एलआईसी प्लान 5 साल। (LIC 5 year plan) उन लोगों के लिए है, जो व्यक्ति कम प्रीमियम के साथ कम अवधि के लिए वित्तीय सुरक्षा चाहते हैं।
5 साल की LIC जीवन बीमा पॉलिसी इन हिंदी-पूरी जानकारी
5 साल की LIC जीवन बीमा (5 Years LIC Plan) एक प्रकार की 5 साल की कम अवधि वाला प्लान है, जो पॉलिसीधारक को 5 साल की अवधि के लिए जीवन सुरक्षा कवरेज के साथ बचत का लाभ भी प्रदान करता है। एलआईसी 5 साल की योजना उन निवेशकों के लिए उपयुक्त हैं जो अपने धन को रणनीतिक रूप से 5 साल की अवधि में सुरक्षित रखना चाहते हैं, चाहे वह आवश्यकता जीवन सुरक्षा की हो या नियमित आय की। इस लेख में हम ऐसी प्रमुख योजनाओं को विस्तार से समझेंगे जिसमें एलआईसी सबसे सस्ता प्लान, उनकी लिस्ट, लाभ, पात्रता तथा अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे।
5 साल के लिए बेस्ट LIC प्लान 2026 - कम समय में भविष्य को सुरक्षित करें
यहां 5 वर्षों के लिए बेस्ट एलआईसी पॉलिसी (Best LIC Policy For 5 Years) विवरण दिया गया है:
|
योजना का नाम
|
योजना का प्रकार
|
प्रवेश की आयु
|
पॉलिसी अवधि
|
परिपक्वता अवधि
|
मुख्य लाभ
|
|
डिजी क्रेडिट लाइफ प्लान (878 )
|
टर्म इंश्योरेंस
|
18-45 वर्ष
|
5-30 वर्ष
|
23-75 वर्ष
|
लोन अवधि के दौरान मृत्यु पर बकाया लोन राशि का भुगतान
|
|
युवा क्रेडिट लाइफ योजना (877)
|
टर्म इंश्योरेंस
|
18-45 वर्ष
|
5 - 30 वर्ष
|
23-75 वर्ष
|
शिक्षा/व्यक्तिगत लोन के लिए मृत्यु पर वित्तीय सुरक्षा
|
|
न्यू जीवन शांति (758)
|
पेंशन योजना
|
30-79 वर्ष
|
1-5 वर्ष
|
1-12 वर्ष
|
एकल प्रीमियम पर गारंटीड डिफर्ड पेंशन आय
|
|
जीवन अक्षय VII (857)
|
पेंशन योजना
|
25-100 वर्ष
|
0-
|
–
|
तुरंत आजीवन सुनिश्चित पेंशन
|
|
धन संचय योजना
|
एंडोमेंट योजना
|
3-65 वर्ष
|
5-15 वर्ष
|
18-80 वर्ष
|
बचत के साथ परिपक्वता पर एकमुश्त लाभ
|
|
भाग्य लक्ष्मी योजना
|
माइक्रो इंश्योरेंस टर्म प्लान
|
18-55 वर्ष
|
प्रीमियम भुगतान अवधि + 2 वर्ष
|
65 वर्ष
|
मृत्यु पर बीमा राशि एवं आंशिक परिपक्वता लाभ
|
|
न्यू जीवन मंगल योजना
|
माइक्रो इंश्योरेंस टर्म प्लान
|
18-55 वर्ष
|
10-15
वर्ष
|
65 वर्ष
|
सीमित प्रीमियम पर मृत्यु लाभ एवं मैच्योरिटी पर राशि
|
आइए एलआईसी प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं:
डिजी क्रेडिट लाइफ प्लान (878)
यह एक गैर-लिंक्ड टर्म इंश्योरेंस योजना है, जिसे विशेष रूप से डिजिटल माध्यम से लिए गए लोन की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है। यदि लोन अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो यह योजना बकाया लोन राशि का भुगतान करती है, जिससे परिवार पर लोन चुकाने का आर्थिक दबाव नहीं रहता है। डिजी क्रेडिट जीवन प्लान एलआईसी 5 साल की योजना है, जो जीवन बीमा का लाभ प्रदान करती है।
मुख्य विशेषताएं:
-
मृत्यु होने पर बकाया लोन राशि का भुगतान।
-
केवल लोन सुरक्षा पर केंद्रित, कोई बचत या निवेश लाभ नहीं।
-
पॉलिसी अवधि पूरी होने पर कोई परिपक्वता लाभ नहीं मिलता।
युवा क्रेडिट लाइफ योजना (877)
यूवा क्रेडिट जीवन योजना 877 में न्यूनतम 5 साल और अधिकतम 35 साल के लिए निवेश किया जा सकता है। यह योजना विशेष रूप से युवाओं द्वारा लिए गए शिक्षा लोन या व्यक्तिगत लोन को सुरक्षित करने के उद्देश्य से बनाई गई है। पॉलिसी अवधि के दौरान यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो यह योजना लोनदाता को देय राशि का भुगतान करती है जिससे परिवार को लोन भार से राहत मिलती है।
मुख्य विशेषताएं:
-
मृत्यु लाभ के रूप में लोन चुकौती की सुविधा।
-
यह एक शुद्ध टर्म प्लान है, इसलिए कोई परिपक्वता लाभ उपलब्ध नहीं होता।
-
पॉलिसीधारक के जीवित रहने पर कोई अतिरिक्त राशि नहीं दी जाती।
न्यू जीवन शांति (758)
यह प्लान इस तरह से डिज़ाइन किया गया है, कि पॉलिसीधारक को नियमित आय प्रदान की जा सकें। न्यू जीवन शांति एक सिंगल प्रीमियम डिफर्ड एन्यूटी पेंशन योजना है, जो रिटायरमेंट के बाद नियमित आय प्रदान करता है। इसमें पॉलिसीधारक एक बार प्रीमियम का भुगतान करता है और चुनी गई अवधि के बाद पेंशन प्राप्त करना शुरू करता है।
मुख्य विशेषताएं:
-
पेंशन राशि को अपनी आवश्यकता के अनुसार चुनने की सुविधा।
-
रिटायरमेंट के बाद सुनिश्चित और नियमित आय के माध्यम से वित्तीय सुरक्षा।
-
आजीवन पेंशन भुगतान की सुविधा।
जीवन अक्षय VII (857)
जीवन अक्षय VII एक सिंगल प्रीमियम इमीडिएट एन्यूटी योजना है जिसमें निवेश के तुरंत बाद पेंशन मिलना शुरू हो जाती है। यह योजना उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो रिटायरमेंट के तुरंत बाद सुनिश्चित और आजीवन आय चाहते हैं।
मुख्य विशेषताएं:
-
निवेश के तुरंत बाद आजीवन पेंशन की शुरुआत।
-
विभिन्न एन्यूटी विकल्प उपलब्ध।
-
मृत्यु लाभ चयनित विकल्प के अनुसार दिया जाता है।
-
मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या वार्षिक पेंशन भुगतान विकल्प चुनने की सुविधा।
धन संचय योजना
धन संचय योजना एक गैर-लिंक्ड एंडोमेंट योजना है जिसमें बचत और जीवन सुरक्षा दोनों का संयोजन मिलता है। यह योजना कम अवधि में वित्तीय लक्ष्य पूरा करने के लिए उपयुक्त साबित हो सकती है।
मुख्य विशेषताएं:
-
सीमित अवधि में बचत और सुरक्षा दोनों का लाभ।
-
परिपक्वता के बाद दीर्घकालिक वित्तीय योजना के लिए नियमित आय।
-
सिंगल प्रीमियम लेवल इनकम बेनिफिट और सिंगल प्रीमियम एन्हांस्ड कवर के विकल्प उपलब्ध।
भाग्य लक्ष्मी योजना
भाग्य लक्ष्मी योजना एक माइक्रो इंश्योरेंस योजना है जिसे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें कम प्रीमियम पर बुनियादी जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान की जाती है।
मुख्य विशेषताएं:
-
मृत्यु होने पर बीमित राशि का भुगतान।
-
निर्धारित अवधि के बाद सीमित परिपक्वता लाभ।
-
सरल संरचना और किफायती प्रीमियम।
न्यू जीवन मंगल योजना
न्यू जीवन मंगल योजना भी एक माइक्रो इंश्योरेंस प्लान है जो सीमित प्रीमियम भुगतान के साथ जीवन सुरक्षा प्रदान करता है। यह योजना छोटे बीमित राशि विकल्पों के साथ न्यूनतम आय वर्ग के लिए उपयुक्त है।
मुख्य विशेषताएं:
-
सीमित प्रीमियम भुगतान अवधि।
-
मृत्यु होने पर बीमा राशि का भुगतान।
-
पॉलिसी अवधि पूरी होने पर परिपक्वता लाभ उपलब्ध।
एलआईसी 5 वर्ष की योजनाओं के मुख्य लाभ
5 साल के लिए LIC शॉर्ट टर्म प्लान (LIC Short term plan for 5 years) योजना या 5 साल के लिए डबल मनी वाली योजना( LIC Plan 5 years Double money) के मुख्य लाभ हैं:
-
जीवन सुरक्षा: यदि पॉलिसीधारक के साथ कोई अनहोनी होती है, तो परिवार को आर्थिक सहायता दी जाती है।
-
बचत और निवेश: कुछ योजनाओं में निवेश घटक भी उपलब्ध है जो परिपक्वता पर लाभ प्रदान करता है।
-
वार्षिकी विकल्प: वार्षिकी विकल्प की सहायता से पेंशन योजनाओं में रिटायरमेंट के बाद नियमित आय सुनिश्चित होती है।
-
लचीले भुगतान विकल्प: मासिक, त्रैमासिक या वार्षिक रूप से प्रीमियम भुगतान किए जा सकते है।
-
कर लाभ: आयकर अधिनियम की धारा 80C के अंतर्गत प्रीमियम पर कर छूट और धारा 10(10D) के तहत प्राप्त लाभ कर-मुक्त हो सकता है।
-
अनुशासित बचत: नियमित प्रीमियम भुगतान से लंबे समय में बचत की आदत विकसित होती है और वित्तीय अनुशासन बना रहता है।
5 साल की एलआईसी योजना (LIC Scheme for 5 Years) क्यों चुनें?
भारतीय सार्वजनिक बीमा एजेंसी (LIC) द्वारा पेश की जाने वाली अल्पकालिक योजनाएं, जिन्हें आमतौर पर LIC की 5 वर्षीय योजना (LIC Scheme for 5 years) के रूप में जाना जाता है, जीवन बीमा और बचत का एक रणनीतिक मिश्रण प्रदान करती हैं, जो उन्हें एक स्पष्ट समयसीमा के साथ वित्तीय नियोजन के लिए आदर्श बनाती हैं। यहाँ बताया गया है कि LIC की 5 वर्षीय डबल मनी योजना सबसे अच्छा विकल्प क्यों है:
-
किफायती प्रीमियम: पर्याप्त कवरेज प्राप्त करते हुए उचित प्रीमियम का भुगतान करें।
-
वित्तीय लक्ष्य: शिक्षा के लिए बचत, घर की मरम्मत या आपातकालीन निधि जैसे अल्पकालिक उद्देश्यों के लिए बिल्कुल उपयुक्त।
-
फ्लेक्सिबल विकल्प: आवश्यकता पड़ने पर कई पॉलिसियों की अवधि बढ़ाई जा सकती है।
एलआईसी 1000 प्रति माह पॉलिसी 5 साल के लिए क्या है?
LIC 1000 रुपये प्रति माह पॉलिसी 5 साल (LIC 1000 Per Month Policy For 5 year) के लिए पॉलिसीधारकों को 5 सालों के लिए जीवन सुरक्षा के साथ-साथ निवेश का विकल्प प्रदान करती है। एलआईसी 5 साल वाली पॉलिसी मुख्य रुप से एलआईसी कन्यादान पॉलिसी या टर्म इंश्योरेंस और एंडोमेंट प्लान सबसे मजबूत प्लान है, जो पॉलिसीधीरक को जीवन सुरक्षा और बचत का दोहरा लाभ प्रदान करता है। यह योजना पॉलिसीधारकों को 1000 रूपये के किफायती प्रीमियम पर उच्च वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है।
एलआईसी 1000 प्रति माह पॉलिसी 10 साल के लिए क्या है?
LIC 100 प्रति माह 1000 पॉलिसी 10 साल के लिए आपको 10 साल के लिए जीवन सुरक्षा के साथ-साथ निवेश का लाभ प्रदान करती है। एलआईसी 10 साल की पॉलिसी आपको एक निश्चित अवधि के लिए उच्च लाइफ कवरेज प्रदान करती हैं और पॉलिसीधारकों को 10 साल तक किफायती प्रीमियम का भुगतान विकल्प प्रदान करती है। यह प्लान आपके और आपके परिवार के भविष्य के लक्ष्यों और उनके वित्तीय सुरक्षा को पूरा करने के लिए डिजाइन कि गई है।
निष्कर्ष
एलआईसी की 5 वर्ष की योजनाएँ उन निवेशकों के लिए उपयुक्त निवेश विकल्प हैं जो कम समय में वित्तीय सुरक्षा, बचत और जीवन बीमा का सही संतुलन चाहते हैं। ये योजनाएँ कम प्रीमियम, लचीले भुगतान विकल्प और भविष्य के लिए निश्चित लाभ प्रदान करती हैं। एक सही योजना चयन से आप अपने वित्तीय लक्ष्य को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से पूरा कर सकते हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर एलआईसी प्लान लिस्ट को देख सकते हैं और अपने वित्तीय भविष्य की बेहतर योजना बना सकते हैं।