बैंक ऑफ बड़ौदा बचत खाता क्या है?
बैंक ऑफ बड़ौदा विभिन्न बचत खाते चलाता है, जिसमें महिलाओं, पेंशनभोगियों, छात्रों और वृद्ध लोगों के लिए अलग-अलग खाता सुविधा मिलती है। आप ये खाते अपनी जरूरत अनुसार ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से खोल सकते हैं।
वर्तमान में बैंक ऑफ बड़ौदा बचत खातों पर 2.50 % से 4.50% तक का ब्याज दर मिल सकता है।साथ ही, बैंक ऑफ बड़ौदा में शून्य बैलेंस खाते की सुविधा भी होती है, लेकिन यह सेविंग अकाउंट के प्रकार पर निर्भर करता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा बचत खाता में ब्याज दर 2026
नीचे दी गई बैंक ऑफ बड़ौदा बचत खाते की ब्याज दर 22 अगस्त 2026 तक लागू है:
| वर्तमान बाकी रकम |
ब्याज दर (प्रति वर्ष) |
| ₹1 लाख तक |
2.50% |
| ₹1लाख से अधिक से लेकर ₹50 लाख रुपए से कम तक |
2.50% |
| ₹50 लाख से लेकर ₹10 करोड़ से कम तक |
2.50% |
| 10 करोड़ रुपए से लेकर 50 करोड़ रुपए से कम तक |
2.50% |
| ₹50 करोड़ से लेकर ₹100 करोड़ से कम तक |
2.75% |
| ₹100 करोड़ से लेकर ₹200 करोड़ से कम तक |
2.75% |
| ₹200 करोड़ से लेकर ₹500 करोड़ से कम तक |
2.75% |
| ₹500 करोड़ से लेकर ₹1,000 करोड़ से कम तक |
3.50% |
| ₹1,000 करोड़ से कम से लेकर ₹2,000 करोड़ से कम तक |
4.50% |
बैंक ऑफ बड़ौदा बचत खाते की विशेषताएं क्या हैं?
नीचे बैंक ऑफ बड़ौदा बचत खाते की प्रमुख विशेषताएं बताई गई हैंः
- डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध: BoB सेविंग अकाउंट आपको मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा प्रदान करता है। इससे आप कभी भी अपने खाते को आसानी से चला सकते हैं।
- बेहतर ब्याज दर: बैंक ऑफ बड़ौदा का बचत खाता आकर्षक ब्याज दर प्रदान करता है, जिससे आपकी बचत तेजी से बढ़ती है और अधिक रिटर्न पाने का अवसर मिलता है।
- विभिन्न विकल्प चुनने की सुविधा: बॉब में कई प्रकार के बचत खाता विकल्प होते हैं, जिससे आप अपने आय वर्ग के अनुसार सबसे उपयुक्त खाता चुन सकते है।
- आसानी से निकासी: बैंक अपने ग्राहकों को एटीएम, पासबुक और आसान कैश निकासी की सुविधा देता है।
- नामांकन की सुविधा: बैंक ऑफ बड़ौदा बचत खाते में नामांकन की सुविधा होती है, जिससे भविष्य में आने वाली परिस्थितियों में आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिलती है।
BOB सेविंग अकाउंट के मुख्य प्रकार
बैंक ऑफ बड़ौदा आपकी आवश्यकता अनुसार कई प्रकार के बचत खाते प्रदान करता हैः
- बड़ौदा प्लेटिनम बचत खाता: यह खाता विशेष ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमे उच्च लेन-देन सीमा और विशेष बैंकिंग सुविधाएं मिलती हैं।
- बॉब ब्रो (BRO) बचत खाता: इस खाते से डिजिटल यूजर्स अपने वित्त को स्मार्ट तरीके से मैनेज कर सकते हैं। इसमें आसान ऑनलाइन बैंकिंग और तेज़ ट्रांजेक्शन की सुविधा भी मिलती है।
- बड़ौदा चैंप खाताः बैंक ऑफ बड़ौदा चैंप बचत खाता बच्चों के लिए विशेष रूप से बनाया गया है, जिससे बच्चे कम उम्र में ही बचत की आदत सीख सकें। हालांकि, इस खाते में कुछ सुविधाएं सीमित होती है।
- बॉब लाइट बचत खाता: यह एक बेसिक सेविंग अकाउंट है, जो न्यूनतम बैलेंस की आसान शर्तों के साथ आता है।
- बॉब वीमेन डायमंडः यह खाता विशेष रूप से महिलाओं के लिए बनाया गया है। इसमें अन्य खातों की तुलना में महिलाओं को अधिक लाभ मिलते हैं।
- बॉब वीमेन सफायरः बॉब का वीमेन सफायर खाता महिलाओं के लिए एक प्रीमियम सेविंग अकाउंट है। इस खाते में महिलाओं को बेहतर सुविधाएं और विशेष लाभ मिलते हैं।
- बड़ौदा वरिष्ठ नागरिक विशेषाधिकार बचत खाताः यह खाता वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमे उच्च ब्याज दर और विशेष सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही, यह खाता रिटायरमेंट के बाद वित्तीय स्थिरता बनाने में मदद करता है।
- बॉब पेन्शनर्स बचत खाता: यह खाता उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिनकी पेंशन आती है। इस खाते से उन्हें अपनी पेंशन को आसानी से मैनेज करने की सुविधा मिलती है।
बैंक ऑफ बड़ौदा बचत खाते की पात्रता
बैंक ऑफ सेविंग अकाउंंट में अधिकतर खातों में पात्रता सामान्य ही है, जिसकी सूची नीचे दी गई हैः
- नागरिकताः खाताधारक भारत का निवासी होना चाहिए। साथ ही, यदि व्यक्ति NRI है, तो उसके लिए पात्रता अलग हो सकती है।
- आयुः बैंक ऑफ बड़ौदा में सेविंग अकाउंट खोलने के लिए आवेदनकर्ता की आयु 18 या उससे अधिक होनी अनिवार्य है।
- बच्चो के लिएः यदि किसी बच्चे को अपने लिए खाता खुलवाना है, तो वह अपने माता-पिता व अभिभावकों की निगरानी में खाता खुलवा सकता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा बचत खाता कैसे खोलें?
बैंक ऑफ बड़ौदा में बचत खाता खोलने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है:
- स्टेप 1ः बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर या 'BOBWorld' ऐप पर जाएं।
- स्टेप 2ः होम पेज पर 'Savings Account' विकल्प चुनें और आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
- स्टेप 3ः अपना वह मोबाइल नंबर दर्ज करें जो आधार कार्ड से लिंक है।
- स्टेप 4ः अंत में वीडियो केवाईसी पूरी करें। इसके लिए आपको पैन कार्ड और आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी।
- ध्यान दें, आप यह खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में जाकर ऑफलाइन भी खुलवा सकते हैं।
निष्कर्ष
बैंक ऑफ बड़ौदा का बचत खाता विभिन्न ग्राहकों के लिए जरूरत अनुसार विकल्प प्रदान करता है। इसमे डिजिटल बैंकिंग, आसान खाता खोलने की सुविधा और उचित ब्याज दर जैसे लाभ भी मिलते हैं। वर्तमान में बैंक ऑफ बड़ौदा बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस न होने पर अब बैलेंस नही कटता है, हालांकि कुछ विशेष खातों पर 50 से 200 तक का चार्ज लग सकता है। इसके अलावा, सभी बैंकों में ब्याज दर समय-समय पर बदल सकती है, इसलिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
BoB सेविंग अकाउंट में कितना पैसा रख सकते हैं?
बैंक ऑफ बड़ौदा सेविंग अकाउंट में अधिकतम बैलेंस की कोई लिमिट नहीं है। आप अपनी जरूरत के अनुसार कितना भी पैसा रख सकते है।
-
बैंक ऑफ बड़ौदा बचत खाते में कितना ब्याज देता है?
बैंक ऑफ बड़ौदा बचत खाते पर लगभग 2.50% से 4.50% तक वार्षिक ब्याज देता है, जो बैलेंस पर निर्भर करता है। साथ ही, ब्याज की दर समय-समय पर बदल सकती है, इसलिए ब्याज दरों को नियमित तौर पर जरूर देखें।
-
बैंक ऑफ बड़ौदा का मिनिमम बैलेंस चार्ज कितना है?
बैंक ऑफ बड़ौदा में मिनिमम बैलेंस न रखने पर बैंक ₹50 से ₹200 तक का चार्ज लग सकता है। यह आपके खाते के प्रकार पर निर्भर करता है।