LIC की 2026 पॉलिसी सूची में टर्म प्लान, सेविंग्स स्कीम, मनी बैक पॉलिसी, पेंशन योजनाएँ और निवेश से जुड़ी कई विकल्प शामिल हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम को देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनियों में गिना जाता है, और यह अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई तरह की पॉलिसियाँ पेश करता है।
Read more
अगर आप ‘बेस्ट LIC प्लान’, ‘LIC की नई पॉलिसी’, ‘LIC इंश्योरेंस प्लान’ या ‘2026 की LIC प्लान लिस्ट’ के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए ही है।
LIC विभिन्न जरूरतों के अनुसार अलग-अलग प्रकार के बीमा प्लान प्रदान करती है:
टर्म इंश्योरेंस प्लान
एंडोमेंट प्लान
मनी बैक प्लान
ULIP प्लान
चाइल्ड प्लान
पेंशन और रिटायरमेंट प्लान
सेविंग्स प्लान
होल लाइफ इंश्योरेंस प्लान
यहां प्रमुख एलआईसी प्लान लिस्ट 2026 दी गई है:
|
एलआईसी पॉलिसियाँ |
योजना प्रकार |
प्रवेश आयु |
अधिकतम मैच्योरिटी आयु |
पॉलिसी अवधि |
न्यूनतम बीमित राशि (रु.) |
|
एलआईसी इंडेक्स प्लस (873) |
यूनिट-लिंक्ड बीमा योजना |
90 दिन - 60 वर्ष |
85 वर्ष |
10-25 वर्ष |
वार्षिक प्रीमियम का 7 - 10 गुना |
|
एलआईसी निवेश प्लस (749) |
यूनिट-लिंक्ड बीमा योजना |
90 दिन- 70 वर्ष |
85 वर्ष |
10-25 वर्ष |
1.25- एकल प्रीमियम का 10 गुना |
|
एलआईसी जीवन उमंग (745) |
संपूर्ण जीवन योजना |
30 दिन-55 वर्ष |
100 वर्ष |
15/20/25/30 वर्ष |
न्यूनतम- रु. 2,00,000 अधिकतम- कोई ऊपरी सीमा नहीं |
|
एलआईसी जीवन उत्सव (771) |
संपूर्ण जीवन बीमा योजना |
30 दिन -65 वर्ष |
NA |
100 वर्ष (-) प्रवेश के समय आयु |
न्यूनतम- रु. 5,00,000 अधिकतम- कोई ऊपरी सीमा नहीं |
|
एलआईसी न्यू पेंशन प्लस (867) |
पेंशन योजना |
25 वर्ष-75 वर्ष |
85 वर्ष |
10-42 वर्ष |
यूनिट फंड मूल्य या सुनिश्चित मृत्यु लाभ |
|
एलआईसी न्यू जीवन शांति (758) |
पेंशन योजना |
30 वर्ष-79 वर्ष |
80 वर्ष |
- |
- |
|
एलआईसी न्यू जीवन आनंद (715) |
एंडोमेंट योजना |
18 वर्ष -50 वर्ष |
75 वर्ष |
15-35 वर्ष |
2 लाख |
|
एलआईसी न्यू जीवन अमर (955) |
टर्म इंश्योरेंस प्लान |
18 वर्ष - 65 वर्ष |
80 वर्ष |
10 - 40 वर्ष |
25 लाख अधिकतम- कोई ऊपरी सीमा नहीं |
|
एलआईसी अमृतबाल (774) |
एंडोमेंट प्लान |
30 दिन -13 वर्ष |
20 वर्ष |
25 वर्ष |
सीमित प्रीमियम भुगतान में 7-10 गुना एकल प्रीमियम भुगतान में 1.25-10 गुना |
|
एलआईसी जीवन लाभ (736) |
एंडोमेंट प्लान |
8 वर्ष -59 वर्ष |
75 वर्ष |
16/21/25 वर्ष |
2 लाख |
ऊपर बताई गई सर्वश्रेष्ठ एलआईसी पॉलिसी योजनाओं की मुख्य विशेषताओं के बारे में बताया गया है।आइए इन योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
एलआईसी इंडेक्स प्लस यह एक यूनिट-लिंक्ड बीमा योजना है, जो जीवन सुरक्षा के साथ-साथ बाजार से जुड़े निवेश का विकल्प भी देती है। इसमें जमा किया गया प्रीमियम इंडेक्स-आधारित फंड्स में लगाया जाता है, जिससे लंबे समय में अच्छे रिटर्न की संभावना रहती है। इस योजना की अवधि को अपनी जरूरत के अनुसार चुना जा सकता है, और दुर्भाग्यवश पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर परिवार को बीमित राशि या फंड वैल्यू, जो भी अधिक हो, दिया जाता है।
एलआईसी इंडेक्स प्लस (873) के मुख्य लाभ:
यह प्लान पॉलिसीधारक को 2 निवेश योजना का विकल्प प्रदान करता है:
फ्लेक्सी ग्रोथ फंड
फ्लेक्सी स्मार्ट फंड
यह एलआईसी योजना पॉलिसीधारक को जीवन सुरक्षा के साथ-साथ निवेश का दोहरा लाभ प्रदान करता है।
यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी अवधि तक जीवित रहता है, और सभी प्रीमियम का भुगतान समय पर देता है, तो पॉलिसीधारक को मैच्योरिटी लाभ के साथ लाइफ इंश्योरेंस के लिए काटी गई राशि से अतिरिक्त राशि प्रदान कि जाती है। इसे मृत्यु शुल्क लाभ के रूप में जाना जाता है।
एलआईसी निवेश प्लस एक यूनिट-लिंक्ड बीमा योजना है जिसमें एकल प्रीमियम के माध्यम से निवेश किया जाता है। यह योजना उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो एक बार निवेश करके लंबी अवधि में बाजार से जुड़ा रिटर्न पाना चाहते हैं। इसमें जीवन बीमा कवर के साथ-साथ फंड वैल्यू का फायदा भी मिलता है, और पॉलिसी पूरी होने पर जमा हुई राशि पॉलिसीधारक को दी जाती है।
एलआईसी निवेश प्लस (749) के मुख्य लाभ
यह प्लान पॉलिसीधारक को गारंटीकृत सिंगल प्रीमियम भुगतान का विकल्प प्रदान किया जाता है, जिससे पॉलिसीधारक एक बार में प्रीमियम भुगतान करके पॉलिसी प्रीमियम से छुटकारा प्राप्त कर सकता है, हालांकि पॉलिसी चलती रहती है।
यह योजना पॉलिसीधारक को पहले से तय गारंटीड अतिरिक्त लाभ देती है, जो पॉलिसी के यूनिट फंड वैल्यू में जोड़ दिया जाता है।
एलआईसी निवेश प्लस प्लान आपको अतिरिक्त लाभ एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट के रूप में अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है।
एलआईसी जीवन उमंग एक संपूर्ण जीवन बीमा योजना है, जो बीमित व्यक्ति को जीवनभर सुरक्षा प्रदान करती है। इस योजना में प्रीमियम भुगतान अवधि पूरी होने के बाद हर वर्ष निश्चित सर्वाइवल बेनिफिट मिलता है और 100 वर्ष की आयु पर परिपक्वता राशि दी जाती है। यह योजना नियमित आय और दीर्घकालिक सुरक्षा दोनों प्रदान करती है।
एलआईसी जीवन उमंग (745) के मुख्य लाभ:
अगर पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में उनके परिवार को मृत्यु लाभ दिया जाता है। इससे परिवार को वित्तीय सहारा मिलता है और रोजमर्रा के खर्चों को संभालना आसान हो जाता है।
यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी की अवधि तक जीवित रहता है, तो वह मूल बीमा राशि के 8% के बराबर उत्तरजीविता (पॉलिसी अवधि तक जीवित रहने पर भी बीमा राशि प्रदान कि जाती है) लाभ का लाभ उठा सकता है।
यह प्लान पॉलिसीधारक को एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट और विकलांगता राइडर लाभ के साथ अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है।
एलआईसी जीवन उत्सव यह एक संपूर्ण जीवन बीमा योजना है, जो सीमित समय तक प्रीमियम भरने पर पूरे जीवन के लिए बीमा सुरक्षा देती है। प्रीमियम भुगतान की अवधि पूरी होने के बाद पॉलिसीधारक को नियमित आय पाने का विकल्प भी मिलता है। यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो कम समय में निवेश कर भविष्य में स्थिर आय और पारिवारिक सुरक्षा चाहते हैं।
एलआईसी जीवन उत्सव (771) के मुख्य लाभ:
यह योजना पॉलिसीधारक को दो लाभ विकल्प प्रदान करता हैं: नियमित आय लाभ और लचीला आय लाभ।
यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी को सरेंडर करने बाद सरेंडर वैल्यू प्राप्त कर लेता है, तो इस योजना पर वह ऋण प्राप्त कर सकता है।
इस योजना के तहत, पॉलिसीधारकों को प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान सुनिश्चित अतिरिक्त लाभ प्रदान किए जाते हैं।
