पोस्ट ऑफिस आरडी योजना चार्ट
यहां एक टेबल में पोस्ट ऑफिस आरडी कैलकुलेटर से गणना कर, बताया गया है कि कितनी राशि जमा करने पर आप कितनी मैच्योरिटी राशि प्राप्त कर सकते हैं:
| मासिक निवेश राशि |
ब्याज दर |
अवधि |
मैच्योरिटी अमाउंट |
| 2,000 |
6.7% |
5 साल |
1,42,732 |
| 5,000 |
6.7% |
5 साल |
3,56,830 |
| 7,000 |
6.7% |
5 साल |
4,99,564 |
| 10,000 |
6.7% |
5 साल |
7,13,659 |
| 15,000 |
6.7% |
5 साल |
10,70,492 |
डाकघर आवर्ती जमा योजना की विशेषताएँ
पोस्ट ऑफिस आरडी योजना की निम्नलिखित विशेषताएँ है:
- सरकार समर्थित योजना - डाकघर आवर्ती जमा योजना सरकार समर्थित सुरक्षित निवेश योजना है, जिसमे एक तय समय के लिए निश्चित राशि को जमा किया जाता है।
- स्थिर ब्याज दर - पोस्ट ऑफिस आरडी योजना रिटर्न बाज़ार के प्रदर्शन पर निर्भर नहीं करता, जो ब्याज़ दर पहले तय की जाती है, वही दर योजना के अंत तक रहती है।
- निवेश अवधि - पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम का कार्यकाल आमतौर पर 5 वर्ष का होता है, हालांकि इसे बाद में 5 वर्षो के लिए बढाया जा सकता है।
- एकमुश्त लाभ - परिपक्वता पर जमा राशि का ब्याज़ सहित एकमुश्त भुगतान किया जाता है।
- चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ - जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज़ पर भी ब्याज़ दिया जाता है, जिससे निवेश समय के साथ बढता रहता है। ब्याज़ को चक्रवृद्धि हर तीन महीने में किया जाता है।
- ब्याज दर - वर्तमान में पोस्ट ऑफिस आरडी योजना रिटर्न दर 6.7% तक है।
- समयपूर्व निकासी - डाकघर आरडी योजना के 3 साल बाद आवेदक समय से पहले खाते को बंद कर सकता है, यदि परिपक्वता से एक दिन पहले भी खाते को बंद किया जाता है, तो खाता समय से पहले ही बंद माना जाएगा।
- पोस्ट ऑफिस आरडी 1000 प्रति माह 5 साल - पोस्ट ऑफिस आरडी 1000 प्रति माह एक विशेष डाकघर आरडी योजना है, जिसमें निवेशक 5 साल तक हर माह 1000 रुपए निवेश करते है। कम राशि से निवेश की शुरुआत करने वालो के लिए यह एक उपयुक्त आवर्ती जमा है।
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम खाता कौन खोल सकता है?
यहाँ विस्तार से बताया गया है कि डाकघर आवर्ती जमा योजना खाता कौन-कौन खोल सकता है:
- जॉइंट अकाउंट (3 वयस्को तक)
- नाबालिग के लिए अभिभावक द्वारा खाता खोला जा सकता है।
- 10 वर्ष से बड़ा बच्चा अपने नाम पर खाता खोल सकता है।
- एक व्यक्ति एक से ज्यादा खाता भी खोल सकता है।
पोस्ट ऑफिस में आरडी खाता कैसे खोलें?
पोस्ट ऑफिस में आरडी खाता खोलने के लिए यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करें:
- स्टेप 1 - अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाएं।
- स्टेप 2 - पोस्ट ऑफिस से आरडी खाता फॉर्म प्राप्त करें और उसे भरें।
- स्टेप 3 - फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज लगाएं।
- स्टेप 4 - इसके बाद फॉर्म और दस्तावेज पोस्ट ऑफिस में जमा कराएं और निवेश राशि का भी भुगतान करें।
- स्टेप 5 - पोस्ट ऑफिस द्वारा वेरिफिकेशन के बाद आपका खाता खोल दिया जाएगा।
पोस्ट ऑफिस आरडी ऑनलाइन पेमेंट कैसे करें?
यहां बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से आप पोस्ट ऑफिस आरडी योजना में ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं:
- स्टेप 1 - IPPB मोबाइल ऐप में लॉग इन करें।
- स्टेप 2 - इसके बाद ‘पोस्ट ऑफिस सर्विस’ पर क्लिक करें और आवर्ती जमा विकल्प चुनें।
- स्टेप 3 - अब आरडी खाते से संबंधित जानकारी दर्ज करें।
- स्टेप 4 - इसके बाद आप जितना निवेश करना चाहते हैं, वह राशि भरें और ‘भुगतान’ पर क्लिक करें।
- स्टेप 5 - अंत में OTP के माध्यम से भुगतान की पुष्टि करें।
निष्कर्ष
पोस्ट ऑफिस आरडी योजना अच्छा रिटर्न प्रदान करने के लिए लोकप्रिय निवेश विकल्प है। पोस्ट ऑफिस आरडी योजना की रिटर्न दर समय-समय पर बदलती है, वर्तमान में यह दर 6.7 % है। डाकघर आवर्ती जमा निश्चित रिटर्न के साथ कई और सुविधाएं प्रदान करती है। डाकघर आवर्ती जमा लंबी अवधि के लक्ष्य जैसे विवाह, उच्च शिक्षा या रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। ऐसे में आप अपनी कमाई का छोटा हिस्सा नियमित रूप से इसमें निवेश करके अपने भविष्य के लिए अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
वर्तमान पोस्ट ऑफिस RD ब्याज दर क्या है?
वर्तमान में यह दर 6.7 % है।
-
डाकघर आवर्ती जमा योजना में ब्याज दर बदलती है?
नहीं, आवर्ती जमा में ब्याज दर शुरुआत से लेकर परिपक्वता तक एकसमान रहती है।
-
डाकघर RD की अवधि क्या है ?
आमतौर पर यह अवधि 5 वर्ष की होती है, लेकिन इसे 5 वर्षो के लिए और बढ़ाया जा सकता है।
-
पोस्ट ऑफिस RD में नियमित जमा ना करने पर क्या होगा?
डाकघर आवर्ती जमा योजना में समय पर किस्त न भरने पर:
- हर 100 पर 1 प्रति माह (7,000 पर 70) जुर्माना लगाया जाएगा।
- 4 माह में जमा न करने पर खाता बंद किया जा सकता है।
-
पोस्ट ऑफिस में आरडी क्या है?
पोस्ट ऑफिस RD पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम भारतीय डाकघर द्वारा संचालित
डाकघर बचत योजना है। जिसमें एक निश्चित समय के लिए तय राशि को नियमित रूप से जमा किया जाता है, परिपक्वता पर यह जमा राशि ब्याज़ समेत वापस मिलती है।
-
डाकघर आरडी फुल फॉर्म क्या है?
डाकघर आरडी फुल फॉर्म Recurring Deposit है, जिसका हिंदी अनुवाद आवर्ती जमा है।
-
डाकघर की आरडी योजना में मासिक निवेश से 5 वर्ष में 17 लाख तक का लाभ कैसे प्राप्त किया जा सकता है?
पोस्ट ऑफिस आरडी योजना ब्याज दर वर्तमान में 6.7% है, ऐसे में यदि आप डाकघर की आरडी योजना में मासिक निवेश से 5 वर्ष में 17 लाख तक का लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो आपको पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में 5 वर्षों तक 25,000 रुपए निवेश करने होंगे। नियमित निवेश से 5 वर्ष में आप कुल 15 लाख रुपए जमा कर पाएंगे, जिस पर 2 लाख से अधिक का ब्याज मिलेगा। ऐसे में करीब 17 लाख रुपए तक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। ग्राहकों द्वारा गणना करने के लिए
डाकघर आरडी कैलकुलेटर का उपयोग किया जा सकता है।
-
डाकघर आरडी और डाकघर सावधि जमा में कौन अधिक ब्याज प्रदान कर रहा है?
डाकघर आवर्ती जमा योजना वर्तमान में 6.7% तक ब्याज दे रही है, वही
डाकघर सावधि जमा योजना के तहत 7.5% तक ब्याज दिया जा रहा है। लेकिन दोनों योजनाओं की विशेषताएं अलग है, दोनों योजनाओं का प्रकार अलग है।
-
पोस्ट ऑफिस आरडी 2,000 प्रति माह निवेश करने पर 5 साल में कितना फंड बनेगा?
अगर आप पोस्ट ऑफिस आवर्ती जमा में 2,000 प्रति माह का निवेश करते हैं, तो 5 साल में वर्तमान ब्याज दर के अनुसार मैच्योरिटी अमाउंट लगभग 1,42,732 होगी।
-
क्या पोस्ट ऑफिस में 1 साल की आरडी की जा सकती है?
नहीं, पोस्ट ऑफिस आरडी में 5 साल के लिए निवेश करना होता है। यह एक तय अवधि वाली योजना है।