2026 में 1 लाख रुपये को सही जगह निवेश करना जरूरी क्यों है?
यहां जानें अपने पैसों को सही जगह पर निवेश करना जरूरी क्यों है:
- महंगाई को हराने के लिए - बढ़ती महंगाई के साथ आपकी खरीदने की शक्ति पर भी असर पड़ता है। ऐसे में बैंक अकाउंट का सामान्य ब्याज महंगाई को मात देने के लिए काफी नहीं है। इसलिए सही निवेश आपके पैसे की असली खरीदारी क्षमता को घटने नहीं देता है।
- कंपाउंडिंग की शक्ति - कंपाउंडिंग में आपके रिटर्न पर भी रिटर्न मिलता है, तो समय के साथ आपका ₹1 लाख का छोटा सा निवेश एक बहुत बड़े फंड में बदल सकता है।
- भविष्य के लक्ष्य को हासिल करने में मदद - जाहिर सी बात है कि आप अपने भविष्य के सभी लक्ष्यों को हासिल करना चाहते हैं लेकिन महंगाई इसमें बड़ी बाधा बन सकती है। ऐसे में सही जगह निवेश करके आप उन पैसों को बचा सकते हैं।
2026 में 1 लाख रुपये कहां इन्वेस्ट करें?
1 लाख रुपये निवेश करने के लिए यहां निवेश विकल्प बताए गए हैं:
-
फिक्स्ड डिपॉजिट
यह जोखिम न लेने वाले निवेशकों के लिए 1 लाख रुपये इन्वेस्ट करने का सबसे सुरक्षित और लोकप्रिय तरीका है। आप इसमें 6 महीने से लेकर 10 साल तक के लिए एकमुश्त पैसा जमा कर सकते हैं। एफडी ब्याज दरें इस बात पर निर्भर करती हैं कि आप कितने साल की एफडी करते हैं।
- इसमें शेयर बाजार का कोई रिस्क नहीं होता। आपको शुरुआत में तय ब्याज मैच्योरिटी तक मिलता रहता है। एफडी के लिए सभी बैंकों की अपनी अलग ब्याज दरें होती है।
- आप अपनी सुविधा के अनुसार 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए एफडी कर सकते हैं।
- इसमें ब्याज का भुगतान महीने, तिमाही या अंत में एक साथ लेने की पूरी आजादी होती है।
- 5 साल की स्पेशल टैक्स-सेवर FD चुनने पर धारा 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है।
-
म्यूचुअल फंड
अगर आप अपने 1 लाख रुपये पर बाजार आधारित रिटर्न पाना चाहते हैं तो म्यूचुअल फंड में एकमुश्त निवेश कर सकते हैं। लंबी अवधि में आपके पैसे 12-16% तक का शानदार रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
- लंबी अवधि में इसमें 12% से 16% तक का औसतन रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती है।
- वित्तीय विशेषज्ञों द्वारा आपका पैसा संभाला जाता है, जिससे आपको उनके अनुभव की मदद मिलती है।
- किसी भी इमरजेंसी में आप अपना पैसा जब चाहें निकाल सकते हैं, वहीं ELSS फंड में टैक्स लाभ भी मिलता है।
-
यूलिप प्लान
ULIP एक ऐसा प्लान है जो एक ही निवेश में आपको जीवन बीमा और बाजार आधारित रिटर्न दोनों का फायदा एक साथ देता है। ऐसे में आप 1 लाख में बीमा और निवेश दोनों का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- आप ₹1 लाख की राशि को 'Single Premium ULIP' के रूप में एक ही बार में इन्वेस्ट कर सकते हैं।
- आपकी राशि का एक हिस्सा बीमा देने में जाता है और बाकी हिस्सा आपकी पसंद के अनुसार इक्विटी या डेट फंड्स में इन्वेस्ट होता है।
- इसमें कम से कम 5 साल की लॉक-इन अवधि होती है, जिससे लंबी अवधि में अच्छा कॉर्पस बनाने में मदद मिलती है।
-
कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट
NBFCs और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों द्वारा दी जाने वाली FD को कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट कहते हैं। इसमें बैंकों द्वारा सामान्य एफडी पर दी जाने वाली ब्याज दरों से 0.50% - 1.00% ज्यादा ब्याज मिलता है।
- सामान्य बैंक FD की तुलना में इसमें 0.50% से 1.00% तक अधिक ब्याज दर मिलती है।
- इसमें आप 1 से 5 साल की निश्चित अवधि के लिए एकमुश्त पैसा लॉक कर सकते हैं।
- मैच्योरिटी पर तय ब्याज के साथ मूलधन वापस मिलता है।
-
PPF
PPF यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक सरकारी योजना है, जिसपर वर्तमान में 7.1% का ब्याज दिया जा रहा है। यह योजना पूरी तरह से सुरक्षित योजना है।
- भारत सरकार द्वारा समर्थित होने के कारण आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और इस पर वर्तमान में 7.1% सालाना ब्याज मिलता है।
- आप साल में कभी भी एक साथ पूरे ₹1,00,000 (या साल में अधिकतम ₹1.5 लाख तक) एक ही बार में जमा कर सकते हैं।
- इसमें निवेश की राशि पर टैक्स छूट मिलती है, मिलने वाला ब्याज टैक्स-फ्री होता है और मैच्योरिटी पर मिलने वाला पूरा फंड भी बिल्कुल टैक्स-फ्री होता है।
- हालांकि ध्यान रखें कि पीपीएफ 15 साल की अवधि के साथ आता है, ऐसे में आपको हर साल न्यूनतम 500 रुपये जमा करने होते हैं।
-
गोल्ड ETF और गोल्ड म्यूचुअल फंड
सोना हमेशा से महंगाई दर और आर्थिक उतार-चढ़ाव से पैसे को बचाने का बेहतरीन जरिया रहा है। ऐसे में आप इसमें निवेश कर सकते हैं।
- आप ₹1 लाख से एकमुश्त गोल्ड ETF खरीद सकते हैं या बिना डीमैट अकाउंट के गोल्ड म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।
- भौतिक सोने की तरह इसमें मेकिंग चार्ज, शुद्धता की चिंता या लॉकर के किराए का कोई झंझट नहीं होता।
- इसमें हाई लिक्विडिटी मिलती है, यानी जरूरत पड़ने पर आप बाजार के समय में कभी भी इन्हें बेचकर पैसा निकाल सकते हैं।
- अगर शेयर बाजार गिरता भी है, तो सोने में किया गया निवेश आपके कुल पोर्टफोलियो को संतुलित रखता है।
2026 में 1 लाख रुपये निवेश करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
2026 में 1 लाख रुपये निवेश करने से पहले निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना चाहिए:
- निवेश का लक्ष्य - पैसे को निवेश करने से पहले जरूरी है कि आप अपना लक्ष्य तय करें, इससे आप बेहतर निवेश विकल्प चुन पाएंगे। अगर आप 1-3 साल के लिए निवेश कर रहे है तो आप पहले पैसे की सुरक्षा पर ध्यान दें, वहीं अगर आप 5 से ज्यादा साल के लिए इस पैसे को भूल सकते हैं तो म्यूचुअल फंड जैसे विकल्प को चुन सकते हैं।
- जोखिम उठाने की क्षमता - निवेश करने से पहले अपनी जोखिम क्षमता को समझना बहुत ज्यादा जरूरी है, ताकि आप अपने पैसे को सही जगह पर लगा पाएं। कभी भी किसी दूसरे के कहने पर निवेश न करें, हमेशा अपनी क्षमता के अनुसार ही निवेश करें।
- महंगाई का ध्यान रखें - जैसे-जैसे महंगाई बढ़ती है, उसके साथ आपकी खरीदने की क्षमता पर भी असर पड़ता है। आज जो आपके 1 लाख रुपये से आ सकता है, जरूरी नहीं है कि 5 साल बाद वह आ पाए, क्योंकि महंगाई बढ़ चुकी होगी। इसलिए ऐसी जगह पैसे निवेश करें जहाँ उसका मूल्य बढ़े।
- इमरजेंसी फंड - ज्यादातर निवेश योजनाओं में आपके पैसे सालों के लिए लॉक हो जाते हैं, ऐसे में योजना बनाएं और आकलन करें कि आपको इन पैसों की जरूरत पड़ेगी या नहीं। साथ ही इमरजेंसी फंड भी तैयार रखें।
- एक साथ निवेश न करें - अगर आप बाजार आधारित रिटर्न चाहते हैं लेकिन उतना जोखिम नहीं उठाना चाहते तो 1 लाख रुपये को एक साथ निवेश करने की जगह आप SIP के जरिए थोड़ा-थोड़ा निवेश कर सकते हैं। लेकिन इसे आपको लंबे समय तक जारी रखना होगा।
निष्कर्ष
2026 में 1 लाख रुपये इन्वेस्ट करने के लिए आपके पास बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। इन्हें आप अपने वित्तीय लक्ष्य और निवेश अवधि के आधार पर चुन सकते हैं। वित्तीय सलाहकारों की मानें तो निवेश करने से पहले यह तय करें कि आप कितने सालों के लिए निवेश करना चाहते हैं। आपके पास सुरक्षित और बाजार आधारित रिटर्न वाले निवेश विकल्प उपलब्ध हैं, आप आसानी से ऑफलाइन या ऑनलाइन इनमें निवेश कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
क्या 1 लाख रुपये एफडी में जमा करना सही है?
भारत में एफडी एक भरोसेमेंद जमा विकल्प माना जाता है, बड़ी संख्या में लोग अपने पैसे को सावधि जमा में लगाते हैं। इसका कारण पैसों की सुरक्षा और 6-7% का उच्च ब्याज है। अगर आप जोखिम नहीं लेना चाहते हैं तो 1 लाख रुपये को एफडी में जमा करना बहुत अच्छा विकल्प है।
-
1 लाख को कहाँ निवेश करें?
आप 1 लाख को एफडी, म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट और गोल्ड ETF में लगा सकते हैं। हालांकि निवेश करने से पहले लक्ष्य और जोखिम को जरूर समझें।
-
1 लाख रुपये निवेश करके टैक्स कैसे बचाएं?
आप ELSS, टैक्स सेवर एफडी और PPF में ₹1 लाख तक निवेश करके आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स बचा सकते हैं। ध्यान रखें कि टैक्स सेवर एफडी में 5 साल, ELSS में 3 साल और PPF में 15 साल का लॉक-इन पीरियड होता है।