बैंक बैलेंस कैसे चेक करें

आज के समय में सभी अपने खाते का बैलेंस चेक घर बैठे चेक करना चाहते हैं, लेकिन हर जगह अलग-अलग तरीके बातए जाते हैं। इस लेख में बैलेंस करने के तरीकों को विस्तार से बताया गया है, आप टोल-फ्री नंबर, SMS सुविधा और मिस्ड कॉल आदि की सहायता से आसानी से खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप थर्ड पार्टी ऐप्स का उपयोग करते हैं, तो आसानी से PIN दर्ज करके अपने खाते का बैलेंस जान सकते हैं।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
7.3%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Maximum returns Offered by Guaranteed

6.5%**

Fixed Deposits

(by SBI bank)

(5-10 Years)

6.9%***

Public Provident Fund

(other popular options)

(15 Years)

We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
6.9% तक का गारंटी रिटर्न प्राप्त करें*

पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल

+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
प्लान देखें
Please wait. We Are Processing..
आपकी निजी जानकारी हमारे साथ सुरक्षित है
Plans available only for people of Indian origin ''प्लान देखे'' पर क्लिक करने से आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं
व्हाट्सएप पर अपडेट पाएं
We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold

अपने खाते का बैलेंस चेक करने के तरीके

ज्यादातर बैंक अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए कई नंबर प्रदान करते हैं, यह नंबर 24/7 सेवा में रहते हैं। आप बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए इन नंबर पर मिस्ड कॉल, SMS, मिनी स्टेटमेंट आदि का प्रयोग कर सकते हैं। ये सुविधाएं बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नैशनल बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक आदि सभी बैंकों में मौजूद होती है। इसके अलावा आप बैंक पासबुक और एटीएम (ATM) आदि से भी अपने खाते बैलेंस चेक कर सकते हैं।

अपने खाते का बैलेंस चेक करने के आसान तरीके

यहां खाते का बैलेंस चेक करने के आसान तरीके बताएं गए हैं:

खाता बैलेंस चेक के लिए टोल फ्री नंबर

आप बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके भी खाते का बैलेंस जान सकते हैं। इसमें कॉल लगने में कुछ समय लग सकता है।

उदाहरण:

  • पंजाब नैशनल बैंक: अपने रजिस्टर्ड नंबर से पीएनबी के 1800 180 2222 (टोल फ्री नंबर) पर कॉल करें। आगे की जानकारी के लिए कॉल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

बैंक बैलेंस चेक करने के लिए SMS सुविधा

अपना खाता बैलेंस चेक करने के लिए अपने रजिस्टर्ड नंबर से बैंक की SMS सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। सभी बैंकों के लिए नंबर अलग होता है और कभी-कभी फॉर्मेट भी बदल सकता है।

उदाहरण:

  • बैंक ऑफ बड़ौदा: SMS में BAL लिख कर 9223766666 पर भेजें। (अधिकतर बैंकों के लिए फॉर्मेट)
  • ICICI बैंक: SMS में IBAL लिख कर 9215676766 पर भेजें।

मिस्ड कॉल से बैंक खाता बैलेंस चेक करें

अपना खाता बैलेंस चेक करने के लिए आप बैंक के नंबर पर कॉल कर सकते हैं। यह कॉल कुछ सेकंड में कट जाएगा और कुछ देर में आपके SMS में जानकारी आएगी।

उदाहरण:

  • बैंक ऑफ बड़ौदा: अपने रजिस्टर्ड नंबर से 8468001111 नंबर पर कॉल करें। इसके बाद बैंक की ओर से कुछ ही देर में खाते की जानकारी SMS से प्राप्त हो जाएगी।

मिनी स्टेटमेंट से खाता बैलेंस चेक करें

मिनी स्टेटमेंट सुविधा से आप, आपके द्वारा हाल ही में किए गए लेन-देन की जानकारी निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक के नंबर पर मिस्ड कॉल करना होता है।

उदाहरण:

  • बैंक ऑफ बड़ौदा: बैंक ऑफ बड़ौदा का खाता बैलेंस चेक करने के लिए आपको 8468001122 नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी। इससे आपके पिछले 5-10 लेन-देन की जानकारी SMS पर प्राप्त हो जाएगी।

मोबाइल ऐप द्वारा बैलेंस चेक करें

मोबाइल ऐप का उपयोग अपने खाते का बैलेंस जानने का सबसे आसान तरीका है। अधिकतर बैंकों का अपना मोबाइल ऐप होता है, जिसमें आप लॉगिन करके खाते की पूरी जानकारी ले सकते हैं।

उदाहरण:

  • HDFC बैंक: HDFC बैंक का बैंक बैलेंस जानने के लिए आप बैंक के PayZapp का उपयोग कर सकते हैं।

व्हाट्सएप से खाता बैलेंस चेक करें

कुछ बैंक खाता चेक करने के लिए व्हाट्सएप सुविधा भी प्रदान करते हैं। इसके लिए आपको बैंक के नंबर पर व्हाट्सएप से “Hi” का मैसेज करना होगा। फिर आप आगे की जानकारी मांग सकते हैं।

उदाहरण:

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया: बैंक बैलेंस की जानकारी के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 9022690226 पर “Hi” का मैसेज करें। फिर दिए गए विकल्पों में से “चेक बैलेंस” पर क्लिक कर दें।

बैलेंस चेक करने के लिए मुख्य जानकारी

नीचे मुख्य बैंकों का बैलेंस चेक करने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई है:

बैंकों के नाम टोल फ्री नंबर मिस्ड कॉल नंबर मिनी स्टेटमेंट नंबर बैंक मोबाइल ऐप
पंजाब नैशनल बैंक 1800 180 2222 / 1800 103 2222 1800 180 2223 1800 180 2223 PNB ONE
बैंक ऑफ बड़ौदा 1800 258 4455 / 1800 102 4455 8468001111 8468001122 BoB World
केनरा बैंक 1800 1030 09015483483 09015734734 Canara ai1
यूनियन बैंक 1800 22 2244 09223008586 09223008486 Union Bank U-Mobile
बैंक ऑफ इंडिया 1800 103 1906 09015135135 09015135135 BOI Mobile
इंडियन बैंक 1800 425 0000 / 1800 425 4422 NA NA INDIE
एक्सिस बैंक 1860 419 5555 / 1800 419 5555 1800 419 5959 1800 419 6969 Axis Mobile
HDFC बैंक 1800 202 6161 / 1860 267 6161 1800 270 3333 1800 270 3355 HDFC Mobile banking App
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1800 1234 / 1800 2100 9223766666 9223866666 YONO SBI
ICICI बैंक 1860 120 7777 9594612612 9594613613 iMobile Pay

बैलेंस चेक करने के अन्य तरीके

यहां बैलेंस चेक करने के अन्य तरीके बताए गए हैं:

  • UPI ऐप्स: आप थर्ड पार्टी इंटरनेट बैंकिंग ऐप की मदद से बैलेंस चेक कर सकते हैं। अपने ऐप पर चेक बैलेंस विकल्प पर क्लिक कर दें। इसके बाद अपना पिन पासवर्ड दर्ज करें और ओके के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • ATM/डेबिट कार्ड: आप एटीएम की मदद से बैलेंस देख सकते हैं। सबसे पहले किसी भी ATM में जाकर अपना कार्ड डालें। स्क्रीन पर मांगे गए PIN को दर्ज करें और 'Balance Inquiry' पर क्लिक कर दें। आपको बैलेंस की रसीद भी प्राप्त हो जाएगी।
  • आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें: यह एक ऑफलाइन तरीका है। आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाकर आधार नंबर और बैंक का नाम बताएं। इसके बाद आपसे मशीन पर फिंगरप्रिंट लगवाया जाएगा और आपको खाते के बैलेंस की रसीद प्राप्त हो जाएगी।

निष्कर्ष

अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक करना काफी सरल है। अब आप केवल बैंक जाकर ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन मिस्ड कॉल, मैसेज और मिनी बैंकिंग आदि से भी अपना खाते की जानकारी ले सकते हैं। साथ ही, यूपीआई ऐप, एटीएम और आधार कार्ड की सहायता से भी बैंक बैलेंस चेक किया जा सकता है। यदि आपको खाते का बैलेंस चेक करने के अलावा भी खाते से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो आप सीधे बैंक के टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • बैंक ऑफ बड़ौदा में बैंक बैलेंस कैसे चेक करें?

    बैंक ऑफ बड़ौदा का बैलेंस चेक करने के लिए आप 8468001111 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। ऐसा करने के कुछ देर बाद आपको SMS के जरिए जानकारी प्राप्त हो जाएगी। इसके अलावा आप BOB World मोबाइल ऐप का उपयोग करके अपने अकाउंट बैलेंस ऑनलाइन देख सकते हैं।
  • बैंक ऑफ इंडिया का बैलेंस कैसे चेक होगा?

    अपना बैंक बैलेंस चेक करने के लिए बैंक ऑफ इंडिया के 09015135135 पर मिस्ड कॉल दें। इससे खाते की जानकारी मैसेज में मिल जाएगी। इसके अलावा आप BOI मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से भी बैलेंस चेक कर सकते हैं।
  • केनरा बैंक का बैलेंस कैसे चेक करें?

    केनरा बैंक का बैलेंस चेक करने के लिए आप 09015483483 पर मिस्ड कॉल करके या Canara ai1 मोबाइल ऐप का उपयोग करके अपने खाते की पूरी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
  • इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का बैलेंस कैसे चेक करें?

    इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बैलेंस चेक करने के लिए IPPB ऐप डाउनलोड करें और लॉगिन करके तुरंत बैलेंस देखें।


˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to 10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
##The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with other variable factors. 7.3% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and a premium term of 10 years with ₹5,00,000 annually installment premium. All plans listed here are from insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL