RBL बैंक ग्राहकों को उनकी बचत पर टैक्स बचाने का एक स्मार्ट तरीका प्रदान करता है। इस योजना के अंतर्गत ग्राहक 1.5 लाख तक की राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि यह 5 साल के लॉक इन पीरियड के साथ आती है। इस दौरान आप खाते को बंद नहीं कर सकते हैं।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
आरबीएल बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर निम्नलिखित ब्याज प्रदान कर रहा है:
| नागरिक श्रेणी | ब्याज दर |
| सामान्य नागरिक | 6.70% |
| वरिष्ठ नागरिक | 7.20% |
| अति वरिष्ठ नागरिक | 7.45% |
RBL टैक्स सेविंग एफडी की निम्नलिखित विशेषताएं हैं:
यहां बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से आप RBL बैंक में टैक्स सेविंग एफडी खाता खोल सकते हैं:
RBL बैंक टैक्स सेविंग एफडी के तहत ग्राहक, 1.5 लाख तक के निवेश पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का दावा कर सकते हैं। हालांकि इस सावधि जमा खाते पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स योग्य होता है। साथ ही यदि वार्षिक ब्याज सामान्य नागरिकों के लिए 50,000 और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1 लाख से ज्यादा होता है, तो बैंक इसपर TDS काट सकता है।
RBL बैंक टैक्स सेविंग एफडी अपनी बचत पर टैक्स बचाने का माध्यम प्रदान करता है। यह एक 5 साल की एफडी योजना है, जिसमें 5 साल तक निकासी नहीं की जा सकती है। इस खाते पर बैंक द्वारा 6.70% से 7.45% तक का ब्याज भी दिया जाता है। बैंक की सुरक्षा, कर लाभ और उच्च ब्याज मिल कर मैच्योरिटी पर अच्छा रिटर्न देते है। इस टैक्स सेविंग एफडी के बदले ग्राहक लोन भी नहीं ले सकते हैं, ऐसे में इसमें निवेश तभी करें, जब आप 5 साल के अपने पैसों को भूल सकें।