बीमा क्षेत्र विश्व अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में उभरा है। यह न केवल रिस्क को दूर करता है, बल्कि यह आम जनता के लिए निरंतर बचत का एक उत्कृष्ट बैंक भी साबित हुआ है। इसके अलावा, यह सेक्टर बाज़ार में निवेश के रूप में भारी मात्रा में राशि उपलब्ध कराने में सक्षम है। आज की स्थिति में, यह सेक्टर सभी प्रमुख बैंकों के समूह की तुलना में अधिक प्रबल है।
Secure Your Retirement with
100% Guaranteed
Pension For Life
Invest 20 Lacs Get ₹ 1.6 Lacs pension for Life
Guaranteed Return For Life
Multiple Annuity Options
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
इसी तरह, लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया हमारे देश में सुनिश्चित बैकअप का दूसरा नाम बन गया है। जिन लोगों ने पॉलिसी में निवेश किया है उन्हें चिंता करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। लोग अपने करियर की शुरुआत में बीमा खरीदते हैं। यह एक आरामदायक रिटायरमेंट सुनिश्चित करता है। किसी भी नागरिक को तभी समझदार माना जाता है, जब उसने किसी पॉलिसी या कई पोलिसीज़ में निवेश किया हो।
LIC वरिष्ठ नागरिकों पर विशेष ध्यान देते हुए वर्षों से उनके भविष्य को सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इनका किसी और से कोई मुकाबला नहीं है। पॉलिसी में निवेश करके 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग आसानी से नियमित पेंशन सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके अलावा, वे इसे अपने घर से ही कर सकते हैं। लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया की ऑनलाइन सुविधायें प्राप्त करने में कुछ ही पल लगते हैं।
वरिष्ठ नागरिक समाज का आवश्यक हिस्सा हैं और उनकी भलाई सभी के लिए महत्वपूर्ण है। LIC के पास पहले ही रिटायर हो चुके लोगों के लिए बहुत सारे प्लान्स हैं। जब वे काम नहीं कर रहे होते हैं तो ये पोलिसीज़ उन्हें रिटायरमेंट कार्पस और मन की शांति प्रदान करती हैं। आइए हम वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्यवस्थित रूप से विभिन्न LIC प्लान्स देखते हैं।
प्रधान मंत्री वय वंदना योजना
भारत में, सार्वजनिक क्षेत्र के साथ-साथ निजी क्षेत्र, बीमा पर बहुत अधिक निर्भर हैं। इसका कामकाज़ी वर्ग अपनी अधिकांश ज़रूरतों के लिए विभिन्न पोलिसीज़ पर निर्भर करता है। अनदेखे स्वास्थ्य खर्च, बच्चों की शिक्षा और यहां तक कि शादी के लिए इंश्योरेंस पोलिसीज़ लोकप्रिय हैं। फिर भी, प्रमुख चिंता रिटायरमेंट के बाद एक शांत जीवन जीने की है।
तदनुसार, भारत सरकार ने अपने वरिष्ठ नागरिकों का अत्यधिक ध्यान रखने का संकल्प लिया है। प्रधान मंत्री वय वंदना योजना से इसने उस वादे को पूरा किया। यह स्कीम 2017 में शुरू की गई थी और इसे 31 मार्च 2023 तक बढ़ा दिया गया है। यह 7.4% के सुनिश्चित रिटर्न की गारंटी देता है।
यह पॉलिसी केवल भारत के वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध है। अनिवार्य रूप से, उन्हें देश का निवासी होना चाहिए। निवेश की जाने वाली राशि को 'परचेज़ प्राइस‘ के रूप में जाना जाता है। यह INR 15 लाख की अधिकतम सीमा तक जाता है।
प्लान की मुख्य विशेषताएं
प्रधान मंत्री वय वंदना योजना की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
प्लान का एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
न्यूनतम आवश्यक आयु: 60 वर्ष
आयु सीमा: कोई नहीं
पॉलिसी टेन्योर: 10 साल
न्यूनतम पेंशन: 1000
अधिकतम पेंशन: 9250 प्रति माह
बीमा सेक्टर हमेशा भारी बाधाओं से ग्रस्त रहा है। लाइफ इंश्योरेंस की ऑनलाइन सुविधाओं ने कई मुश्किल चरणों को समाप्त कर दिया है। प्रीमियम के भुगतान द्वारा पॉलिसी की बारीकियां, दस्तावेज़ों का सुरक्षित रख-रखाव और मंथली मेंटेनेंस की जाती है।
हालाँकि, एक अच्छा समाधान उपलब्ध है। सिंगल-प्रीमियम पोलिसीज़ लम्प सम भुगतान के साथ खरीदी जाती हैं। पॉलिसीधारक लुक-आउट पीरियड का लाभ उठाना शुरू कर सकता है। इसके साथ-साथ, पॉलिसी दस्तावेज़ों के अनुसार 30 दिनों के बाद निवेश के बराबर लोन प्राप्त कर सकते हैं।
न्यू जीवन शांति लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन की ओर से सिंगल प्रीमियम एन्युटी प्लान है। ऐसी पॉलिसी को व्यक्ति वन-टाइम इन्वेस्टमेंट के साथ खरीद सकता है। लम्प सम राशि आमतौर पर कम से कम एक लाख होती है। भुगतान एक चुनी हुई अवधि के बाद शुरू होता है। अवधि एक महीने, 3 महीने, 6 महीने या एक वर्ष हो सकती है। ऐसे प्लान उन लोगों के लिए हैं जिनके पास अत्यधिक राशि होती है। जो राशि उनके पास हर समय अतिरिकत रूप में होगी।
एक बार खरीदने के बाद, पॉलिसी खरीदारों को जीवन भर के लिए गारंटीड एन्युटी का भुगतान करती है। पॉलिसी सिंगल लाइफ या जॉइंट लाइफ डिफर्ड एन्युटी हो सकती है। इसमें एक खरीदार और कई लाभार्थी भी हो सकते हैं।
प्लान की मुख्य विशेषताएं
LIC जीवन शांति प्लान की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:
प्लान का एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
बीमा से जुड़ी नकारात्मक सोच को दूर करने के लिए, 'सिंगल प्रीमियम पॉलिसी' शुरू की गई थी। सिंगल पेमेंट पॉलिसी वह है जिसमें शुरुआत में लम्प सम भुगतान किया जाता है। ऐसी पोलिसीज़ जीवन भर एन्युटी भुगतान की गारंटी देती हैं। सिंगल पेमेंट पोलिसीज़ विभिन्न रूपों में विकसित हुई हैं।
कुछ प्लान्स निवेशक को एन्युटी की राशि तय करने की अनुमति देते हैं। इस तरह की पॉलिसी 5 से 20 साल तक भी जारी रह सकती है। कुछ प्लान्स का डिफर्ड रेट ऑफ इंटरेस्ट होता है। ऐसे विकल्प भी हैं जो मैच्योरिटी पर अतिरिक्त राशि का भुगतान सुनिश्चित करते हैं।
उपलब्ध एन्युइटी के विकल्प
निम्नलिखित एन्युटी विकल्प उपलब्ध हैं:
प्लान की मुख्य विशेषताएं
LIC जीवन अक्षय-VII प्लान के द्वारा दी जाने वाली प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:
प्लान का एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
वरिष्ठ नागरिकों के लिए LIC पोलिसीज़ के मुख्य लाभ का विवरण यहां दिया गया है:
केवल LIC ही ग्राहकों को पॉलिसी की इतनी विस्तृत श्रृंखला प्रदान कर सकती है। भारत की वरिष्ठ आबादी की देखभाल के लिए कारपोरेशन बहुत मेहनत करती है। दशकों से LIC लाखों लोगों के लिए आरामदायक भविष्य सुनिश्चित कर रहा है। यह दुनिया की प्रमुख बीमा कंपनियों में से एक है।
ऊपर दी गयी तीन स्कीम्स ने प्रतियोगियों को नयी पोलिसीज़ बनाने के लिए बढ़ावा दिया है। इससे वरिष्ठ नागरिकों को और भी मदद मिली है। लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया कई परिवारों के लिए जीवनरक्षक के रूप में काम कर चुका है। इसे भारतीय इंश्योरेंस सेक्टर के सबसे मज़बूत स्तंभों में से एक कहा जा सकता है।
डिस्क्लेमर: पॉलिसीबाज़ार बीमाकर्ता द्वारा पेश किए गए किसी विशेष बीमाकर्ता या बीमा उत्पाद का समर्थन, मूल्यांकन या अनुशंसा नहीं करता है।
1 2 *सभी बचत बीमाकर्ता द्वारा आईआरडीएआई द्वारा अनुमोदित बीमा योजना के अनुसार प्रदान की जाती है। स्टैंडर्ड नियम एवं शर्तें लागू
टैक्स बेनिफ़िट टैक्स कानूनों में बदलाव के अधीन है। स्टैंडर्ड नियम एवं शर्तें लागू