SBI टैक्स सेविंग FD 2026

अगर आप भी अपनी बचत पर टैक्स बचाना चाहते हैं, साथ ही सुरक्षित रिटर्न भी प्राप्त करना चाहते है , तो SBI टैक्स सेविंग एफडी आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकती है।इसके तहत ग्राहकों को आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक के निवेश पर टैक्स छूट मिलती है। वर्तमान में बैंक द्वारा इस सावधि जमा पर 6.05% से 7.05% का ब्याज मिल रहा है।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
7.4%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Maximum returns Offered by Guaranteed

6.5%**

Fixed Deposits

(by SBI bank)

(5-10 Years)

6.9%***

Public Provident Fund

(other popular options)

(15 Years)

We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
6.9% तक का गारंटी रिटर्न प्राप्त करें*

पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल

+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
प्लान देखें
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin ''प्लान देखे'' पर क्लिक करने से आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं
Get Updates on WhatsApp
We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
Updated: 04-06-2026 06:46:09 AM

SBI टैक्स सेविंग एफडी ब्याज दर 2026

2026 में भारतीय स्टेट बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर इस प्रकार ब्याज दिया जा रहा है:

नागरिक टैक्स सेविंग एफडी ब्याज दर
सामान्य नागरिक 6.05%
वरिष्ठ नागरिक 7.05%

SBI टैक्स सेविंग सावधि जमा की मुख्य विशेषताएं

SBI टैक्स सेविंग सावधि जमा की निम्नलिखित विशेषताएं हैं:

  • योजना की अवधि - टैक्स सेविंग एफडी 5 साल की अवधि के साथ आती है।
  • कितना ब्याज मिल रहा है - वर्तमान में इसकी ब्याज दर 6.05% -7.05% तक है।
  • लॉक-इन अवधि - 5 साल का अनिवार्य लॉक-इन होता है, इस दौरान निकासी नहीं की जा सकती है।
  • लोन की उपलब्धता - टैक्स सेविंग एफडी के बदले लोन नहीं लिया जा सकता है।
  • न्यूनतम जमा राशि - टैक्स सेविंग एफडी के लिए न्यूनतम 1,000 की एफडी होनी चाहिए।
  • अधिकतम जमा राशि - कर लाभ लेने के लिए 1.5 लाख से अधिक जमा राशि नहीं होनी चाहिए।
  • नामांकन - नामांकन की सुविधा उपलब्ध है।

SBI टैक्स सेविंग एफडी जरूरी दस्तावेज़

भारतीय स्टेट बैंक में टैक्स सेविंग एफडी खाता खोलने के लिए इन दस्तावेज़ों की जरूरत होगी:

  • पूरी तरह भरा हुआ एसबीआई सावधि जमा फॉर्म
  • पहचान प्रमाण
  • PAN
  • पता प्रमाण
  • पासपोर्ट साईज़ फोटो

SBI टैक्स सेविंग एफडी खाता कैसे खोलें?

यहां बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से आप भारतीय स्टेट बैंक में टैक्स सेविंग सावधि जमा खाता खोल सकते हैं:

ऑनलाइन माध्यम

  • स्टेप 1 - सबसे पहले एसबीआई नेट बैंकिंग में लॉग इन करें।
  • स्टेप 2 - इसके बाद ‘फिक्स्ड डिपॉजिट’ या ‘ई डिपॉजिट’ सेक्शन में जाएं।
  • स्टेप 3 - अब ‘’e-TDR/e-STDR under Tax Saving Scheme' का विकल्प चुनें।
  • स्टेप 4 - एफडी खाते के लिए जमा राशि और 5 साल का समय चुनें।
  • स्टेप 5 - शर्तें व नियम पढ़ें, और आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ फॉर्म सबमिट कर दें।

ऑफलाइन माध्यम

  • स्टेप 1 - सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में जाएं।
  • स्टेप 2 - बैंक से एफडी फॉर्म प्राप्त करें और उसे ध्यान से भरें।
  • स्टेप 3 - फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज़ों को साथ में लगाएं।
  • स्टेप 4 - जमा राशि का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • स्टेप 5 - बैंक द्वारा प्रक्रिया पूरी की जाएगी और आपको एफडी रसीद दी जाएगी।

SBI टैक्स सेविंग एफडी करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

टैक्स सेविंग एफडी के कई नियम होते हैं, ऐसे में निवेश करने से पहले इन्हें जानना जरूरी है:

  • अनिवार्य लॉक इन - एसबीआई टैक्स सेवर एफडी 5 साल की लॉक इन पीरियड के साथ आती है, इस दौरान आप एफडी को बंद नहीं करा सकते हैं।
  • समय से पहले निकासी - ग्राहकों को अगर पैसों की जरूरत पड़ती भी है, तो भी वह 5 साल से पहले इसमें से पैसे नहीं निकाल सकते हैं।
  • कर नियम - टैक्स सेवर एफडी पर आप 1.5 लाख तक की जमा राशि पर टैक्स छूट का दावा कर सकते हैं, हालांकि मूल धन पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह कर टैक्सेबल होता है। अक्सर लोग इस बात को नहीं समझ पाते हैं कि निवेश राशि पर कर लाभ मिलेंगे या ब्याज पर।
  • लोन उपलब्ध नहीं - निवेश करने से पहले यह बात आपको पता होनी चाहिए कि भारतीय स्टेट बैंक में टैक्स सेविंग एफडी के बदले लोन नहीं लिया जा सकता है।
  • टैक्स सेविंग एफडी के लिए ब्याज - टैक्स सेविंग एफडी के लिए भारतीय स्टेट बैंक कोई अलग ब्याज दर तय नहीं करता हैं, बल्कि जो दर सामान्य खातों पर दी जाती है, इस अवधि में वही मान्य होती है।

निष्कर्ष

महंगाई के इस दौर में हर कोई ऐसे निवेश विकल्पों की तलाश में रहता है, जो कर लाभ प्रदान करें। भारतीय स्टेट बैंक ने टैक्स सेविंग एफडी इसी को ध्यान में रखकर शुरू की है। इस एफडी के तहत 1.5 लाख तक की जमा राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। ऐसे में यह टैक्स सेविंग योजना उन लोगों के लिए उपयुक्त है, जो सुरक्षित रूप से निवेश करना चाहते हैं। हालांकि यह एफडी 5 साल के अनिवार्य लॉक-इन के साथ आती है। इस दौरान आप न तो खाते को बंद कर सकते हैं और न ही आंशिक तौर पर निकासी कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • एसबीआई में टैक्स सेवर एफडी क्या है?

    एसबीआई में टैक्स सेवर एफडी एक ऐसी स्कीम है, जो निवेशकों को धारा 80C के तहत कर लाभ प्रदान करती है। यह एफडी 5 साल के लॉक-इन समय के साथ आती है।
  • एसबीआई टैक्स सेवर FD का क्या फायदा है?

    एसबीआई टैक्स सेवर FD के कई फायदे हैं, जैसे 1.5 लाख तक की जमा राशि पर टैक्स छूट, सुरक्षित और स्थिर रिटर्न और इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज भी दिया जाता है।
  • टैक्स सेवर एसबीआई एफडी ब्याज दरें 2026 क्या हैं?

    2026 में भारतीय स्टेट बैंक टैक्स सेवर एफडी पर 6.05% से 7.05% तक का ब्याज दे रहा है।

Tax Saving Fd Articles

Recent Articles
Popular Articles
पोस्ट ऑफिस टैक्स सेविंग एफडी

04 Jun 2026

पोस्ट ऑफिस सावधि जमा में
Read more
पंजाब नैशनल बैंक टैक्स सेविंग FD

04 Jun 2026

टैक्स बचत और पैसों की
Read more
बैंक ऑफ बड़ौदा टैक्स सेविंग FD

04 Jun 2026

अगर आप भी अपनी सेविंग्स
Read more
पोस्ट ऑफिस टैक्स सेविंग एफडी
  • 04 Jun 2026
  • 34
पोस्ट ऑफिस सावधि जमा में पैसे निवेश करना
Read more
पंजाब नैशनल बैंक टैक्स सेविंग FD
  • 04 Jun 2026
  • 23
टैक्स बचत और पैसों की सुरक्षा अगर आप भी इन
Read more
बैंक ऑफ बड़ौदा टैक्स सेविंग FD
  • 04 Jun 2026
  • 21
अगर आप भी अपनी सेविंग्स पर भारी भरकम टैक्स
Read more


˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to 10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
##The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with other variable factors. 7.4% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and a premium term of 10 years with ₹5,00,000 annually installment premium. All plans listed here are from insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL