पंजाब सरकारी योजना सूची 2026
यहां पंजाब में चलाई जा रही प्रमुख सरकारी योजनाओं की सूची दी गई है:
- मांवां-धीयां सतिकार योजना
- मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना
- बेबे नानकी लाडली बेटी कल्याण योजना
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन
- आश्रित बच्चों की पेंशन योजना
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
- मुख्यमंत्री स्कॉलरशिप स्कीम
- सर्व शिक्षा अभियान
- पंजाब घर-घर योजना
-
मांवां-धीयां सतिकार योजना
मांवां-धीयां सतिकार योजना की शुरुआत पंजाब सरकार द्वारा 2026 में की गई है। यह एक महिला सशक्तिकरण योजना है, जिसके तहत महिलाओं को हर माह आर्थिक सहायता दी जाएगी। महिलाओं को सरकार की तरफ से महीने में ₹1,000 से ₹1,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता करना है। 18 साल से अधिक आयु के महिलाएं जो पंजाब राज्य की स्थायी निवासी है, वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगी।
-
मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना
मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना की शुरुआत पंजाब सरकार द्वारा 2026 में की गई है। इस योजना के तहत परिवार को कैशलेस और मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करती है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के लोगों को जरूरत के समय बेहतर इलाज मुहैया कराना है। पंजाब सरकार की इस योजना के तहत हर परिवार को हर वर्ष 10 लाख रुपए का मुफ्त इलाज मिलेगा। पंजाब के सभी परिवार इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र है। इस योजना के तहत परिवारों को मुफ्त इलाज मिलता है, जिसमे गंभीर बीमारियां, सर्जरी और ICU सुविधाएं शामिल है।
-
बेबे नानकी लाडली बेटी कल्याण योजना
बेबे नानकी लाडली बेटी कल्याण योजना पंजाब सरकार द्वारा 2011 में शुरू की गई योजना है। इस योजना का उद्देश्य राज्य में कम होते लिंगानुपात को सुधारन और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों को रोकना है। बेबे नानकी लाडली बेटी कल्याण योजना के तहत बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन किया जाता है। 1 जनवरी 2011 के बाद जन्मी लड़की इस योजना के लिए पात्र है। इस योजना के तहत बालिका को विभिन्न चरणों करीब ₹60,000 रुपए दिए जाते है। हालांकि इस योजना में नए आवेदन अभी स्वीकार नहीं किए जा रहे है। इसे अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है।
-
सामाजिक सुरक्षा पेंशन पंजाब
इसमे पंजाब सरकार विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत विधवा, विकलांग और वृद्धा लोगों को मासिक पेंशन प्रदान करती है। इसका उद्देश्य नियमित पेंशन के माध्यम से लोगों की जीवन-यापन में सहायता करना है। आमतौर पर विधवा, विकलांग और वृद्ध लोगों को मासिक ₹500 से ₹1,500 तक की पेंशन दी जाती है। इसका उद्देश्य लोगों की जीवनशैली के स्तर को बनाए रखने में मदद करना है। आमतौर पर 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, 40% से 80% विकलांगता वाले लोग और 18 वर्ष से अधिक आयु की विधवा महिला इस योजना के लिए पात्र है।
-
आश्रित बच्चों की पेंशन योजना
आश्रित बच्चों की पेंशन योजना पंजाब सरकार की एक ऐसी योजना है, जो ऐसे बच्चों को जिनके माता-पिता की मृत्यु हो गई है या जो मानसिक या शारीरिक रूप से असक्षम है उन्हे वित्तीय सहायता प्रदान करती है। आश्रित बच्चों की पेंशन योजना अनाथ या मानसिक शारीरिक रूप से असक्षम बच्चों को जिनकी आयु 21 वर्ष से कम है उन्हे ₹1,500 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना में पात्र होने के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹60,000 से अधिक नहीं होना चाहिए। इस योजना में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
-
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है, जो पंजाब में भी सक्रिय है। इस योजना की शुरुआत सरकार द्वारा विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक सहायता करने के उद्देश्य से की गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत के छोटे और सीमांत किसानों को प्रति वर्ष 3 किस्तों में ₹6,000 रुपए की आर्थिक सहायता की जाती है। ₹2,000 की 3 किस्तें किसानों को सीधे उनके खाते में भेजी जाती है। यह राशि किसानों के बीज, खाद और अन्य खर्चों में मदद करती है।
-
मुख्यमंत्री स्कॉलरशिप योजना
मुख्यमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत पंजाब में सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाले मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना सुनिश्चित करती है, कि बच्चों की शिक्षा में पैसे बाधा न बनें। इस योजना के तहत जरूरतमंद छात्रों को फीस में 70% से 100% तक छुट मिलती है। इस योजना का लाभ डिप्लॉमा और डिग्री में 60% से अधिक नंबर लाने वाले छात्र उठा सकते है। आप जिस प्रकार से नंबर लाते है, सरकारी उसी अनुसार आपकी फीस माफ करती है।
-
सर्व शिक्षा अभियान
सर्व शिक्षा अभियान भारत सरकार की मुख्य पहलों में से एक है, इसे 2001 में 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को फ्री और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। यह कार्यक्रम पूरे देश में लागू है। इस कार्यक्रम के तहत 6 से 14 वर्ष के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है। इस कार्यक्रम के तहत नए स्कूल, कक्षाएं, साफ पानी और शौचालय आदि प्रदान किए जाते है। साथ ही सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को मुफ्त कपड़े, किताबें और मिड डे मिल भी दिया जाता है।
-
पंजाब घर-घर योजना
पंजाब घर-घर योजना की शुरुआत पंजाब सरकार द्वारा 2022 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को उनके घर पर राशन पहुंचाना है। NFSA पात्र परिवारों को गुणवत्ता पूर्ण और पैक्ड राशन दिया जाता है। यह राशि सीधा उनके घर पर पहुंचाया जाता है। इस योजना के तहत राशन प्राप्त करने के लिए आपके पास राशन कार्ड होना अनिवार्य है। इसके लाभार्थियों को गेंहू की जगह पैक्ड आटा आदि दिया जाता है।
लोग यह भी पढ़ते है: 2026 में निवेश के लिए सरकारी योजनाएं
निष्कर्ष
पंजाब सरकार द्वारा समय-समय पर लोगों के कल्याण के लिए कई सरकारी योजनाएं शुरू की जाती हैं। साथ ही कई केंद्र सरकार की भी योजनाएं है, जो लोगों की जीवनशैली को बेहतर बनाने में सहायता कर रही हैं। इस लेख में हमने कुछ सरकारी योजनाओं का जिक्र किया है, इनमे आवेदन करके आप सरकार द्वारा दिया जा रहा लाभ प्राप्त कर सकते है। पंजाब सरकार ने कृषि, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों का ध्यान रखा है।