Roth IRA क्या है?
Roth IRA (Roth IRA meaning) अमेरिका में एक प्रसिद्ध टैक्स सेविंग निवेश विकल्प है। Roth IRA में वे लोग निवेश कर सकते है, जो अमेरिका में रहते या कमाते है। सीधे तौर पर कहे तो जिन लोगो की कमाई पर अमेरिका द्वारा टैक्स लगाया जाता है, वह Roth IRA में निवेश कर सकते है। योजना में योगदान करते समय निवेश राशि पर टैक्स छुट नहीं दी जाती है, लेकिन रिटायरमेंट पर मिलने वाला पैसा पूर्ण रूप से कर मुक्त होता है।
IRA खाता एकमुश्त और नियमित निवेश दोनो का विकल्प प्रदान करता है, निवेशक अपने अनुसार खाते में निवेश कर सकते है। यदि 59.5 वर्ष की आयु और 5 वर्ष की निवेश अवधि पूरी होने के बाद पैसा निकाला जाता है, तो यह राशि टैक्स फ्री होती है। Roth IRA एक अच्छा रिटायरमेंट प्लान है।
Roth IRA विशेषताएं
Roth IRA की निम्नलिखित विशेषताएं है:
- कर मुक्त निकासी - रिटायरमेंट में पैसे निकालने पर कोई टैक्स नहीं लगता।
- कर मुक्त वृद्धि - खाते से निवेश पर होने वाली कमाई पर कोई टैक्स नहीं लगता।
- कोई RMD नहीं - निवेशको को किसी भी आयु में अनिवार्य रूप से पैसे निकालने की जरूरत नहीं होती है।
- योगदान सीमा - $7,000 प्रति वर्ष (50 से अधिक आयु के लिए $8,000)।
- आय सीमा - एकल खाता खोलने वालो के लिए यह सीमा $146,000 और संयुक्त खाता खोलने के लिए यह सीमा $240,000 तक है।
- योगदान अनुकूलता - Roth IRA में योगदान निवेशक अपनी सहुलियत के अनुसार कर सकते है।
Roth IRA पात्रता
Roth IRA योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित शर्तो को पूरा करना आनिवार्य है:
- Roth IRA में केवल वे लोग निवेश कर सकते है, जिनकी अमेरिका में कर योग्य आय है।
- एकल खाता खोलने के लिए अधिकतम आय सीमा $146,000 और संयुक्त खाता खोलने के लिए आय $240,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- भारतीय नागरिक Roth IRA योजना में निवेश नहीं कर सकते है, हालांकि NRI जो अमेरिका में रहते और कमाते है, वह योजना के लिए पात्र है।
- योजना के लिए किसी प्रकार की न्यूनतम और अधिकतम आयु तय नहीं की गई है। जिसे निवेशक जब तक चाहे अपने निवेश को बढने का अवसर प्रदान कर सकते है।
Roth IRA कैसे काम करता है?
सरल चरणो में समझते है, कि Roth IRA खाता कैसे काम करता है:
- सबसे पहले पात्र आवेदको द्वारा खाता खोलने के लिए आवेदन किया जाता है।
- खाता खुलने के बाद, निवेशक टैक्स भरने के बाद जो आय बचती है, उसका अपने अनुसार एकमुश्त या नियमित योगदान करते है।
- Roth IRA के अंतर्गत निवेशक स्टॉक, बॉंड, म्यूचुअल फंड, ETFs में से चयन कर सकते है, कि उनका पैसा कहा निवेश किया जाए।
- Roth IRA द्वारा जो लाभ कमाया जाता है, वह कर मुक्त होता, जिससे अधिक कमाई होती है।
- Roth IRA खाते से 59.5 वर्ष की आयु के बाद और 5 वर्ष की निवेश अवधि पूर्ण होने पर निकासी करने पर यह पूरी तरह कर मुक्त होता है। हालांकि समय से पहले निकासी करने पर टैक्स और जुर्माना दोनो लग सकता है।
Roth IRA खाता खोलने के लिए आवेदन कैसे करे?
- भारतीय नागरिक Roth IRA खाता नहीं खोल सकते है, हालांक NRI जिनकी आय पर अमेरिका टैक्स लगाता है। वह Roth IRA खाता खोल सकते है:
- यदि आप अमेरिका में रहते और काम करते है तो, आप वहां ब्रोकरेज कंपनी, निवेश कंपनी या बैंक के माध्यम से खाता खुलवा सकते है।
- आवश्य दस्तावेज़ और निजी जानकारी जैसे - नाम, पता सामाजिक सुरक्षा नंबर (SSN) और जन्म तिथी। अपने पास उपलब्ध करे।
- Roth IRA खाते में निवेश करे, निवेशक एकमुश्त या नियमित निवेश कर सकते है।
- निवेशक अपने आर्थिक लक्ष्य और जोखिम सहनशीलता के अनुसरा चयन करे कि उनका पैसा कहा पर निवेश किया जाए।
- खाता खुल जाने के बाद नियमित तौर पर खाते पर नज़र रखे।
Roth IRA निकासी नियम
Roth IRA योजना के तहत कभी भी निकासी की जा सकती है, हालांकि ध्यान रखने वाली बात यह है, कि 59.5 वर्ष की आयु और 5 वर्ष की निवेश अवधि पूर्ण होने से पहले निकासी करने पर टैक्स और जुर्माना दोनो लग सकता है।
योगदान में अनुकूलता के साथ-साथ निकासी में अनुकूलता प्रदान की जाती है, यह अनिवार्य नहीं है कि 59.5 वर्ष की आयु के बाद निकासी की जाए, निवेशक जब तक चाहे निवेश कर सकते है।
निवेशको के पास विकल्प होता है, कि वह रिटायरमेंट पर राशि एकमुश्त प्राप्त करना चाहते है या धीरे धीरे।
Roth IRA के लाभ
- कर मुक्त निकासी - 59.5 वर्ष की आयु और 5 वर्ष की निवेश अवधि पूर्णता पर यदि निकासी की जाती है, तो यह कर मुक्त होती है।
- योगदान के लिए कोई तय अवधि नहीं - निवेशक जब तक चाहे तब तक निवेश कर सकते है, इसके लिए किसी प्रकार की समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
- कर विविधिकरण - Roth IRA से रिटायरमेंट के समय कर मुक्त और कर योग्य दोनों तरह की आय मिल सकती है। इससे आप अपने कर बोझ का प्रबंधन कर सकते है।
- जीवनसाथी Roth IRA - Roth IRA में जीवनसाथी के नाम से भी खाता खोला जा सकता है।
भारत में कौन से ऐसे निवेश विकल्प उपलब्ध है, जो Roth IRA से मेल खाते है?
भारतीय नागरिक Roth IRA में निवेश के लिए पात्र नहीं है। यदि भारतीय नागरिक Roth IRA जैसे लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो वे निम्नलिखित योजनाओं में निवेश कर सकते है:
निष्कर्ष
Roth IRA एक टैक्स सेविंग निवेश विकल्प है। यह निवेश विकल्प उन लोगो को लिए उपलब्ध है, जो अमेरिका में रहते या कमाते है। योजना के तहत रिटायरमेंट पर टैक्स मुक्त राशि दी जाती है। यदि 59.5 वर्ष की आयु और 5 वर्ष की निवेश अवधि पूरी होने के बाद पैसा निकाला जाता है तो यह राशि टैक्स फ्री होती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
क्या Roth IRA में भारतीय नागरिक (Roth IRA in India) निवेश कर सकते है?
नहीं, Roth IRA में केवल वो लोग निवेश कर सकते है, जिनकी आय पर अमेरिका द्वारा टैक्स लगाया जाता हो।
-
क्या NRI Roth IRA में निवेश कर सकते है?
हाँ, NRI जो अमेरिका में रहते या काम करते है, जिनकी आय अमेरिका कर योग्य है। वह योजना में निवेश कर सकते है
-
भारत में किन योजनाओं में निवेश किया जा सकता है, जो Roth IRA जैसे लाभ प्रदान करती हो?
- पब्लिक प्रोविडेंट फंड
- कर्मचारी भविष्य निधी
- राष्ट्रीय पेंशन योजना
- इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम