Knowledge Center

टॉप 10 म्यूचुअल फंड 2026

2026 में निवेश के लिए बेस्ट म्यूचुअल फंड चुनकर आप अपने पैसे को बढ़ाने की दिशा में सही कदम ले सकते हैं। आमतौर टॉप म्यूचुअल फंड सबके लिए एक जैसा नहीं होता है, सबसे बेहतर म्यूचुअल फंड वहीं होता है, जो आपके निवेश लक्ष्य, जोखिम क्षमता और निवेश अवधि के अनुसार चुना गया होता है। इस लेख में जानिए आप अपने लिए एक बेहतर म्यूचुअल फंड का चुनाव कैसे कर सकते हैं।

Read more
आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए निवेश

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फ़ंड उपलब्ध बिना किसी पेपरवर्क
  • 18% तक का CAGR

    निशुल्क एक्सपर्ट सलाह
Insurance + Investment
Invest ₹10K/month & Get 

₹1 Crore* Tax-Free

प्लान  ₹1,000/महीने से शुरू
+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं। #Discount offered by insurance company

टॉप म्यूचुअल फंड्स में निवेश करके आप कितना फंड बना सकते हैं?

चलिए एक चार्ट की सहायता से समझते हैं कि अगर आप म्यूचुअल फंड में एकमुश्त निवेश करके कितना रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं:

एकमुश्त निवेश अवधि अनुमानित रिटर्न मैच्योरिटी अमाउंट
₹50,000 10 साल 14% ₹1,85,361
₹1,00,000 10 साल 14% ₹3,70,722
₹2,00,000 10 साल 14% ₹7,41,444

म्यूचुअल फंड चुनते समय इन बातों का ध्यान रखें

बेस्ट म्यूचुअल फंड चुनने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना आवश्यक है:

  • अपने लक्ष्य के अनुसार फंड चुनें - म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले लक्ष्य को तय करें और यह भी देखें कि आप अपने लक्ष्य को कितनी अवधि के भीतर प्राप्त करना चाहते हैं।

  • फंड का पिछले 5 साल का प्रदर्शन देखें - बेस्ट म्यूचुअल फंड चुनने के लिए फंड के पिछले 5 सालों के प्रदर्शन को जरूर ट्रैक करें। ऐसा करने से सुरक्षित रिटर्न की संभावना बढ़ जाती है।

  • फंड मैनेजर का अनुभव देखें - दरअसल फंड मैनेजर ही आपके फंड के सभी निर्णय लेता है, इसीलिए बेहतर रिटर्न पाने के लिए ऐसा फंड चुनें जिसके फंड मैनेजर को कम से कम 5 साल का अनुभव हो।

  • अपनी जोखिम क्षमता को पहचानें - टॉप म्यूचुअल फंड चुनने के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका चयनित फंड किस कैप के अंतर्गत आता है, इससे बाजार का जोखिम पहले से ही पता रहता है।

  • एग्जिट लोड के जुर्माने का ध्यान रखें - म्यूचुअल फंड स्कीम से समय से पहले पैसा निकालने पर एक्जिट लोड चार्ज को जरूर चेक करना चाहिए। वरना इससे रिटर्न में कमी आ सकती है।

  • SIP करते समय ध्यान दें - अगर आप म्यूचुअल फंड्स में SIP के जरिए निवेश करने का सोच रहे हैं तो फंड का पहले प्रदर्शन देखें, जोखिम क्षमता पहचाने और सिप कैलकुलेटर का उपयोग करके अपने लिए बेस्ट SIP प्लान चुनें।

आपके लिए कौन-सा म्यूचुअल फंड सबसे बेस्ट है?

सबसे अधिक रिटर्न पाने के लिए म्यूचुअल फंड चुनते समय फंड की कैटेगरी की समझ होना आवश्यक है। इससे आपको अपनी जोखिम क्षमता और अपेक्षित रिटर्न के अनुसार सही फंड चुनने में मदद मिलती है।

  1. लार्ज कैप

    लार्ज कैप फंड देश की टॉप 100 मजबूत और भरोसेमंद कंपनियों में पैसा लगाते हैं, जिससे आपका निवेश सुरक्षित रहता है। यदि आप सुरक्षा के साथ लंबी अवधि का निवेश करने का सोच रहे हैं, तो लार्ज कैप में निवेश कर सकते हैं।

  2. मिड कैप

    मिड कैप फंड उन लोगों के लिए बेहतर है, जो लार्ज कैप से अधिक रिटर्न कमाना चाहते हैं। आमतौर पर ये फंड उन कंपनियों में निवेश करते हैं, जो भविष्य में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती हैं।

  3. स्मॉल कैप

    स्मॉल कैप फंड उन निवेशकों के लिए बेस्ट है, जो रिस्क ले सकते हैं। इस कैप से संबंधित फंड में कम से कम 7 से 10 साल तक निवेश करना बेहतर होता है। आमतौर पर ये फंड छोटी और नई कंपनियों में पैसा लगाते हैं, जो बड़ा रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं।

टॉप म्यूचुअल फंड्स लिस्ट

यहाँ विभिन्न प्रकार के म्यूचुअल फंड्स की लिस्ट दी गई है:

Fund Name AUM Return 3 Years Return 5 Years Return 10 Years Minimum Investment Return Since Launch
Nippon India Small Cap Fund-Growth ₹76,902.83 Crs 12.06% 16.28% 20.19% ₹5,000 19.54%
Quant Small Cap Fund Direct Plan-Growth ₹33,809.27 Crs 15.21% 17.51% 20.29% ₹5,000 17.25%
Bandhan Small Cap Fund Direct-Growth ₹35,203.84 Crs 21.47% 19.48% N/A ₹1,000 29.36%
Motilal Oswal Midcap Fund Direct-Growth ₹39,628.56 Crs 17.28% 19.24% 18.54% ₹100 21.57%
HDFC Mid Cap Fund Direct-Growth ₹100,687.07 Crs 15.45% 18.27% 17.86% ₹100 19.77%
ICICI Prudential Large & Mid Cap Fund Direct Plan-Growth ₹31,628.20 Crs 13.93% 14.02% 15.68% ₹500 15.43%
Canara Robeco Large and Mid Cap Fund Direct-Growth ₹24,429.84 Crs 13.98% 11.08% 16.52% ₹5,000 18.92%
Quant Mid Cap Fund Direct-Growth ₹7,477.70 Crs 9.5% 14.07% 18.69% ₹5,000 16.24%
Invesco India Mid Cap Fund Direct-Growth ₹15,831.37 Crs 23.4% 19.34% 20.64% ₹100 20.95%
Nippon India Large Cap Fund Direct-IDCW ₹52,108.86 Crs 13.23% 13.81% 15.46% ₹100 15.25%

Updated as of 24 November 2026

निष्कर्ष

म्यूचुअल फंड में पैसा निवेश करते समय अच्छा फंड चुनना सबसे जरूरी घटकों में से एक है। क्योंकि जब आप म्यूचुयूअल फंड में निवेश शुरू करते हैं, तब आपका अपने फंड के ऊपर कोई कंट्रोल नहीं होता है। आपके फंड में कौन-से शेयर रखे जाएंगे और कौन-से शेयर बेचने हैं, ये आपके चयनित फंड के फंड मैनेजर पर निर्भर करता है। इसीलिए बड़े वित्तीय विशेषज्ञ भी यह सुझाव देते हैं कि फंड चुनने से पहले, उस फंड के कम से कम पिछले 5 सालों के प्रदर्शन का आकलन जरूर करें। साथ ही आप इन म्यूचुअल फंड्स में SIP के जरिए भी निवेश कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • क्या बंधक फंड में पैसा डूब सकता है?

    नहीं, सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश के कारण इसमें आपका पूरा पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। हालांकि, ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव की वजह से आपके रिटर्न में थोड़ी कमी हो सकती है।
  • सबसे बेस्ट म्यूचुअल फंड कौन-कौन से हैं?

    वर्तमान में पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड, ICICI प्रूडेंशियल इक्विटी एंड डेट फंड और निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड जैसे फंड्स को बेहतरीन माना जाता है।
  • नए निवेशकों के लिए कौन सा म्यूचुअल फंड सबसे बेहतर है?

    नए निवेशकों के लिए लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड सबसे सुरक्षित और बेहतर विकल्प माना जाता है। इनमें देश की मजबूत कंपनियों में निवेश होने के कारण बाजार का जोखिम काफी कम हो जाता है।
  • Mutual fund 1 साल में कितना रिटर्न देता है?

    म्यूचुअल फंड से 1 साल में मिलने वाला रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। अगर आप इक्विटी में निवेश करते हैं तो आप 10-16% का रिटर्न मिल सकता है, लेकिन 1 साल में बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव के कारण इसकी उम्मीद बहुत कम होती है। वहीं डेट में निवेश करके आप 6-8% का रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
  • सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला Mutual fund कौन सा है?

    आमतौर पर इक्विटी म्यूचुअल फंड्स (Best Mutual Fund Hindi) से सबसे ज्यादा रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है। इसमें भी स्मॉल कैप का ऐतिहासिक रिटर्न काफी हाई रहा है। लेकिन यह म्यूचुअल फंड हाई रिस्क के साथ भी आते हैं, ऐसे में आप इन्हें अपनी जोखिम क्षमता के अनुसार ही चुनें।
  • भारत में नंबर 1 म्यूचुअल फंड कंपनी कौन सी है?

    अगर AUM के अनुसार देखें तो SBI म्यूचुअल फंड भारत की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी है।
  • म्यूचुअल फंड में निवेश कैसे करें?

    आप म्यूचुअल फंड AMC की वेबसाइट या किसी थर्ड पार्टी ऐप के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश (Mutual Fund investment kaise kare in hindi) शुरू कर सकते हैं। इसके लिए पहले आपको KYC पूरी करनी होगी।
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL