उत्तराखंड की सरकारी योजनाएं क्या है?
उत्तराखंड की सरकारी योजनाएं कमजोर वर्ग के लोगों को आसान और सुरक्षित जीविका देने में मदद करती हैं। हालांकि इसका लाभ केवल उत्तराखंड के निवासी ही प्राप्त कर सकते हैं। ये योजनाएं आर्थिक रूप से गरीब परिवारों को रोजगार, आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सुविधा और साइकिल और गैस रिफिल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं।
उत्तराखंड की सरकारी योजनाओं की सूची
उत्तराखंड की सरकारी योजनाओं का विवरण नीचे दिया गया हैः
-
उत्तराखंड लखपति दीदी योजना
उत्तराखंड लखपति दीदी योजना ग्रामीण विकास विभाग द्वारा शुरू की गई योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी हुई महिलाओं की सालाना आय को ₹1 लाख से अधिक करना है। यह योजना महिलाओं को कृषि, सिलाई, पशु संबंधी कार्य (चिकित्सा) और डिजिटल लेनदेन जैसे क्षेत्रों में ट्रेनिंग का अवसर भी देती हैं।
-
उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना
मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना आपको अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन और सब्सिडी की वित्तीय सहायता देती है। यह योजना सरकार द्वारा तय किए गए नियम अनुसार 15 से 25 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है। वही, इसी के जैसी 2025 में आई मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोज़गार योजना, महिलाओं को ₹2 लाख तक के व्यवसाय पर लगभग 75% तक का सब्सिडी में मदद करती है।
-
उत्तराखंड निःशुल्क साइकिल योजना
उत्तराखंड में 'निःशुल्क साइकिल योजना' सरकारी स्कूलों की छात्राओं के लिए शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य कक्षा में छात्राओं की उपस्थिति को बढ़ावा देना है। इस योजना के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में रहने वाली कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिल और पहाड़ी क्षेत्रों की छात्राओं को ₹2,850 की सावधि जमा दी जाती है।
-
उत्तराखंड मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना
उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना में पात्रों को अन्त्योदय राशन कार्ड मिलता है। इस कार्ड की मदद से धारक एक वर्ष में 3 गैस सिलेंडर निःशुल्क रिफिल करा सकते हैं। इस योजना का लाभ धनराशि के रूप में सीधे बैंक खाते में दिया जाता है, जिससे कि जरूरत के समय व्यक्ति अपना सिलेंडर भरवा सकें।
-
उत्तराखंड वृद्धावस्था पेंशन योजना
यह योजना उन गरीब वृद्ध व्यक्तियों के लिए बनाई गई है, जिनके पास जीवन चलाने के लिए कोई सहारा नहीं है। उत्तराखंड में वृद्धावस्था पेंशन में ₹1,500 की वित्तीय सहायता मिलती है। हालांकि, यह योजना केवल 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति के लिए बनाई गई है। इस योजना के लिए आवेदनकर्ता की मासिक आय ₹4,000 से कम होनी चाहिए।
-
उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना
विधवा पेंशन योजना में विधवा महिलाओं के लिए शुरू की गई योजना है, जिनकी आयु 18 से 60 साल के बीच में है। वर्तमान समय में उत्तराखंड में विधवा महिला को ₹1,500 प्रति माह पेंशन मिलती है। साथ ही, इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला के पास बीपीएल कार्ड होना चाहिए या फिर महिला के परिवार की आय ₹48,000 रुपए से कम होनी चाहिए।
-
उत्तराखंड दिव्यांग पेंशन योजना
उत्तराखंड की दिव्यांग पेंशन योजना में दिव्यांग जनों को ₹1,000 से ₹1,500 प्रति माह की सहायता मिलती है। इसमें आवेदन करने के लिए विकलांग व्यक्तियों की आयु 60 वर्ष से कम ही होनी चाहिए। इस योजना में दृष्टिहीन, बहुत कम दृष्टि, चलने-फिरने में असमर्थता व मानसिक बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों में 40% या उससे अधिक विकलांगता होने पर ही, उन्हें दिव्यांग माना जाएगा।
-
उत्तराखंड मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना
उत्तराखंड मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना राज्य की गर्भवती महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य करती है। इस योजना में गर्भवती महिला और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य के लिए ड्राई फ्रूट्स, साबुन, कपड़े आदि की एक किट उपलब्ध कराती है।
लोग यह भी पढ़ते है: 2026 में निवेश के लिए प्रमुख सरकारी योजनाएं
निष्कर्ष
उत्तराखंड सरकार लोगों को स्थानीय उत्पाद बढ़ाने के साथ-साथ आय बढ़ाने पर भी ध्यान देती हैं। ये योजनाएं रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा जैसी जरूरतों को पूरा करने में सहायता करती हैं। साथ ही, महिला योजनाएं उत्तराखंड के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में बेहतर स्थान दिलाने का प्रयास कर रही हैं। अगर आप भी इन योजनाओं की सही जानकारी लेकर लाभ उठाते हैं, तो अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
उत्तराखंड में कौन-कौन सी योजनाएं चल रही हैं?
उत्तराखंड में वर्तमान समय में मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना, उत्तराखंड निःशुल्क साइकिल योजना, विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, उत्तराखंड आँचल अमृत व उत्तराखंड मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना आदि चल रही है।
-
उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना क्या है?
उत्तराखंड की प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, गांव के गरीब लोगों को घर पक्का करने और मरम्मत कराने के लिए ₹1,30,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
-
उत्तराखंड में महिलाओं के लिए कौन सी योजना है?
उत्तराखंड में वर्तमान में महिलाओं के लिए उत्तराखंड मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोज़गार योजना, उत्तराखंड मुख्यमंत्री महिला सतत आजीविका योजना, उत्तराखंड लखपति दीदी योजना, उत्तराखंड आँचल अमृत योजना आदि योजना चल रही है।
-
उत्तराखंड की नंदा गौरा योजना में कितने पैसे मिलते हैं?
उत्तराखंड की नंदा गौरा योजना में लगभग ₹62,000 तक की सहायता प्रदान की जाती है, यह राशि खाते में दो किस्तों में दी जाती है।