यूनियन बैंक कई प्रकार के बचत खाते प्रदान करता है, जिनपर वर्तमान में 2.75% से 4.25% तक का वार्षिक ब्याज मिल जाता है। साथ ही, बैंक के अधिकतर बचत खातों को आप मात्र 500 रुपए की न्यूनतम राशि के साथ खुलवा सकते हैं और अगर आप इन बैंक बचत खातों का लाभ लेना चाहते हैं, तो घर बैठे ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बचत खाते पर प्रदान की जाने वाली नई वर्तमान ब्याज दर नीचे दी गई हैं:
| खाते में शेष राशि | ब्याज दर प्रति वर्ष |
| 50 लाख रुपए से कम के लिए | 2.50% |
| 50 लाख से 100 करोड़ के लिए | 3.00% |
| 100 करोड़ से 500 करोड़ के लिए | 3.40% |
| 500 करोड़ से 1,000 करोड़ के लिए | 4.25% |
ध्यान रखें कि आपको अन्य प्लेटफॉर्म में यूनियन बैंक बचत खाता ब्याज दर की लिमिट अलग-अलग मिल सकती है, क्योंकि बैंक 50 लाख से 3,000 करोड़ से अधिक तक की राशि पर ब्याज देता है। इस राशि के अंतर्गत ब्याज 6.25% तक जा सकता है।
यूनियन बैंक में कई प्रकार के बचत खाते उपलब्ध हैं, जिसमें जीरो बैलेंस बचत खाते भी शामिल है।
यूनियन बैंक में बचत खाता ऑनलाइन खोलने के लिए दिए गए स्टेप्स का पालन करें:
यूनियन बैंक के बचत खाते से आप डिजिटल लेन-देन, जल्दी निकासी, जीवन बीमा कवर और डेबिट कार्ड सहित अन्य कई सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बैंक बचत खातों में आवेदन करने के लिए आप यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या Union Ease ऐप का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही, आपको बता दें कि यूनियन के जीरो बैलेंस बचत खाते बिना किसी शुल्क के खोले जाते हैं। वहीं, सामान्य बचत खाता खुलवाने के लिए 1,000 रुपए तक की राशि लग सकती है।