सिबिल स्कोर क्या है?
सिबिल स्कोर 3 अंकों का नंबर होता है, आमतौर पर यह नंबर 300 से 900 के बीच होता है। इस नंबर से आपके पैसे चुकाने की क्षमता का पता लगता है। जितना ज्यादा आपका सिबिल स्कोर होगा, बैंक उतनी ही आसानी से आपको लोन दे देता है। यहां 300 से 900 के बीच के क्रेडिट स्कोर का मतलब बताया गया है:
- 350 - 550: खराब
- 551 - 700: ठीक
- 700 - 749: अच्छा
- 750 - 900: बहुत अच्छा
2026 में सिबिल स्कोर बढ़ाने के आसान तरीके
यहां बताया गया है, कि आप कैसे सिबिल स्कोर को सुधार सकते है:
-
अपने सभी बिलों और लोन का भुगतान समय पर करें
- सिबिल स्कोर को बढ़ाने के लिए सभी चुकाया बिल या लोन का समय पर भुगतान करना आवश्यक है।
- यदि समय पर बिलों का भुगतान नहीं किया जाता है, तो सिबिल स्कोर गिरने लगेगा। बिल भुगतान की हिस्ट्री आपके क्रेडिट स्कोर का 35% हिस्सा निर्धारित करती है। इससे बैंक को यह पता चलता है, कि आप कितने भरोसेमंद व्यक्ति है।
-
सिबिल रिपॉर्ट पर निरंतर नजर रखें
- अपने सिबिल रिपॉर्ट को नियमित रूप से चेक करते रहें, कई बार किसी गलत जानकारी के कारण भी क्रेडिट स्कोर खराब होने लगता है।
- अपने निजी विवरण, पेमेंट हिस्ट्री और अकाउंट की जानकारी पर ध्यान दें। यदि आपको कुछ गलत लगता है, तो आप बैंक से बात करें।
-
बार-बार लोन लेने से बचें
- जब आप लोन के लिए आवेदन या पूछ-ताछ करते है, तो बैंक सिबिल स्कोर के माध्यम से यह भी देखता है, कि आपने पिछले कुछ समय में कितनी बार लोन के लिए पूछ-ताछ की है।
- बार-बार लोन के लिए आवेदन करने से भी सिबिल स्कोर गिरने लगता है। इसलिए केवल तब लोन के लिए आवेदन करें जब आपको जरूरत हो। अधिक बार लोन की पूछ-ताछ या आवेदन के कारण आपको क्रेडिट हंगर के रूप में देखा जाता है।
-
पुराने क्रेडिट कार्ड को बंद न कराएं
- यदि आपके पास कोई पुराना क्रेडिट कार्ड है, जिसका सिबिल अच्छा है तो उसे बंद न कराएं। इससे बैंक को यह पता लगता है, कि आप कितने भरोसेमंद है।
- ज्यादातर बैंक उन आवेदकों पर भरोसा करते है, जिनके पास लंबी भुगतान हिस्ट्री होती है।
-
अधिक क्रेडिट का उपयोग न करें
- मान लीजिए आपकी मासिक क्रेडिट सीमा 1,00,000 रुपए है, और आप इसका 90% यानी 90,000 रुपए उपयोग कर लेते है तो बैंक आपको क्रेडिट हंगरी समझेगा।
- इसका असर भी आपके सिबिल स्कोर पर पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि आप हर माह क्रेडिट लिमिट का 30%-40% ही उपयोग करें।
-
लोन भुगतान के लिए लंबी अवधि का चयन करें
- लोन भुगतान के लिए लंबी अवधि का चयन करने से मासिक EMI कम हो जाती है। इससे समय पर भुगतान करने में सहायता मिल सकती है।
- इस तरीके से आपको लोन का भुगतान करने के लिए समय मिल जाएगा।
कम सिबिल स्कोर होने पर क्या होता है?
सिबिल स्कोर कम होने से निम्नलिखित कारकों पर असर पड़ता है:
- लोन स्वीकार न होना - आमतौर पर बैंक कम सिबिल स्कोर वाले लोन ऐप्लिकेशन को अस्वीकार कर देता है।
- उच्च ब्याज दर - यदि लोन स्वीकार हो भी जाता है, तो सिबिल स्कोर कम होने से आपको उच्च ब्याज पर लोन दिया जाता है।
- कम क्रेडिट सीमा - सिबिल स्कोर कम होने के कारण क्रेडिट सीमा भी कम दी जाती है।
- किराये पर घर न मिलना - आज के समय में कई लोग घर किराये पर देने से पहले आपका सिबिल स्कोर देखते है, ऐसे में सिबिल स्कोर कम होने पर घर मिलने में मुश्किल भी हो सकती है।
निष्कर्ष
एक अच्छा क्रेडिट स्कोर होना आज के समय की एक बड़ी जरूरत बन गया है। अब चाहे बात लोन लेने की हो, क्रेडिट कार्ड लेने की हो, किराये पर घर लेने की हो और यहां तक की नौकरी के समय क्रेडिट स्कोर चेक किया जा रहा है। ऐसे में क्रेडिट स्कोर को अच्छा बनाके रखना आवश्यक है। सिबिल स्कोर को सुधारने की प्रक्रिया शुरू होती है, आपकी कुछ अच्छी आदतों से। इन आदतों पर ध्यान देकर आप बेहतर सिबिल स्कोर बना सकते है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
सबसे अच्छा सिबिल स्कोर कौन सा माना जाता है?
आमतौर पर 750 से 900 के बीच का सिबिल स्कोर सबसे अच्छा माना जाता है। इस श्रेणी का स्कोर होने पर लोन और क्रेडिट कार्ड मिलने की संभावना अधिक रहती है।
-
बैंक से लोन लेने के लिए सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए?
बैंक से लोन प्राप्त करने के लिए 750 या उससे अधिक का सिबिल स्कोर अच्छा माना जाता है। हालांकि, कुछ बैंक 600 या उससे अधिक के सिबिल स्कोर पर भी लोन प्रदान कर सकते हैं।
-
सिबिल स्कोर बढ़ाने के 6 तरीके क्या हैं?
सिबिल स्कोर सुधारने के लिए समय पर EMI का भुगतान करें, बार-बार लोन के लिए आवेदन न करें, अपनी क्रेडिट रिपोर्ट नियमित रूप से जांचें, रिपोर्ट में त्रुटियों को ठीक कराएं, लंबी अवधि का पुनर्भुगतान विकल्प चुनें और पुराने क्रेडिट कार्ड को बिना आवश्यकता बंद न करें।
-
सिबिल स्कोर कितने समय में बढ़ सकता है?
सिबिल स्कोर में सुधार होने में आमतौर पर 4 से 12 महीने का समय लग सकता है। यदि आप नियमित रूप से अच्छी क्रेडिट आदतें अपनाते हैं, तो शुरुआती महीनों में भी कुछ सुधार दिखाई दे सकता है।
-
सिबिल स्कोर तुरंत कैसे सुधारें?
सिबिल स्कोर को तुरंत बढ़ाया नहीं जा सकता। हालांकि, समय पर भुगतान करना, बकाया कम रखना और अच्छी क्रेडिट आदतें अपनाने से 4 से 12 महीनों के भीतर स्कोर में सुधार हो सकता है।
-
सिबिल स्कोर खराब होने पर कौन-सा बैंक लोन देता है?
सिबिल स्कोर खराब होने पर NBFCs से लोन लिया जा सकता है। आमतौर पर NBFC खराब CIBIL होने पर भी ज्यादा ब्याज पर लोन दे देते हैं।
-
तेजी से सिबिल स्कोर बढ़ाने के लिए क्या करें?
CIBIL स्कोर बेहतर होने में आमतौर पर कई महीनों का समय लगता है, इसे रातों-रात नहीं किया जा सकता है। ऐसे में बेहतर आदत को अपनाने से आप 6 से 12 महीने में सिबिल स्कोर सुधार सकते हैं।
-
बिना लोन लिए सिबिल स्कोर कैसे बढ़ाएं?
बिना लोन लिए सीआईबीआईएल स्कोर बढ़ाना थोड़ा कठिन है, क्योंकि यह समय पर किए गए भुगतान से ही सुधरता है। बिना लोन लिए इसे सुधारने के लिए आप अपने दूसरे लेन-देन को समय पर करें।