राजस्थान सरकारी योजना सूची 2026
यहां राजस्थान की निम्नलिखित सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है:
-
मुख्यमंत्री राजश्री योजना
- मुख्यमंत्री राजश्री योजना की शुरुआत राजस्थान सरकार द्वारा 2016 में की गई थी।
- राजश्री योजना के तहत बालिका के जन्म से 18 वर्ष की आयु तक 50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- 1 जून 2016 के बाद जन्मी बालिकाएं इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र है।
- बालिका को जन्म के समय 2,500, 1 वर्ष पर टीकाकरण होने पर 2,500, कक्षा 1 में दाखिला लेने पर 4,000, कक्षा 6 में प्रवेश 5,000, 10वीं कक्षा में 11,000 और 12वीं कक्षा पास करने पर 25,000 रुपए प्रदान किए जाते हैं।
-
पालनहार योजना
- पालनहार योजना, राजस्थान की एक बाल कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य अनाथ, बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों की देखभाल सुनिश्चित करना है।
- इस योजना के तहत जन्म से 18 वर्ष की आयु के बालकों को विभिन्न वर्गों के अनुसार 750 से 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- इस वित्तीय सहायता के माध्यम से सरकार बच्चों का बेहतर पालन पोषण, शिक्षा और निजी जरूरतों की पूर्ति सुनिश्चित करती है।
- राजस्थान के मूल निवासी, जिनके माता-पिता नहीं है, जेल में है, तलाकशुदा और दिव्यांग बच्चे इस योजना के लिए पात्र है।
- इस योजना की खास बात यह है, कि बच्चों को उनके परिचित व्यक्ति के पास ही रखा जाता है, ताकि उन्हें घर की कमी महसूस न हो।
-
राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन
- राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन राज्य में RAJSSP के नाम से भी प्रचलित है।
- दरअसल RAJSSP के लिए राजस्थान सरकार का एक पोर्टल भी है, जिसके माध्यम से राज्य में विधवा, दिव्यांग और वृद्धा पेंशन वितरित की जाती है।
- राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का उद्देश्य जरूरतमंद वर्ग के लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करके उनकी जीवन-यापन में सहायता करना है।
- राजस्थान के मूल निवासी जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं, वे इसके लिए पात्र है।
-
आपकी बेटी योजना
- आपकी बेटी योजना के तहत राजस्थान में बालिका को कक्षा 1 से 12 के दौरान हर वर्ष 2,100 से 2,500 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
- इस योजना का उद्देश्य बालिका की शिक्षा सुनिश्चित करना है। साथ ही पढ़ाई छोड़ने की दर को भी कम करना है।
- गरीबी रेखा से नीचे आने वाली परिवार की बेटियां और अनाथ बेटियां इस योजना के लिए पात्र है।
- इस योजना के लिए शाला दर्पण पोर्टल या स्कूल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
-
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना
- मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना एक स्वास्थ्य क्षेत्र की योजना है। इसे पहले चिरंजीवी योजना के नाम से जाना जाता था।
- यह योजना राज्य में परिवारों को प्रति वर्ष 25 लाख तक का निशुल्क और कैशलेस इलाज प्रदान करती है।
- इस योजना के तहत 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा भी प्रदान किया जाता है।
- इस योजना में ई-मित्र केंद्र या MAAY मोबाइल ऐप से रजिस्ट्रेशन करा सकते है।
-
राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना
- राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना विशेष रूप से किसानों के लिए शुरू की गई योजना है।
- इस योजना के तहत किसानों और कृषि श्रमिकों को किसी दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता दी जाती है।
- दुर्भाग्यवश अगर मृत्यु हो जाती है, तो परिवार को 2 लाख और चोट लगने पर 50,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- राजस्थान के किसान और मजदूर इस योजना के लिए पात्र है, वह राजकिसान पोर्टल या कृषि समिति कार्यालय में आवेदन कर सकते है।
-
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राज्य में प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल खराब होने से किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है।
- इस योजना के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन किया जा सकता है।
- इस योजना के तहत अगर बाढ़, बारिश, ओले गिरना या कीटों के कारण होने वाले नुकसान को कवर किया जाता है।
- हालांकि इसके लिए किसानों को प्रीमियम भरना होता है, जिसकी दर सरकार द्वारा बेहद कम रखी गई है।
-
मुख्यमंत्री हुनर विकास योजना
- मुख्यमंत्री हुनर विकास योजना, राजस्थान की पालनहार योजना से जुड़ी है।
- इस योजना का उद्देश्य 17 साल से अधिक आयु के अनाथ, बेसहारा और गरीब बच्चों को शिक्षा और कौशल ट्रेनिंग प्रदान कर आत्मनिर्भर बनने में सहायता करना है।
- मुख्यमंत्री हुनर विकास योजना के तहत बच्चों को उनकी इच्छा के अनुसार क्षेत्र में ट्रेनिंग दी जाती है।
- ऐसे बच्चे जो पालनहार योजना के अंतर्गत लाभ ले रहे हैं वह इसके लिए पात्र है।
-
राजस्थान किसान सम्मान निधि योजना
- राज्य के किसानों को आर्थिक मदद देने की योजना।
- PM किसान योजना के ₹6,000 के अलावा राजस्थान सरकार ₹2,000 की अतिरिक्त मदद देती है। यानी किसानों को साल में कुल ₹8,000 मिलते हैं।
-
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना
- खेती के लिए बिजली बिल में राहत देने वाली एक योजना है। जिसके तहत किसानों के कृषि बिजली बिल पर सरकार हर महीने ₹1,000 की सब्सिडी देती है इस कारण साल में अधिकतम ₹12,000 तक की बचत हो जाती है।
-
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना
- इस योजना के तहत गरीब और होनहार छात्रों को मुफ्त कोचिंग दी जाती है।
- साथ ही IAS, RAS, NEET, JEE और REET जैसी बड़ी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों को मुफ्त कोचिंग और रहने-खाने का खर्चा दिया जाता है।
-
मुख्यमंत्री युवा संबल योजना
- पढ़ाई पूरी कर चुके बेरोजगार युवाओं की मदद के लिए योजना।
- युवाओं को काम की ट्रेनिंग दी जाती है और साथ में लड़कों को ₹4,000 व लड़कियों/दिव्यांगों को ₹4,500 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता मिलता है।
-
₹450 में रसोई गैस सिलेंडर योजना
- गरीब परिवारों की महिलाओं को सस्ता सिलेंडर देने की योजना।
- उज्ज्वला योजना और BPL परिवार की महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर सिर्फ ₹450 में दिया जाता है, बाकी बचा हुआ पैसा सरकार सब्सिडी के रूप में देती है।
-
राजस्थान किसान सम्मान निधि योजना
- राज्य के किसानों को आर्थिक मदद देने की योजना।
- PM किसान योजना के ₹6,000 के अलावा राजस्थान सरकार ₹2,000 की अतिरिक्त मदद देती है। यानी किसानों को साल में कुल ₹8,000 मिलते हैं।
-
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना
- खेती के लिए बिजली बिल में राहत देने वाली एक योजना है। जिसके तहत किसानों के कृषि बिजली बिल पर सरकार हर महीने ₹1,000 की सब्सिडी देती है इस कारण साल में अधिकतम ₹12,000 तक की बचत हो जाती है।
-
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना
- इस योजना के तहत गरीब और होनहार छात्रों को मुफ्त कोचिंग दी जाती है।
- साथ ही IAS, RAS, NEET, JEE और REET जैसी बड़ी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों को मुफ्त कोचिंग और रहने-खाने का खर्चा दिया जाता है।
-
मुख्यमंत्री युवा संबल योजना
- पढ़ाई पूरी कर चुके बेरोजगार युवाओं की मदद के लिए योजना।
- युवाओं को काम की ट्रेनिंग दी जाती है और साथ में लड़कों को ₹4,000 व लड़कियों/दिव्यांगों को ₹4,500 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता मिलता है।
-
₹450 में रसोई गैस सिलेंडर योजना
- गरीब परिवारों की महिलाओं को सस्ता सिलेंडर देने की योजना।
- उज्ज्वला योजना और BPL परिवार की महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर सिर्फ ₹450 में दिया जाता है, बाकी बचा हुआ पैसा सरकार सब्सिडी के रूप में देती है।
निष्कर्ष
राजस्थान में महिलाओं, किसानों, छात्रों और बुजुर्गों के लिए ऐसी ही कई योजनाएं चल रही हैं, जो अपने क्षेत्र में लोगों की सहायता कर रही हैं। ये सभी योजनाएं यह दर्शाती हैं, कि राज्य सरकार लोगों की सहायता करने के लिए कितनी सजग है। इन सभी योजनाओं में आवेदन करना बेहद ही सरल और स्पष्ट बनाया गया है, ताकि अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचे। इसके अतिरिक्त अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा कई जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं।