115 महीने में आपका पैसा डबल हो सकता है।
-
चाइल्ड प्लान
चाइल्ड प्लान्स का उद्देश्य माता-पिता की बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने में सहायता करना है। यह प्लान्स आमतौर पर यूलिप के रूप में आते हैं, जो निवेश और बीमा दोनों का लाभ प्रदान करते हैं। साथ ही चाइल्ड प्लान योजनाएं यह सुनिश्चित करती है, कि माता-पिता की अनुपस्थिति में भी बच्चे बच्चे को उसके भविष्य के साथ कोई समझौता न करना पड़ें। यह चाइल्ड प्लान्स आयकर अधिनियम की धाराओं के तहत कर लाभ भी प्रदान करते हैं।
आज के समय में निवेश करना जरूरी क्यों है?
निवेश करना निम्नलिखित कारणों से जरूरी है:
- बढ़ती महंगाई - महंगाई बढ़ रही है, और जरूरी है कि इसके साथ आपके पैसों की खरीदने की शक्ति भी बढ़ती रहे। आमतौर पर बैंक बचत खातों में रखा पैसा समय के साथ अपनी खरीदने की शक्ति को खो देता है। ऐसे में एक सही निवेश करके आप उन पैसों की वैल्यू और खरीदने की शक्ति बढ़ा सकते हैं।
- वित्तीय लक्ष्य - लोग अक्सर शिक्षा, शादी, रिटायरमेंट या घर बनाने के लिए पैसे जोड़ते हैं, लेकिन वह भूल जाते हैं, कि जब तक आपके पास पर्याप्त पैसे जमा होंगे, महंगाई बढ़ चुकी होगी। इस समय अब वो पैसे पर्याप्त नहीं होंगे, इसलिए सही निवेश करना जरूरी है।
- रिटायरमेंट फंड - रिटायरमेंट के बाद आमतौर पर लोगों के पास नियमित आय का साधन नहीं होता है, ऐसे में कई बार जीवनशैली के स्तर को बनाए रखने में परेशानी आ सकती है, खासकर तब, जब महंगाई आसमान छू रही हो। ऐसे में रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड तैयार करके रखना आवश्यक है। कई निवेश नियमित आय का साधन भी प्रदान करते हैं।
निष्कर्ष
देश में महंगाई तेज़ी से बढ़ रही है, जिस वजह से लोगों की परचेसिंग पावर भी कम होने लगी है। ऐसे में अपने पैसों को सही जगह निवेश करना बेहद जरूरी है। ताकि मंहगाई के साथ उनका मूल्य भी बढ़ता रहे और आपको भविष्य में निजी जरूरतों को पूरा करने में कोई पेरशानी न आएं। इस लेख में हमने कुछ निवेश विकल्पों को बताया है, जिनमें निवेश किया जा सकता है। हालांकि निवेश से पहले योजना के बारे में अच्छे से समझें और उसके बाद ही निवेश करें।