पोस्ट ऑफिस प्रीमियम आरोग्य सेविंग अकाउंट क्या हैं?
पोस्ट ऑफिस प्रीमियम आरोग्य सेविंग अकाउंट एक सब्सक्रिप्शन बेस्ड खाता हैं, जिसका प्रबंधन भारतीय डाक द्वारा किया जाता हैं। डाकघर प्रीमियम आरोग्य खाते में जमा राशि पर ब्याज़ दिया जाता हैं और यह दर जमा राशि के आधार पर तय होती हैं। यदि डाकघर प्रीमियम आरोग्य खाते में 1 लाख तक की जमा राशि हैं, तो इस पर 2% का ब्याज़ दिया जाएगा, वहीं 1 से 2 लाख तक की राशि पर 2.25% ब्याज़ दर मान्य होगी।
डाकघर प्रीमियम आरोग्य सेविंग अकाउंट (Premium Aarogya Savings Account) में ग्राहकों को दवाइयों के शुल्क में छुट, मेडिकल टेस्ट और निशुल्क ऑनलाइन डॉक्टर से सलाह जैसी कई सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं।
पोस्ट ऑफिस प्रीमियम आरोग्य सेविंग अकाउंट विशेषताएं
-
पात्र आयु - 18 से 70 वर्ष
-
सब्सक्रिप्शन शुल्क - 149+GST
-
वार्षिक रिन्युअल शुल्क - 99+GST
-
शुरुआती जमा राशि - 200
-
नामांकन सुविधा - उपलब्ध
-
डाकघर बचत खाते से लिंक - हाँ
-
वार्षिक ब्याज़ दर - 1 लाख तक के लिए 2% और 1 से 2 लाख के लिए 2.25%
-
ब्याज़ भुगतान - त्रैमासिक
-
QR कार्ड - निशुल्क उपलब्ध
-
स्वास्थ्य सुविधाएं - डॉक्टरों से परामर्श के लिए असीमित कॉल व मेडिकल टेस्ट पर 40% तक की छूट
पोस्ट ऑफिस प्रीमियम आरोग्य सेविंग अकाउंट पात्रता
IPPB प्रीमियम आरोग्य सेविंग अकाउंट (IPPB Arogya Premium Account) का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित शर्तो को पूरा करना आवश्यक हैं:
-
आवेदक का भारतीय नागरिक होना आवश्यक हैं।
-
18 से 70 वर्ष के भारतीय नागरिक खाते के लिए आवेदन कर सकते हैं।
-
आवेदक के पास आवश्यक दस्तावेज़ होने चाहिए।
-
NRI पोस्ट ऑफिस प्रीमियम आरोग्य सेविंग अकाउंट प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं हैं।
पोस्ट ऑफिस प्रीमियम आरोग्य सेविंग अकाउंट आवश्यक दस्तावेज़
डाकघर प्रीमियम आरोग्य सेविंग अकाउंट प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता पड सकती हैं:
-
पहचान प्रमाण
-
पता प्रमाण
-
आवेदन पत्र
-
फोटोग्राफ
पोस्ट ऑफिस प्रीमियम आरोग्य बचत खाता कैसे खोले?
आवेदक IPPB शाखा, डाकघर और डोरस्टेप बैंकिंग के माध्यम से डाकघर प्रीमियम आरोग्य बचत खाता खोल सकते हैं:
-
नज़दीकी IPPB शाखा या डाकघर जाएं, या किसी IPPB प्रतिनिधि को डोरस्टेप बैंकिंग के लिए घर आने के लिए कहें।
-
अपने आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ को साझा करें, ताकि इलेक्ट्रॉनिक KYC जल्दी पूरी हो सके।
-
आवेदक खाता खोलने के लिए एक बार 149 + GST का भुगतान करे।
-
खाते को पूर्ण रूप से सक्रिय करने के लिए न्यूनतम जमा राशि 200 रुपए जमा करें।
-
खाता सक्रिय होने के बाद, स्वास्थ्य लाभ जारी रखने के लिए हर वर्ष 99 + GST का भुगतान नियमित तौर पर करे।
पोस्ट ऑफिस प्रीमियम आरोग्य बचत खाते का बैलेंस कैसे जाने?
ग्राहक IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से पोस्ट ऑफिस आरोग्य प्रीमियम बचत खाते का IPPB बैलेंस चेक कर सकते है।
डाकघर प्रीमियम आरोग्य बचत खाते का बैलेंस SMS बैंकिंग के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है, जिसके लिए ग्राहको को सबसे पहले इस नंबर पर 9650121379 मिस्ड कॉल देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके बाद बैलेंस जानने के लिए इस नंबर पर 9910223398 (IPPB Balance Check Number) मिस्ड कॉल दें।
निष्कर्ष
डाकघर प्रीमियम आरोग्य बचत खाता एक बचत खाता हैं, जिसका प्रबंधन भारतीय डाक द्वारा किया जाता हैं। पोस्ट ऑफिस प्रीमियम आरोग्य सेविंग अकाउंट जीरो बैलेंस पर खुलवाया जा सकता हैं। साथ ही डाकघर प्रीमियम आरोग्य बचत खाते के तहत आवेदको को निशुल्क QR कार्ड, बिल भुगतान, बिना शुल्क के जमा व निकासी सुविधा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
डाकघर प्रीमियम आरोग्य सेविंग अकाउंट पर सब्सक्रिप्शन शुल्क क्या हैं?
IPPB ग्राहको को पहले वर्ष में में 149 रुपए + GST देना होता हैं, उसके बाद हर वर्ष लागू GST के साथ 99 रुपए का शुल्क देना पड़ता हैं।
-
डाकघर प्रीमियम आरोग्य सेविंग अकाउंट ब्याज़ दर क्या हैं?
डाकघर प्रीमियम आरोग्य सेविंग अकाउंट ब्याज़ दर राशि के आधार पर तय होती हैं, 1 लाख तक की राशि पर 2% ब्याज़ दिया जाता हैं, 1 से 2 लाख तक की राशि पर 2.25% का ब्याज़ दिया जाता हैं।
-
पोस्ट ऑफिस प्रीमियम आरोग्य सेविंग अकाउंट के अंतर्गत क्या-क्या सुविधाएं दी जाती हैं?
पोस्ट ऑफिस प्रीमियम आरोग्य सेविंग अकाउंट के तहत लाभार्थियों को निशुल्क QR कार्ड, बिल भुगतान, बिना शुल्क के जमा व निकासी सुविधा व स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
-
क्या NRI पोस्ट ऑफिस प्रीमियम आरोग्य सेविंग अकाउंट खोलने के लिए पात्र हैं?
नहीं, NRI पोस्ट ऑफिस प्रीमियम आरोग्य सेविंग अकाउंट खोलने के लिए पात्र नहीं हैं, केवल 18 से 70 वर्ष के भारतीय नागरिक ही पोस्ट ऑफिस प्रीमियम आरोग्य सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं।
-
क्या पोस्ट ऑफिस प्रीमियम आरोग्य सेविंग खाता ऑनलाइन खोला जा सकता हैं?
नहीं, फिलहाल पोस्ट ऑफिस प्रीमियम आरोग्य सेविंग खाते को ऑनलाइन नहीं खोला जा सकता हैं।
-
क्या पोस्ट ऑफिस प्रीमियम आरोग्य सेविंग अकाउंट का वार्षिक सब्सक्रिप्शन शुल्क ऑनलाइन भरा जा सकता हैं?
हाँ, निवेशक IPPB (India Post Payments Bank) मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से Premium Aarogya Savings Account का वार्षिक शुल्क जमा कर सकते हैं।
-
IPPB खातो को बैलेंस कैसे चेक किया जा सकता है?
IPPB Balance Check करने के लिए IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप का उपयोग किया जा सकता है।