एलआईसी न्यू पेंशन प्लस एक बाजार से जुड़ी हुई पेंशन योजना है, जो सेवानिवृति के बाद एक नियमित आय सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है। इसमें निवेश यूनिट फंड्स में होता है, जिससे बाजार से जुड़े रिटर्न मिल सकते हैं। परिपक्वता पर संचित फंड से पेंशन खरीदी जाती है, जिससे भविष्य की वित्तीय स्थिरता बनी रहती है।
एलआईसी न्यू पेंशन प्लस (867) के मुख्य लाभ:
यह योजना आपको मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक विकल्पों के साथ एकल या नियमित प्रीमियम भुगतान विकल्प प्रदान करती है।
यह योजना नियमित अंतराल पर बीमा राशि पर गारंटीड अतिरिक्त लाभ जोड़ती है, जिससे रिटायरमेंट के लिए एक मजबूत वित्तीय सुरक्षा तैयार होती है।
यह प्लान पॉलिसीधारक को निवेश जोखिम के अनुसार 4 फंड विकल्प प्रदान करता है: पेंशन सिक्योर्ड फंड, पेंशन बैलेंस्ड फंड, पेंशन ग्रोथ फंड, अपना फंड आप इन 4 फंड में फंड स्विच कर सकते है।
एलआईसी न्यू जीवन शांति एक एकल प्रीमियम पेंशन योजना है, जिसमें एक बार निवेश करने पर तुरंत या भविष्य में नियमित पेंशन प्राप्त की जा सकती है। यह योजना उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो रिटायर हो चुके हैं या सुरक्षित मासिक आय चाहते हैं। इसमें कई तरह के पेंशन विकल्प मिलते हैं, जो जीवनभर नियमित आय सुनिश्चित करते हैं।
एलआईसी न्यू जीवन शांति (758) के मुख्य लाभ:
यह पॉलिसी प्रीमियम भुगतान पर सीमित प्रीमियम भुगतान का विकल्प प्रदान करती है।
पॉलिसीधारक की अचानक मृत्यु की स्थिति में मृत्यु लाभ के रुप में बीमा राशि प्रदान करती है।
पॉलिसी जारी होने के तीन महीने बाद पॉलिसी ऋण प्राप्त किया जा सकता है।
एलआईसी न्यू जीवन आनंद एक लोकप्रिय एंडोमेंट योजना है, जो बीमा सुरक्षा और बचत का संतुलित संयोजन प्रदान करती है। इस योजना में पॉलिसी अवधि पूरी होने पर परिपक्वता राशि मिलती है और मृत्यु की स्थिति में बीमित राशि के साथ बोनस का लाभ दिया जाता है। यह लंबी अवधि के वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक उपयुक्त योजना है।
एलआईसी न्यू जीवन आनंद (715) के मुख्य लाभ:
यह एलआईसी बचत योजना बीमित व्यक्ति को आजीवन बीमा कवर प्रदान करती है, जिससे किसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना की स्थिति में पॉलिसीधारक का परिवार आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेगा।
पॉलिसी की अवधि पूरी होने के बाद, पॉलिसीधारक पॉलिसी अवधि के दौरान घोषित प्रत्यावर्ती बोनस और यदि कोई हो तो अंतिम अतिरिक्त बोनस के साथ बीमा राशि प्राप्त करने का हकदार होता है।
यदि पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो नामांकित व्यक्ति को मृत्यु कवर के तहत तय की गई राशि दी जाएगी। इसमें अब तक घोषित रिवर्शनरी बोनस और, अगर लागू हो, तो अंतिम अतिरिक्त बोनस भी शामिल होगा।
एलआईसी न्यू जीवन अमर एक शुद्ध टर्म इंश्योरेंस योजना है, जो कम प्रीमियम में उच्च बीमा सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें कोई मैच्योरिटी बेनेफिट नहीं होता लेकिन पॉलिसी अवधि के दौरान निधन होने पर नाॅमिनी को पूरी सम एश्योर्ड राशि मिलती है। यह योजना परिवार की वित्तीय सुरक्षा के लिए आदर्श मानी जाती है।
एलआईसी न्यू जीवन अमर (955) के मुख्य लाभ
मृत्यु लाभ का भुगतान निम्नलिखित तरीकों से किया जा सकता है:
समान बीमा राशि, जिसमें बीमा राशि पॉलिसी की पूरी अवधि के दौरान स्थिर रहती है।
बढ़ती हुई बीमा राशि, जिसमें बीमा राशि मूल बीमा राशि के एक निश्चित प्रतिशत से बढ़ती है।
प्रीमियम भुगतान की लचीली शर्तें, जिनमें एकमुश्त राशि या नियमित और सीमित भुगतान विकल्पों के तहत आवधिक भुगतान शामिल हैं।
एकमुश्त प्रीमियम भुगतान करने पर छूट का लाभ मिलता है। यह छूट पॉलिसीधारक की उम्र, बीमा राशि और मृत्यु लाभ के चुने गए विकल्प के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। ध्यान रहे, इस छूट का फायदा उठाने के लिए न्यूनतम बीमा राशि 50 लाख रुपये होना जरूरी है।
एलआईसी अमृतबाल एक बंदोबस्ती योजना है, जिसे विशेष रूप से बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह योजना शिक्षा और विवाह जैसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों के लिए धन एकत्रित करने मदद करती है। सीमित या एकल प्रीमियम विकल्प के साथ इसमें बीमा सुरक्षा और परिपक्वता लाभ दोनों उपलब्ध हैं।
एलआईसी अमृतबाल (774) के मुख्य लाभ:
पॉलिसी की अवधि के दौरान आपको मूल बीमा राशि के प्रत्येक हजार रुपये पर सालाना 80 रुपये मिलेंगे।
एकमुश्त या सीमित प्रीमियम के भुगतान, मैच्योरिटी आयु, और प्रीमियम छूट राइडर के बारे में निर्णय लें।
अगर पॉलिसीधारक के माता-पिता को कुछ हो जाता है, तो पॉलिसी के आगे के प्रीमियम माफ कर दिए जाते हैं, जिससे बच्चे को मिलने वाला लाभ पूरी तरह सुरक्षित बना रहता है।
एलआईसी जीवन लाभ एक एंडोमेंट बीमा योजना है जो नियमित प्रीमियम के माध्यम से बचत और सुरक्षा प्रदान करती है। पॉलिसी अवधि पूरी होने पर परिपक्वता राशि मिलती है, जबकि मृत्यु की स्थिति में बीमित राशि के साथ बोनस का लाभ दिया जाता है। यह योजना मध्यम और लंबी अवधि की वित्तीय योजना बनाने के लिए उपयुक्त है।
एलआईसी जीवन लाभ (736) के मुख्य लाभ:
पॉलिसी की अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति को मृत्यु लाभ प्रदान किया जाता है।
पॉलिसी की मैच्योरिटी पर पॉलिसीधारक को बीमा राशि के साथ-साथ अब तक मिले बोनस और, अगर लागू हो, तो अंतिम अतिरिक्त बोनस का लाभ भी दिया जाता है।
यह पॉलिसीधारक की मृत्यु पर परिवार को वित्तीय सुरक्षा और जीवित रहने पर मैच्योरिटी पर गारंटीड राशि के साथ बोनस प्रदान करती है
अगर आप LIC पॉलिसी में निवेश करके अधिकतम लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो सबसे पहले ऐसे प्लान चुनना बेहतर होगा जो आपको अच्छा रिटर्न और पर्याप्त कवरेज दोनों प्रदान करें। यहाँ कुछ ऐसे LIC प्लान बताए गए हैं, जो न केवल अच्छा रिटर्न देने के लिए बनाए गए हैं, बल्कि साथ में मजबूत वित्तीय सुरक्षा भी प्रदान करते हैं:
एलआईसी यूनिट लिंक्ड इन्वेस्टमेंट प्लान (यूएलपी)
यदि आप शेयर बाज़ार से जुड़ा फ़ायदा उठाना चाहते हैं, तो एलआईसी की 'इंडेक्स प्लस' योजना एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इसे अच्छे रिफ़ंड और मुनाफ़े के लिहाज़ से एलआईसी के शीर्ष प्लान्स में गिना जाता है। इस पॉलिसी में गारंटीकृत लाभ मिलते हैं और साथ ही, बाजार के प्रदर्शन के माध्यम से लाभ कमाने की क्षमता भी मिलती है।
एलआईसी जीवन उत्सव
एक संपूर्ण जीवन बीमा योजना है जिसे उच्च प्रतिफल देने वाली एलआईसी योजनाओं में सर्वश्रेष्ठ विकल्पों में से एक माना जाता है। यह योजना न केवल आपको हर साल गारंटीकृत लाभ देती है, बल्कि एक आकर्षक उच्च बीमा राशि पर छूट भी प्रदान करती है। इसी वजह से इसे एलआईसी की उन खास पॉलिसियों में शामिल किया जाता है जो शानदार रिटर्न देने के लिए जानी जाती हैं।
एलआईसी जीवन उमंग
एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी में आपको हर साल तयशुदा सर्वाइवल बेनिफिट तो मिलता ही है, साथ ही मैच्योरिटी के समय एकमुश्त राशि भी दी जाती है।जिससे यह एलआईसी की एक ऐसी पॉलिसी बन जाती है जिसमें निवेश पर अच्छा प्रतिफल मिलता है और लंबी अवधि में लगातार उच्च प्रतिफल प्राप्त होता है।
यदि आप लचीले विकल्पों के साथ उच्च रिटर्न वाली LIC पॉलिसी की तलाश कर रहे हैं, तो LIC निवेश
प्लस, एक सिंगल-प्रीमियम ULIP योजना, कई निवेश फंड प्रदान करती है । यह पॉलिसी आपके लिए अपनी जोखिम उठाने की क्षमता के हिसाब से निवेश चुनने का मौका देती है। साथ ही, समय-समय पर आपके यूनिट फंड को बढ़ाने के लिए इसमें गारंटीड बढ़ोतरी का फायदा भी मिलता है।
एलआईसी न्यू पेंशन प्लस:
सेवानिवृत्ति योजना की बात करें तो, यदि आप एक स्थिर और अनुमानित आय के साथ वार्षिक पेंशन चाहते हैं, तो शेयर बाज़ार से जुड़े रिर्टन और अतिरिक्त लाभ देने की वजह से एलआईसी की न्यू पेंशन प्लस योजना एक बेहतरीन और उपयुक्त विकल्प साबित होती है।उच्च रिटर्न के लिए सर्वश्रेष्ठ एलआईसी योजनाओं में से एक होने के नाते, यह योजना लचीले प्रीमियम भुगतान की सुविधा देकर कोष बनाने में मदद करती है और रिटर्न को अधिकतम करने के लिए कई फंड स्विचिंग विकल्प भी प्रदान करती है।
यहाँ LIC के नए प्लान 2026 की एक अतिरिक्त सूची दी गई है, जिसे देखकर आप अपने लिए सबसे अच्छा LIC प्लान चुन सकते हैं। प्रत्येक प्लान की LIC पॉलिसी की जानकारी समझने के लिए इस सूची को देखें।
एलआईसी बीमा श्री
एक उच्च-निवल-मूल्य वाले व्यक्ति-केंद्रित योजना जो आवधिक उत्तरजीविता लाभ, परिपक्वता पर एकमुश्त राशि और असामयिक मृत्यु की स्थिति में परिवार के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है।
एलआईसी नई मनी बैक योजना- 20 वर्ष
नियमित सर्वाइवल बेनेफिट ,कम समय के लिए प्रीमियम भुगतान, सरेंडर मूल्य और वित्तीय लचीलेपन के लिए ऋण विकल्प प्रदान करता है।
एलआईसी मनी बैक योजना-25 वर्ष
आवधिक भुगतान, बोनस और जीवन बीमा के साथ एक मनी-बैक योजना, जो वित्तीय सुरक्षा और तरलता सुनिश्चित करती है।
एलआईसी जीवन तरुण
यह बच्चों के लिए एक बचत और सुरक्षा केंद्रित योजना है, जिसमें सीमित प्रीमियम भुगतान शर्तें और जीवन के आरंभ में ही जोखिम कवरेज शामिल है।
एलआईसी बीमा रत्न
लचीले डेथ/मैच्योरिटी बेनेफिट भुगतान, प्रीमियम वेवर और लोन लेने की सुविधाओं के साथ गारंटीकृत रिटर्न वाली एलआईसी बीमा पॉलिसी।
एलआईसी सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट योजना
एक बार की प्रीमियम योजना जो बचत, जीवन बीमा और दीर्घकालिक लाभ के लिए बोनस भागीदारी प्रदान करती है।
एलआईसी नई एंडोमेंट योजना
एक पारंपरिक बचत और सुरक्षा योजना जो परिपक्वता लाभ, मृत्यु कवर, ऋण सुविधाएं और वैकल्पिक राइडर्स प्रदान करती है।
एलआईसी जीवन लक्ष्य
लचीले प्रीमियम भुगतान विकल्पों और बेहतर रिटर्न के लिए बोनस भागीदारी के साथ एक लक्ष्य-आधारित एंडोमेंट योजना।
एलआईसी बीमा ज्योति
यह एलआईसी योजना निश्चित रिटर्न के साथ आती है, जिसमें आपकी राशि पर हर साल तय बढ़ोतरी होती है। साथ ही, ज़रूरत पड़ने पर लोन लेने की सुविधा भी मिलती है ताकि आपके पास पैसों की कमी न रहे।
एलआईसी जीवन आज़ाद
एक दोहरे लाभ वाली योजना जो एकमुश्त परिपक्वता और मृत्यु लाभ के साथ बचत और सुरक्षा प्रदान करती है।
एलआईसी डिजी टर्म
विभिन्न बीमा राशि विकल्पों, महिलाओं के लिए विशेष दरों और धूम्रपानकर्ता/गैर-धूम्रपानकर्ता प्रीमियम भेद के साथ एक लचीली टर्म बीमा योजना।
एलआईसी डिजी क्रेडिट लाइफ
प्रीमियम लचीलेपन, महिलाओं के लिए विशेष दरों और धूम्रपान न करने वालों के लिए लाभों के साथ एक क्रेडिट सुरक्षा योजना।
एलआईसी युवा क्रेडिट लाइफ
धूम्रपान करने वालों और धूम्रपान न करने वालों के लिए लचीली शर्तों, प्रीमियम छूट और विभेदक दरों के साथ एक जीवन कवर योजना।
एलआईसी युवा टर्म
एलआईसी युवा टर्म प्लान - एक युवा-केंद्रित टर्म प्लान जिसमें बीमा राशि में लचीलापन, प्रीमियम में छूट और किस्त-आधारित मृत्यु लाभ विकल्प हैं।
एलआईसी नया टेक-टर्म
एक शुद्ध-जोखिम टर्म बीमा योजना जो पॉलिसीधारक की मृत्यु की स्थिति में नामित व्यक्ति के लिए वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करती है।
एलआईसी सरल जीवन बीमा
एक सरल टर्म प्लान जो टैक्स बेनेफिट और सरल शर्तों के साथ आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है।
पलिसीबाजार से एलआईसी प्लान खरीदने के लिए यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करें:
स्टेप 1 - पॉलिसीबाजार की वेबसाइट पर जाएं और LIC के विकल्प का चयन करें।
स्टेप 2 - अपना नाम और नंबर दर्ज करें और ‘प्लान देखें’ पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अपनी पसंद का एलआईसी प्लान चुनें और उसकी पूरी जानकारी देखें।
स्टेप 4 - योजना से मिलने वाले फायदों को अच्छी तरह समझ लें, और संतुष्ट होने के बाद आगे बढ़ने के लिए 'प्रोसीड' पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - इसके बाद आप प्रीमियम का भुगतान करके एलआईसी पॉलिसी ले पाएंगे।
एलआईसी निवेश योजना का चयन करते समय निम्न बातों का ध्यान रखें:
लक्ष्य तय करें: बुनियादी लक्ष्य जैसे बच्चों की शिक्षा, शादी, घर निर्माण या सेवानिवृत्ति के अनुसार परिपक्वता समय तय करें। जिससे आपको किसी प्रकार की आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े ।
समय अवधि: अपनी योजना की समय अवधि और परिपक्वता की जांच अच्छे से कर लें।
जोखिम क्षमता: यदि आप बाजार-सम्बन्धित रिटर्न चाहते हैं, तो ULIP योजना चुन सकते हैं, अन्यथा पारंपरिक योजनाएँ ठीक रहेंगी।
बीमा कवरेज: योजना में यह जांच करना अत्यंत आवश्यक है कि बीमा में सुरक्षा कितनी है और क्या वह आपके परिवार की आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त होगी।
प्रीमियम बजट: यह तय करें कि आप प्रत्येक वर्ष कितना निवेश कर सकते हैं। अपनी क्षमता के अनुसार प्रीमियम का चयन करें ।
सलाह लें: एलआईसी के एजेंट या वित्तीय सलाहकार से सहायता लें ताकि योजना आपके लक्ष्यों के अनुरूप हो।
सरकारी भरोसा और विश्वसनीयता: एलआईसी भारत सरकार के स्वामित्व वाली संस्था है, जिस पर करोड़ों लोग वर्षों से भरोसा करते आ रहे हैं।
बीमा और निवेश का संगम: एलआईसी की नीतियां आपको लाइफ कवर देने के साथ-साथ लंबे समय के लिए बचत और निवेश करने का मौका भी प्रदान करती हैं।
हर ज़रूरत के हिसाब से प्लान: बच्चों की शिक्षा, शादी, रिटायरमेंट प्लानिंग, पेंशन या परिवार को सुरक्षित करने जैसे अलग-अलग लक्ष्यों के लिए कई तरह के विकल्प मौजूद हैं।
कम जोखिम वाला निवेश विकल्प: पारंपरिक एलआईसी योजनाएँ जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं।
कर लाभ का फायदा: कई एलआईसी योजनाओं में आयकर अधिनियम की धारा 80C और 10(10D) के अंतर्गत कर छूट मिलती है।
विश्वसनीय क्लेम सेटलमेंट: एलआईसी का क्लेम सेटल्मेंट रिकॉर्ड मजबूत माना जाता है जिससे परिवार को समय पर आर्थिक सहायता मिलती है।
एलआईसी की 2026 में निवेश की योजना उन सभी लोगों के लिए उपयुक्त है जो सुरक्षित, विश्वसनीय और लंबी अवधि के निवेश की तलाश में हैं। सही जानकारी और समझ के साथ चुनी गई एलआईसी योजना आपके और आपके परिवार के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकती है।
LIC Resources
|
LIC Online Services |
LIC Investment Plans |
LIC Other Plans |
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
^Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
~Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
++Returns are 10 years returns of Nifty 100 Index benchmark
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
9 min read
SBI लाइफ स्मार्ट प्लस, SBI लाइफ द्वारा पेश किया गया एक यूलिप प्लान है। यह प्लान निवेशकों को निवेश
Read more
8 min read
HDFC यूलिप कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जो आपके निवेश पर मिलने वाले रिटर्न का सही अनुमान लगाने
Read more
8 min read
यूलिप एक ऐसा निवेश विकल्प है जो निवेशकों को निवेश और बीमा दोनों का लाभ एक ही निवेश में देता
Read more
7 min read
यूलिप एक ऐसा निवेश विकल्प है जो बीमा और निवेश दोनों का लाभ देता है। आपको इसमें न्यूनतम 5 साल के
Read more
8 min read
अगर आपको निवेश और बीमा दोनों अलग रखना पसंद हैं, तो आपके लिए SIP बेहतर है क्योंकि इसमें आपको बिना
Read more
7 min read
SBI यूलिप प्लान कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जिसकी मदद से आप यूलिप प्लान की मैच्योरिटी पर मिलने
Read more
8 min read
यूलिप कैलकुलेटर (ULIP Calculator) एक ऐसा वित्तीय उपकरण है, जिसके उपयोग से यूलिप योजना से मिलने वाले
Read more
7 min read
बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाने की दिशा में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण कदम है। बच्चों की शिक्षा
Read more
8 min read
अगर आपको निवेश और बीमा दोनों अलग रखना पसंद हैं, तो आपके लिए SIP बेहतर है क्योंकि इसमें आपको बिना
Read more
7 min read
यूलिप एक ऐसा निवेश विकल्प है जो बीमा और निवेश दोनों का लाभ देता है। आपको इसमें न्यूनतम 5 साल के
Read moreInsurance
Policybazaar Insurance Brokers Private Limited CIN: U74999HR2014PTC053454 Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurugram - 122001, Haryana Tel no. : 0124-4218302 Email ID: care@policybazaar.com
Policybazaar is registered as a Composite Broker | Registration No. 742, Registration Code No. IRDA/ DB 797/ 19, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker
Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers.Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.
BEWARE OF SPURIOUS PHONE CALLS AND FICTITIOUS / FRAUDULENT OFFERS IRDAI or its officials do not involve in activities like selling insurance policies, announcing bonus or investment of premiums. Public receiving such phone calls are requested to lodge a police complaint.
© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved.