SBI का जीरो बैलेंस अकाउंट ऑनलाइन ओपन कराने के लिए आपको कोई न्यूनतम राशि देने की आवश्यकता नहीं होती है। इसे आप घर बैठे बैंक के योनो मोबाइल ऐप की मदद से KYC के जरिए खोल सकते हैं। वर्तमान में बैंक का बेसिक सेविंग अकाउंट सबसे अधिक उपयोग में है, जिसे खुलवाने के लिए सिर्फ आधार और पैन कार्ड की आवश्यकता पड़ती है। आइए एसबीआई के विभिन्न जीरो बैलेंस खातों के बारे में जानते हैं।
SBI जीरो बैलेंस बचत खाते की विशेषताएं इस प्रकार हैं:
विशेषताएं
जानकारी
खाता विकल्प
BSBDA, Insta Plus, Minor account (पहली उड़ान)
न्यूनतम बैलेंस
कोई आवश्यकता नहीं
कैसे खोलें
योनो ऐप या शाखा से
जरूरी दस्तावेज
आधार, PAN, पासपोर्ट और पता प्रमाण
SBI जीरो बैलेंस बचत खाता क्या है?
भारतीय स्टेट बैंक का जीरो बैलेंस बचत खाता एक ऐसा बचत खाता होता है, जिसमें कोई न्यूनतम बैलेंस रखने की आवश्यकता नहीं होती है। इन खातों में ऑनलाइन ओपनिंग, नेट बैंकिंग, डिजिटल ट्रांजेक्शन जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही बैंक में 10 वर्ष से ज्यादा आयु के नाबालिगों के लिए विशेष रूप से पहली उड़ान जीरो बैलेंस खाता उपलब्ध है।
एसबीआई जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट पात्रता
योनो एसबीआई अकाउंट ओपनिंग ऑनलाइन जीरो बैलेंस के साथ करने के लिए मुख्य पात्रता की जानकारी होना आवश्यक है। यहां बताया गया है, कि एसबीआई सेविंग अकाउंट कौन खोल सकता है:
भारतीय नागरिक एसबीआई में जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं।
आवेदक की आयु न्यूनतम 18 साल होनी चाहिए।
नाबालिगों के लिए माता-पिता या अभिभावक द्वारा खाता खोला जा सकता है।
एसबीआई जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट आवश्यक दस्तावेज
भारतीय स्टेट बैंक में जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट खोलने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
स्टेप 5 - आवश्यक जानकारी दर्ज करें और OTP से वेरिफाई करें।
स्टेप 6 - इसके बाद बैंक द्वारा वेरिफिकेशन होगा और आपका खाता खोल दिया जाएगा।
ऑफलाइन माध्यम
स्टेप 1 - अपने नजदीकी भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में जाएँ।
स्टेप 2 - बैंक से बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट खाता खोलने का फॉर्म प्राप्त करें।
स्टेप 3 - प्राप्त फॉर्म को अच्छे से भरें।
स्टेप 4 - फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें।
स्टेप 5 - फॉर्म जमा करें इसके बाद वेरिफिकेशन के बाद आपका खाता खोल दिया जाएगा।
एसबीआई जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट आवश्यक दस्तावेज
भारतीय स्टेट बैंक में जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट खोलने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
आधार कार्ड
PAN कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
पता प्रमाण
SBI में कौन-कौन से जीरो बैलेंस खाते खोल जाते हैं?
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा निम्नलिखित प्रकार के जीरो बैलेंस बचत खाते पेश किए गए हैं:
बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट - BSBDA एक ऐसा बचत खाता है, जिसमें कोई न्यूनतम शेष रखने की आवश्यकता नहीं होती है। साथ ही पैसे जमा करने पर कोई ऊपरी सीमा नहीं होती है। इस खाते के तहत आप एक माह में 4 बार मुफ्त निकासी कर सकते हैं।
SBI इंस्टा प्लस सेविंग अकाउंट - यह एक जीरो बैलेंस डिजिटल सेविंग अकाउंट है, इसे आप योनो ऐप के माध्यम से घर बैठे खोल सकते हैं। इस खाते के तहत आपको बैंकिंग सुविधाएं जैसे नेट बैंकिंग और UPI की सुविधा भी दी जाती है।
SBI स्मॉल अकाउंट - यह खाता मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है, जिनके पास वैध केवाईसी दस्तावेज़ों की कमी है। हालांकि इस खाते में अधिकतम शेष 50,000 रुपए तक रखा जा सकता है।
बच्चों के लिए बचत खाता - यह खाता भारतीय स्टेट बैंक द्वारा विशेष रूप से बच्चों के लिए बनाया गया है, इसमें न्यूनतम शेष रखने की कोई आवश्यकता नहीं होती है। यह खाता किसी भी आयु के बच्चे के लिए खोला जा सकता है।
निष्कर्ष
सेविंग अकाउंट होना आज के समय में हर व्यक्ति की मुख्य जरूरत है। यह खाता न केवल आपके पैसों को सुरक्षित रखता है, बल्कि उस पर ब्याज भी देता है। एसबीआई जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट भी एक ऐसा ही खाता है, और इसकी खास बात यह है, कि इसमें कोई न्यूनतम बैलेंस अनिवार्य नहीं होता है। आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से इस खाते को खोल सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
SBI जीरो बैलेंस अकाउंट में कितना पैसा रख सकते हैं?
आमतौर पर इसके लिए कोई सीमा नहीं होती है, आप जितना चाहें उतना पैसा रख सकते हैं।
SBI जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट ओपन कैसे करें?
एसबीआई में जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट खोलने के लिए आप बैंक की शाखा या एसबीआई योनो ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
एसबीआई जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट कितने दिनों में बंद हो जाता है?
आमतौर पर अगर 2 साल तक खाते से कोई लेन-देन नहीं किया जाता है, तो खाता निष्क्रिय हो जाता है।
एसबीआई जीरो बैलेंस अकाउंट ओपनिंग कैसे करें?
एसबीआई जीरो बैलेंस अकाउंट ओपन (YONO SBI Account Opening online zero balance) करने के लिए आप एसबीआई योनो ऐप का उपयोग कर सकते हैं, साथ ही बैंक शाखा में जाकर भी आसानी से खाता खोला जा सकता है।
SBI बैंक में खाता कितने रुपए में खुलता है?
SBI जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट खोलने के लिए किसी भी न्यूनतम राशि की आवश्यकता नहीं होती है।
क्या एसबीआई में जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट खोला जा सकता है?
हाँ, भारतीय स्टेट बैंक में जीरो बैलेंस खाता खोला जा सकता है। साथ ही इस खाते पर फ्री ATM और UPI लेन-देन की सुविधा भी मिलती है।
पहली उड़ान खाता क्या है?
पहली उड़ान सेविंग अकाउंट, एसबीआई का एक विशेष खाता है, जिसे 10 वर्ष या उससे ज्यादा आयु के नाबालिगों के लिए खोला जा सकता है।
SBI माइनर अकाउंट में कितना पैसा रख सकते हैं?
SBI माइनर अकाउंट में ज्यादा से ज्यादा 10 लाख रुपए तक रखे जा सकते हैं।
एसबीआई में 0 बैलेंस खाता क्या है?
एसबीआई में 0 बैलेंस सेविंग अकाउंट एक ऐसा खाता होता है, जिसे आप बिना किसी न्यूनतम बैलेंस के खोल सकते हैं। खाते में बैलेंस न होने पर भी आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
क्या SBI जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट सेफ है?
हाँ, यह एक सुरक्षित जमा खाता होता है, इसमें आपके पैसे बिलकुल सुरक्षित रहते हैं। साथ ही कम बैलेंस होने पर कोई शुल्क भी नहीं लगता है।
SBI zero balance account opening online video kyc के जरिए संभव है। इसके लिए SBI के योनो मोबाइल ऐप या आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।
SBI जीरो बैलेंस अकाउंट ओपनिंग वीडियो KYC में क्या होता है?
SBI वीडियो KYC में बैंक अधिकारी कैमरे के जरिए आपकी लाइव फोटो लेकर आपकी पहचान सत्यापित करता है। यह प्रक्रिया अकाउंट ओपनिंग के बाद होती है, जिसके बाद आपकी जमा राशि की लिमिट भी बढ़ जाती है। साथ ही, इस दौरान आपको पैन कार्ड, हस्ताक्षर और कुछ सरल सवालों के जवाब देने होते हैं।
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to
10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years
for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs
would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
##The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with other variable factors. 7.4% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and a premium term of 10 years with ₹5,00,000 annually installment premium. All plans listed here are from insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