क्या NRI म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं 2026

भारत में अनिवासी भारतीय यानी NRI, म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उनके पास भारतीय नागरिकता और NRE या NRO बैंक अकाउंट होना जरूरी है। आमतौर पर उनको निवेश के लिए पैन कार्ड और KYC प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य होता है। इसके साथ ही अमेरिका और कनाडा में रहने वाले एनआरआई के लिए म्यूचुअल फंड निवेश में कुछ विशेष नियम भी हैं।

Read more
investent plan
Plans starting from ₹1000/month
bajaj allianz life insurance
loading...
ICICI Prudential Life Insurance Company
loading...
tata aia life insurance
loading...
बेस्ट इन्वेस्टमेंट प्लान्स˜
  • money
    ₹18,000/माह निवेश करें और पाएं ₹2 करोड़# पूरी तरह टैक्स-फ्री*
  • tax
    ऑनलाइन फंड्स का प्रबंधन करें60,000+ खुश ग्राहक 25+ देशों
  • compare
    तुलना करें और चुनें30+ प्लान और 150+ फंड विकल्प

NRI निवेश के लिए जरूरी बैंक खाते

भारत में NRI नागरिकों को म्यूचुअल फंड SIP में निवेश करने के लिए मुख्य रूप से NRE और NRO बैंक खाते की आवश्यकता होती है। इन खातों के साथ निवेश के लिए डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना भी फायदेमंद है, क्योंकि यदि कोई एनआरआई भारतीय स्टॉक मार्केट में सीधे शेयर्स खरीदना चाहता है, तो उसके लिए डीमैट अकाउंट की आवश्यकता होती है। आइए NRI के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश करने का तरीका जानते हैं।

SIP with Life Cover and Tax Savings SIP with Life Cover and Tax Savings

NRI म्यूचुअल फंड में निवेश कैसे कर सकते हैं?

अनिवासी भारतीयों के लिए भारतीय म्यूचुअल फंड में निवेश करने का आसान तरीका नीचे दिया गया है:

  • स्टेप 1 - NRE या NRO बैंक खाता खुलवाएं।
  • स्टेप 2 - इसके बाद पैन कार्ड और KYC वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • स्टेप 3 - FATCA विवरण को भरें।
  • स्टेप 4 - राशि निवेश करने के लिए माध्यम चुनें।
  • स्टेप 5 - SIP या एकमुश्त निवेश करने का तरीका चुनें।

NRI SIP निवेश में USA और Canada के NRI के लिए विशेष नियम

भारत में USA और कनाडा के प्रवासी भारतीयों के लिए निवेश के मुख्य नियम नीचे दिए गए हैं:

  • सीमित फंड हाउस चुनने का विकल्प - भारत के सभी म्यूचुअल फंड हाउस USA और कनाडा के NRI को SIP म्यूचुअल फंड निवेश की अनुमति नहीं देते हैं।
  • USA/Canada Declaration फॉर्म भरना - निवेश शुरू करने से पहले NRI निवेशकों को एक विशेष फॉर्म जमा करना होता है। इस फॉर्म के जरिए विदेशी टैक्स कानूनों और नागरिकता से जुड़ी वित्तीय जानकारियों को फंड हाउस के साथ साझा किया जाता है।
  • PAN कार्ड और KYC वेरिफिकेशन अनिवार्य - भारतीय म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए पैन कार्ड और एनआरआई स्टेटस के साथ अपडेटेड केवाईसी होना पूरी तरह अनिवार्य है।
  • NRE और NRO खाता होना चाहिए - एनआरआई निवेशकों के पास भारत में निवेश करने के लिए एक्टिव एनआरई या एनआरओ बैंक खाता होना जरूरी है।

NRI म्यूचुअल फंड पर टैक्स नियम

NRI म्यूचुअल फंड के प्रकार के अनुसार टैक्स नियम नीचे दिए गए हैं:

  1. यदि इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश किया है

    • कैपिटल गेन टैक्स - यदि आप यूनिट्स को 12 महीने से अधिक रखते हैं, तो आप पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स लगता है, जिसके तहत ₹1.25 लाख से अधिक के मुनाफे पर 12.5% की दर से टैक्स लगता है। वहीं यदि आपने यूनिट्स को 12 महीने या उससे कम समय में बेचा है, तो आपको पूरे मुनाफे पर 20% की दर से टैक्स देना पड़ता है।
  2. यदि डेट म्यूचुअल फंड में निवेश किया है

    • कैपिटल गेन टैक्स - इसके अंतर्गत निवेश का होल्डिंग पीरियड चाहे जो भी हो, आपके पूरे मुनाफे को ही शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन माना जाता है। साथ ही, आपके लागू इनकम टैक्स स्लैब रेट के अनुसार ही टैक्स लगाया जाता है। इसमें कोई लॉन्ग-टर्म टैक्स बेनिफिट नहीं मिलता है।
Start Small and Get Big Returns Start Small and Get Big Returns

निष्कर्ष

NRI को भारत में म्यूचुअल फंड में निवेश करने की अनुमति दी जाती है, लेकिन इसके लिए कुछ मुख्य नियमों का पालन करना जरूरी होता है। जैसे निवेश के लिए NRE और NRO खाते का होना, USA और कनाडा में रह रहे भारतीय अनिवासी नागरिकों के लिए विशेष फॉर्म भरना आदि। एनआरआई नागरिकों के लिए म्यूचुअल फंड में विशेष टैक्स नियमों का पालन करना भी अनिवार्य होता है। साथ ही NRI म्यूचुअल फंड में SIP के माध्यम से भी निवेश कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ विशेष नियमों का पालन करना होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • क्या एनआरआई मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं?

    हाँ, एनआरआई मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड में आसानी से निवेश कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने एनआरई या एनआरओ बैंक खाते का उपयोग करना होता है।
  • भारत में एनआरआई खाते के लिए कौन सा बैंक सबसे अच्छा है?

    भारत में NRI खाते के लिए HDFC, ICICI और एसबीआई को सबसे बेहतरीन बैंक माना जाता है। ये बैंक एनआरआई ग्राहकों को बेहतरीन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं और अन्य लाभ देते हैं।
  • क्या NRI को निवेश के लिए डीमैट अकाउंट की जरूरत होती है?

    आमतौर पर म्यूचुअल फंड में सीधे निवेश करने के लिए एनआरआई को डीमैट अकाउंट की कोई जरूरत नहीं होती है। हालांकि, अगर कोई NRI भारतीय शेयर बाजार में शेयर खरीदना चाहता है, तो डीमैट अकाउंट खोलना अनिवार्य है।
  • क्या NRI कैश में निवेश कर सकते हैं?

    नहीं, एनआरआई भारत में किसी भी वित्तीय एसेट या म्यूचुअल फंड में कैश में निवेश नहीं कर सकते हैं।
  • क्या एनआरआई के लिए म्यूचुअल फंड टैक्स फ्री है?

    नहीं, NRI के लिए म्यूचुअल फंड पूरी तरह टैक्स फ्री नहीं होते हैं, उन पर भी सामान्य भारतीय टैक्स नियम लागू होते हैं। हालांकि, इक्विटी म्यूचुअल फंड से मिलने वाले लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स पर सालाना ₹1.25 लाख तक के मुनाफे पर कोई टैक्स नहीं लगता है।
  • क्या NRI के लिए भारतीय म्यूचुअल फंड में जॉइंट अकाउंट से निवेश संभव है?

    हाँ, NRI भारत में जॉइंट म्यूचुअल फंड अकाउंट खोलकर आसानी से निवेश कर सकते हैं। यह खाता वे किसी अन्य एनआरआई या फिर भारत में रहने वाले किसी निवासी के साथ मिलकर खोल सकते हैं।

NRI Plans Articles

Recent Articles
Popular Articles
भारत में एनआरआई इन्वेस्टमेंट योजनाएं

14 Jun 2024

एनआरआई इन्वेस्टमेंट
Read more
भारत में एनआरआई इन्वेस्टमेंट योजनाएं
  • 14 Jun 2024
  • 2306
एनआरआई इन्वेस्टमेंट योजनाएं एनआरआई
Read more

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in

*Past 10 Year annualised returns as on 01-08-2026
*All savings plans are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.
**Returns are based on past 10 years' fund performance data (Fund Data Source: Value Research).
^Returns as on 10th Jan'25. 18% returns for Tata AIA Life Top 200 for the last 10 years.The past performance is not necessarily indicative of future performance. Source: Morningstar

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL