एफडी के बदले एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड 2026

एक्सिस बैंक एफडी के बदले बिना किसी इनकम प्रूफ या सिबिल स्कोर के तुरंत सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड प्रदान करता है। इसमें आपको अपनी एफडी राशि की 80% से 90% तक क्रेडिट लिमिट मिलती है, लेकिन इसके लिए एक्सिस बैंक में 15 से 20 हजार की FD अनिवार्य है। इसकी खास बात यह है कि राशि का उपयोग करने के बाद भी आपकी एफडी सामान्य रूप से ब्याज प्राप्त करती है।

Read more
एफडी के बदले एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड 2026 क्यों चुनें?
No Income Proof Required
नो इनकम प्रूफ रिक्वायर्ड

आपकी एफडी ही सिक्योरिटी है — न सैलरी स्लिप चाहिए, न क्रेडिट हिस्ट्री

Credit Limit Up to 90% of Your FD
क्रेडिट लिमिट आपकी एफडी का 90% तक

जितना बड़ा डिपॉज़िट, उतनी ज़्यादा स्पेंडिंग पावर

Build Your Credit Score
अपना क्रेडिट स्कोर बनाएं

समय पर पेमेंट करने से आप अपनी क्रेडिट हिस्ट्री बना भी सकते हैं और सुधार भी सकते हैं

sbi
15 लाख परिवार सुरक्षित
13,50,000 करोड़ का लाइफ कवर एश्योर्ड
कस्टमर रेटिंग rating 4.8++
We are rated++
rating
17.3 Crore
Registered Consumer
55
Insurance Partners
7.7 Crore
Policies Sold
7.4% तक का गारंटी रिटर्न प्राप्त करें*

पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल

+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
प्लान देखें
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं।
We are rated++
rating
17.3 Crore
Registered Consumer
55
Insurance Partners
7.7 Crore
Policies Sold
Explore plans

एक्सिस बैंक एफडी क्रेडिट कार्ड क्या है?

एक्सिस बैंक एफडी क्रेडिट कार्ड एक सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड है, जो बैंक में जमा एफडी के बदले दिया जाता है। आपको एक्सिस बैंक एफडी राशि की 80% से 90% तक क्रेडिट लिमिट मिलती है। बिना किसी इनकम प्रूफ के मिलने वाले इस कार्ड से आपकी एफडी पर ब्याज भी मिलता रहता है और सिबिल स्कोर भी बेहतर होता है।

आसान शब्दों में कहें तो बैंक आपकी एफडी को अपने पास गिरवी रखकर आपको कार्ड देता है, अगर आप समय पर बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो बैंक आपकी एफडी को अपने पास रख सकता है।

एक्सिस बैंक एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड मुख्य विशेषताएं

एक्सिस बैंक एफडी क्रेडिट कार्ड की निम्नलिखित विशेषताएं हैं:

  • एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने के लिए आय प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं होती है।
  • बैंक अपने पास आपकी एफडी रख लेता है, इसलिए यह क्रेडिट कार्ड तुरंत मंजूर हो जाता है।
  • ग्राहक कुल एफडी राशि का लगभग 80% प्राप्त कर सकते हैं।
  • एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड से पैसे प्राप्त करने के बाद भी एफडी पर ब्याज मिलना जारी रहता है।
  • एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक में न्यूनतम 15,000 से 20,000 तक की एफडी होनी चाहिए।
  • ऐसे ग्राहक जो अपना सिबिल स्कोर बेहतर करना चाहते हैं, उनके लिए यह उपयुक्त होता है।

एक्सिस बैंक एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड के लिए कैसे आवेदन करें?

एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

ऑनलाइन माध्यम

  • स्टेप 1 - एक्सिस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं।
  • स्टेप 2 - ‘Apply now’ या ‘Credit card’ सेक्शन में जाएं।
  • स्टेप 3 - इसके बाद क्रेडिट कार्ड का विकल्प चुनें।
  • स्टेप 4 - अपनी निजी जानकारी और PAN विवरण दर्ज करें।
  • स्टेप 5 - इसके बाद पुष्टि करके सबमिट कर दें।
  • स्टेप 6 - बैंक द्वारा वेरिफिकेशन के बाद कुछ दिनों में क्रेडिट कार्ड आपके पते पर भेज दिया जाएगा।

ध्यान दें - इसके अतिरिक्त आप बैंक शाखा में जाकर भी क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑफलाइन माध्यम

  • स्टेप 1 - अपनी नजदीकी एक्सिस बैंक शाखा में जाएं।
  • स्टेप 2 - कर्मचारी से "Secured Credit Card against FD" का फॉर्म लें और भरें।
  • स्टेप 3 - अपने पैन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो की कॉपी जमा करें।
  • स्टेप 4 - यदि आपकी पहले से FD नहीं है, तो शाखा में ही FD खुलवाएं और कार्ड के लिए सहमति दें।
  • स्टेप 5 - बैंक अधिकारी आपका आवेदन सबमिट कर देंगे, और 7 दिनों के भीतर फिजिकल कार्ड आपके पते पर आ जाएगा।

लोग यह भी पढ़ते हैं: एफडी पर सबसे अधिक ब्याज देने वाला बैंक

एक्सिस बैंक एफडी क्रेडिट कार्ड को बंद कैसे करें?

एक्सिस बैंक एफडी क्रेडिट कार्ड को बंद कराने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:

  • स्टेप 1 - कार्ड का सारा बकाया चुकाएं, वरना बंद नहीं होगा।
  • स्टेप 2 - कार्ड बंद करने से पहले, बचे हुए पॉइंट्स रिडीम/उपयोग कर लें।
  • स्टेप 3 - कस्टमर केयर (1860-419-5555), बैंक शाखा या ईमेल से आवेदन करें।
  • स्टेप 4 - रिक्वेस्ट स्वीकार होने के 7 से 10 दिनों में कार्ड और FD का लॉक-इन (Lien) हट जाएगा।

निष्कर्ष

एक्सिस बैंक, क्रेडिट कार्ड के लिए एफडी को सुरक्षा के रूप में रख कर आसानी से मंजूर कर देता है। इस क्रेडिट कार्ड के तहत आप कुल एफडी राशि का 80% प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए बैंक में न्यूनतम 15,000 से 20,000 तक की एफडी होना आवश्यक है। साथ ही क्रेडिट बिल का समय से भुगतान करें, ऐसा न करने पर बैंक आपकी सावधि जमा से राशि काट सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • क्या मुझे FD पर क्रेडिट कार्ड मिल सकता है?

    हाँ, ज्यादातर बैंक एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड देते हैं।
  • FD क्रेडिट कार्ड के फायदे क्या हैं?

    एफडी क्रेडिट कार्ड के निम्नलिखित फायदे हैं:
    • आसानी से मंजूर होना।
    • क्रेडिट स्कोर सुधारने और बनाने में सहायक।
    • आय प्रमाण की आवश्यकता नहीं।
    • रिवॉर्ड्स मिलना।
  • एक्सिस बैंक एफडी क्रेडिट लेने के लिए न्यूनतम कितने की एफडी होनी चाहिए?

    एक्सिस बैंक एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने के लिए न्यूनतम ₹15,000 से ₹20,000 की एफडी होना आवश्यक है।
  • एक्सिस बैंक एफडी क्रेडिट कार्ड क्या है?

    यह एक्सिस बैंक की सावधि जमा को गारंटी मानकर जारी किया जाने वाला एक सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड है, जो बिना किसी इनकम प्रूफ के तुरंत मिल जाता है।
  • एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड में कितनी लिमिट मिलती है?

    इसमें आपकी जमा एफडी राशि की 80% से 90% तक की क्रेडिट लिमिट मिलती है।
  • क्या कार्ड लेने के बाद भी एफडी पर ब्याज मिलता रहेगा?

    हाँ, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर भी आपकी एफडी बैंक में सुरक्षित रहती है और उस पर तय दरों के हिसाब से नियमित ब्याज मिलता रहता है।
  • क्या एक्सिस बैंक एफडी क्रेडिट कार्ड लेने के लिए सिबिल स्कोर या सैलरी स्लिप की ज़रूरत है?

    नहीं, इसके लिए किसी सिबिल स्कोर, सैलरी स्लिप या इनकम प्रूफ की ज़रूरत नहीं होती है।
Last Verified: 06 November 2026

Credit Card Against Fd Articles

Recent Articles
Popular Articles
बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी क्रेडिट कार्ड

23 Jun 2026

ऐसे ग्राहक जिनके पास
Read more
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सावधि जमा के बदले क्रेडिट कार्ड

19 Jun 2026

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
Read more
इंडियन बैंक सावधि जमा क्रेडिट कार्ड

19 Jun 2026

इंडियन बैंक सावधि जमा के
Read more
कोटक महिंद्रा बैंक सावधि जमा क्रेडिट कार्ड

17 Jun 2026

कोटक महिंद्रा बैंक
Read more
पंजाब नेशनल बैंक सावधि जमा क्रेडिट कार्ड

17 Jun 2026

पंजाब नेशनल बैंक सावधि
Read more
एफडी के बदले यस बैंक क्रेडिट कार्ड
  • 31 Oct 2025
  • 3479
यस बैंक एफडी क्रेडिट कार्ड (Yes Bank FD Credit Card) उन
Read more
इंडियन बैंक सावधि जमा क्रेडिट कार्ड
  • 19 Jun 2026
  • 266
इंडियन बैंक सावधि जमा के बदले क्रेडिट
Read more


˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to 10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
##The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with other variable factors. 7.4% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and a premium term of 10 years with ₹5,00,000 annually installment premium. All plans listed here are from insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL