पोस्ट ऑफिस आरडी कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जो आपको RD की मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि की जानकारी देता है। यह कैलकुलेटर निवेश राशि, ब्याज दर और अवधि के आधार पर गणना करके बताता है कि 5 साल में 6.7% ब्याज के आधार पर आपके जमा से कितनी मैच्योरिटी राशि तैयार होगी। इस कैलकुलेटर को इस्तेमाल करना आसान और निशुल्क है।
Read more
loading...
loading...
loading...
इन्वेस्टमेंट प्लान
संपत्ति बनाएंजीरो LTCG टैक्स के साथ मैच्योरिटी पर 1 करोड़# पाएं¶
दोगुना टैक्स बचत^प्रीमियम पर (धारा 80C के तहत) और मैच्योरिटी पर (धारा 10(10D) के तहत)
The rate of interest may differ from bank to bank and decided by the bank only. But what if you can calculate Recurring deposit ROI on your own? Yes, it is possible with the help of RD Calculator
RD कैलकुलेटर क्या है?
रिकरिंग डिपॉजिट एक ऐसा निवेश विकल्प है जो लोगों को नियमित रूप से छोटी-छोटी राशि निवेश करने की अनुमति देता है। यह पूरी तरह से सुरक्षित होता है, साथ ही इस पर आकर्षक ब्याज मिलता है। नियमित और अनुशासित तरीके से अपने पैसे को बढ़ाने के लिए यह उपयुक्त विकल्प है। आरडी कैलकुलेटर इसी की मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि की जानकारी देता है।
आरडी कैलकुलेटर कैसे काम करता है?
आरडी कैलकुलेटर का उपयोग करने के लिए बताई गई प्रक्रिया का पालन करें, इससे आप समझ पाएंगे कि यह कैसे काम करता है:
स्टेप 1 - इस पेज पर उपलब्ध RD कैलकुलेटर पर जाएं।
स्टेप 2 - आरडी कैलकुलेटर में निवेश राशि, निवेश अवधि और वर्तमान ब्याज दर डालें।
स्टेप 3 - इसके बाद कैलकुलेटर आपको प्राप्त ब्याज, कुल निवेश राशि और मैच्योरिटी राशि की जानकारी देगा।
आरडी कैलकुलेटर आपकी कैसे मदद करता है?
आरडी कैलकुलेटर आपकी कई तरीकों से मदद कर सकता है:
सटीक मैच्योरिटी अमाउंट - पोस्ट ऑफिस आरडी कैलकुलेटर आपको सटीक मैच्योरिटी अमाउंट बताता है, जिससे आप एक बेहतर निवेश कर सकते हैं।
बेहतर वित्तीय योजना - आप आरडी से मिलने वाली राशि का पहले से ही पता लगा सकते हैं, जिससे भविष्य के लिए सही निर्णय लिए जा सकते हैं।
समय की बचत - अगर आप खुद इसकी गणना करते हैं तो इसमें काफी समय लग सकता है, ऐसे में कैलकुलेटर आपका समय और मेहनत दोनों बचाता है।
पोस्ट ऑफिस आरडी में मैच्योरिटी राशि की गणना कैसे होती है?
यहाँ विस्तार से बताया गया है कि पोस्ट ऑफिस आरडी योजना में मैच्योरिटी की गणना एक विशेष फॉर्मूले के आधार पर होती है:
A = P*(1+R/N)^(Nt)
A - मैच्योरिटी अमाउंट
P - जमा राशि
N - कंपाउंड होने की संख्या
R - ब्याज दर
t - अवधि
चलिए उदाहरण से समझें
मान लीजिए आदित्य पोस्ट ऑफिस आरडी में 5 साल तक हर महीने 10,000 जमा करते हैं, इसपर उसे 6.7 का ब्याज मिलता है। ऐसे में वह कुल कितना जमा करेगा और उसे इसपर कितना ब्याज मिलेगा?, इसकी सही जानकारी यह कैलकुलेटर दे सकता है:
कुल निवेश राशि - 6,00,000
प्राप्त ब्याज - 1,13,659
कुल मैच्योरिटी राशि - 7,13,659
पोस्ट ऑफिस आरडी के नियम
यहां पोस्ट ऑफिस आरडी योजना के नियम बताए गए हैं:
जुर्माना - अगर आप किस्त भरने में देरी करते हैं तो आप पर जुर्माना लगता है। जुर्माने की राशि प्रत्येक 100 के लिए 1 रुपया है। उदाहरण के लिए अगर आप 2,000 की RD किस्त भरने में देरी करते हैं तो (2000100)1=₹20 का जुर्माना लगेगा।
खाता बंद होना - अगर आप लगातार 4 किस्त नहीं भरते हैं तो खाता बंद हो जाता है, जिससे आप 2 महीने में दोबारा शुरू कर सकते हैं।
लोन की सुविधा - खाता खुलने के 1 साल बाद आप कुल राशि का 50% लोन के रूप में ले सकते हैं।
टैक्स के नियम - पोस्ट ऑफिस आरडी पर TDS नहीं काटा जाता है, हालांकि अर्जित ब्याज पूरी तरह से कर योग्य होता है। इसमें धारा 80C के तहत भी कोई कटौती नहीं मिलती है।
निष्कर्ष
पोस्ट ऑफिस द्वारा लोगों में बचत की आदत को बढ़ावा देने के लिए कई सुरक्षित बचत योजनाएं चलाई जा रही है, इनमें से ही एक योजना आरडी योजना। पोस्ट ऑफिस आरडी में आप नियमित निवेश करके अच्छा ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस आरडी कैलकुलेटर उन लोगों के लिए एक उपयोगी टूल है, जो अपनी बचत को पोस्ट ऑफिस आवर्ती जमा योजना में निवेश करना चाहते हैं। कैलकुलेटर का उपयोग करना आसान और निशुल्क है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. पोस्ट ऑफिस में ₹2000 जमा करने पर 5 साल में कितना मिलेगा?
Ans: पोस्ट ऑफिस RD में ₹2000 प्रति माह 5 साल तक जमा करने पर कुल निवेश ₹1,20,000 होगा, जिसमें लगभग 6.7% ब्याज दर होने पर मैच्योरिटी राशि ₹ 1.45 लाख तक हो सकती है।
Q2. 5 साल के लिए RD में 5000 प्रति माह कितना है?
Ans: आवर्ती जमा में ₹5000 मासिक निवेश करने पर 5 साल में कुल ₹3,00,000 जमा होगा, जिसमें लगभग 6.7% ब्याज पर मैच्योरिटी राशि करीब ₹3.50-3.60 लाख तक हो सकती है।
Q3. पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में 1000 प्रति माह निवेश करने पर कितना मिलेगा?
Ans: ₹1000 प्रति माह निवेश करने पर 5 साल में कुल ₹60,000 जमा होंगे, जिसमें 6.7% ब्याज दर के हिसाब से आपको लगभग ₹70,000-₹72,000 तक मिल सकते हैं।
Q4. डाकघर आरडी पर 2026 में ब्याज दर क्या है?
Ans: 2026 में पोस्ट ऑफिस RD स्कीम पर ब्याज दर लगभग 6.7% प्रति वर्ष है। यह दर सरकार द्वारा तय की जाती है और समय-समय पर बदल सकती है।
Q5. पोस्ट ऑफिस आरडी कितने रुपये से शुरू की जा सकती है?
Ans: आप पोस्ट ऑफिस में सिर्फ 100 रुपये से आरडी शुरू कर सकते हैं।
Q6. क्या पोस्ट ऑफिस RD में TDS काटा जाता है?
Ans: नहीं, अन्य बैंकों की तरह पोस्ट ऑफिस आरडी में कोई TDS नहीं काटा जाता है।
Q7. RD कितने साल की होती है?
Ans: आमतौर पर बैंकों में आप 6 महीने से लेकर 10 साल तक आरडी कर सकते हैं, वहीं पोस्ट ऑफिस में यह 5 साल की होती है, जिसे 5 अतिरिक्त सालों के लिए बढ़ाया जा सकता है।
Q8. क्या मैं आरडी पर लोन ले सकता हूँ?
Ans: हाँ, आप आरडी पर लोन ले सकते हैं, आप 50% तक लोन ले सकते हैं।
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
Disclaimer: #The investment risk in the portfolio is borne by the policyholder. Life insurance is available in this product. The maturity amount of Rs 1 Cr. is for a 30 year old healthy individual investing Rs 10,000/- per month for 30 years, with assumed rates of returns @ 8% p.a. that is not guaranteed and is not the upper or lower limits as the value of your policy depends on a number of factors including future investment performance. In Unit Linked Insurance Plans, the investment risk in the investment portfolio is borne by the policyholder and the returns are not guaranteed. Maturity Value: ₹1,05,02,174 @ CAGR 8%; ₹50,45,591 @ CAGR 4%. *Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws. All plans listed here are of insurance companies’ funds.
Past 10 Years' annualised returns as on 01-11-2026
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.
Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.
**Returns are based on past 10 years’ fund performance data (Fund Data Source: Value Research).